डीएमएफ मद से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बन रही पुलिया को लेकर विवाद गहराया, ग्रामीणों ने की जाँच की मांग राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटागहना में अटल चौक से जलाशय मार्ग पर कन्हाई घर के पास डीएमएफ मद से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बन रही पुलिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच अनिल तिवारी ने इस निर्माण कार्य में व्यापक भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उपसरपंच का कहना है कि जिस स्थान पर नई पुलिया का निर्माण किया जा रहा है, वहां पहले से ही पंचायत द्वारा पुलिया बनाई जा चुकी थी और उस स्थान पर नई पुलिया की कोई आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना जरूरत के पुरानी पुलिया को तोड़कर नई पुलिया का निर्माण केवल शासकीय राशि के दुरुपयोग और बंदरबांट के उद्देश्य से कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने भी इस मामले में उपसरपंच के आरोपों का समर्थन करते हुए बताया कि उक्त स्थल पर पानी की निकासी की कोई गंभीर समस्या नहीं थी। बरसात के दिनों में भी खेतों में पानी का भराव नहीं होता था और किसान ट्यूबवेल के माध्यम से धान की रोपाई करते थे। ऐसे में वहां पुलिया निर्माण को लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में कई ऐसे स्थान हैं जहां पुलिया की वास्तविक आवश्यकता है, लेकिन वहां कार्य स्वीकृत नहीं किया गया। ग्राम पंचायत कोटागहना के उपसरपंच अनिल तिवारी ने प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिना उचित जांच के इस तरह के कार्यों को स्वीकृति देना समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी ठेकेदारों की मिलीभगत से यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है और इसमें बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितता की आशंका है। उपसरपंच ने स्पष्ट कहा कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो वे संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाए और जहां वास्तव में आवश्यकता है, वहां विकास कार्य कराए जाएं। इस पूरे मामले ने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संजय दुबे , सिईओ जनपद पंचायत राजपुर। कोटागहना पंचायत में जो पुलिया निर्माण के स्वीकृति मिली है, एसडीओ और इंजीनियर के द्वारा मौके पर जाकर विजिट कर सत्यापन किया गया। इसके बाद ही स्वीकृति मिलती है अगर गलत किया गया है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
डीएमएफ मद से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बन रही पुलिया को लेकर विवाद गहराया, ग्रामीणों ने की जाँच की मांग राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटागहना में अटल चौक से जलाशय मार्ग पर कन्हाई घर के पास डीएमएफ मद से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बन रही पुलिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच अनिल तिवारी ने इस निर्माण कार्य में व्यापक भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उपसरपंच का कहना है कि जिस स्थान पर नई पुलिया का निर्माण किया जा रहा है, वहां पहले से
ही पंचायत द्वारा पुलिया बनाई जा चुकी थी और उस स्थान पर नई पुलिया की कोई आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना जरूरत के पुरानी पुलिया को तोड़कर नई पुलिया का निर्माण केवल शासकीय राशि के दुरुपयोग और बंदरबांट के उद्देश्य से कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने भी इस मामले में उपसरपंच के आरोपों का समर्थन करते हुए बताया कि उक्त स्थल पर पानी की निकासी की कोई गंभीर समस्या नहीं थी। बरसात के दिनों में भी खेतों में पानी का भराव नहीं होता था और किसान ट्यूबवेल के माध्यम से धान की रोपाई करते थे। ऐसे में
वहां पुलिया निर्माण को लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में कई ऐसे स्थान हैं जहां पुलिया की वास्तविक आवश्यकता है, लेकिन वहां कार्य स्वीकृत नहीं किया गया। ग्राम पंचायत कोटागहना के उपसरपंच अनिल तिवारी ने प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिना उचित जांच के इस तरह के कार्यों को स्वीकृति देना समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी ठेकेदारों की मिलीभगत से यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है और इसमें बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितता की आशंका है। उपसरपंच ने स्पष्ट कहा कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच
नहीं कराई गई तो वे संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाए और जहां वास्तव में आवश्यकता है, वहां विकास कार्य कराए जाएं। इस पूरे मामले ने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संजय दुबे , सिईओ जनपद पंचायत राजपुर। कोटागहना पंचायत में जो पुलिया निर्माण के स्वीकृति मिली है, एसडीओ और इंजीनियर के द्वारा मौके पर जाकर विजिट कर सत्यापन किया गया। इसके बाद ही स्वीकृति मिलती है अगर गलत किया गया है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- बालोद शहर के कलाकेंद्र भवन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृशक्ति संगठन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें 7 मई से 10 मई तक होने वाले प्रांत स्तरीय मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका, प्रशिक्षण की आवश्यकता और समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित प्रशिक्षण वर्ग महिलाओं के बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा। वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है, ऐसे में प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें संस्कार, अनुशासन और संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में प्रभावी योगदान दे सकें। जिला स्तर से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस दौरान संगठन की सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेशभर में बाल संस्कार केंद्रों के माध्यम से बच्चों को नैतिक और धार्मिक शिक्षा दी जा रही है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सिलाई केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनके जरिए उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में यह भी कहा गया कि जिले की महिलाएं संगठन से जुड़कर सेवा, सुरक्षा और संस्कार के मूलमंत्र पर कार्य कर रही हैं, जिससे सामाजिक गतिविधियों में तेजी आई है। प्रशिक्षण वर्ग में भागीदारी से उनकी कार्यक्षमता और अधिक सशक्त होगी। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन का उद्देश्य समाज में संस्कार, सेवा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना बताया गया।1
- Post by सत्य के अंजोर न्यूज1
- भीम जयंती में आयोजित कव्वाली में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने उठाया आनंद।1
- 💥 मोबाइल टावर बैटरी चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मानपुर, खड़गांव, औंधी और कोहका थाना क्षेत्रों में जियो टावरों से बैटरी चोरी के 4 मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों ने करीब 11.70 लाख रुपये की बैटरियां चोरी की थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 93 नग बैटरी, दो वाहन, नगदी और मोबाइल सहित कुल करीब 11.21 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। पांचों आरोपियों को 15 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने क्या कहा। आइये सुनते रूबरू उनसे ही।1
- तिल्दा नेवरा में माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मी को देखते हुए सेवा कार्य का आयोजन किया गया। बुधवार, दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बुधवार बाजार में प्याऊ, शरबत और छाछ वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में हजारों राहगीरों ने शीतल पेय का लाभ उठाया और गर्मी से राहत पाई। जानकारी देते हुए भाई कैलाश गांधी ने बताया कि यह आयोजन समाज सेवा की भावना से हर वर्ष किया जाता है। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष समत गांधी, सचिव कनक भट्टर, मयूरी डागा, समाज की वरिष्ठ सदस्य विमला देवी लाहोटी, डॉ. आशा भट्टर, उषा राठी, पूनम गांधी, राखी सोनी, शारदा राठी सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे। गर्मी के इस दौर में यह पहल लोगों के लिए राहत और सेवा का बेहतरीन उदाहरण बनी।4
- सहकार से समृद्धि: CM विष्णुदेव साय ने किया 515 नई सहकारी सोसायटियों का शुभारंभ, साजा के दनिया-सिल्ली-पथरिया में भी खुली समिति रायपुर/साजा, 15 जून 2026: छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को नई गति देते हुए आज प्रदेश में *515 नवगठित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों* का एक साथ भव्य शुभारंभ हुआ। *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी* के कर-कमलों से सहकारिता विभाग द्वारा साजा विधानसभा, बोरी-लिटिया भाजपा मंडल के *ग्राम दनिया (पंजीयन क्र. 3420), ग्राम सिल्ली (पंजीयन क्र. 3436) एवं ग्राम पथरिया (पंजीयन क्र. 3421)* की नवगठित सोसायटियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। CM साय ने कहा कि नई समितियों से किसानों को धान उपार्जन, खाद-बीज, ऋण व भंडारण की सुविधा अब गांव में ही मिलेगी। यह 'मोदी की गारंटी' को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम है। *शुभारंभ अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे:* जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष *श्री कृष्णा पटेल*, सोसायटी अध्यक्ष *श्री संजय कश्यप जी*, मीडिया प्रभारी *श्री दिनेश पटेल जी*, जिला युवा मोर्चा मंत्री *श्री राजेन्द्र पटेल जी*, सरपंच *श्री हुलास पटेल*, उपसरपंच *श्री हिमांचल पटेल*, प्राधिकृत अधिकारी दनिया *सुश्री प्रीति सोनी*, समिति प्रबंधक *श्री लेखराम साहू*, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष *श्री शुभम मानिकपुरी*, मंडल उपाध्यक्ष पथरिया *श्री श्यामू पारकर*, कोषाध्यक्ष सिल्ली *श्री सीताराम पटेल*। इनके साथ *श्री गणेश पटेल, श्री रोमन पटेल, श्री बिरसिंग पटेल, श्री मानस पटेल, श्री पवन पटेल, पंच श्री ओमप्रकाश पटेल, पंच श्री पुन्नी पटेल, श्री महावीर पटेल, पूर्व सरपंच दनिया श्री रामपालक पटेल, श्री लक्ष्मीनारायण पटेल, समिति प्रबंधक श्री महेंद्र धीवर, श्री बृजलाल निषाद* एवं क्षेत्र के समस्त किसान बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।1
- राजपुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय में मुख्य सड़क से महाविद्यालय तक जोड़ने वाले सड़क पर बनने वाले सीसी सड़क एवँ नाली निर्माण में पहुँची सामरी विधायक ने कार्यक्रम में एसडीएम व तहसीलदार के नहीँ पहुंचने पर भड़की विधायक। कलेक्टर से फोन पर बात कर 24 घंटे में एसडीएम को हटाने की बात कही। तहसीलदार को तत्काल जमीन सीमांकन करने दिए निर्देश :- कार्यक्रम के पश्चात जैसे ही सामरी विधायक जाने के लिए निकली तभी तहसील कार्यालय के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ दिखी जिसे देख सामरी विधायक ने रुककर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुई।ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि वे चार महीनों से ज्यादा तहसील कार्यालय में अपने जमीन सीमांकन के लिए दौड़ रहे हैं परंतु उनका काम नही हो पा रहा है।ग्रामीणों की शिकायत ओर विधायक ने तत्काल तहसीलदार कावेरी मुखर्जी को कार्यालय के बाहर बुलवाया।उन्होंने तहसीलदार से इस सम्बंध में जानकारी चाही परंतु तहसीलदार मैडम कोई जवाब नही दे पाई जिसके बाद विधायक ने एक सप्ताह में ग्रामीणों के जमीन सीमांकन करने के निर्देश दिए।2
- दुर्ग में भीम जयंती के मौके पर आयोजित कव्वाली में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति पर पार्षद अजीत वैध ने क्या कहा सुनते हैं।1
- सहकार से समृद्धि: CM विष्णुदेव साय ने किया 515 नई सहकारी सोसायटियों का शुभारंभ, साजा के दनिया-सिल्ली-पथरिया में भी खुली समिति रायपुर/साजा, 15 जून 2026: छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को नई गति देते हुए आज प्रदेश में *515 नवगठित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों* का एक साथ भव्य शुभारंभ हुआ। *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी* के कर-कमलों से सहकारिता विभाग द्वारा साजा विधानसभा, बोरी-लिटिया भाजपा मंडल के *ग्राम दनिया (पंजीयन क्र. 3420), ग्राम सिल्ली (पंजीयन क्र. 3436) एवं ग्राम पथरिया (पंजीयन क्र. 3421)* की नवगठित सोसायटियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। CM साय ने कहा कि नई समितियों से किसानों को धान उपार्जन, खाद-बीज, ऋण व भंडारण की सुविधा अब गांव में ही मिलेगी। यह 'मोदी की गारंटी' को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम है। *शुभारंभ अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे:* जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष *श्री कृष्णा पटेल*, सोसायटी अध्यक्ष *श्री संजय कश्यप जी*, मीडिया प्रभारी *श्री दिनेश पटेल जी*, जिला युवा मोर्चा मंत्री *श्री राजेन्द्र पटेल जी*, सरपंच *श्री हुलास पटेल*, उपसरपंच *श्री हिमांचल पटेल*, प्राधिकृत अधिकारी दनिया *सुश्री प्रीति सोनी*, समिति प्रबंधक *श्री लेखराम साहू*, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष *श्री शुभम मानिकपुरी*, मंडल उपाध्यक्ष पथरिया *श्री श्यामू पारकर*, कोषाध्यक्ष सिल्ली *श्री सीताराम पटेल*। इनके साथ *श्री गणेश पटेल, श्री रोमन पटेल, श्री बिरसिंग पटेल, श्री मानस पटेल, श्री पवन पटेल, पंच श्री ओमप्रकाश पटेल, पंच श्री पुन्नी पटेल, श्री महावीर पटेल, पूर्व सरपंच दनिया श्री रामपालक पटेल, श्री लक्ष्मीनारायण पटेल, समिति प्रबंधक श्री महेंद्र धीवर, श्री बृजलाल निषाद* एवं क्षेत्र के समस्त किसान बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।1