logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अभी-अभी पेट्रोल गैस डीजल पर पीएम मोदी ने किया ऐलान, पूरे देश में खलबली... अभी-अभी पेट्रोल गैस डीजल पर पीएम मोदी ने किया ऐलान, पूरे देश में खलबली... नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागरिकों से बड़ी अपील की है। उन्‍होंने आह्वान किया है कि लोग पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच पेट्रोलियम उत्पादों का समझदारी से इस्तेमाल करें। हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने ईंधन की खपत में संयम बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया। कारण है कि भारत बड़े पैमाने पर ईंधन आयात करता है। उन्होंने तेलंगाना में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने यह अपील ऐसे समय में की है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की अटकलें तेज हैं। तेल कंपनियों को सस्‍ता पेट्रोल और डीजल बेचने से हर रोज करीब 1,600-1,700 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। क्यों अहम है पीएम मोदी की अपील? पीएम मोदी का ऐसा कहना बेहद अहम है। उन्‍होंने यह अपील ऐसे समय में की है जब भारत अमेरिका-ईरान युद्ध से पैदा हुए ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। इस युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी हो गई है। इससे जरूरी ईंधन की सप्‍लाई बाधित हुई है। होर्मुज तेल परिवहन का महत्वपूर्ण ग्‍लोबल रास्‍ता है। पीएम मोदी ने क्या संदेश दिया? पीएम मोदी ने कहा, ‘…आज समय की मांग यह भी है कि हम पेट्रोल, गैस, डीजल और ऐसी अन्य चीजों का बहुत संयम से इस्तेमाल करें। हमें आयातित पेट्रोलियम उत्पादों का इस्तेमाल केवल जरूरत पड़ने पर ही करना चाहिए। इससे न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि युद्ध के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में भी मदद मिलेगी।’ सरकार के फोकस पर दी यह जानकारी मोदी ने रिन्‍यूएबल और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की तेज प्रगति पर भी रोशनी डाली। बताया कि सौर ऊर्जा उत्पादन के मामले में भारत दुनिया के अग्रणी देशों में से एक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने के प्रयासों के तहत पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति हुई है। सरकार की बहुआयामी ऊर्जा रणनीति पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का पहला फोकस एलपीजी की पहुंच सुनिश्चित करने पर था। अब यह फोकस सस्ती पाइप वाली गैस की सप्‍लाई का विस्तार करने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने के लिए सीएनजी-आधारित व्यवस्था को भी सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है। हर रोज 1,600-1,700 करोड़ का नुकसान पीएम मोदी की ओर से यह अपील ऐसे समय में हुई जब कच्‍चे तेल की अंतरराष्‍ट्रीय कीमतों में तेज बढ़ोतरी का असर भारत की पेट्रोलियम कंपनियों पर भारी पड़ रहा है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां पिछले 10 सप्ताह से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस एलपीजी की बिक्री पुराने दामों पर कर रही हैं। इससे उन्हें हर रोज 1,600-1,700 करोड़ रुपये का नुकसान (अंडर-रिकवरी) हो रहा है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 10 सप्ताह में इन कंपनियों की कुल ‘अंडर-रिकवरी’ एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है। अंडर-रिकवरी का अर्थ लागत से कम मूल्य पर बिक्री से है। क्रूड की कीमतों में लगभग 50 फीसदी की बढ़ोतरी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम दो साल पुराने स्तर पर बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं, मार्च में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे। लेकिन, इसके बावजूद इसकी कीमत वास्तविक लागत से कम बनी हुई है। यही कारण है कि बीते काफी दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की अटकलें तेज हैं।

1 hr ago
user_Tarun kumar Reporter
Tarun kumar Reporter
Voice of people Sheikhpura, Bihar•
1 hr ago
7e112fff-0b3b-41ae-86ab-4492ddb06c38

अभी-अभी पेट्रोल गैस डीजल पर पीएम मोदी ने किया ऐलान, पूरे देश में खलबली... अभी-अभी पेट्रोल गैस डीजल पर पीएम मोदी ने किया ऐलान, पूरे देश में खलबली... नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागरिकों से बड़ी अपील की है। उन्‍होंने आह्वान किया है कि लोग पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच पेट्रोलियम उत्पादों का समझदारी से इस्तेमाल करें। हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने ईंधन की खपत में संयम बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया। कारण है कि भारत बड़े पैमाने पर ईंधन आयात करता है। उन्होंने तेलंगाना में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने यह अपील ऐसे समय में की है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की अटकलें तेज हैं। तेल कंपनियों को सस्‍ता पेट्रोल और डीजल बेचने से हर रोज करीब 1,600-1,700 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। क्यों अहम है पीएम मोदी की अपील? पीएम मोदी का ऐसा कहना बेहद अहम है। उन्‍होंने यह अपील ऐसे समय में की है जब भारत अमेरिका-ईरान युद्ध से पैदा हुए ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। इस युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी हो गई है। इससे जरूरी ईंधन की सप्‍लाई बाधित हुई है। होर्मुज तेल परिवहन का महत्वपूर्ण ग्‍लोबल रास्‍ता है। पीएम मोदी ने क्या संदेश दिया? पीएम मोदी ने कहा, ‘…आज समय की मांग यह भी है कि हम पेट्रोल, गैस, डीजल और ऐसी अन्य चीजों का बहुत संयम से इस्तेमाल करें। हमें आयातित पेट्रोलियम उत्पादों का इस्तेमाल केवल जरूरत पड़ने पर ही करना चाहिए। इससे न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि युद्ध के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में भी मदद मिलेगी।’ सरकार के फोकस पर दी यह जानकारी मोदी ने रिन्‍यूएबल और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की तेज प्रगति पर भी रोशनी डाली। बताया कि सौर ऊर्जा उत्पादन के मामले में भारत दुनिया के अग्रणी देशों में से एक बनकर

053795c8-04aa-4c52-9d12-36f032fd595b

उभरा है। उन्होंने कहा कि आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने के प्रयासों के तहत पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति हुई है। सरकार की बहुआयामी ऊर्जा रणनीति पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का पहला फोकस एलपीजी की पहुंच सुनिश्चित करने पर था। अब यह फोकस सस्ती पाइप वाली गैस की सप्‍लाई का विस्तार करने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने के लिए सीएनजी-आधारित व्यवस्था को भी सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है। हर रोज 1,600-1,700 करोड़ का नुकसान पीएम मोदी की ओर से यह अपील ऐसे समय में हुई जब कच्‍चे तेल की अंतरराष्‍ट्रीय कीमतों में तेज बढ़ोतरी का असर भारत की पेट्रोलियम कंपनियों पर भारी पड़ रहा है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां पिछले 10 सप्ताह से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस एलपीजी की बिक्री पुराने दामों पर कर रही हैं। इससे उन्हें हर रोज 1,600-1,700 करोड़ रुपये का नुकसान (अंडर-रिकवरी) हो रहा है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 10 सप्ताह में इन कंपनियों की कुल ‘अंडर-रिकवरी’ एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है। अंडर-रिकवरी का अर्थ लागत से कम मूल्य पर बिक्री से है। क्रूड की कीमतों में लगभग 50 फीसदी की बढ़ोतरी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम दो साल पुराने स्तर पर बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं, मार्च में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे। लेकिन, इसके बावजूद इसकी कीमत वास्तविक लागत से कम बनी हुई है। यही कारण है कि बीते काफी दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की अटकलें तेज हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • चमघारा के दर्जनों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण हेतु डी एम से लगाई गुहार। चमघारा के दर्जनों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण हेतु डी एम से लगाई गुहार। 1 साल बीत जाने के बावजूद भी भूमि दाता नहीं हुआ जमीन राज्यपाल के नाम रजिस्ट्री। भास्कर न्यूज़ लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत चमघारा गांव के दर्जनों ग्रामीण सोमवार को लखीसराय जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार से मिलकर चमघारा गांव में सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति लखीसराय पत्रांक डी यु 675 दिनांक 3/ 4/ 2025 के द्वारा लिखित पत्र अपर समाहार्ता लखीसराय को मौजा चमघारा खाता संख्या 237 खसरा 390 रकबा 12 डिसमिल जमाबंदी नंबर 10 जमीन का मालिक दोजराज यादव शैतान में प्राप्त जमीन को महामहिम राज्यपाल बिहार सरकार पटना के नाम से निबंधन कराने हेतु भेजा गया इसके उपरांत अंचल अधिकारी लखीसराय के पत्रांक 803 दिनांक 3/ 4 /2025 के द्वारा उक्त जमीन का मापी कर अमीन का नजरी नक्शा एवं ट्रेस नक्शा संलग्न कर जिला पदाधिकारी लखीसराय को भेजा गया। विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा लखीसराय के पत्रक 4427 दिनांक 6/ 9/ 2025 के द्वारा अपर समाहर्ता लखीसराय को भूमि नामांतरण करनी हेतू जिला पदाधिकारी के पत्र के आलोक में एक सप्ताह के अंदर कार्य करने का निर्देश दिया गया इसके बावजूद भी आज तक भूमि दान करता कागजी फाइल लेकर प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सरकारी कर्मी उदासीन रवैया के कारण भूमि दान करता की भूमि का राज्यपाल के नाम से लिखित नहीं कराया गया है। जिसको लेकर चमघारा के दर्जनों ग्रामीण वकील यादव प्रकाश पंडित अजय कुमार यादव राम प्रकाश यादव अशोक मंडल विंदेश्वरी यादव सुनील यादव गंगा यादव रामखेलावन यादव अनिक महतो विनोद महतो के द्वारा सामूहिक रूप से लखीसराय जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार से मिलकर स्वास्थ्य उप केंद्र के जमीन संबंधी कार्य पूरा करने एवं जल्द से जल्द स्वस्थ उपकेंद्र भवन के निर्माण हेतु गुहार लगाया जिस पर जिला पदाधिकारी लखीसराय शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मैं तुरंत इस मामले की जानकारी संबंधित पदाधिकारी से लेता हूं और जल्द से जल्द चमघारा गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
    1
    चमघारा के दर्जनों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण हेतु डी एम से लगाई गुहार।

चमघारा के दर्जनों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण हेतु डी एम से लगाई गुहार।
1 साल बीत जाने के बावजूद भी भूमि दाता नहीं हुआ जमीन राज्यपाल के नाम रजिस्ट्री। 
भास्कर न्यूज़ लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत चमघारा गांव के दर्जनों ग्रामीण सोमवार को लखीसराय जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार से मिलकर चमघारा गांव में सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति लखीसराय पत्रांक डी यु 675 दिनांक 3/ 4/ 2025 के द्वारा लिखित पत्र अपर समाहार्ता लखीसराय को मौजा चमघारा खाता संख्या 237 खसरा 390 रकबा 12 डिसमिल जमाबंदी नंबर 10 जमीन का मालिक दोजराज यादव शैतान में प्राप्त जमीन को महामहिम राज्यपाल बिहार सरकार पटना के नाम से निबंधन कराने हेतु भेजा गया इसके उपरांत अंचल अधिकारी लखीसराय के पत्रांक 803 दिनांक 3/ 4 /2025 के द्वारा उक्त जमीन का मापी कर अमीन का नजरी नक्शा एवं ट्रेस नक्शा संलग्न कर जिला पदाधिकारी लखीसराय को भेजा गया। विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा लखीसराय के पत्रक 4427 दिनांक 6/ 9/ 2025 के द्वारा अपर समाहर्ता लखीसराय को भूमि नामांतरण करनी हेतू जिला पदाधिकारी के पत्र के आलोक में एक सप्ताह के अंदर कार्य करने का निर्देश दिया गया इसके बावजूद भी आज तक भूमि दान करता कागजी फाइल लेकर प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सरकारी कर्मी उदासीन रवैया के कारण भूमि दान करता की भूमि का राज्यपाल के नाम से लिखित नहीं कराया गया है। जिसको लेकर चमघारा के दर्जनों ग्रामीण वकील यादव प्रकाश पंडित अजय कुमार यादव राम प्रकाश यादव अशोक मंडल विंदेश्वरी यादव सुनील यादव गंगा यादव रामखेलावन यादव अनिक महतो विनोद महतो के द्वारा सामूहिक रूप से लखीसराय जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार से मिलकर स्वास्थ्य उप केंद्र के जमीन संबंधी कार्य पूरा करने एवं जल्द से जल्द स्वस्थ उपकेंद्र भवन के निर्माण हेतु गुहार लगाया जिस पर जिला पदाधिकारी लखीसराय शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मैं तुरंत इस मामले की जानकारी संबंधित पदाधिकारी से लेता हूं और जल्द से जल्द चमघारा गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • नवादा के पकरीबरावां में शराब माफियाओं ने एक चौकीदार को सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना देने की खौफनाक सजा में हुई इस हत्या से बिहार की पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    नवादा के पकरीबरावां में शराब माफियाओं ने एक चौकीदार को सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना देने की खौफनाक सजा में हुई इस हत्या से बिहार की पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    6 hrs ago
  • लखीसराय के नगर थाना क्षेत्र में बीएड कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में वार्ड संख्या 19 निवासी विनोद मांझी की मौत हो गई, जबकि मोहित कुमार और अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।
    1
    लखीसराय के नगर थाना क्षेत्र में बीएड कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में वार्ड संख्या 19 निवासी विनोद मांझी की मौत हो गई, जबकि मोहित कुमार और अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • नालंदा के बिंद प्रखंड स्थित राजोपुर दरवेशपुरा गाँव में एक शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गाँववालों और बारातियों ने मिलकर जमकर नाच-गाना किया और पूरे उत्साह के साथ खूब मस्ती की।
    1
    नालंदा के बिंद प्रखंड स्थित राजोपुर दरवेशपुरा गाँव में एक शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गाँववालों और बारातियों ने मिलकर जमकर नाच-गाना किया और पूरे उत्साह के साथ खूब मस्ती की।
    user_Chandradeep kumar
    Chandradeep kumar
    बिंद, नालंदा, बिहार•
    19 hrs ago
  • क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? क्या तेल संकट से भारत की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी? और क्या इस वार्ता से निकलेगा शांति का रास्ता? मिडिल ईस्ट से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर! ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुका है। पाकिस्तान की मध्यस्थता में इस्लामाबाद में शांति वार्ता शुरू हो गई है, लेकिन इज़राइल अब भी ईरान के परमाणु ठिकानों पर कार्रवाई की बात कर रहा है। क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? क्या तेल संकट से भारत की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी? और क्या इस वार्ता से निकलेगा शांति का रास्ता? देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ आपके अपने चैनल पर।
    1
    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है?
क्या तेल संकट से भारत की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी?
और क्या इस वार्ता से निकलेगा शांति का रास्ता?
मिडिल ईस्ट से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर!
ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुका है। पाकिस्तान की मध्यस्थता में इस्लामाबाद में शांति वार्ता शुरू हो गई है, लेकिन इज़राइल अब भी ईरान के परमाणु ठिकानों पर कार्रवाई की बात कर रहा है।
क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है?
क्या तेल संकट से भारत की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी?
और क्या इस वार्ता से निकलेगा शांति का रास्ता?
देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ आपके अपने चैनल पर।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    11 min ago
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह अपने गृह क्षेत्र बिहारशरीफ, नालंदा पहुंचे। उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर विकास और जनसरोकारों पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा नेताओं और जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
    1
    पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह अपने गृह क्षेत्र बिहारशरीफ, नालंदा पहुंचे। उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर विकास और जनसरोकारों पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा नेताओं और जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने शेखपुरा में बढ़ते अपराध और खराब कानून व्यवस्था को लेकर सरकार व प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय पर जानलेवा हमले के बाद भी अपराधी अब तक पकड़े नहीं गए हैं। सीपीआई ने पुलिस को 15 दिन का समय देते हुए 25 मई को शेखपुरा डीएम कार्यालय पर जन आक्रोश प्रदर्शन करने का फैसला किया है।
    1
    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने शेखपुरा में बढ़ते अपराध और खराब कानून व्यवस्था को लेकर सरकार व प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय पर जानलेवा हमले के बाद भी अपराधी अब तक पकड़े नहीं गए हैं। सीपीआई ने पुलिस को 15 दिन का समय देते हुए 25 मई को शेखपुरा डीएम कार्यालय पर जन आक्रोश प्रदर्शन करने का फैसला किया है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    13 hrs ago
  • लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड में देर रात आई तेज़ आंधी और बारिश से एक घर की छत व दीवार गिर गई। गनीमत रही कि परिवार दूसरे कमरे में था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई और सभी सुरक्षित बच गए। अंचल अधिकारी ने पीड़ित परिवार को जांच के बाद सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया है।
    1
    लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड में देर रात आई तेज़ आंधी और बारिश से एक घर की छत व दीवार गिर गई। गनीमत रही कि परिवार दूसरे कमरे में था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई और सभी सुरक्षित बच गए। अंचल अधिकारी ने पीड़ित परिवार को जांच के बाद सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया है।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    7 hrs ago
  • Ramchandra Prasad Singh अपने गृह क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अपने गृह क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। Ramchandra Prasad Singh अपने गृह क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अपने गृह क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी शिरकत कर उनका स्वागत किया। वन्दे भारत न्यूज़ बिहारशरीफ नालंदा की टीम से बातचीत के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, पर्यावरण एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। स्थानीय लोगों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया। वन्दे भारत न्यूज़ बिहारशरीफ नालंदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए हमारे चैनल को Like, Subscribe, Share एवं Comment अवश्य करें। आपका सहयोग और समर्थन हमें निष्पक्ष एवं जनहित की खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करता है।
    1
    Ramchandra Prasad Singh अपने गृह क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अपने गृह क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
Ramchandra Prasad Singh अपने गृह क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अपने गृह क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी शिरकत कर उनका स्वागत किया।
वन्दे भारत न्यूज़ बिहारशरीफ नालंदा की टीम से बातचीत के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, पर्यावरण एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। स्थानीय लोगों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया।
वन्दे भारत न्यूज़ बिहारशरीफ नालंदा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए हमारे चैनल को Like, Subscribe, Share एवं Comment अवश्य करें।
आपका सहयोग और समर्थन हमें निष्पक्ष एवं जनहित की खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करता है।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.