थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार- जनपद कुशीनगर में वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.05.2026 को थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 101/2025 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त रविशंकर झा पुत्र बबलु झा निवासी ए/99 राजा बिहार समय पुर बादली सेक्टर 18 थाना समय पुर बादली जिला रोहणी दिल्ली को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पंजीकृत अभियोगः-* मु0अ0सं0 101/2025 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर *गिरफ्तार अभियुक्त–* रविशंकर झा पुत्र बबलु झा निवासी ए/99 राजा बिहार समय पुर बादली सेक्टर 18 थाना समय पुर बादली जिला रोहणी दिल्ली *गिरफ्तार करने वाली टीमः-* 1. SO विनय कुमार मिश्रा थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर 2. उ0नि0 अमन चौहान थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर 3. का0 श्यामसुन्दर यादव थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर 4. रि0म0का0 प्रिया यादव थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर *सोशल मीडिया सेल* *जनपद कुशीनगर*
थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार- जनपद कुशीनगर में वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.05.2026 को थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 101/2025 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त रविशंकर झा पुत्र बबलु झा निवासी ए/99 राजा बिहार समय पुर बादली सेक्टर 18 थाना समय पुर बादली जिला रोहणी दिल्ली को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पंजीकृत अभियोगः-* मु0अ0सं0 101/2025 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर *गिरफ्तार अभियुक्त–* रविशंकर झा पुत्र बबलु झा निवासी ए/99 राजा बिहार समय पुर बादली सेक्टर 18 थाना समय पुर बादली जिला रोहणी दिल्ली *गिरफ्तार करने वाली टीमः-* 1. SO विनय कुमार मिश्रा थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर 2. उ0नि0 अमन चौहान थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर 3. का0 श्यामसुन्दर यादव थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर 4. रि0म0का0 प्रिया यादव थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर *सोशल मीडिया सेल* *जनपद कुशीनगर*
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने लंबित मामलों का रिकॉर्ड तोड़ निपटारा किया। इसमें कुल 1.47 लाख से अधिक वादों का निस्तारण हुआ, जहाँ पीड़ितों को ₹3.96 करोड़ का मुआवजा दिलाया गया। इसके साथ ही, फौजदारी और बैंक ऋण मामलों में करोड़ों की वसूली हुई और कई पारिवारिक विवाद भी सुलझाए गए।4
- कुशीनगर के बहादुरपुर क्षेत्र में वायरल खबर के बाद प्रशासन ने बालू लदी गाड़ियों से कथित राजस्व चोरी पर सख्त कार्रवाई की है। डीएम-एसपी के निर्देश पर सैकड़ों ट्रक सड़क किनारे रोक दिए गए, जिससे संदिग्ध 'एंट्री सिस्टम' पर रोक लग गई। इस अचानक हुई सख्ती से खनन माफिया में हड़कंप मचा है।1
- खुशीनगर के पडरौना क्षेत्र में लोग अक्सर 'शुभ प्रभात जय श्री राम' के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं। यह एक सामान्य अभिवादन और स्थानीय संस्कृति का हिस्सा बन गया है।1
- कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली खुर्द गांव के पास ट्रैक्टर से घर जा रहे दो युवकों पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में अजीत यादव और छोटे लाल यादव घायल हो गए, जिनमें से अजीत की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।2
- कुशीनगर के लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में मामले की जांच में जुटी है।1
- मातृ दिवस पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने बांटी हाइजीन किट, माताओं और नवजातों के स्वास्थ्य का दिया संदेश अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने कसया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सराहनीय पहल करते हुए नवजात शिशुओं की माताओं को हाइजीन किट वितरित की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान माताओं के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता और समय पर देखभाल से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. नेहा पाठक ने कहा कि नवजात शिशुओं और माताओं की देखभाल में साफ-सफाई का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा किया गया यह प्रयास माताओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक है। रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि माताएं समाज की आधारशिला होती हैं और उनके सम्मान व स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। वहीं क्लब अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि मातृ दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। कार्यक्रम में क्लब के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया है। इलाके में मातम और गुस्से का माहौल है।1
- मातृ दिवस पर गूंजी महाआरती, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त और संस्कारवान जीवन का संकल्प मातृ दिवस पर गूंजी महाआरती, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त और संस्कारवान जीवन का संकल्प हाटा कुशीनगर में मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मासिक महाआरती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक जागरूकता का अद्भुत संगम बन गई। हाटा नगर के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ परागपुर स्थित एसबी लॉन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पांच सौ से अधिक मां भक्तों ने हिस्सा लिया और नशामुक्त, मांसाहार मुक्त तथा चरित्रवान जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संगठन के संस्थापक शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। महाआरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मां भगवती के जयकारों और दीपों की रोशनी ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। वक्ताओं ने कहा कि आज समाज में नशा और चरित्रहीनता सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है, जिससे युवाओं और परिवारों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इससे बचने के लिए भारतीय सनातन संस्कृति और मां भगवती की साधना को अपनाना बेहद आवश्यक है। आयोजकों ने बताया कि संगठन केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नशामुक्ति और संस्कार जागरण का अभियान चला रहा है। गांव-गांव जाकर निःशुल्क एक घंटे की आरती, पांच घंटे और 24 घंटे का श्री दुर्गा चालीसा पाठ कराया जाता है, ताकि समाज में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों का प्रसार हो सके। कार्यक्रम में देवरिया से जिलाध्यक्ष कुबेरनाथ मल्ल, अनिरुद्ध, रमेश चंद्र मिश्रा, महाराजगंज से डीपी त्रिपाठी, प्रदेश सचिव अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्त उपस्थित रहे। आयोजन ने मातृ दिवस को भक्ति, संस्कार और सामाजिक संदेश के साथ यादगार बना दिया।1
- कुशीनगर: मदरसे में मिला 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा, पुलिस ने कब्जे में लिया, जांच शुरू_ *उपशीर्षक:* _विशुनपुरा के मदरसा कादरिया में मिली बरामदगी से फैली सनसनी, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच_ *खबर:* *कुशीनगर जनपद के।* विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा गोसाईपट्टी स्थित मदरसा कादरिया हकीकतुल उलूम में पाकिस्तान निर्मित पंखा मिलने की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। विशुनपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंखे को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय स्तर पर मिली सूचना के आधार पर मदरसे में जांच की गई, जहां एक पुराना पंखा मिला जिस पर 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा हुआ था। पुलिस ने पंखे को जब्त कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि यह पंखा मदरसे तक कैसे पहुंचा। क्षेत्र में इस बरामदगी के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहे हैं कि विदेशी सामान मदरसे तक कैसे पहुंचा। साथ ही यह भी चर्चा है कि उक्त मदरसा सरकारी भूमि पर बना है। *पुलिस का बयान:* विशुनपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि "एक पंखा बरामद हुआ है जिस पर पाकिस्तान लिखा है। प्रथम दृष्टया पंखा काफी पुराना लग रहा है। यह कब और कैसे यहां आया, इसकी गहन जांच की जा रही है। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे।" पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। यह सामान्य खरीद-बिक्री का मामला है या इसके पीछे कुछ और है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मदरसा प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है और पंखे की खरीद से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह तथ्यों के आधार पर की जाएगी और अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।2