नांगल चौधरी में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक एवं जनहित बैठक आयोजित। बीपीएल कॉलोनी की बिजली समस्या के समाधान पर जताई खुशी, जनहित मुद्दों को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प। नांगल चौधरी, नारनौल। युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं जनहित बैठक सोमवार को नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, युवाओं से जुड़े मुद्दों तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान बीपीएल कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या के समाधान होने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि आम जनता की मूलभूत समस्याओं का समय पर समाधान होना प्राथमिकता होनी चाहिए तथा भविष्य में भी क्षेत्रवासियों की आवाज को मजबूती से प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जाएगा। इस अवसर पर बेरोजगारी, शिक्षा, गांवों में मूलभूत सुविधाएं, बिजली-पानी व्यवस्था तथा युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं वार्ड स्तर पर लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से मुद्दे उठाए जाएंगे। युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत बुलान ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहकर आम लोगों को राहत दिलाना भी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं एवं आम जनता के सहयोग से जनसेवा का कार्य लगातार जारी रहेगा। बैठक में नरेश यादव, चेतन गोरा, राहुल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- नई दिल्ली में केंद्रीय बल कर्मचारियों के लिए एम्स अस्पताल में एक विशेष विंग का उद्घाटन किया गया है। अब केंद्रीय बल के जवान और दिल्ली पुलिस के कर्मी भी यहाँ अपना इलाज करवा सकेंगे।1
- महेंद्रगढ़ जिले में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ के तट से दिया दुनिया को संदेश कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संबोधित1
- जिला में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज ऐतिहासिक नगरी नारनौल सहित जिला महेंद्रगढ़ में आज शिवमय और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आगाज सुबह श्री गोपाल गौशाला स्थित श्री श्याम मंदिर से एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। उसके बाद मोडावाला मंदिर में जलाभिषेक हुआ। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर लाइव टेलीकास्ट के जरिए सोमनाथ के तट से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को संदेश दिया। वहीं इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से संबोधित किया। सबसे पहले सुबह उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं पवित्र कलश उठाकर इस यात्रा का नेतृत्व किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई यह कलश यात्रा जब मोडावाला मंदिर पहुंची, तो समूचा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर नागरिकों ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी को देखा। इस प्रदर्शनी में सोमनाथ के ऋग्वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक के एक हजार वर्षों के संघर्ष और पुनरुत्थान की जीवंत गाथा को दिखाया गया। प्रदर्शनी में पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सतयुग के स्वर्ण मंदिर से लेकर कलयुग के वर्तमान पाषाण मंदिर तक के सफर को बखूबी दर्शाया गया। कैलाश महामेरु प्रासाद शैली की वास्तुकला और सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्पों को दर्शाते चित्रों ने दर्शकों में राष्ट्र गौरव की भावना का संचार किया। इस मौके पर सोमनाथ पर्व से संबंधित बेहतरीन रंगोली भी तैयार की गई।1
- अलवर के सोडावास में साहबी नदी के किनारे लगाए गए बरगद व पीपल के पेड़ों की सुरक्षा के लिए लगी लोहे की जाली चोरी हो गई है। पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक भावना से लगाए गए इन पेड़ों की सुरक्षा हटने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, वहीं पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।1
- नारनौल के सरकारी अस्पताल में कथित लापरवाही के कारण एक नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि बच्चे की खराब हालत बताए जाने के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर मदद नहीं दी। सात साल बाद बेटे की उम्मीद लगाए बैठे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और अब उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से जांच की मांग की है।1
- अलवर के नीमराणा स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने एक बार फिर टोल वसूली के विरोध में रास्ता रोक दिया। माजरा गांव के लोगों को टोल फ्री करने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारियों ने घंटों लंबा जाम लगाया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। मौके पर तनावपूर्ण माहौल है और पुलिस-प्रशासन स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है।1
- शाहजहांपुर के गुगलकोटा स्थित FPI कंपनी में ड्यूटी पर एक गार्ड की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।3
- महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने जल अभिषेक अनुष्ठान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।1