Shuru
Apke Nagar Ki App…
Lavkush yadav
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मैहर पंचायत चौकीदारों और 'आप' ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; न्यूनतम वेतन और नियमितीकरण की मांग खबर/मैहर, मध्यप्रदेश मैहर जिले में ग्राम पंचायतों के जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के शोषण और अल्प मानदेय के विरुद्ध स्वर मुखर होने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में पंचायत चौकीदारों, भृत्य, सफाईकर्मियों और पंप चालकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा *प्रमुख मांगें और वैधानिक आधार* ज्ञापन के माध्यम से शासन का ध्यान वर्ष 2013 में विभाग द्वारा जारी विभिन्न आदेशों (पत्र क्रमांक 643 और 13700) की ओर आकर्षित किया गया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं: चतुर्थ श्रेणी का दर्जा: ई-पंचायत परियोजना और जल प्रदाय व्यवस्था में लगे इन कर्मचारियों को शासकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। समान और न्यायसंगत वेतन: वर्तमान में मिल रहे 1500 से 2500 रुपये के "अवैधानिक" मानदेय को समाप्त कर न्यूनतम वेतन अधिनियम, 1948 के तहत सम्मानजनक वेतन लागू किया जाए। सेवा शर्तें और सामाजिक सुरक्षा: कार्य समय, अवकाश नियम, वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ-साथ PF, ESI, चिकित्सा सुविधा और पेंशन/बीमा योजना का लाभ सुनिश्चित हो। नियमितीकरण: वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे कर्मचारियों के स्थायीकरण की प्रक्रिया अविलंब प्रारंभ की जाए *श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप* 'आप' नेता पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत काल में भी ये कर्मचारी न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 और मानवाधिकार सिद्धांतों के विपरीत अत्यंत अल्प वेतन पर कार्य करने को मजबूर हैं। उन्होंने इसे शासन की "दोषपूर्ण नीति" करार देते हुए कहा कि इतनी कम राशि में परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की शिक्षा असंभव है। "पंचायत व्यवस्था की बुनियाद यही कर्मचारी हैं। जल योजना से लेकर स्वच्छता तक का सारा भार इनके कंधों पर है, फिर भी इनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है।" - पुष्पेंद्र सिंह *आगामी चेतावनी* ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि शासन द्वारा इन न्यायसंगत मांगों पर शीघ्र संवेदनशील निर्णय नहीं लिया गया, तो कर्मचारी संगठन और आम आदमी पार्टी व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए इसे उचित माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का आश्वासन दिया है1
- मां शारदा शक्तिपीठ मैहर से आज दिनांक,13,,02,,2026,, दिन शुक्रवार के प्रातः कालीन दर्शन आरती दिव्य श्रंगार जय माई की1
- दुल्हन के भाई ने जीजा के खानदान को गिफ्ट में दिए 24 कैरेट 'Gold के बिस्कुट', डिब्बा खुलते ही हक्के-बक्के रह गए लोग सोशल मीडिया पर इन दिनों एक Saudi Wedding Video तेजी से घूम रहा है. रोशनी से सजी महफिल, शेखों का जलवा और एक डिब्बा जिसमें चमचमाते बिस्कुट रखे हों...कैमरा जैसे ही उस मंजर पर जाता है, दिल में बस एक ही सवाल उठता है क्या वाकई शादी में सोना बांटा जा रहा है? वीडियो में कुछ लोग पारंपरिक अरबी लिबास में बैठे नजर आते हैं और एक शख्स उनके बीच डिब्बा लेकर आता है. डिब्बा खुलते ही अंदर रखी चमचमाती चीजें सबका ध्यान खींच लेती हैं. दावा किया गया कि ये 24 कैरेट गोल्ड बिस्कुट हैं, जो दुल्हन के भाई ने दूल्हे के परिवार को तोहफे में दिए. इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो कुछ ऐसा ही नजारा दिखाता है, लेकिन असल कहानी थोड़ी अलग और दिलचस्प है.1
- झारखंड माता के मंदिर में हुआ श्रीमद् भागवत कथा के साथ कन्या विवाह का आयोजन माता झारखंड समिति के द्वारा करवाया गया भव्य आयोजन।म1
- जय हिंद क्लब के द्वारा सीनियर कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्रिकेट टूर्नामेंट स्थान भारतीय स्कूल परिसर में खेला जा रहा है जिसमें आज दिनांक व्यापारी संघ एवं सतना रोड टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें सतना रोड टीम प्रथम पारी में 16ओवर में 47 रनों का लक्ष्य रखा और व्यापारी संघ टीम के द्वारा तीन ओवर में ही सतना रोड टीम को हराकर विजेता टीम बनी जिसमें व्यापारी संघ टीम के स्टार प्लेयर विनय पांडे को चार विकेट18रन बनने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया1
- पूरा मामला इस प्रकार है कि कटनी जिला के सलीमानाबाद थाना अंतर्गत ग्राम धरवारा में जो व्यक्तियों की मौत डंपर/हाईवे की चपेट में आ जाने के कारण मृत्यु हो गई इसके पश्चात पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से ड्राइवर को गिरफ्तार कर थाने ली गई जिस पर गुस्सा आए लोगों ने पुलिस की ही गाड़ी पर पथराव और हिंसा का प्रयास किया जिस कारण से 112 के चालक विजय पांडे तथा एक आरक्षक को छोटे आई हैं सही सटीक जानकारी के लिए हम थाना प्रभारी महोदय से संपर्क करेंगे4
- मां शारदा शक्तिपीठ मैहर से आज दिनांक,13,,02,,2026,, दिन शुक्रवार के प्रातः कालीन दर्शन आरती दिव्य श्रंगार जय माई की1
- रैपुरा थाना अंतर्गत ग्राम गंज बड़ागांव के पास मार्ग में एक ऑटो पलटने से हादसा हो गया। घटना में ऑटो चालक अकेला था, वाहन में कोई सवारी मौजूद नहीं थी। हादसे में चालक मनोज मेहतर (उम्र 22 वर्ष), पिता हरी प्रसाद, निवासी ग्राम बघवार कला, थाना रैपुरा, जिला पन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रैपुरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय कटनी के लिए रिफर किया गया।इस कार्य में डायल 112 के पायलट संजय प्रजापति , आरक्षक अतुल मेहरा,आरक्षक अजय सिद्धार्थ की सराहनीय भूमिका रही।1
- देवेंद्र नगर में भारतीयम विद्यापीठ ग्राउंड परिसर में सीनियर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज दिनांक व्यापारी संघ एवं सतना रोड क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला जा रहा है जिसमें प्रथम पारी सतना रोड टीम के द्वारा की जा रही है1