सत्संग,संयम और भक्ति से ही जीवन का कल्याण: देवेंद्र शास्त्री भिंड। अटेर रोड स्थित संतोषी माता मंदिर में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास पं. देवेंद्र प्रसाद शास्त्री ने शुकदेव–परीक्षित संवाद से कथा का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत मनुष्य को भक्ति ज्ञान और वैराग्य का मार्ग दिखाने वाला दिव्य ग्रंथ है।कथा में ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि दृढ़ संकल्प और निष्काम भक्ति से बालक ध्रुव ने भगवान की कृपा प्राप्त कर अमर स्थान पाया। सती चरित्र के माध्यम से अहंकार त्यागने तथा परिवार में सम्मान और मर्यादा बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं भगवान कपिल के उपदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्संग संयम और ईश्वर भक्ति से ही जीवन का कल्याण संभव है। भरत चरित्र के प्रसंग में मोह से दूर रहकर प्रभु स्मरण में जीवन बिताने की प्रेरणा दी गई।कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।वहीं शाम के समय कथा के बाद महाआरती कर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया गया।
सत्संग,संयम और भक्ति से ही जीवन का कल्याण: देवेंद्र शास्त्री भिंड। अटेर रोड स्थित संतोषी माता मंदिर में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास पं. देवेंद्र प्रसाद शास्त्री ने शुकदेव–परीक्षित संवाद से कथा का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत मनुष्य को भक्ति ज्ञान और वैराग्य का मार्ग दिखाने वाला दिव्य ग्रंथ है।कथा में ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि दृढ़ संकल्प और निष्काम भक्ति से बालक ध्रुव ने भगवान की कृपा प्राप्त कर अमर स्थान पाया। सती चरित्र
के माध्यम से अहंकार त्यागने तथा परिवार में सम्मान और मर्यादा बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं भगवान कपिल के उपदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्संग संयम और ईश्वर भक्ति से ही जीवन का कल्याण संभव है। भरत चरित्र के प्रसंग में मोह से दूर रहकर प्रभु स्मरण में जीवन बिताने की प्रेरणा दी गई।कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।वहीं शाम के समय कथा के बाद महाआरती कर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया गया।
- गीता भवन बाली गली में युबक की अज्ञात कारणों के चलते हुई मौत शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गीता भवन बाली गली में युबक की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई।दरअसल मंगलबार की रोज सुबह करीब 6 बजकर 20 मिंट पर आरिफ नामक युबक अपने घर पर था तभी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा तो परिजन तुरन्त ही आरिफ नामक युबक को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुचे तो जिला अस्पताल में मौके पर मौजूद डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण करते ही आरिफ नामक युबक को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद मृतक आरिफ नामक युबक के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह पुलिस ने भेज कर घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुच कर मृतक आरिफ नामक युबक के शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शव ग्रह में पोस्टमार्टम कराया गया1
- प्रशासन से तीखी नोकझोंक और 24 घंटे के गतिरोध के बाद लहार कॉलेज में विराजे गणपति बप्पा *प्रशासन से तीखी नोकझोंक और 24 घंटे के गतिरोध के बाद लहार कॉलेज में विराजे गणपति बप्पा* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 लहार..स्थानीय शासकीय महाविद्यालय परिसर में भारी हंगामे और प्रशासनिक खींचतान के बाद आखिरकार छात्रों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर दी है। बीते दिन कॉलेज परिसर में गणेश प्रतिमा स्थापित करने को लेकर छात्रों और स्थानीय प्रशासन के बीच जमकर टकराव हुआ था। प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने पर कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया गया था, जिससे नाराज छात्र-छात्राओं ने गेट के बाहर ही धरना शुरू कर दिया था,छात्रों और प्रशासनिक अफसरों में हुई थी तीखी बहस गतिरोध के दौरान मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। छात्र-छात्राओं के समर्थन में भाजपा मंडल अध्यक्ष भी मैदान में उतरे। इस दौरान तहसीलदार,भारी पुलिस बल और छात्र नेताओं के बीच कॉलेज गेट खोलने को लेकर घंटों तक तीखी नोकझोंक चली। छात्रों का आरोप था कि शिक्षण संस्थान में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं पर रोक लगाना अनुचित है, जबकि प्रशासन नियमों और अनुमति का हवाला देकर गेट खोलने से इनकार करता रहा,आज सुबह महाविद्यालय के गेट खोले गए,इसके बाद कॉलेज परिसर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गजानन की प्रतिमा स्थापित की गई। छात्रों ने पूजा-अर्चना कर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे लगाए और मिष्ठान वितरित किया।1
- Post by Nafees Khan1
- आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में ज़िला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह जी ने दी बाज़ार हस्त क्षेप योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी1
- आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में हुई सजावट, बुधवार को होगी दशलक्षण पूजा आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में सजावट की गई मंगलवार को रात लगभग 9 बजे मंदिरों की सजावट की गई वहीं जगह जगह गणेश जी की प्रतिमाएं विराजमान हुई।तथा बुधवार से पर्यूषण पर्व की शुरुआत होगी इस दौरान जैन मंदिरों में दशलक्षण पूजा अर्चना की जाएगी1
- Rk न्यूज़ पीरज़ादा तौकी़र निजा़मी पूर्व AIMIM नेता मध्यप्रदेश ने औवेसी साहब aimim राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल आगमन पर पूछे कुछ बड़ा सवाल क्या औवेसी साहब भोपाल की अपनी सभा में देगें इन सवालों के जवाब1
- राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार लहार में चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय FLN शिक्षक प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ *राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार लहार में चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय FLN शिक्षक प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 लहार..राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला परियोजना समन्वयक शिवब्रम्ह सिंह जादौन व खंड स्रोत समन्वयक अजय कुमार झा के मार्गदर्शन में मंगलवार को शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार में चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय रिफ्रेशर FLN शिक्षक प्रशिक्षण (प्रथम चरण) का मां सरस्वती की वंदना के साथ शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण विकासखंड लहार के अंतर्गत कक्षा 1 और 2 में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण की मुख्य बातें: समय एवं उपस्थिति: प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। सभी प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति सीधे प्रशिक्षण स्थल से ऑनलाइन दर्ज की जा रही है। दक्ष मास्टर ट्रेनर्स: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मुरैना से तीन दिवसीय आवासीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स—धर्मेंद्र तिवारी, शिवमंगल दुबे, राकेश राठौर, अनिल राठौर और लखन परिहार शिक्षकों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य: शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत विद्यालयों में भयमुक्त वातावरण तैयार कर बच्चों को गतिविधि आधारित और आनंदमयी शिक्षा उपलब्ध कराना। सुविधाएं: शिक्षकों की सुविधा के लिए स्थल पर समुचित बैठक व्यवस्था, शीतल पेयजल तथा आधुनिक शिक्षण के लिए स्मार्ट एलईडी टीवी की व्यवस्था की गई है।1
- जसवंतनगर तहसील में अधिवक्ताओं ने मनाया काला दिवस, 15 सितंबर 2000 के लाठीचार्ज की घटना को याद कर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, न्याय की मांग दोहराई जसवंतनगर मॉडल तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने काला दिवस मनाया। अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर 15 सितंबर 2000 को इटावा में हुई लाठीचार्ज की घटना को याद किया और घटना के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर 2000 को इटावा में जिला बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन इटावा के अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता रणवीर सिंह सेंगर एवं उनके परिजनों की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इसी दौरान तत्कालीन एडीएम पी.के. पांडे के कार्यकाल में जिला प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं पर कथित रूप से बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर काला दिवस मनाते हैं और शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराते हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह दिवस उन्हें उस घटना की याद दिलाता है और न्याय एवं अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है। इस दौरान जसवंतनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, सचिव आलोक रतन, कोषाध्यक्ष रवि यादव, महामंत्री सौरभ चौहान, पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामाधार, पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, पूर्व सचिव सोमिल सक्सेना, राजीव यादव, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र बाबू, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।1
- लूट/चोरी की घटना कारित करने की फिराक में घूम रहे अन्तर्जनपदीय गैंग के 06 सदस्यों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, *कब्जे से 04 अवैध तमंचे, 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 चाकू, 08 मोबाइल एवं 01 बैगन-आर कार की गई बरामद ।* *अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा श्री अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर सुश्री आयुषी सिंह के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही ।* *गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-* जनपद में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी/लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 14/15.09.2026 की रात्रि को थाना जसवंतनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान 01 वैगनआर कार आती दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर चैक किया गया तो उसमें से 04 अवैध तमंचे,10 अदद जिन्दा कारतूस, 02 चाकू, 08 मोबाइल एवं 01बैगन-आर कार बरामद हुये एवं 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग विभिन्न जनपदों कानपुर नगर, फिरोजाबाद, कन्नौज, हमीरपुर, फतेहपुर आदि में घूम-घूमकर लूट/चोरी की घटनाओं को कारित करते हैं एवं 01 बरामद मोबाइल के सम्बन्ध में बताया कि यह मोबाइल हम लोगों ने मिलकर थाना जसवन्तनगर क्षेत्रान्तर्गत एक दिन पूर्व एक ट्रक वाले से लूटा था। *उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 265/2026धारा 313/317(3)बीएनएस व धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।* *गिरफ्तार अभियुक्तगण-* 1. दीपक गौतम पुत्र शिवपाल, निवासी जहांगीराबाद, थाना घाटमपुर, कानपुर नगर, उम्र करीब 29 वर्ष। 2. मोहित तिवारी पुत्र राजेश तिवारी, निवासी पहाड़पुर, थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात, उम्र करीब 17 वर्ष। 3. अनुज शंखवार उर्फ बन्टा पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी ग्राम शुक्सोरा, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात। 4. शिवम यादव पुत्र राकेश, निवासी ग्राम रामपुर, थाना रूरा, कानपुर देहात। 5. पंकज गौतम पुत्र राजू गौतम, निवासी धनीरामपुर, थाना रूरा, कानपुर देहात। 6. धीरेन्द्र पुत्र शिवकुमार, निवासी अम्बेडकर नगर, थाना रूरा, कानपुर देहात। *पंजीकृत अभियोगः-* 1. मु0अ0सं0 265/2026 धारा 313/317(3) बीएनएस व धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना जसवंतनगर जनपद इटावा । *आपराधिक इतिहास-* *अभियुक्त दीपक गौतम* 1. मु0अ0सं0 46/24, धारा 394/411/504/506 भादवि व 3/4/25 आर्म्स एक्ट, थाना औंग, जिला फतेहपुर। 2. मु0अ0सं0 31/25, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना औंग, जिला फतेहपुर। 3. मु0अ0सं0 19/24, धारा 411/417/420 भादवि, थाना बकेवर, जिला फतेहपुर। 4. मु0अ0सं0 57/24, धारा 379/411 भादवि, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर। 5. मु0अ0सं0 147/24, धारा 304 बीएनएस, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर। 6. मु0अ0सं0 195/24, धारा 309(4) बीएनएस, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर। 7. मु0अ0सं0 73/24, धारा 379/411 भादवि, थाना मलवां, जिला फतेहपुर। 8. मु0अ0सं0 47/25, धारा 305(ए) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 9. मु0अ0सं0 166/25, धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 10. मु0अ0सं0 322/24, धारा 123/309(4) बीएनएस व आईटी एक्ट 66(डी), थाना सेन पश्चिम पारा, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 11. मु0अ0सं0 16/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, जिला हमीरपुर। *अभियुक्त मोहित तिवारी* 1. मु0अ0सं0 0009/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली, जिला फतेहपुर। 2. मु0अ0सं0 0304/25, धारा 106(1)/281 बीएनएस, थाना कोतवाली, जिला फतेहपुर। 3. मु0अ0सं0 0068/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना मलवां, जिला फतेहपुर। *अभियुक्त अनुज शंखवार उर्फ बन्टा* 1. मु0अ0सं0 104/25, धारा 305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 2. मु0अ0सं0 174/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 3. मु0अ0सं0 102/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 4. मु0अ0सं0 90/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात। 5. मु0अ0सं0 204/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात। 6. मु0अ0सं0 309/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात। *बरामदगीः-* 1. 04 अवैध तमंचे 315 बोर 2. 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर 3. 01 बैगन-आर कार । 4. 02 चाकू 5. 08 मोबाइल *पुलिस टीमः-* उ0नि0 कमल भाटी थानाध्यक्ष जसवंतनगर, उ0नि0 श्री यशवीर सिंह तोमर , उ0नि0 श्री ललित किशोर चतुर्वेदी, उ0नि0 श्री शुभम वर्मा, उ0नि0 श्री कोमल चौधरी, हे0का0 दीपेन्द्र सिंह का0 विकास यादव, का0 विमल कुमार, का0 संजय कुमार, का0 आयुष सचान ।1