logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खबर का हुआ असर: जालौन चौकी के पास वाटर कूलर हुआ दुरुस्त, लोगों में खुशी जालौन। मीडिया की खबर का एक बार फिर सकारात्मक असर देखने को मिला है। जालौन चौकी के पास लगा वाटर कूलर, जो कई दिनों से खराब पड़ा हुआ था, अब ठीक कर दिया गया है। इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए खबर का कवरेज किया गया था, जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच वाटर कूलर खराब होने से राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई दिनों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी, लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने तुरंत संज्ञान लेते हुए वाटर कूलर को सही करा दिया। वाटर कूलर के ठीक होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। नागरिकों ने इस पहल के लिए मीडिया और नगर पालिका का आभार जताया है। अब लोगों को गर्मी में ठंडा पानी मिल रहा है, जिससे उन्हें राहत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी तरह जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई होती रहे तो आम जनता को बड़ी राहत मिल सकती है।

6 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

खबर का हुआ असर: जालौन चौकी के पास वाटर कूलर हुआ दुरुस्त, लोगों में खुशी जालौन। मीडिया की खबर का एक बार फिर सकारात्मक असर देखने को मिला है। जालौन चौकी के पास लगा वाटर कूलर, जो कई दिनों से खराब पड़ा हुआ था, अब ठीक कर दिया गया है। इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए खबर का कवरेज किया गया था, जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच वाटर कूलर खराब होने से राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई दिनों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी, लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने तुरंत संज्ञान लेते हुए वाटर कूलर को सही करा दिया। वाटर कूलर के ठीक होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। नागरिकों ने इस पहल के लिए मीडिया और नगर पालिका का आभार जताया है। अब लोगों को गर्मी में ठंडा पानी मिल रहा है, जिससे उन्हें राहत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी तरह जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई होती रहे तो आम जनता को बड़ी राहत मिल सकती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन के उरई में पुलिस और अंतर्राष्ट्रीय बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे अचानक चली ताबड़तोड़ गोलियों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। उरई कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीनों बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उरई कोतवाल आनंद कुमार सिंह पर भी बदमाशों ने फायरिंग की। एक गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों का नेटवर्क अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है और इसके तार श्रीलंका से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल इलाके में अलर्ट जारी है और आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है। बने रहिए बुंदेलखंड राज्य न्यूज़ चैनल के साथ — बुंदेलखंड की आवाज, सच्ची खबर सबसे पहले।
    1
    जालौन के उरई में पुलिस और अंतर्राष्ट्रीय बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे अचानक चली ताबड़तोड़ गोलियों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
उरई कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीनों बदमाश घायल हो गए।
मुठभेड़ की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उरई कोतवाल आनंद कुमार सिंह पर भी बदमाशों ने फायरिंग की। एक गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों का नेटवर्क अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है और इसके तार श्रीलंका से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
फिलहाल इलाके में अलर्ट जारी है और आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है।
बने रहिए बुंदेलखंड राज्य न्यूज़ चैनल के साथ — बुंदेलखंड की आवाज, सच्ची खबर सबसे पहले।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार आज़ खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित नवीन गल्ला मंडी में बने वेयरहाउस से जुड़ी हुई जहां आज़ अचानक से आग लग गई देखें खास रिपोर्ट द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    1
    नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार 
आज़ खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित नवीन गल्ला मंडी में बने वेयरहाउस से जुड़ी हुई जहां आज़ अचानक से आग लग गई 
देखें खास रिपोर्ट द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अगले 48 घंटों में हीटवेव बरपाएगी कहर, IMD ने जारी की चेतावनी
    1
    अगले 48 घंटों में हीटवेव बरपाएगी कहर, IMD ने जारी की चेतावनी
    user_Sagar K.
    Sagar K.
    finance, account Jalaun, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर जालौन जालौन में लड़की के प्यार में पागल युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा युवक टावर पर चढ़ा, युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया कई घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा, फोन से प्यार की शुरुआत के बाद लड़की के गांव में आया युवक, पुलिस ने युवक को काफी समझा- बुझाकर युवक टावर से बीचे उतारा, पुलिस के आश्वासन के बाद युवक मोबाइल टावर से नीचे उतरा, युवक के हाई वोल्टेजड्रामे से 2 घंटे तक पुलिस और ग्रामीण रहे परेशान, एक साल पहले भी हाईवोल्टेज ड्रामा कर चुका युवक, मोबाइल टावर पर चढ़े युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदनेपुर का मामला।
    2
    ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर
जालौन
जालौन में लड़की के प्यार में पागल युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा,
प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा युवक टावर पर चढ़ा,
युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया कई घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा,
फोन से प्यार की शुरुआत के बाद लड़की के गांव में आया युवक,
पुलिस ने युवक को काफी समझा- बुझाकर युवक टावर से बीचे उतारा,
पुलिस के आश्वासन के बाद युवक मोबाइल टावर से नीचे उतरा,
युवक के हाई वोल्टेजड्रामे से 2 घंटे तक पुलिस और ग्रामीण रहे परेशान,
एक साल पहले भी हाईवोल्टेज ड्रामा कर चुका युवक,
मोबाइल टावर पर चढ़े युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदनेपुर का मामला।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • jalaun पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे “आपरेशन दहन” अभियान के अन्तर्गत माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर जिलाधिकारी जालौन व पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में जनपद जालौन के थानों में लम्बित मालों के निस्तारण हेतु माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर जनपद स्तर पर गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में जनपद जालौन के विभिन्न थानों के अभियोगों में बरामद 680 किलोग्राम मादक पदार्थ को राजकीय मेडिकल कालेज उरई जनपद जालौन की इन्सिनेरेटर (भट्टी) में विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    1
    jalaun 
पुलिस महानिदेशक  उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे “आपरेशन दहन” अभियान के अन्तर्गत माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर जिलाधिकारी जालौन व पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में जनपद जालौन के थानों में लम्बित मालों के निस्तारण हेतु माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर जनपद स्तर पर गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में जनपद जालौन के विभिन्न थानों के अभियोगों में बरामद 680 किलोग्राम मादक पदार्थ को राजकीय मेडिकल कालेज उरई जनपद जालौन की इन्सिनेरेटर (भट्टी) में विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई 
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • जालौन में अंतर राष्ट्रीय बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुटभेड़ के दौरान दोनों तरफ 1 दर्जन से ज्यादा राउंड हुए फायर, मुटभेड़ मे 3 कुख्यात अपराधी के पैर मे लगी गोली, अपराधियों के पास से तीन अवैध असलाहा मे दो 315 के तमंचे व आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज से चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर हुई बरामद, अपराधियों के पास से 21 जिंदा कारतूस व 61 हजार रूपये हुए बरामद, मुठभेड़ के दौरान बाल बाल बच्चे उरई कोतवाल आनंद कुमार सिंह, अपराधियों की तरफ से की गई फायरिंग में ब्लड प्रूफ जैकेट पर लगी गोली , श्रीलंका सहित भारत के कई प्रदेशों मे अपराधिक घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम, मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने मुठभेड़ स्थल का किया निरीक्षण, उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे हुई मुठभेड़, जालौन के उरई कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलेंस टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
    1
    जालौन में अंतर राष्ट्रीय बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़,
मुटभेड़ के दौरान दोनों तरफ 1 दर्जन से ज्यादा राउंड हुए फायर,
मुटभेड़ मे 3 कुख्यात अपराधी के पैर मे लगी गोली,
अपराधियों के पास से तीन अवैध असलाहा मे दो 315 के तमंचे व आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज से चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर हुई बरामद,
अपराधियों के पास से 21 जिंदा कारतूस व 61 हजार रूपये हुए बरामद,
मुठभेड़ के दौरान बाल बाल बच्चे उरई कोतवाल आनंद कुमार सिंह,
अपराधियों की तरफ से की गई फायरिंग में ब्लड प्रूफ जैकेट पर लगी गोली ,
श्रीलंका सहित भारत के  कई प्रदेशों मे अपराधिक घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम,
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने मुठभेड़ स्थल का किया निरीक्षण,
उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे हुई मुठभेड़,
जालौन के उरई कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलेंस टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन। नवीन गल्ला मंडी मे एक गेहू खरीद केन्द्र एफसीआई (FCI) केंद्र पर शुक्रवार की देर शाम गेहूं की बोरियों में अचानक आग लग गयी जिससे हड़कंप मच गया। मंडी कर्मचारियों और मजदूरों की तत्परता और सूझबूझ के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही उपजिला अधिकारी हेमंत पटेल, कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद्र, मंडी सचिव अंकित गुप्ता तथा एफसीआई केंद्र प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। नगर पालिका जालौन की टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी अधिकारी द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासन द्वारा जांच की बात कही जा रही है, लेकिन आग लगने के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।और कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है।
    1
    जालौन। नवीन गल्ला मंडी मे एक गेहू खरीद केन्द्र एफसीआई (FCI) केंद्र पर शुक्रवार की देर शाम गेहूं की बोरियों में अचानक आग लग गयी जिससे  हड़कंप मच गया। मंडी कर्मचारियों और मजदूरों की तत्परता और सूझबूझ के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही उपजिला अधिकारी हेमंत पटेल, कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद्र, मंडी सचिव अंकित गुप्ता तथा एफसीआई केंद्र प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। नगर पालिका जालौन की टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी अधिकारी द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 
प्रशासन द्वारा जांच की बात कही जा रही है, लेकिन आग लगने के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।और कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.