logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाघमारा के महुदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्क्रैप लोहा लदे एक टेलर वाहन को पकड़ लिया। महुदा थाना प्रभारी की अगुवाई में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान संदिग्ध स्थिति में गुजर रहे इस वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर पाया गया कि वाहन में भारी मात्रा में स्क्रैप लोहा ओवरलोड था, जो निर्धारित मानकों से कहीं अधिक बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर महुदा थाना ले आई, जहां उसके कागजात, लोडिंग से संबंधित अनुमति और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। इसी दौरान ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब औचक निरीक्षण पर महुदा थाना पहुंचे। उन्होंने थाना परिसर में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया और जब्त किए गए टेलर वाहन के मामले में विस्तृत जानकारी ली। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आती है तो उसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।ग्रामीण एसपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फिलहाल वाहन के मालिक और चालक से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि क्षेत्र में लंबे समय से तेलमच्चो स्थित पेट्रोल पंप के समीप में अवैध रूप से चोरी के लोहे और स्क्रैप का कारोबार चल रहा है साथ ही क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के परिचालन की शिकायतें मिलती रही हैं, जिससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है बल्कि सड़क सुरक्षा पर भी खतरा बना रहता है। ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रहे।

9 hrs ago
user_जनता न्यूज़ 24
जनता न्यूज़ 24
बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
  • धनबाद: जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध की घटनाओं को लेकर समाजसेवी कन्हाई चौहान ने प्रेस वार्ता कर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान कन्हाई चौहान ने हाल ही में हुई शुभम यादव की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है, जो कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने इसे प्रशासन की बड़ी विफलता और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया। कन्हाई चौहान ने प्रशासन से मांग की कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम जनता में भरोसा कायम हो सके। उन्होंने आगे कहा कि धनबाद में खुलेआम कोयला चोरी का धंधा जारी है, लेकिन जिम्मेदार एजेंसियां इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही हैं। उनका कहना था कि बीसीसीएल और सीआईएसएफ की मौजूदगी के बावजूद अवैध खनन और कोयला चोरी रुक नहीं रही है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं लापरवाही या मिलीभगत की स्थिति बनी हुई है। कन्हाई चौहान ने प्रशासन से मांग की कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम जनता में भरोसा कायम हो सके। साथ ही उन्होंने कोयला चोरी जैसे संगठित अपराध पर भी प्रभावी रोक लगाने की अपील की। प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो समाज के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। धनबाद में बढ़ता अपराध क़ानून की विफलता- कन्हाई चौहान
    1
    धनबाद: जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध की घटनाओं को लेकर समाजसेवी कन्हाई चौहान ने प्रेस वार्ता कर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान कन्हाई चौहान ने हाल ही में हुई शुभम यादव की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है, जो कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने इसे प्रशासन की बड़ी विफलता और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया। कन्हाई चौहान ने प्रशासन से मांग की कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम जनता में भरोसा कायम हो सके। 
उन्होंने आगे कहा कि धनबाद में खुलेआम कोयला चोरी का धंधा जारी है, लेकिन जिम्मेदार एजेंसियां इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही हैं। उनका कहना था कि बीसीसीएल और सीआईएसएफ की मौजूदगी के बावजूद अवैध खनन और कोयला चोरी रुक नहीं रही है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं लापरवाही या मिलीभगत की स्थिति बनी हुई है।
कन्हाई चौहान ने प्रशासन से मांग की कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम जनता में भरोसा कायम हो सके। साथ ही उन्होंने कोयला चोरी जैसे संगठित अपराध पर भी प्रभावी रोक लगाने की अपील की।
प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो समाज के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
धनबाद में बढ़ता अपराध क़ानून की विफलता- कन्हाई चौहान
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    21 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Post by Sandeep Dutta
    1
    Post by Sandeep Dutta
    user_Sandeep Dutta
    Sandeep Dutta
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by Tv9page
    1
    Post by Tv9page
    user_Tv9page
    Tv9page
    Content Creator (YouTuber) नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड•
    50 min ago
  • Post by Chandu thakur
    1
    Post by Chandu thakur
    user_Chandu thakur
    Chandu thakur
    Local News Reporter झरिया-कम-जोरापोखर-कम-सिंदरी, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • शिक्षिका भावना चौहान ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनका बकाया वेतन नहीं दिया जाएगा, तब तक उनका सत्याग्रह जारी रहेगा।
    1
    शिक्षिका भावना चौहान ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनका बकाया वेतन नहीं दिया जाएगा, तब तक उनका सत्याग्रह जारी रहेगा।
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by Chandu thakur
    1
    Post by Chandu thakur
    user_Chandu thakur
    Chandu thakur
    Local News Reporter झरिया-कम-जोरापोखर-कम-सिंदरी, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के औरवाटांड गांव निवासी मंटू मंडल (लगभग 28 वर्ष) ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी से मामूली विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी महज छह महीने पहले ही हुई थी।
    1
    गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के औरवाटांड गांव निवासी मंटू मंडल (लगभग 28 वर्ष) ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी से मामूली विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी महज छह महीने पहले ही हुई थी।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.