Shuru
Apke Nagar Ki App…
बायतु के सोलंकियों की ढाणी बांकलपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों की कमी से नाराज विद्यार्थियों ने सोमवार को स्कूल के ताला जड़ दिया और मुख्य द्वार के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान स्टूडेंट और उनके अभिभावकों ने सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम चौधरी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी बच्चों व अभिभावकों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब 2 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद शिक्षण व्यवस्था के लिए तत्काल तीन टीचर्स को लगाने और विषय अध्यापकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद स्टूडेंट धरना समाप्त कर स्कूल के अंदर गए।
Ghamanda Ram
बायतु के सोलंकियों की ढाणी बांकलपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों की कमी से नाराज विद्यार्थियों ने सोमवार को स्कूल के ताला जड़ दिया और मुख्य द्वार के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान स्टूडेंट और उनके अभिभावकों ने सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम चौधरी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी बच्चों व अभिभावकों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब 2 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद शिक्षण व्यवस्था के लिए तत्काल तीन टीचर्स को लगाने और विषय अध्यापकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद स्टूडेंट धरना समाप्त कर स्कूल के अंदर गए।
More news from राजस्थान and nearby areas
- प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।1
- फतेहगढ़ उपखंड के दवाडा में जोरदार बारिश हुई है। तेज बारिश होने से क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और उनके बीच खुशी का माहौल है।1
- जालौर के भीनमाल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है, जिसके जरिए भीनमाल क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।1
- जालौर की शिवाजी नगर कॉलोनी में रविवार को अपने मित्र से मिलने पहुंचे सांसद लुंबा राम चौधरी को कॉलोनी वासियों ने घेर लिया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने इलाके की खराब सफाई व्यवस्था को लेकर सांसद लुंबा राम चौधरी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और उन्हें सफाई की समस्या से अवगत कराया। कॉलोनी वासियों के विरोध के बाद सांसद ने तुरंत मौके से ही नगर परिषद के अधिकारियों को फोन लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कॉलोनी वासियों को आश्वस्त किया कि शाम तक उनकी कॉलोनी में सफाई करवा दी जाएगी।1
- राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा थाना क्षेत्र स्थित लोहारकी गांव में रविवार रात करीब 9 बजे एक दंपती ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया। दंपती ने पहले अपने बेटे और बेटी को पानी के टांके में फेंका और फिर खुद भी उसमें कूद गए। मृतकों की पहचान लोहारकी निवासी जसराज (30), उनकी पत्नी निरमा (28), बेटे भरत (10) और बेटी मनीषा (5) के रूप में हुई है। घटना के दौरान रात 9 बजे जसराज के भाई ने उसे टांके में कूदते हुए देख लिया और तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चारों पानी में डूब चुके थे। ग्रामीणों ने सभी को टांके से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। थाना अधिकारी देवकिशन ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दंपती के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर टांके का मुआयना किया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- बेंगलुरु रामदेव एकता साइकिल यात्रा की ओर से आयोजित 20वीं साइकिल यात्रा रविवार को अलसूर गेट पुलिस स्टेशन से धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुई। बाबा रामदेवजी के परम भक्त थानाराम ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया, जिससे पहले श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी के जयकारे लगाए और यात्रा की सफलता की प्रार्थना की। यह साइकिल यात्रा नगरथपेट, चिकपेट, बलेपेट, अक्कीपेट स्थित रामदेवजी मंदिर और राणासिंहपेट स्थित चामुंडा माताजी मंदिर सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी। मार्ग में राजस्थानी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विशेष सहयोगी रघुवीरसिंह दासपा, साइकिल सहयोगी जबराराम माली, अध्यक्ष रतनसिंह सोढ़ा, मालमसिंह सोढ़ा, दलपतसिंह भायल, पिंटूसिंह, कैलाशसिंह सोढ़ा, मांगीलाल देवासी, रमेश सिरवी और विक्रमसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि यह साइकिल यात्रा लगभग एक माह तक चलेगी और राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामदेवरा पहुंचेगी। यात्रा का मार्ग तुमकुर, सिरा, दावणगेरे, हुबली, कोल्हापुर, पुणे, सूरत और अहमदाबाद से होकर आगे बढ़ेगा। इसके बाद श्रद्धालु सुंधा माताजी एवं मोदरान आशापुरा माताजी मंदिर में दर्शन करते हुए रामदेवरा पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और समाजबंधुओं द्वारा साइकिल यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और श्रद्धा का संदेश देने का माध्यम है। राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा में स्थित बाबा रामदेवजी का समाधि स्थल देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। सामाजिक समरसता, मानव सेवा और समानता के प्रतीक माने जाने वाले बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल और साइकिल से पहुंचते हैं। बेंगलुरु से लगातार 20वीं बार आयोजित यह यात्रा राजस्थान और कर्नाटक के बीच धार्मिक एवं सामाजिक जुड़ाव को मजबूत कर रही है।2
- बाड़मेर जिले के बिशाला क्षेत्र में लगातार 4 दिनों तक हुई रिमझिम बारिश के बाद आज मौसम का मिज़ाज बदला और धूप देखने को मिली है। चार दिनों की हल्की बारिश के बाद खिली इस धूप से क्षेत्र के किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं और उनकी नई आस बंध गई है।1