Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुंबई- महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंदोक के साथ मुंबई में शादी कर ली। शादी समारोह में परिवार,रिश्तेदारों और कई नामी हस्तियों की मौजूदगी रही। इस मौके पर क्रिकेट,बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। अभिनेता अमिताभ बच्चन,क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी,राहुल द्रविड़ और हरभजन सिंह अपनी पत्नियों के साथ समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा खेल और फिल्म जगत की कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। शादी समारोह को निजी रखा गया था,जिसमें करीबी मेहमानों और खास आमंत्रितों को ही बुलाया गया। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
Munna Ansari
मुंबई- महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंदोक के साथ मुंबई में शादी कर ली। शादी समारोह में परिवार,रिश्तेदारों और कई नामी हस्तियों की मौजूदगी रही। इस मौके पर क्रिकेट,बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। अभिनेता अमिताभ बच्चन,क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी,राहुल द्रविड़ और हरभजन सिंह अपनी पत्नियों के साथ समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा खेल और फिल्म जगत की कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। शादी समारोह को निजी रखा गया था,जिसमें करीबी मेहमानों और खास आमंत्रितों को ही बुलाया गया। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
More news from Maharajganj and nearby areas
- जिसने भी इसे बनाया है सच में कमाल बनाया है — इसे ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि हर कोई देख सके। 🔥👏 📲1
- ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी और कीमत बढ़ने की अफवाह फैल गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग गाड़ियों के साथ-साथ ड्रम, गैलन और बोतलों में भी ईंधन भरवाते नजर आए। हालांकि प्रशासन और तेल कंपनियों ने साफ किया है कि फिलहाल सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है। #Maharajganj #PetrolPump #PetrolDiesel #FuelRumors #IranIsraelTension1
- 📺 National 24 News | LIVE Report 📍 Location: Uttar Pradesh | India उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और विकास को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के भीतर मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से लगभग ₹1,300 करोड़ की सहायता प्रदेश भर के विभिन्न अस्पतालों में गंभीर और जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक आर्थिक कारणों से उपचार से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से राहत कोष के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को लगातार सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और आधुनिक अस्पताल सुविधाओं के विकास पर सरकार लगातार कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश के लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री के इस बयान को प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। 🎙️ Anchor: Suraj Prasad 🎙️ Co-Anchor: Sujata Mehara | Supriya Shah 📡 Coverage Team: National 24 News Channel1
- कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के रायपुर खास गांव के टोला रंगपुर के पश्चिम स्थित एक किसान के खेत में गिरा पुराना पीपल का सूखे वृक्ष के एकाएक खड़ा होना इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वृक्ष करीब दो वर्ष पूर्व आई आंधी की चपेट में आकर गिर गया था। तब से यह खेत में ही पड़ा हुआ था। बुधवार को जब ग्रामीण खेत की ओर जाने वाले रास्ते से होकर गुजर रहे थे तो अचानक उनकी नजर उस सूखे वृक्ष पर पड़ी। देखते ही देखते यह बात गांव में फैल गई और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। किसी अनसुलझे रहस्य की आशंका को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। गांव के प्रदीप दुबे, गोविंद, रामचन्द्र, राजू, लल्लन, मंटू, महेश, अच्छेलाल, राजा, अशोक, नागेंद्र और सुभाष सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि यह पुराना पीपल का पेड़ करीब दो साल पहले आंधी में गिर गया था। उस समय कुछ लोगों ने इसकी सूखी टहनियां काटकर अपने उपयोग के लिए उठा ली थीं। इधर, कुछ महिलाओं ने इस सूखे वृक्ष को चमत्कार मानते हुए उसकी पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। महिलाओं का कहना है कि पेड़ से जुड़ी कुछ असामान्य बातों को लेकर गांव में चर्चा है, जिससे लोगों की आस्था जुड़ती जा रही है। हालांकि गांव के कई लोग इसे सामान्य प्राकृतिक घटना मान रहे हैं। उनका कहना है कि आंधी में पेड़ का गिरना स्वाभाविक है और इसमें किसी प्रकार का रहस्य नहीं है। बावजूद इसके, जिज्ञासा और आस्था के चलते ग्रामीणों की भीड़ लगातार मौके पर पहुंच रही है। फिलहाल यह सूखा पीपल का पेड़ पूरे क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है।3
- भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची ,अब उसका फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ आठ मार्च को होगा,सात रनों यह मुकाबला भारत ने जीता! अनंत भारतीय टीम ने अंग्रेजों को हराकर वापस भेज दिया। #ICC #cricket #T20 #World #Cup #final #8march #India #v/#s #NewZealand1
- गाज़ियाबाद में छेड़छाड़ के आरोप में हिंदू रक्षा दल से जुड़े दो लोग गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। महिला की शिकायत पर कार्रवाई, थाने पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पुलिस ने कहा—कानून के अनुसार होगी कार्रवाई। उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद से एक अहम मामला सामने आया है, जहां छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े बताए जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर दक्ष चौधरी और अक्कू पंडित के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मामले में गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेने की कोशिश की और पुलिस से बातचीत की।1
- कुशीनगर जिले के सुकरौली विकासखंड के ग्राम सभा पैकौली में ‘हर घर जल’ योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से बनाई जा रही पानी की टंकी आज भी अधूरी पड़ी है। करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिल पाई है। टंकी का निर्माण अधूरा होने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है और लोग जल्द कार्य पूरा कर पानी आपूर्ति शुरू करने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पैकौली ग्राम सभा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग 553.24 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना का निर्माण कार्य 22 फरवरी 2023 को शुरू हुआ था। योजना का उद्देश्य गांव के प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाना है, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण योजना का लाभ अभी तक ग्रामीणों को नहीं मिल सका है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है। गांव के निवासी राम दरस चौहान, लालजी, जावेद अंसारी, दूधनाथ और बिकाऊ अंसारी समेत कई लोगों ने बताया कि जब इस परियोजना की शुरुआत हुई थी, तब गांव के लोगों में उम्मीद जगी थी कि जल्द ही उन्हें स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी। लेकिन समय बीतने के साथ निर्माण कार्य रुक गया और अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सुकरौली क्षेत्र के कई गांवों में पानी की टंकियां बनकर तैयार हो चुकी हैं, लेकिन कई जगहों पर अभी तक घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में पैकौली की अधूरी पड़ी टंकी को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार हर घर जल योजना के तहत टंकी बनने की उम्मीद में लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाया है। इस मामले में जब संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई तो एई नीरज कुमार ने बताया कि बजट की कमी के कारण कुछ समय के लिए निर्माण कार्य रुक गया था। उन्होंने बताया कि अब बजट उपलब्ध हो गया है और इसी महीने से निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार कार्य शुरू होने के बाद जल्द ही परियोजना को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार जल्द काम शुरू होने की बात कही गई थी, लेकिन जमीन पर स्थिति नहीं बदली। ऐसे में लोग चाहते हैं कि इस बार निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाए ताकि गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके। पैकौली सहित आसपास के गांवों के लोग अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि निर्माण कार्य कब पूरी तरह शुरू होगा और कब तक टंकी तैयार होकर गांव में पानी की आपूर्ति शुरू हो पाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि योजना समय पर पूरी हो जाए तो गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि वर्तमान में कई परिवारों को अभी भी हैंडपंप या अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य कितनी तेजी से आगे बढ़ता है और ग्रामीणों को ‘हर घर जल’ योजना का लाभ कब तक मिल पाता है।1
- मुंबई- महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंदोक के साथ मुंबई में शादी कर ली। शादी समारोह में परिवार,रिश्तेदारों और कई नामी हस्तियों की मौजूदगी रही। इस मौके पर क्रिकेट,बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। अभिनेता अमिताभ बच्चन,क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी,राहुल द्रविड़ और हरभजन सिंह अपनी पत्नियों के साथ समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा खेल और फिल्म जगत की कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। शादी समारोह को निजी रखा गया था,जिसमें करीबी मेहमानों और खास आमंत्रितों को ही बुलाया गया। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।1