logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन नवीन गल्ला मंडी में गेहूं की बोरियों में लगी आग शॉर्ट सर्किट की आशंका जालौन। नवीन गल्ला मंडी मे एक गेहू खरीद केन्द्र एफसीआई (FCI) केंद्र पर शुक्रवार की देर शाम गेहूं की बोरियों में अचानक आग लग गयी जिससे हड़कंप मच गया। मंडी कर्मचारियों और मजदूरों की तत्परता और सूझबूझ के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही उपजिला अधिकारी हेमंत पटेल, कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद्र, मंडी सचिव अंकित गुप्ता तथा एफसीआई केंद्र प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। नगर पालिका जालौन की टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी अधिकारी द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासन द्वारा जांच की बात कही जा रही है, लेकिन आग लगने के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।और कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है।

2 hrs ago
user_अखिलेश सोनी
अखिलेश सोनी
Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जालौन नवीन गल्ला मंडी में गेहूं की बोरियों में लगी आग शॉर्ट सर्किट की आशंका जालौन। नवीन गल्ला मंडी मे एक गेहू खरीद केन्द्र एफसीआई (FCI) केंद्र पर शुक्रवार की देर शाम गेहूं की बोरियों में अचानक आग लग गयी जिससे हड़कंप मच गया। मंडी कर्मचारियों और मजदूरों की तत्परता और सूझबूझ के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही उपजिला अधिकारी हेमंत पटेल, कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद्र, मंडी सचिव अंकित गुप्ता तथा एफसीआई केंद्र प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। नगर पालिका जालौन की टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी अधिकारी द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासन द्वारा जांच की बात कही जा रही है, लेकिन आग लगने के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।और कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां गेहूं कटाई के दौरान हार्वेस्टर में आग लग गई और हड़कंप मच गया देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां गेहूं कटाई के दौरान हार्वेस्टर में आग लग गई और हड़कंप मच गया 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे “आपरेशन दहन” अभियान के अन्तर्गत माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के पर्यवेक्षण में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में जनपद जालौन के थानों में लम्बित मालों के निस्तारण हेतु माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर आज दिनांक 16.04.2026 को जनपद स्तर पर गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में जनपद जालौन के विभिन्न थानों के अभियोगों में बरामद 680 किलोग्राम मादक पदार्थ को राजकीय मेडिकल कालेज उरई जनपद जालौन की इन्सिनेरेटर (भट्टी) में विनष्टीकरण की कार्यवाही करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।
    1
    पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे “आपरेशन दहन” अभियान के अन्तर्गत माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के पर्यवेक्षण में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में जनपद जालौन के थानों में लम्बित मालों के निस्तारण हेतु माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर आज दिनांक 16.04.2026 को जनपद स्तर पर गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में जनपद जालौन के विभिन्न थानों के अभियोगों में बरामद 680 किलोग्राम मादक पदार्थ को राजकीय मेडिकल कालेज उरई जनपद जालौन की इन्सिनेरेटर (भट्टी) में विनष्टीकरण की कार्यवाही करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू में गुरुवार को गेहूं की कटाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में चल रही हार्वेस्टर मशीन अचानक आग की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और किसान सहम गए। जानकारी के अनुसार किसान रोहित सेंगर के खेत में कटाई का कार्य चल रहा था, तभी अचानक हार्वेस्टर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर मौजूद चालक सौरभ परिहार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत मशीन से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद खेत में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों द्वारा बुझाने के प्रयास के बावजूद हार्वेस्टर को नहीं बचाया जा सका और वह पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र के किसान पहले ही ओलावृष्टि, आंधी-बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में इस आगजनी की घटना ने उनकी चिंताएं और बढ़ा दी हैं। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है। आखिर खेतों में चल रही मशीनों में अचानक आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं और इससे बचाव के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    1
    जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू में गुरुवार को गेहूं की कटाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में चल रही हार्वेस्टर मशीन अचानक आग की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और किसान सहम गए। जानकारी के अनुसार किसान रोहित सेंगर के खेत में कटाई का कार्य चल रहा था, तभी अचानक हार्वेस्टर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
मौके पर मौजूद चालक सौरभ परिहार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत मशीन से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद खेत में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों द्वारा बुझाने के प्रयास के बावजूद हार्वेस्टर को नहीं बचाया जा सका और वह पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र के किसान पहले ही ओलावृष्टि, आंधी-बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में इस आगजनी की घटना ने उनकी चिंताएं और बढ़ा दी हैं।
घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।
आखिर खेतों में चल रही मशीनों में अचानक आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं और इससे बचाव के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे।
रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुठौंद थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव में एक सिरफिरा आशिक अपनी प्रेमिका के गांव पहुंचकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे शादी के जुनून में बदल गई… और इसी जुनून में युवक ने अपनी जान तक दांव पर लगा दी। करीब दो घंटे तक टावर के ऊपर चलता रहा ये खतरनाक ड्रामा, जबकि नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को शादी का आश्वासन दिया और सुरक्षित नीचे उतार लिया। चौंकाने वाली बात ये है कि यही युवक ठीक एक साल पहले भी इसी तरह का ड्रामा कर चुका है। फिलहाल पुलिस की समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी ने राहत की सांस ली। ये पूरा मामला जालौन के मदनेपुर गांव का बताया जा रहा है।
    1
    कुठौंद थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव में एक सिरफिरा आशिक
अपनी प्रेमिका के गांव पहुंचकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन पर शुरू हुई बातचीत
धीरे-धीरे शादी के जुनून में बदल गई…
और इसी जुनून में युवक ने अपनी जान तक दांव पर लगा दी।
करीब दो घंटे तक टावर के ऊपर चलता रहा ये खतरनाक ड्रामा,
जबकि नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने
सूझबूझ दिखाते हुए युवक को शादी का आश्वासन दिया
और सुरक्षित नीचे उतार लिया।
चौंकाने वाली बात ये है कि
यही युवक ठीक एक साल पहले भी
इसी तरह का ड्रामा कर चुका है।
फिलहाल पुलिस की समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया
और सभी ने राहत की सांस ली।
ये पूरा मामला जालौन के मदनेपुर गांव का बताया जा रहा है।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by मुजीब आलम पत्रकार
    1
    Post by मुजीब आलम पत्रकार
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के एक गांव से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जिसमें एक प्रेमी युवक अपने प्यार को पाने को टावर पर चढ गया देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के एक गांव से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जिसमें एक प्रेमी युवक अपने प्यार को पाने को टावर पर चढ गया 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 📌पुलिस की समझदारी से टला एक बड़ा हादसा जालौन में एक बार फिर ‘मजनू’ का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला… कुठौंद थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव में एक सिरफिरा आशिक अपनी प्रेमिका के गांव पहुंचकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे शादी के जुनून में बदल गई…और इसी जुनून में युवक ने अपनी जान तक दांव पर लगा दी। करीब दो घंटे तक टावर के ऊपर चलता रहा ये खतरनाक ड्रामा, जबकि नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को शादी का आश्वासन दिया और सुरक्षित नीचे उतार लिया। चौंकाने वाली बात ये है कि यही युवक ठीक एक साल पहले भी इसी तरह का ड्रामा कर चुका है। फिलहाल पुलिस की समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी ने राहत की सांस ली। ये पूरा मामला जालौन के मदनेपुर गांव का बताया जा रहा है। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    1
    📌पुलिस की समझदारी से टला एक बड़ा हादसा
जालौन में एक बार फिर ‘मजनू’ का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला…
कुठौंद थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव में एक सिरफिरा आशिक
अपनी प्रेमिका के गांव पहुंचकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे शादी के जुनून में बदल गई…और इसी जुनून में युवक ने अपनी जान तक दांव पर लगा दी।
करीब दो घंटे तक टावर के ऊपर चलता रहा ये खतरनाक ड्रामा,
जबकि नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने
सूझबूझ दिखाते हुए युवक को शादी का आश्वासन दिया
और सुरक्षित नीचे उतार लिया।
चौंकाने वाली बात ये है कि यही युवक ठीक एक साल पहले भी इसी तरह का ड्रामा कर चुका है।
फिलहाल पुलिस की समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया
और सभी ने राहत की सांस ली।
ये पूरा मामला जालौन के मदनेपुर गांव का बताया जा रहा है।
रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.