logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली के शहीद स्मारक परिसर में मातृभूमि सेवा मिशन की रायबरेली इकाई द्वारा आयोजित निःशुल्क प्रातःकालीन योग शिविर में योगाभ्यास के उपरांत कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, जहाँ उपस्थित सभी गणमान्यजनों तथा योग साधकों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में अमूल्य योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों का विशेष सम्मान किया गया। उन्हें शौर्य और त्याग के प्रतीक स्वरूप अंगवस्त्र पहनाए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवन की मंगलकामना के साथ सभी वीर जवानों को गमले सहित 'मनोकामना वृक्ष' भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा समाजसेवी हिमांशु जी को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय रविंद्र सिंह जी ने की, जिन्होंने कारगिल युद्ध के महत्व और सैनिकों के बलिदान पर प्रकाश डाला। वहीं प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह फौजी ने कारगिल युद्ध के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए सैनिकों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का भावपूर्ण स्मरण कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष रामराज गिरी जी, महामंत्री देवेंद्रनाथ मिश्रा जी, संरक्षक महेंद्र अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष भागवत प्रताप सिंह जी, सहसंयोजक रामानुज मिश्रा जी, कोषाध्यक्ष आशीष यादव, योग शिक्षक अनूप शर्मा जी और शिवांशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

1 day ago
user_Ravindra Kumar
Ravindra Kumar
Rae Bareli, Uttar Pradesh•
1 day ago

रायबरेली के शहीद स्मारक परिसर में मातृभूमि सेवा मिशन की रायबरेली इकाई द्वारा आयोजित निःशुल्क प्रातःकालीन योग शिविर में योगाभ्यास के उपरांत कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, जहाँ उपस्थित सभी गणमान्यजनों तथा योग साधकों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और देश

के वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में अमूल्य योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों का विशेष सम्मान किया गया। उन्हें शौर्य और त्याग के प्रतीक स्वरूप अंगवस्त्र पहनाए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवन की मंगलकामना के साथ सभी वीर जवानों को गमले सहित 'मनोकामना वृक्ष' भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान

मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा समाजसेवी हिमांशु जी को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय रविंद्र सिंह जी ने की, जिन्होंने कारगिल युद्ध के महत्व और सैनिकों के बलिदान पर प्रकाश डाला। वहीं प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह फौजी ने कारगिल युद्ध के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए सैनिकों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का भावपूर्ण स्मरण कराया।

इस अवसर पर अध्यक्ष रामराज गिरी जी, महामंत्री देवेंद्रनाथ मिश्रा जी, संरक्षक महेंद्र अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष भागवत प्रताप सिंह जी, सहसंयोजक रामानुज मिश्रा जी, कोषाध्यक्ष आशीष यादव, योग शिक्षक अनूप शर्मा जी और शिवांशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • कल से शुरू हो रहे सावन से पहले अचलेश्वर मंदिर से रवाना हुए कांवड़ियों का पूर्व प्रधान महेंद्र विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह ने भव्य सम्मान किया। मिठाई, फल, अंगवस्त्र, पानी की बोतलें भेंट कर महिला श्रद्धालुओं का भी सम्मान किया, सेवा और आस्था की इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा... #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #Harchandpur कल से शुरू हो रहे सावन से पहले अचलेश्वर मंदिर से रवाना हुए कांवड़ियों का पूर्व प्रधान महेंद्र विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह ने भव्य सम्मान किया। मिठाई, फल, अंगवस्त्र, पानी की बोतलें भेंट कर महिला श्रद्धालुओं का भी सम्मान किया, सेवा और आस्था की इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा... #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #Harchandpur
    1
    कल से शुरू हो रहे सावन से पहले अचलेश्वर मंदिर से रवाना हुए कांवड़ियों का पूर्व प्रधान महेंद्र विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह ने भव्य सम्मान किया।
मिठाई, फल, अंगवस्त्र, पानी की बोतलें भेंट कर महिला श्रद्धालुओं का भी सम्मान किया, सेवा और आस्था की इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा...
#voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #Harchandpur
कल से शुरू हो रहे सावन से पहले अचलेश्वर मंदिर से रवाना हुए कांवड़ियों का पूर्व प्रधान महेंद्र विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह ने भव्य सम्मान किया।
मिठाई, फल, अंगवस्त्र, पानी की बोतलें भेंट कर महिला श्रद्धालुओं का भी सम्मान किया, सेवा और आस्था की इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा...
#voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #Harchandpur
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • सावन काँवड़ मेला के दृष्टिगत थाना डलमऊ पुलिस द्वारा की गई मॉक ड्रिल रायबरेली आज दिनांक 27.07.2026 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में आगामी सावन काँवड़ मेला को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना डलमऊ पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान मंदिरों में अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में संभावित भगदड़ जैसी आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने का अभ्यास किया गया। पुलिस टीम द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने, भीड़ को नियंत्रित करने, घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाने तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही करने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा किसी भी आपात स्थिति में धैर्य एवं सतर्कता के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रायबरेली पुलिस आगामी सावन काँवड़ मेला को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
    3
    सावन काँवड़ मेला के दृष्टिगत थाना डलमऊ पुलिस द्वारा की गई मॉक ड्रिल 
रायबरेली 
आज दिनांक 27.07.2026 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में आगामी सावन काँवड़ मेला को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना डलमऊ पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान मंदिरों में अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में संभावित भगदड़ जैसी आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने का अभ्यास किया गया। पुलिस टीम द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने, भीड़ को नियंत्रित करने, घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाने तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही करने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा किसी भी आपात स्थिति में धैर्य एवं सतर्कता के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रायबरेली पुलिस आगामी सावन काँवड़ मेला को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • रायबरेली के मिल एरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सीओ सिटी अशीष निगम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मक्का का पुरवा गांव से 36 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित, शुभम, रामफेर और मंजू शामिल हैं। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी रामफेर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के कई पुराने मुकदमे भी दर्ज हैं। यह कार्रवाई रायबरेली में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।
    2
    रायबरेली के मिल एरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सीओ सिटी अशीष निगम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मक्का का पुरवा गांव से 36 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित, शुभम, रामफेर और मंजू शामिल हैं। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी रामफेर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के कई पुराने मुकदमे भी दर्ज हैं। यह कार्रवाई रायबरेली में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सलोन, रायबरेली में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग और विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया है। सोमवार को बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एसडीएम विवेक राजपूत को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की। सदस्यों का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने गरीब बस्तियों के लिए आए सोलर पंपों को अपने निजी प्रतिष्ठानों, व्यक्तिगत उपयोग की भूमि, निजी ईंट भट्ठे और रिश्तेदारों के यहां स्थापित करा दिया। यह न सिर्फ बड़ी अनियमितता है, बल्कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का दुरुपयोग भी है। इसके अलावा, सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत निधि से बनवाई गई इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग और निम्न स्तर के निर्माण का आरोप लगाया। विभिन्न गांवों में लगाई गई सीमेंटेड कुर्सियां और बेंच भी बहुत निम्न स्तर की बताई गई हैं। सदस्यों का यह भी कहना है कि क्षेत्र में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को मरम्मत के नाम पर खोलकर गायब कर दिया गया है। उन्होंने इन सभी विषयों पर निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर मनीष कौशल, विजय बहादुर, रामेंद्र प्रताप यादव, सोनू शुक्ला, राहुल पासी, संदीप कुमार, भोलेंद्र शुक्ल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।
    1
    सलोन, रायबरेली में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग और विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया है। सोमवार को बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एसडीएम विवेक राजपूत को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की। सदस्यों का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने गरीब बस्तियों के लिए आए सोलर पंपों को अपने निजी प्रतिष्ठानों, व्यक्तिगत उपयोग की भूमि, निजी ईंट भट्ठे और रिश्तेदारों के यहां स्थापित करा दिया। यह न सिर्फ बड़ी अनियमितता है, बल्कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का दुरुपयोग भी है।

इसके अलावा, सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत निधि से बनवाई गई इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग और निम्न स्तर के निर्माण का आरोप लगाया। विभिन्न गांवों में लगाई गई सीमेंटेड कुर्सियां और बेंच भी बहुत निम्न स्तर की बताई गई हैं। सदस्यों का यह भी कहना है कि क्षेत्र में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को मरम्मत के नाम पर खोलकर गायब कर दिया गया है। उन्होंने इन सभी विषयों पर निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर मनीष कौशल, विजय बहादुर, रामेंद्र प्रताप यादव, सोनू शुक्ला, राहुल पासी, संदीप कुमार, भोलेंद्र शुक्ल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।
    user_पवन अग्रहरि
    पवन अग्रहरि
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रायबरेली के शहीद स्मारक प्रांगण में सोमवार सुबह मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई द्वारा संचालित दैनिक निःशुल्क प्रातःकालीन योग शिविर में भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला योग साधिकाओं सुमन, रश्मि, माया, शिवांशी, सुनैना और पूनम द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद भारत लाल ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उपस्थित योग साधकों, महिलाओं, बच्चों और नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान 'डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अमर रहें' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। मातृभूमि सेवा मिशन के संयोजक प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, अनुशासन, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रसेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भागवत प्रताप सिंह, योग शिक्षक अनूप शर्मा, भारत लाल, राकेश, अरविंद, दिनेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में योग साधक, महिलाएं, बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    रायबरेली के शहीद स्मारक प्रांगण में सोमवार सुबह मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई द्वारा संचालित दैनिक निःशुल्क प्रातःकालीन योग शिविर में भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला योग साधिकाओं सुमन, रश्मि, माया, शिवांशी, सुनैना और पूनम द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद भारत लाल ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उपस्थित योग साधकों, महिलाओं, बच्चों और नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान 'डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अमर रहें' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। मातृभूमि सेवा मिशन के संयोजक प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, अनुशासन, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रसेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भागवत प्रताप सिंह, योग शिक्षक अनूप शर्मा, भारत लाल, राकेश, अरविंद, दिनेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में योग साधक, महिलाएं, बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • एक वायरल वीडियो ने PhonePe के ज़रिए हुए कथित फ्रॉड को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते सुना जा सकता है कि उसके खाते से पैसे कट गए हैं, लेकिन उसे पेमेंट की पुष्टि नहीं मिली। इस वीडियो के वायरल होने से लोगों में PhonePe की सेवाओं को लेकर अविश्वास बढ़ गया है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का कहना है कि उसने एक पेमेंट किया था, लेकिन उसे कोई पुष्टि नहीं मिली कि पेमेंट हुआ या नहीं। इस घटना ने लोगों को सतर्क कर दिया है और वे PhonePe के ज़रिए लेन-देन करने से पहले दो बार सोच रहे हैं।
    1
    एक वायरल वीडियो ने PhonePe के ज़रिए हुए कथित फ्रॉड को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते सुना जा सकता है कि उसके खाते से पैसे कट गए हैं, लेकिन उसे पेमेंट की पुष्टि नहीं मिली। इस वीडियो के वायरल होने से लोगों में PhonePe की सेवाओं को लेकर अविश्वास बढ़ गया है।

वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का कहना है कि उसने एक पेमेंट किया था, लेकिन उसे कोई पुष्टि नहीं मिली कि पेमेंट हुआ या नहीं। इस घटना ने लोगों को सतर्क कर दिया है और वे PhonePe के ज़रिए लेन-देन करने से पहले दो बार सोच रहे हैं।
    user_सुपर फास्ट खबरे लखनऊ
    सुपर फास्ट खबरे लखनऊ
    Media company सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पूर्व विधायक राकेश सिंह विधानसभा की जनता की सुनते समस्या वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #RakeshSingh #Harchandpur
    1
    पूर्व विधायक राकेश सिंह विधानसभा की जनता की सुनते समस्या 
वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल 
#voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #RakeshSingh #Harchandpur
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • रायबरेली: 'कलयुगी बहू' ने बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल रायबरेली l उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेदुरामऊ गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को एक बुजुर्ग महिला को बेरहमी से घसीटते और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। कथित तौर पर, यह महिला बुजुर्ग महिला की बहू है l वायरल वीडियो में दिख रहा है कि 'कलयुगी बहू' अपनी सास को अमानवीय तरीके से प्रताड़ित कर रही है। वह बुजुर्ग महिला को जमीन पर घसीट रही है और उसके साथ मारपीट कर रही है। इस घटना को देखकर सोशल मीडिया पर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और आरोपी बहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसे मामलों में पुलिस अक्सर वीडियो के आधार पर संज्ञान लेती है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई करती है। घरेलू हिंसा और बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार के ऐसे मामले समाज में चिंता का विषय बने हुए हैं। स्थानीय प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वे इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे और पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाएंगे।
    1
    रायबरेली: 'कलयुगी बहू' ने बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल 
रायबरेली l उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेदुरामऊ गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को एक बुजुर्ग महिला को बेरहमी से घसीटते और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। कथित तौर पर, यह महिला बुजुर्ग महिला की बहू है l 
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि 'कलयुगी बहू' अपनी सास को अमानवीय तरीके से प्रताड़ित कर रही है। वह बुजुर्ग महिला को जमीन पर घसीट रही है और उसके साथ मारपीट कर रही है। इस घटना को देखकर सोशल मीडिया पर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और आरोपी बहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 
इस मामले में पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसे मामलों में पुलिस अक्सर वीडियो के आधार पर संज्ञान लेती है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई करती है। घरेलू हिंसा और बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार के ऐसे मामले समाज में चिंता का विषय बने हुए हैं। स्थानीय प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वे इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे और पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाएंगे।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.