Shuru
Apke Nagar Ki App…
कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवादा सांसद ने आमजनों से एक दीपक जलाने की अपील !!क्या आप दीपक जला रहे हैं?.. कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवादा सांसद ने आमजनों से एक दीपक जलाने की अपील !!क्या आप दीपक जला रहे हैं?..
Raushan Kumar
कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवादा सांसद ने आमजनों से एक दीपक जलाने की अपील !!क्या आप दीपक जला रहे हैं?.. कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवादा सांसद ने आमजनों से एक दीपक जलाने की अपील !!क्या आप दीपक जला रहे हैं?..
More news from बिहार and nearby areas
- कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवादा सांसद ने आमजनों से एक दीपक जलाने की अपील !!क्या आप दीपक जला रहे हैं?.. कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवादा सांसद ने आमजनों से एक दीपक जलाने की अपील !!क्या आप दीपक जला रहे हैं?..1
- @नवादा #MLC नवल किशोर यादव ने वारसी कॉलेज में गर्ल्स कॉमन रूम का किया उद्घाटन #शिक्षकों को किया गया सम्मानित #MLC ने कहा : शिक्षकों के हित और सम्मान के लिए करता रहूंगा संघर्ष नवादा लाइव नेटवर्क। नवादा जिले के कौआकोल प्रखण्ड स्थित वारसी महाविद्यालय पाणडेय गंगौट के डिग्री खंड (प्रशासकीय भवन) में बुधवार को गर्ल्स कॉमन रूम का उद्घाटन सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रो. (डा.) नवल किशोर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डा. बिपिन सिन्हा ने की, जबकि संचालन अवध किशोर पांडेय ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी प्रो. डा. नवल किशोर यादव ने कहा कि वे शिक्षकों के हित एवं सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे तथा उनका अधिकार दिलाकर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम की सुविधा उपलब्ध होना आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बल देकर कहा कि शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को न केवल बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना चाहिए,बल्कि उनकी आवश्यक सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा महाविद्यालय के शिक्षकों सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए प्राचार्यों, शिक्षकों,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा स्थानीय पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक प्राचार्य डा. बिपिन सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्राओं को अध्ययन और अन्य गतिविधियों के दौरान सहूलियत देने के उद्देश्य से इस कॉमन रूम की शुरुआत की गई है। वहीं उन्होंने एमएलसी डा. प्रो. नवल किशोर यादव के कार्यकलापों की भी प्रशंसा करते हुए आगामी होने वाले चुनाव में शिक्षक हित में एक बार फिर से समर्थन देने की बात दुहराई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह में विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के प्राचार्य सुमन कुमारी,अजय कुमार,अजय कुमार रविकांत,रामशरण सिंह,माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव शिव कुमार, प्रो. अवधेश, नवल, प्रदीप, डा. अशोक कुमार, दिनेश कुमार, डा. रामानुज, देवेंद्र सिंह, संजय, आरपी सिंह, जाहिद इकबाल, निरंजन, डा. अरविंद, अरुण कुमार, वारसी महाविद्यालय के संजय कुमार सिन्हा, अविनाश कुमार, शिवशंकर सिंह, जयराम प्रसाद, उमेश कुमार उर्फ झा जी,रौशन,रवि समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।1
- गणेश पूजा मनाएगी धूमधाम से, श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल। बिहार : नवादा खबर। श्री गणेश पूजा बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया। हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे में श्रद्धालुओं ने मंगलवार को गणेश जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना की गई। बुधवार की रात्रि में गणेश जी का प्रतिमा को रेलवे लाइन के किनारे तालाब में विसर्जन किया गया । इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर खूब झूमे नाचे।1
- नालन्दा पुलिस ने कहा कि परिजनों का आरोप है कि शिवम की ह/त्या.. प्रेम प्रसंग में हुई, जांच में जुटी पुलिस.. नालन्दा पुलिस ने कहा कि परिजनों का आरोप है कि शिवम की ह/त्या.. प्रेम प्रसंग में हुई, जांच में जुटी पुलिस..1
- अक्षरा सिंह ने बाढ़ प्रभावित लोगों से की मुलाकात! . 🚨 बिहार में बाढ़ के बीच अक्षरा सिंह का मानवीय कदम! भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। 🙏 मुश्किल वक्त में लोगों के बीच पहुंचीं अक्षरा सिंह। 🎥 देखिए मुलाकात का पूरा VIDEO। 📲 ऐसी हर बड़ी खबर के लिए Bihar Sharif Times को FOLLOW करें।1
- तेल्हाड़ा में नहर से मिला 25 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से जांच तेज लोदीपुर नहर में साइकिल के पास फंदे से लटका मिला शव, परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज; FSL टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण।1
- बेशर्म बिहार सरकार कल प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ नामक सरकारी कार्यक्रम का आयोजन कर बिहार जैसे ग़रीब राज्य में 100 करोड़ रूपए का दीया-बाती व तेल के साथ-साथ बाढ़ प्रभावितों का जिया भी जलाएगी। बिहार बाढ़ से त्राहिमाम कर रहा है, 49 लाख लोग बाढ़ प्रभावित है। उनकी सहायता करने की बजाय डबल इंजन सरकार मोदी के प्रचार में 100 करोड़ रूपए नाले में प्रवाहित करेगी। शर्मनाक! कोई लोकलाज नहीं! घोर निंदनीय! #TejashwiYadav #RJD #Bihar बेशर्म बिहार सरकार कल प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ नामक सरकारी कार्यक्रम का आयोजन कर बिहार जैसे ग़रीब राज्य में 100 करोड़ रूपए का दीया-बाती व तेल के साथ-साथ बाढ़ प्रभावितों का जिया भी जलाएगी। बिहार बाढ़ से त्राहिमाम कर रहा है, 49 लाख लोग बाढ़ प्रभावित है। उनकी सहायता करने की बजाय डबल इंजन सरकार मोदी के प्रचार में 100 करोड़ रूपए नाले में प्रवाहित करेगी। शर्मनाक! कोई लोकलाज नहीं! घोर निंदनीय! #TejashwiYadav #RJD #Bihar1
- @नवादा #गंगा जलापूर्ति योजना #किसान नहीं देंगे एक इंच भी जमीन #संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा का ऐलान #मधुवन और मोतनाजे गांव में होना है भूमि अधिग्रहण #ग्रामीण कर रहे हैं विरोध...!1