शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई जा रही दुकानें सरपंच ने कलेक्ट्रेट में आकर कलेक्टर से की शिकायत -शिवपुरी जिले के भौंती की सरपंच ज्योति गुप्ता ने कलेक्टर शिवपुरी को आवेदन देकर पंचायत की शासकीय भूमि पर कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम से मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। सरपंच ने बताया कि सिरसौद-पिछोर मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर विशंभर दयाल छिरोलिया एवं उनके पुत्रों द्वारा पंचायत की अनुमति के बिना निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि यह निर्माण शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत ने 21 जुलाई 2026 को संबंधित पक्ष को सूचना पत्र जारी कर निर्माण रोकने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि संबंधित लोगों ने सूचना पत्र लेने से इनकार कर दिया और निर्माण कार्य जारी रखा। इससे पहले 20 मई 2026 को इसी स्थान से अतिक्रमण हटाया गया था, जहां ग्राम पंचायत द्वारा बाउंड्री बॉल स्थापित की गई थी। इसके बावजूद दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया है। सरपंच ने कलेक्टर से मांग की है कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराया जाए और अवैध अतिक्रमण हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई जा रही दुकानें सरपंच ने कलेक्ट्रेट में आकर कलेक्टर से की शिकायत -शिवपुरी जिले के भौंती की सरपंच ज्योति गुप्ता ने कलेक्टर शिवपुरी को आवेदन देकर पंचायत की शासकीय भूमि पर कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम से मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। सरपंच ने बताया कि सिरसौद-पिछोर मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत की शासकीय
भूमि पर विशंभर दयाल छिरोलिया एवं उनके पुत्रों द्वारा पंचायत की अनुमति के बिना निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि यह निर्माण शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत ने 21 जुलाई 2026 को संबंधित पक्ष को सूचना पत्र जारी कर निर्माण रोकने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि संबंधित लोगों ने सूचना पत्र लेने
से इनकार कर दिया और निर्माण कार्य जारी रखा। इससे पहले 20 मई 2026 को इसी स्थान से अतिक्रमण हटाया गया था, जहां ग्राम पंचायत द्वारा बाउंड्री बॉल स्थापित की गई थी। इसके बावजूद दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया है। सरपंच ने कलेक्टर से मांग की है कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराया जाए और अवैध अतिक्रमण हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए
- पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कई लोगों से अवैध संबंध और दूसरी शादी का दावा करैरा। एक व्यक्ति kareranewsstation_ Follow पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कई लोगों से अवैध संबंध और दूसरी शादी का दावा करैरा। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उसकी पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध हैं तथा उसने एक से अधिक शादियां की हैं। पति का यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी एक स्पा सेंटर में कार्य करती है। फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर यदि पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है या न्यायालय में सुनवाई चल रही है, तो जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट होगी। नोट: यह खबर केवल पति द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच एजेंसी या न्यायालय द्वारा होना शेष है।1
- शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई जा रही दुकानें सरपंच ने कलेक्ट्रेट में आकर कलेक्टर से की शिकायत -शिवपुरी जिले के भौंती की सरपंच ज्योति गुप्ता ने कलेक्टर शिवपुरी को आवेदन देकर पंचायत की शासकीय भूमि पर कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम से मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। सरपंच ने बताया कि सिरसौद-पिछोर मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर विशंभर दयाल छिरोलिया एवं उनके पुत्रों द्वारा पंचायत की अनुमति के बिना निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि यह निर्माण शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत ने 21 जुलाई 2026 को संबंधित पक्ष को सूचना पत्र जारी कर निर्माण रोकने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि संबंधित लोगों ने सूचना पत्र लेने से इनकार कर दिया और निर्माण कार्य जारी रखा। इससे पहले 20 मई 2026 को इसी स्थान से अतिक्रमण हटाया गया था, जहां ग्राम पंचायत द्वारा बाउंड्री बॉल स्थापित की गई थी। इसके बावजूद दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया है। सरपंच ने कलेक्टर से मांग की है कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराया जाए और अवैध अतिक्रमण हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए3
- 40 बीघा वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई करैरा (शिवपुरी)। करैरा वन परिक्षेत्र की बीट क्रमांक 1038 स्थित ग्राम मामोनी खुर्द में लगभग 40 बीघा वन भूमि को वन विभाग ने अतिक्रमण से मुक्त करा दिया। विभाग ने कथित अतिक्रमण के मामले में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। रेंजर लक्ष्मण सिंह मीणा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने विभागीय अमले की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि शासकीय एवं वन भूमि की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाने चाहिए। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और नियमों के अनुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। 40 बीघा वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई करैरा (शिवपुरी)। करैरा वन परिक्षेत्र की बीट क्रमांक 1038 स्थित ग्राम मामोनी खुर्द में लगभग 40 बीघा वन भूमि को वन विभाग ने अतिक्रमण से मुक्त करा दिया। विभाग ने कथित अतिक्रमण के मामले में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। रेंजर लक्ष्मण सिंह मीणा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने विभागीय अमले की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि शासकीय एवं वन भूमि की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाने चाहिए। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और नियमों के अनुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- सिरसौद मे बिजली कटौती से नाराज़ ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली खैराघाट विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र के सिरसौद गांव में लगातार हो रही बिजली कटौती और लोड शेडिंग से नाराज़ ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह 8 बजे ऊर्जा मंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रामराजा मंदिर से शुरू हुई शवयात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए सिरसौद-पिछोर मार्ग पहुंची, जहां प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर मौन धारण किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि चक्का जाम के दौरान बिजली व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद रातभर बिजली कटौती जारी रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी और मच्छरों के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सिरसौद मे बिजली कटौती से नाराज़ ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली खैराघाट विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र के सिरसौद गांव में लगातार हो रही बिजली कटौती और लोड शेडिंग से नाराज़ ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह 8 बजे ऊर्जा मंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रामराजा मंदिर से शुरू हुई शवयात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए सिरसौद-पिछोर मार्ग पहुंची, जहां प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर मौन धारण किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि चक्का जाम के दौरान बिजली व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद रातभर बिजली कटौती जारी रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी और मच्छरों के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।1
- शाहबाद थाने में सीएलजी व महिला सखी सदस्यों की बैठक, एसपी ने शांति-सौहार्द बनाए रखने का दिया संदेश शाहबाद में नए थाना भवन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु की अध्यक्षता में सीएलजी एवं महिला सखी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। एसपी के पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा हुई। पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव ने असामाजिक गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि आमजन में पुलिस पर विश्वास और अपराधियों में भय बना रहना चाहिए। बैठक में ग्रामीणों ने राजपुर में पुलिस चौकी स्थापित करने तथा शाहबाद के सीसीटीवी कैमरों को थाने से जोड़ने की मांग भी रखी।1
- बिजली और पेयजल संकट से नाराज़ ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका, 24 घंटे का अल्टीमेटम शिवपुरी जिले के करैरा ब्लॉक के सिरसौद गांव में बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। बुधवार को ग्रामवासियों ने सिरसौद मुख्य चौराहे पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने "बिजली विभाग होश में आओ" और "मंत्री जी शर्म करो" जैसे नारे लगाए। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद गांव की बिजली आपूर्ति और नल-जल योजना का कनेक्शन बहाल नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि चक्का जाम के बाद भी जानबूझकर बिजली काटी जा रही है। ग्राम पंचायत सिरसौद के सरपंच अंतरसिंह लोधी ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर बिजली और पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ऊर्जा मंत्री के खिलाफ पूरे करैरा ब्लॉक में उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल रहे। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बिजली और पेयजल संकट से नाराज़ ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका, 24 घंटे का अल्टीमेटम शिवपुरी जिले के करैरा ब्लॉक के सिरसौद गांव में बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। बुधवार को ग्रामवासियों ने सिरसौद मुख्य चौराहे पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने "बिजली विभाग होश में आओ" और "मंत्री जी शर्म करो" जैसे नारे लगाए। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद गांव की बिजली आपूर्ति और नल-जल योजना का कनेक्शन बहाल नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि चक्का जाम के बाद भी जानबूझकर बिजली काटी जा रही है। ग्राम पंचायत सिरसौद के सरपंच अंतरसिंह लोधी ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर बिजली और पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ऊर्जा मंत्री के खिलाफ पूरे करैरा ब्लॉक में उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल रहे। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।2
- आंधी-बारिश में धराशायी हुआ 70 साल पुराना पेड़, नीचे स्थापित भगवान की प्रतिमा सुरक्षित कस्बाथाना क्षेत्र के कुमरौआ गांव में तेज आंधी और लगातार हुई बारिश के चलते करीब 70 साल पुराना विशाल पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। राहत की बात यह रही कि पेड़ के नीचे वर्षों से स्थापित भगवान की प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित रही और उसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने इसे भगवान की कृपा बताते हुए राहत जताई। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए रास्ता भी आंशिक रूप से बाधित रहा।1
- pritam lodhi vidhayak ji mare lok piriya vidhayak pritam lodhi pichhor 👑 MLA 💥 mare lok piriya vidhayak pritam lodhi pichhor 👑 MLA 💥1
- ब्रेकिंग न्यूज़....भोपाल किसान आंदोलन मूंग खरीदी को लेकर किसानों का बड़ा आंदोलन भोपाल कूच किया किसानों ने होशंगाबाद रोड पूर्ण रूप से बंद निरामय हॉस्पिटल के पास लगाए वेरी कैट्स भारी पुलिस बल तैनात1