संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनीं जन शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश जलालाबाद/परशुरामपुरी। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफ/आर अरविंद कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे लोगों ने राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, जलभराव सहित अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे। एडीएम अरविंद कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह सहित तहसील एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं दर्ज कर संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजीं। प्रशासन ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनीं जन शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश जलालाबाद/परशुरामपुरी। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफ/आर अरविंद कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे लोगों ने राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, जलभराव सहित अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे। एडीएम अरविंद कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह सहित तहसील एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं दर्ज कर संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजीं। प्रशासन ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
- संभावित बाढ़ को लेकर एडीएम ने कसारी गांव का किया निरीक्षण, दिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जलालाबाद। संभावित बाढ़ के दृष्टिगत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एडीएम अरविंद कुमार ने क्षेत्र के ग्राम कसारी का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, बाढ़ की संभावित स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बाढ़ शरणालय की स्थापना, राहत सामग्री की उपलब्धता तथा जरूरतमंद लोगों तक समय से राहत पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी जाएं। इस मौके पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह तथा सिंचाई विभाग के जेई अनुज मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।2
- *थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 591/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त शस्त्र सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-* *थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 591/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त शस्त्र सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-*1
- पचदेवरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पचदेवरा। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पचदेवरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पचदेवरा। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। घरों में बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया गया। पूजा स्थलों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया और लड्डू गोपाल को नए वस्त्र पहनाकर विधि-विधान से पूजा की गई। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों और घरों में घंटा-घड़ियाल बजाए गए। श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर जन्मोत्सव मनाया। पचदेवरा थाने में भी हुआ आयोजन पचदेवरा थाने में प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी शामिल हुए। थाना परिसर में बने मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे रहे। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने अपनी पत्नी के साथ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।1
- Post by Hariom1
- हरदोई । जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में पुलिस परिवार के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूजा अर्चना व भजन कीर्तन में सम्मिलित होकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ल।2
- कलान परौर क्षेत्र के मोहनपुर गाँव में आकाशीय बिजली का भयानक कहर देखने को मिला है। खेत से घर लौट रहे 21 साल के एक बेकसूर युवक पर मौत बनकर कड़कती हुई बिजली गिर पड़ी। आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।" मोहनपुर निवासी उदयवीर कश्यप रोज़ की तरह रामगंगा पार अपने खेत पर फसलों की रखवाली करने गया था। लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। काले बादलों के साथ तेज बारिश और बिजली की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। उदयवीर सुरक्षित घर लौटने की कोशिश कर ही रहा था कि अचानक उस पर आसमान से मौत बनकर बिजली गिर पड़ी।" हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक छह भाइयों में चौथे नंबर का था और महज डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी रिक्षा और बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची परौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"1
- जिला हरदोई के कस्बा बिलग्राम में उर्स मनाया गया धूमधाम से तमाम हकीदत मन दो ने हाजिरी दी और उर्स में शामिल हुए1
- संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनीं जन शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश जलालाबाद/परशुरामपुरी। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफ/आर अरविंद कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे लोगों ने राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, जलभराव सहित अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे। एडीएम अरविंद कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह सहित तहसील एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं दर्ज कर संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजीं। प्रशासन ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।1