बीसीसीएल एरिया 3 अंतर्गत सोनारडीह में भूधंसान की खबर, तीन घर जमींदोज , तीन लोगों की मौत की आशंका, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच-32 जाम, लाइट के अभाव के कारण नहीं शुरू हो पा रहा रेस्क्यू धनबाद : सोनारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत टंडाबरी में मंगलवार को हुए भीषण भूधंसान से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में लगभग तीन घर जमींदोज हो गए हैं, जबकि मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुव्यवस्था के कारण राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने में देरी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेस्क्यू टीम के पास पर्याप्त लाइट और जरूरी उपकरणों की कमी है, जिससे बचाव कार्य में देरी हो रही है। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोनारडीह ओपी के समीप नेशनल हाईवे-32 को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गयी है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा बीसीसीएल की लापरवाही का नतीजा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में जमीन के अंदर से गैस निकल रही थी और कई जगहों पर आग भी लगी थी, बावजूद इसके कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। चेतावनी संकेतों को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर धनबाद के एसडीएम, बाघमारा एसडीपीओ सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। प्रशासन ने लोगों को शांत रहने की अपील की है, जबकि रेस्क्यू टीम रेस्क्यू में लगी है फिलहाल, मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए इंतजार जारी है और पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
बीसीसीएल एरिया 3 अंतर्गत सोनारडीह में भूधंसान की खबर, तीन घर जमींदोज , तीन लोगों की मौत की आशंका, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच-32 जाम, लाइट के अभाव के कारण नहीं शुरू हो पा रहा रेस्क्यू धनबाद : सोनारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत टंडाबरी में मंगलवार को हुए भीषण भूधंसान से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में लगभग तीन घर जमींदोज हो गए हैं, जबकि मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत
की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुव्यवस्था के कारण राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने में देरी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेस्क्यू टीम के पास पर्याप्त लाइट और जरूरी उपकरणों की कमी है, जिससे बचाव कार्य में देरी हो रही
है। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोनारडीह ओपी के समीप नेशनल हाईवे-32 को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गयी है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा बीसीसीएल की लापरवाही का नतीजा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में जमीन के अंदर से गैस निकल रही थी और कई जगहों पर आग भी लगी थी, बावजूद इसके कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। चेतावनी
संकेतों को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर धनबाद के एसडीएम, बाघमारा एसडीपीओ सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। प्रशासन ने लोगों को शांत रहने की अपील की है, जबकि रेस्क्यू टीम रेस्क्यू में लगी है फिलहाल, मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए इंतजार जारी है और पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
- कई लोगों की बने की आशंका1
- Post by Adarsh gupta1
- अब तक की बड़ी खबर - कतरास. सोनारडीह थाना क्षेत्र के टंडा बाड़ी बस्ती में भू -धंसान की बड़ी घटना. जानकारी के अनुसार मंगलवार की संध्या यहाँ भू -धंसान से दो घर जमींदोज होने की सूचना हैं. जबकि एक ही परिवार के तीन लोगो के दबे होने की खबर है. घटना को लेकर सैकड़ों लोग सोनारडीह थाना के समक्ष जमा हैं. लोग बीच सड़क पर बैठे हैं. लोग भू -धंसान में दबे लोगो को निकालने एवं दोषी लोगो पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगो के विरोध के कारण दोनों ओर रोड जाम हो गया है. लोगो ने घटना का कारण अवैध उतखनन बताया है. उक्त घटना को लेकर यहाँ काफ़ी अफरा -तफरी का माहौल है. मालूम हो की इसके पूर्व भी कई बार प्रभावित स्थल पर भू -धंसान की घटना हो चुकी है. कई बार भारी गैस निकलने की घटनाएं हो चुकी है. परन्तु बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. आज की घटना उक्त पूर्व में घटी घटनाओं को नजर अंदाज करने का नतीजा बताया जाता है. भू -धंसान स्थल पर कोयला तस्करों के द्वारा ताबड़तोड़ कोयला निकालने से बार -बार यहाँ भू -धंसान व गैस निकलने की घटनाएं हो चुकी है. घटनास्थल पर भू -धंसान से दबे लोगो को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. घटना स्थल पर उचित लाईट के अभाव में काफ़ी परेशानी हो रही है. घटना की सूचना मिलते ही धनबाद एसएसपी धनबाद एसडीएम बाघमारा एसडीपीओ समेत आसपास की थाना की पुलिस बल बीसीसीएल जीएम अन्य अधिकारी व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची हुई है. प्रशासन द्वारा लोगो को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना को लेकर यहाँ स्थिति काफ़ी तनावपूर्ण बनी हुई है.1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- बिहार के नालंदा से मंदिर में पूजा के दौरान 8 श्रद्धालुओं की मौत की खबर से फैल गई सनसनी . ग्राउंड स्तर पर क्या सिस्टम दोषी नहीं है ? यह एक बड़ा सवाल है ? आप अपने संस्थान और प्रतिष्ठान का विज्ञापन के लिए संपर्क करें KCNTVINDIA ( VOICE OF NATION) 8789366223.1
- Post by DWIPAKSHA DARPAN1
- Post by DWIPAKSHA DARPAN1
- Post by Adarsh gupta1