राजस्थान के बालोतरा जिले के कल्याणपुर ब्लॉक स्थित तिरसिगड़ी सोढ़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को दो महिला शिक्षिकाओं के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चों की पढ़ाई और शिक्षण व्यवस्था को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिक्षिका ऊमादेवी और शिक्षिका पुष्पा के बीच बहस के बाद हाथापाई शुरू हुई। घटना के दौरान स्कूल में मौजूद बच्चे और अभिभावक दोनों को रोकने की कोशिश करते रहे। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में इस तरह की घटना से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है और शिक्षा का माहौल खराब होता है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो सामने आने के बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बुद्धाराम चौधरी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए जांच टीम गठित कर दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार तक जांच रिपोर्ट मिलने की संभावना है, जिसके बाद राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। तिरसिगड़ी सोढ़ा के इस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दोनों शिक्षिकाओं सहित कुल पांच कर्मचारियों का स्टाफ कार्यरत है, जबकि यहां लगभग 200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अब सभी की नजरें शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

- राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा थाना क्षेत्र स्थित लोहारकी गांव में रविवार रात करीब 9 बजे एक दंपती ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया। दंपती ने पहले अपने बेटे और बेटी को पानी के टांके में फेंका और फिर खुद भी उसमें कूद गए। मृतकों की पहचान लोहारकी निवासी जसराज (30), उनकी पत्नी निरमा (28), बेटे भरत (10) और बेटी मनीषा (5) के रूप में हुई है। घटना के दौरान रात 9 बजे जसराज के भाई ने उसे टांके में कूदते हुए देख लिया और तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चारों पानी में डूब चुके थे। ग्रामीणों ने सभी को टांके से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। थाना अधिकारी देवकिशन ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दंपती के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर टांके का मुआयना किया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- फतेहगढ़ उपखंड के दवाडा में जोरदार बारिश हुई है। तेज बारिश होने से क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और उनके बीच खुशी का माहौल है।1
- प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।1
- राजस्थान में एक किसान ने भगवान सांवलिया सेठ के नाम ₹10 करोड़ की संपत्ति कर दी है। भगवान सांवलिया सेठ के नाम इतनी बड़ी संपत्ति करने का यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।1
- जालोर में सड़क पर सीवरेज लाइन का पानी फैलने से नाराज लोगों ने सांसद लुम्बाराम चौधरी को घेर लिया। लोगों ने सांसद को बताया कि सड़क पर सीवरेज लाइन का पानी फैला हुआ है, जिससे भारी परेशानी हो रही है। इस पर सांसद ने तुरंत संज्ञान लेते हुए फोन पर ही अधिकारी (EO) को जमकर फटकार लगाई।1
- जालौर के भीनमाल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है, जिसके जरिए भीनमाल क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।1
- बाड़मेर जिले के बिशाला क्षेत्र में लगातार 4 दिनों तक हुई रिमझिम बारिश के बाद आज मौसम का मिज़ाज बदला और धूप देखने को मिली है। चार दिनों की हल्की बारिश के बाद खिली इस धूप से क्षेत्र के किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं और उनकी नई आस बंध गई है।1