Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्या आपके यहां समस्याएं😱 सत्य कि आवाज 🎙️ क्या आपके यहां समस्याएं😱 सत्य कि आवाज 🎙️ मेरी सोच #roadsafety #public
सत्य की आवाज 🎙️
क्या आपके यहां समस्याएं😱 सत्य कि आवाज 🎙️ क्या आपके यहां समस्याएं😱 सत्य कि आवाज 🎙️ मेरी सोच #roadsafety #public
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- एसपी के थाना निरीक्षण के अगले ही दिन चोरों का धावा, बस स्टैंड तिराहे पर स्नैक्स की दुकान से हजारों का सामान और नकदी चोरी पहाड़गढ़ कस्बे में चोरी की वारदातों से व्यापारियों की चिंता बढ़ने लगी है। बस स्टैंड तिराहे पर बीती रात अज्ञात चोरों ने एक स्नैक्स की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर शटर उठाकर अंदर घुसे और करीब 15 से 20 हजार रुपये कीमत का सामान एवं नकदी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड तिराहे पर अभिषेक कुशवाह पुत्र श्रीनिवास कुशवाह की स्नैक्स की दुकान संचालित है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा और शटर उठाकर अंदर रखा सामान तथा नकदी चोरी कर ली। सुबह दुकान पर पहुंचने पर घटना की जानकारी सामने आई। चोरी की इस घटना से दुकानदार को आर्थिक नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि घटना से एक दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक द्वारा पहाड़गढ़ थाने का निरीक्षण किया गया था। इसके अगले ही दिन कस्बे के प्रमुख बस स्टैंड तिराहे पर चोरी की वारदात होने से पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और दुकान में चोरी करने वाले अज्ञात चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।1
- पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, गांवों में निकाला पैदल फ्लैग मार्च ग्राम पंचायत दूबरा, बसई सामंता, खेडा, सरानी, विश्नोदा एवं भैसेना में पुलिस फोर्स ने किया पैदल मार्च, मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने का दिया संदेश शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की आमजन से अपील आगामी पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च निकालकर मतदाताओं को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया गया। इस दौरान वृताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत दूबरा, बसई सामंता, खेड़ा, सरानी, विश्ननौदा एवं भैसेना में पुलिस फोर्स द्वारा पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में थानाधिकारी कोतवाली रामकिशन यादव एवं थानाधिकारी थाना सदर धौलपुर अमित कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। पुलिस टीमों ने गांवों के प्रमुख मार्गों, आबादी क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि पंचायत चुनावों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है।पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, दबाव, धमकी अथवा असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। यदि कोई व्यक्ति चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने, प्रलोभन देने, शांति व्यवस्था भंग करने अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि पुलिस द्वारा पंचायत चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर गश्त, फ्लैग मार्च, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोकना तथा आमजन के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। पुलिस द्वारा आमजन को आश्वस्त किया जा रहा है कि पंचायत चुनावों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।4
- Episode- 0D-13 सभी बहनों का करवाचौथ मंगलमय हो.... आज आपके समक्ष लेकर आज हैं बहन- सोनल दहिया को... जो आपको समझायेगी करवाचौथ का भ्रमजाल क्या है... मेरे कहने का मतलब बहन और पत्नियों का ये 16 श्रृंगार का पावन पर्व है तो मनाओ खुशी से... लेकिन इस व्रत पूजा चन्द्रदर्शन से तुम ये समझने लगो कि अबतो हमारे पति की लंबी उम्र हो गई... तो ये आपका भ्रम है.. इस करवाचौथ व्रत या पूजा करने से पति की उम्र नहीं बढ़ती... क्योंकि वो उम्र (अल्पायु, दीर्घायु) वही जीयेगा जो ऊपर से उसका जीवन लिखा आया है... अतः इस धीरेन्द्रशास्त्री की शिकायत बहन खुशबू ने हमसे की कि ये बाबा के गुरूर में नारि जाति के पर्व एवं नारीयता को अपमानित करता है... इसलिए हमने बहन खुशबू से कह दिया- ठीक है बहन अब इस धीरेन्द्रशास्त्री की खैर नहीं... हम बहुत पहले से इसे देख रहे हैं.. ये बाबा के गुरूर में नेता मंत्रियों को भी अपमानित करता है.... सोसलमिडिया का सबसे बड़ा जज है कश्यप जो गलती करने वाले- पीएम सीएम नेता संत फिल्मी हस्ती में लगाता रहता है फटकार... क्योंकि ये सभी मैसेंजर पर बैठे हैं और एपिसोड फोरवर्ड से जुड़े हैं !! अब बात करते हैं संत- धीरेन्द्रशास्त्री की जो एक नंबर का बिगड़ा नवाब है.. एक संत होकर संत के गुरूर में ऐसे शब्दों का स्तेमाल करता है जो संतों की गरिमा को ठेस पहुंचाती है... मंत्रियों को बेइज्जत किया इसने- "जिन पर अपनी लुगाई नहीं संभाली जा रही वो देश को क्या संभालेंगे" "पांडाल में प्रवचन दे रहा- कुछ लोंडे लोंडियाबाजी के चक्कर में चेला बन जाते हैं" "कि करवाचौथ पर पत्नियों को बेइज्जत करने लगा- 'खसम पूजा दिवस' और कहने लगा- जो महिला सिंदूर नहीं लगाती मंगलसूत्र नहीं पहनती उसे खाली प्लोट समझ लेना" "एवं कहने लगा- ४ बच्चे पैदा करो तो १ बच्चा RSS को दे दो... इसलिए अब इस धीरेन्द्रशास्त्री में तगड़ी फटकार देने जा रहे हैं हम.. दूसरे एपिसोड में अनिरुद्धाचार्य एवं विधायक- मैथिलीठाकुर में भी फटकार ऐपिसोड तैयार किया जा रहा है !!4
- पंचायत चुनाव से पहले धौलपुर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, तीन गांवों में फ्लैग मार्च कर दिया निर्भीक मतदान का संदेश, पंचायत चुनाव से पहले धौलपुर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, तीन गांवों में फ्लैग मार्च कर दिया निर्भीक मतदान का संदेश, धौलपुर, न्यूज। आगामी पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में पुलिस जाप्ते ने ग्राम पंचायत दूबरा, बसई सामंता एवं भैसेना में पैदल फ्लैग मार्च निकालकर ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं एडीएफ बाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में सीओ सिटी प्रदीप नेहरा के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव एवं सदर थाना प्रभारी अमित कुमार सहित पुलिस जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के मतदान करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने, मतदाताओं को डराने-धमकाने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी, गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी लगातार की जा रही है।3
- *राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में 101 यूनिट हुआ रक्तदान श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान ने लगाया द्वितीय रक्तदान शिविर* *जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने रक्तदान कर दिया रक्तदान का संदेश* धौलपुर,30 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान की ओर से द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन माया पैलेस धौलपुर में किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी रहे उन्होंने रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान करने का संदेश दिया। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया । उन्होंने जिले वासियों,युवाओं से जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान करने की अपील की। श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान के द्वितीय रक्तदान शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएमओ डॉ समरवीर सिंह सिकरवार ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया । विशिष्ट अतिथियों में सीओ सिटी धौलपुर प्रदीप ,निहाल गंज थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ,शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्म सिंह मैनावत ,समाज सेवी प्रिंस हुंडावाल ने रक्तदान शिविर को संबोधित कर कहा कि जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए रक्तदान शिविरों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है जिसका कोई भी विकल्प नहीं है। उन्होंने श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे मानवीयता की रक्षार्थ कार्यों की सराहना की । महिला रक्तदाताओं ने भी रक्तदान पहल में बढ़ चढ़कर भाग लिया। अध्यक्षता संस्थापक आचार्य योगेश कृष्ण ने की। विशिष्ट अतिथि महंत हनुमानदास महाराज, हल्लाबोल टीम, एडवोकेट प्रमोद कुमार शर्मा, लोकेश राजपूत मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्तदान हुआ। वक्ताओं ने रक्तदाताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना की। रक्तदान टीम ने बताया कि रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। मंच संचालन राज्य पुरस्कृत उप प्राचार्य भगवान सिंह मीना ने किया। संस्थापक योगेश कृष्ण शास्त्री ने चिकित्सा दल, रक्तवीरों तथा वॉलेंटियर का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ ऋतु शर्मा ,सह इंचार्ज मुकेश शर्मा ,नीरज तिवारी, दिगपाल चौधरी, बृज मोहन शर्मा,अरुण शर्मा ,वार्ड पार्षद शुभम राजावत,सुमित रावत, विष्णु,जितेंद्र तोमर मोहित बघेल,बनवारी लाल,नरेंद्र शर्मा , लोकेश आचार्य ,विजय तिवारी,योगेश तिवारी,महेश शर्मा,रूपेश शास्त्री,राजवीर श्रोती ,कुंज कृष्ण,योगेश दीक्षित,विशाल गुर्जर, भरत परमार,राम शर्मा अन्य रक्तदाता व सेवाभावी व्यक्ति उपस्थित रहे।4
- क्या आपके यहां समस्याएं😱 सत्य कि आवाज 🎙️ क्या आपके यहां समस्याएं😱 सत्य कि आवाज 🎙️ मेरी सोच #roadsafety #public1
- मुरैना के निजी अस्पतालों में मौतों का सिलसिला जारी! अब श्री हरि हॉस्पिटल में प्रसव के बाद 34 वर्षीय महिला की मौत मुरैना के निजी अस्पतालों में मौतों का सिलसिला जारी! अब श्री हरि हॉस्पिटल में प्रसव के बाद 34 वर्षीय महिला की मौत ऑपरेशन के बाद बिगड़ी महिला की हालत, ग्वालियर रेफर करते समय रास्ते में तोड़ा दम; निजी अस्पतालों की व्यवस्था पर उठे सवाल मुरैना। जिले में निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान मरीजों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब ताजा मामला श्री हरि हॉस्पिटल का सामने आया है, जहां प्रसव के लिए भर्ती हुई 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद एक बार फिर निजी अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्णा राठौर पत्नी बलवीर राठौर, निवासी कृष्ण विहार कॉलोनी, बड़ोखर मुरैना, प्रसव के लिए श्री हरि हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें ग्वालियर रेफर किया, लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला की मौत हो गई। छह अस्पतालों से जुड़े मामलों ने बढ़ाई चिंता मुरैना जिले में अब तक छह अस्पतालों से जुड़े मरीजों की मौत के मामले सामने आने की चर्चा है। ताजा घटना ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच पर टिकी निगाहें इस घटना के बाद कई सवाल सामने आ रहे हैं। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत किन कारणों से बिगड़ी? क्या अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध थे? गंभीर स्थिति में रेफर करने का निर्णय कब लिया गया? इन सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। फिलहाल मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अस्पताल के चिकित्सा रिकॉर्ड और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच कर नियमानुसार क्या कार्रवाई करता है।2
- मुरैना में भी-षण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मारी ट्रक सवार कि मौत मुरैना में भी-षण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक1