जिला पदाधिकारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय छात्रावास, रजौली का किया औचक निरीक्षण जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश ने डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय छात्रावास, रजौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही आवासीय, शैक्षणिक एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने छात्रावास के विभिन्न कक्षों, परिसर, रसोईघर, भोजन व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन, आवासीय सुविधा एवं अन्य आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं पठन-पाठन की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा अनुकूल शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान प्राप्त करने तथा अंग्रेजी लिखने एवं बोलने का नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। जिला पदाधिकारी ने विद्यालय के प्राचार्य को लाइब्रेरी में हिंदी एवं अंग्रेजी के समाचार-पत्रों के साथ-साथ करंट अफेयर्स से संबंधित पत्र-पत्रिकाओं एवं मैगजीन की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों में पठन-पाठन की आदत के साथ सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाओं की जानकारी भी विकसित हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया। जिला पदाधिकारी ने छात्रावास में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में संचालित भोजन व्यवस्था का जायजा लेते हुए जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता, एवं स्वच्छता के संबंध में विद्यार्थियों से जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास प्रबंधन को निर्धारित मीनू एवं समय के अनुसार स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा भोजन की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, नवादा सहित संबंधित पदाIधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय छात्रावास, रजौली का किया औचक निरीक्षण जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश ने डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय छात्रावास, रजौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही आवासीय, शैक्षणिक एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने छात्रावास के विभिन्न कक्षों, परिसर, रसोईघर, भोजन व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन, आवासीय सुविधा एवं अन्य आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं पठन-पाठन की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा अनुकूल शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान प्राप्त करने तथा अंग्रेजी लिखने एवं बोलने का नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। जिला पदाधिकारी ने विद्यालय के प्राचार्य
को लाइब्रेरी में हिंदी एवं अंग्रेजी के समाचार-पत्रों के साथ-साथ करंट अफेयर्स से संबंधित पत्र-पत्रिकाओं एवं मैगजीन की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों में पठन-पाठन की आदत के साथ सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाओं की जानकारी भी विकसित हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया। जिला पदाधिकारी ने छात्रावास में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में संचालित भोजन व्यवस्था का जायजा लेते हुए जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता, एवं स्वच्छता के संबंध में विद्यार्थियों से जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास प्रबंधन को निर्धारित मीनू एवं समय के अनुसार स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा भोजन की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, नवादा सहित संबंधित पदाIधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
- कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवादा सांसद ने आमजनों से एक दीपक जलाने की अपील !!क्या आप दीपक जला रहे हैं?.. कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवादा सांसद ने आमजनों से एक दीपक जलाने की अपील !!क्या आप दीपक जला रहे हैं?..1
- गणेश पूजा मनाएगी धूमधाम से, श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल। बिहार : नवादा खबर। श्री गणेश पूजा बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया। हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे में श्रद्धालुओं ने मंगलवार को गणेश जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना की गई। बुधवार की रात्रि में गणेश जी का प्रतिमा को रेलवे लाइन के किनारे तालाब में विसर्जन किया गया । इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर खूब झूमे नाचे।1
- नवादा जिला से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर निकल कर आ रही जहां हिसुआ फोर लाइन मियां बिगहा के पास एक चम चामाती कार से भारी मात्रा में उत्पाद विभाग के टिम शराब जप्त किया1
- बिहार शरीफ - UCC Bill को लेकर क्या बोले नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार? सुनिए! 🎤 UCC Bill को लेकर नालंदा से JDU सांसद कौशलेंद्र कुमार ने क्या कहा? 👀 सांसद का बयान सुनिए और जानिए UCC के मुद्दे पर उनकी क्या राय है। 📍 नालंदा, बिहार आपकी क्या राय है? कमेंट करें। 👇 UCC Bill को लेकर क्या बोले नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार? सुनिए! 🎤 UCC Bill को लेकर नालंदा से JDU सांसद कौशलेंद्र कुमार ने क्या कहा? 👀 सांसद का बयान सुनिए और जानिए UCC के मुद्दे पर उनकी क्या राय है। 📍 नालंदा, बिहार आपकी क्या राय है? कमेंट करें। 👇1
- रजौली से अपहरण हुए व्यक्ति 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद, पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। आगे छापेमारी अभियान जारी, SP ने भी जानकारी।1
- नालन्दा पुलिस ने कहा कि परिजनों का आरोप है कि शिवम की ह/त्या.. प्रेम प्रसंग में हुई, जांच में जुटी पुलिस.. नालन्दा पुलिस ने कहा कि परिजनों का आरोप है कि शिवम की ह/त्या.. प्रेम प्रसंग में हुई, जांच में जुटी पुलिस..1
- साइबर अपराध के विरुद्ध नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,07 साइबर अपराधी गिरफ्तार।1
- बिहार शरीफ - UCC Bill को लेकर नालंदा से JDU सांसद कौशलेंद्र कुमार ने क्या कहा? 👀 UCC Bill को लेकर नालंदा से JDU सांसद कौशलेंद्र कुमार ने क्या कहा? 👀 सांसद का बयान सुनिए और जानिए UCC के मुद्दे पर उनकी क्या राय है। 📍 नालंदा, बिहार आपकी क्या राय है? कमेंट करें। 👇1