फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के कोरिखेड़ा गांव में करीब एक वर्ष पहले 10 वर्षीय आशुतोष गुप्ता की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। आज जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्रुखाबाद पहुंच रहे हैं और पीड़ित परिवार उनसे मिलकर न्याय की गुहार लगाने जा रहा है, तो परिवार का आरोप है कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने से रोका जा रहा है। पीड़ित परिवार का गंभीर आरोप है कि जहानगंज थाना प्रभारी पूनम अवस्थी पुलिस टीम के साथ उनके घर पहुंचीं और परिवार के साथ मारपीट की। परिवार का कहना है कि उनका कसूर सिर्फ इतना है कि वे अपने बच्चे की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री के सामने न्याय की गुहार लगाना चाहते हैं। सवाल यह है कि अगर पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री तक अपनी बात भी नहीं पहुंचा सकता, तो आखिर न्याय की गुहार किसके दरवाजे पर लगाए? एक मासूम बच्चे की हत्या का दर्द झेल रहे परिवार को न्याय मांगने से रोकने के आरोप बेहद गंभीर हैं। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जरूरत है। मुख्यमंत्री जी, फर्रुखाबाद में आपके सामने न्याय की उम्मीद लेकर पहुंच रहे पीड़ित परिवार की आवाज क्या आप तक पहुंच पाएगी?
फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के कोरिखेड़ा गांव में करीब एक वर्ष पहले 10 वर्षीय आशुतोष गुप्ता की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। आज जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्रुखाबाद पहुंच रहे हैं और पीड़ित परिवार उनसे मिलकर न्याय की गुहार लगाने जा रहा है, तो परिवार का आरोप है कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने से रोका जा रहा है। पीड़ित परिवार का गंभीर आरोप है कि जहानगंज थाना प्रभारी पूनम अवस्थी पुलिस टीम के साथ उनके घर पहुंचीं और परिवार के साथ मारपीट की। परिवार का कहना है कि उनका कसूर सिर्फ इतना है कि वे अपने बच्चे की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री के सामने न्याय की गुहार लगाना चाहते हैं। सवाल यह है कि अगर पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री तक अपनी बात भी नहीं पहुंचा सकता, तो आखिर न्याय की गुहार किसके दरवाजे पर लगाए? एक मासूम बच्चे की हत्या का दर्द झेल रहे परिवार को न्याय मांगने से रोकने के आरोप बेहद गंभीर हैं। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जरूरत है। मुख्यमंत्री जी, फर्रुखाबाद में आपके सामने न्याय की उम्मीद लेकर पहुंच रहे पीड़ित परिवार की आवाज क्या आप तक पहुंच पाएगी?
- खानपुर में निकला विशाल अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप! 🐍😱 पथरा रोड स्थित खानपुर कुर्मी गांव में पानी की टंकी के पास एक विशाल अजगर दिखाई दिया। बकरी चराने वालों की नजर अजगर पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलाया, जिसके बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की गई। बताया जा रहा है कि अजगर का वजन करीब 94 किलो था। #Khanpur #Kannauj #Python #SnakeRescue #ViralNews KannaujNews DDTodayNews UttarPradesh खानपुर में निकला विशाल अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप! 🐍😱 पथरा रोड स्थित खानपुर कुर्मी गांव में पानी की टंकी के पास एक विशाल अजगर दिखाई दिया। बकरी चराने वालों की नजर अजगर पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलाया, जिसके बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की गई। बताया जा रहा है कि अजगर का वजन करीब 94 किलो था। #Khanpur #Kannauj #Python #SnakeRescue #ViralNews KannaujNews DDTodayNews UttarPradesh1
- CITY NEWS: सियार के हमले में बुजुर्ग समेत तीन घायल, ग्रामीणों में दहशत1
- शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रामज्ञान गुप्ता ने किया शिक्षकों को सम्मानित हरदोई 04 सितंबर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका से अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर हरदोई जनपद के 51 शिक्षकों को माला पहनाकर, शाल एवं डायरी पेन देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है तथा शिक्षा किसी भी देश के विकास की नींव है । परन्तु दुर्भाग्य की बात है कि वर्तमान सरकार शिक्षा एवं विद्यालयों को बढ़ाने के बजाय उन्हें धीरे धीरे धीरे खत्म कर रही है जो कि देश के भविष्य के लिए घातक है। सरकार द्वारा निजी शिक्षा क्षेत्रों को बढ़ावा देना तथा सरकारी शिक्षा तंत्र को कमजोर करना कहीं न कहीं शिक्षा के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देना है। यदि शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण तंत्र को निजी हाथों को सौंप दिया गया, तो देश का गरीब एवं मध्यम वर्ग को शिक्षा प्राप्त करना दूभर हो जाएगा। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि एक देश एक शिक्षा होनी चाहिए शिक्षा पर सबका एक समान अधिकार होना चाहिए जब सरकार शिक्षा को बढ़ावा देगी तब समाज में असमानता खत्म होगी समान्ता आएगी। अटेवा के प्रदेशीय सलाहकार ओम प्रकाश कनौजिया एवं सपा शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष जैनुल खान ने कहा कि निजीकरण देश के निम्न एवं मध्यम वर्ग के खिलाफ षड्यंत्र है और जिस तरह से आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है, वह कहीं न कहीं बहुत ही घातक सिद्ध होगा। इस मौके पर शिक्षक महेंद्र बर्मा, बृजलाल वर्मा, मोतीलाल यादव,ओमप्रकाश, महेश प्रसाद, ,जय प्रकाश नारायण, पतिराज गुप्ता, निशात अफरोज खान, राजाराम यादव ,अशोक कुमार यादव, रामप्रताप सिंह, अजय कुमार, मो इस्लाम, अविनाश कुमार, वीरेंद्र यादव, अरविन्द कुमार, सुनील कुमार मण्डल, अरुन कुमार, आशीष कुमार, मंजू गुप्ता, सौरभ यादव, शुभम गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, विकास त्रिपाठी, आकाश गुप्ता, दुर्गेश यादव धर्मेन्द्र यादव दीपू शोभित यादव, सोनू गुप्ता, रामदत्त गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।4
- विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध बीती रात चोरों ने दुकान को बनाया अपना निशाना। छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम उधरनपर निवासी दिव्यांग प्रेमचंद्र पुत्र विनोद कुमार ने कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विद्या प्रकाश महाविद्यालय के सामने उसकी परचून की दुकान है। रोज कि भांति जब वह शुक्रवार सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचा, तो उसने देखा दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान में रखे पान मसाला, सिगरेट के पैकट एवं गोलक में रखे 6 हजार रुपए गायब थे। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही साईंमीर चौकी इंचार्ज रामजी तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का निरीक्षण किया। पीड़ित ने मामले की जांच कर, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।1
- *मोबाइल शॉप से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लैपटॉप व मोबाइल बरामद* *कन्नौज* थाना तालग्राम पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लेनोवो लैपटॉप, मोबाइल फोन और ईयरबड्स बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी अपराधी है, जिस पर विभिन्न जनपदों में चोरी, छिनैती, मारपीट और गैंगस्टर जैसे दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, एएसपी अजय कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है दुकान का ताला तोड़कर उड़ाया था सामान ग्राम चौखटा निवासी माधव कुमार की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से 15-16 जुलाई की रात अज्ञात चोर लैपटॉप और मोबाइल पार कर ले गया था। पीड़ित की तहरीर पर तालग्राम थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी सर्विलांस और तालग्राम पुलिस की सक्रियता से मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छिबरामऊ अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपी अजीत कुमार उर्फ टिंकू पुत्र धनपाल सिंह जाटव, निवासी भारापुर, थाना छिबरामऊ, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया दर्जनों मुकदमों का आरोपी है टिंकू पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अजीत उर्फ टिंकू बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। कन्नौज, फर्रुखाबाद सहित आसपास के जनपदों के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। *मोबाइल शॉप से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लैपटॉप व मोबाइल बरामद* *कन्नौज* थाना तालग्राम पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लेनोवो लैपटॉप, मोबाइल फोन और ईयरबड्स बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी अपराधी है, जिस पर विभिन्न जनपदों में चोरी, छिनैती, मारपीट और गैंगस्टर जैसे दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, एएसपी अजय कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है दुकान का ताला तोड़कर उड़ाया था सामान ग्राम चौखटा निवासी माधव कुमार की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से 15-16 जुलाई की रात अज्ञात चोर लैपटॉप और मोबाइल पार कर ले गया था। पीड़ित की तहरीर पर तालग्राम थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी सर्विलांस और तालग्राम पुलिस की सक्रियता से मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छिबरामऊ अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपी अजीत कुमार उर्फ टिंकू पुत्र धनपाल सिंह जाटव, निवासी भारापुर, थाना छिबरामऊ, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया दर्जनों मुकदमों का आरोपी है टिंकू पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अजीत उर्फ टिंकू बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। कन्नौज, फर्रुखाबाद सहित आसपास के जनपदों के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनीं जन शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश जलालाबाद/परशुरामपुरी। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफ/आर अरविंद कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे लोगों ने राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, जलभराव सहित अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे। एडीएम अरविंद कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह सहित तहसील एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं दर्ज कर संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजीं। प्रशासन ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।1
- CITY NEWS: ई-रिक्शा की टक्कर से पीआरडी जवान घायल, सीएचसी कायमगंज में भर्ती1
- बाढ़ पीड़ितों के बीच CM योगी का बड़ा ऐलान: 102 गांवों में सरकार बनी सहारा, फसल नुकसान का मिलेगा DBT से मुआवजा फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित फर्रुखाबाद के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में डबल इंजन की सरकार पूरी मजबूती के साथ जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से प्रशासन लगातार राहत सामग्री पहुंचाने में जुटा है और बाढ़ प्रभावित 102 गांवों में सरकार की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों को भोजन, पेयजल और रहने की व्यवस्था के साथ 50 आवश्यक वस्तुओं की राहत किट उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अलग से शिक्षकों की व्यवस्था की गई, जबकि स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को चिकित्सा सुविधा दी गई। पशुओं के टीकाकरण की जिम्मेदारी भी प्रशासन को सौंपी गई है। गंगा की ड्रेजिंग से बाढ़ पर लगाम की तैयारी सीएम योगी ने गंगा में जमा सिल्ट की ड्रेजिंग कराने पर जोर देते हुए कहा कि नदी से निकलने वाली सिल्ट का इस्तेमाल तटबंध निर्माण में किया जाएगा। इससे बाढ़ की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को ड्रेजिंग का काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। बाढ़ का पानी कम होने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों का भी निर्माण कराया जाएगा। फसल बर्बादी का सर्वे, सीधे खाते में पहुंचेगा पैसा मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे जिला प्रशासन करा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद पीड़ित किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में सहायता राशि पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद आलू उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण जिला है और सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। फसल बीमा, सम्मान निधि और क्रय केंद्रों के साथ किसानों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। आगरा में अंतरराष्ट्रीय पोटेटो सेंटर शुरू होने से आलू किसानों को भी नई संभावनाएं मिलेंगी। बेटियों और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। हर विकासखंड में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की व्यवस्था की जा रही है। 50 हजार बेटियों को स्नातक के बाद स्कूटी देने की योजना भी जल्द लाई जाएगी। वहीं रक्षाबंधन पर बहनों-बेटियों को तीन दिन मुफ्त बस सेवा और 60 वर्ष से अधिक उम्र की माताओं को भी निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई है। सीएम ने कहा कि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार की नीति स्पष्ट है—अपराधी जेल जाएंगे और उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को लगातार रोजगार मिल रहा है और निवेश के जरिए विकास की नई राह खुल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने से फर्रुखाबाद के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। अच्छी सड़कों का जाल प्रदेश में बिछाया जा रहा है। बाढ़ पीड़ित परिवारों को पट्टा और मुख्यमंत्री आवास योजना समेत जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी उन्होंने दिया। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले आपदा पीड़ितों को महज चार हजार रुपये देकर जिम्मेदारी पूरी मान ली जाती थी, लेकिन मौजूदा सरकार संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी होकर राहत, पुनर्वास और विकास—तीनों मोर्चों पर काम कर रही है।1
- कलान परौर क्षेत्र के मोहनपुर गाँव में आकाशीय बिजली का भयानक कहर देखने को मिला है। खेत से घर लौट रहे 21 साल के एक बेकसूर युवक पर मौत बनकर कड़कती हुई बिजली गिर पड़ी। आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।" मोहनपुर निवासी उदयवीर कश्यप रोज़ की तरह रामगंगा पार अपने खेत पर फसलों की रखवाली करने गया था। लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। काले बादलों के साथ तेज बारिश और बिजली की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। उदयवीर सुरक्षित घर लौटने की कोशिश कर ही रहा था कि अचानक उस पर आसमान से मौत बनकर बिजली गिर पड़ी।" हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक छह भाइयों में चौथे नंबर का था और महज डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी रिक्षा और बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची परौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"1