Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाड़मेर जिले के बिशाला क्षेत्र में लगातार 4 दिनों तक हुई रिमझिम बारिश के बाद आज मौसम का मिज़ाज बदला और धूप देखने को मिली है। चार दिनों की हल्की बारिश के बाद खिली इस धूप से क्षेत्र के किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं और उनकी नई आस बंध गई है।
अमृत गिरी सोनड़ी
बाड़मेर जिले के बिशाला क्षेत्र में लगातार 4 दिनों तक हुई रिमझिम बारिश के बाद आज मौसम का मिज़ाज बदला और धूप देखने को मिली है। चार दिनों की हल्की बारिश के बाद खिली इस धूप से क्षेत्र के किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं और उनकी नई आस बंध गई है।
More news from Rajasthan and nearby areas
- राजस्थान में एक किसान ने भगवान सांवलिया सेठ के नाम ₹10 करोड़ की संपत्ति कर दी है। भगवान सांवलिया सेठ के नाम इतनी बड़ी संपत्ति करने का यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।1
- बायतु के सोलंकियों की ढाणी बांकलपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों की कमी से नाराज विद्यार्थियों ने सोमवार को स्कूल के ताला जड़ दिया और मुख्य द्वार के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान स्टूडेंट और उनके अभिभावकों ने सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम चौधरी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी बच्चों व अभिभावकों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब 2 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद शिक्षण व्यवस्था के लिए तत्काल तीन टीचर्स को लगाने और विषय अध्यापकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद स्टूडेंट धरना समाप्त कर स्कूल के अंदर गए।1
- प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।1
- राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा थाना क्षेत्र स्थित लोहारकी गांव में रविवार रात करीब 9 बजे एक दंपती ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया। दंपती ने पहले अपने बेटे और बेटी को पानी के टांके में फेंका और फिर खुद भी उसमें कूद गए। मृतकों की पहचान लोहारकी निवासी जसराज (30), उनकी पत्नी निरमा (28), बेटे भरत (10) और बेटी मनीषा (5) के रूप में हुई है। घटना के दौरान रात 9 बजे जसराज के भाई ने उसे टांके में कूदते हुए देख लिया और तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चारों पानी में डूब चुके थे। ग्रामीणों ने सभी को टांके से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। थाना अधिकारी देवकिशन ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दंपती के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर टांके का मुआयना किया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- जैसलमेर के फतेहगढ़ उप-जिले के धायसर क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन के फूटने से स्थानीय लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पाइपलाइन अभी तक ठीक नहीं की गई है, जिससे जल आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।1
- नरेंद्र मोदी जी ने विपक्ष के बारे में बोलते हुए कहा है कि 'हम कामदार हैं और वो नामदार हैं।' विपक्ष पर दिए गए उनके इस बयान को एक बार जरूर सुनने की बात कही गई है।1
- शिक्षा मंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। इस दौरान उन्होंने अपनी बात रखते हुए धर्मेंद्र प्रधान का जिक्र किया।1
- बाड़मेर जिले के बिशाला क्षेत्र में लगातार 4 दिनों तक हुई रिमझिम बारिश के बाद आज मौसम का मिज़ाज बदला और धूप देखने को मिली है। चार दिनों की हल्की बारिश के बाद खिली इस धूप से क्षेत्र के किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं और उनकी नई आस बंध गई है।1