धनबाद में शिक्षा महोत्सव 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, छात्रों को मिलेगा निशुल्क करियर मार्गदर्शन धनबाद के धनसार स्थित Radiation Blue Hotel में शिक्षा महोत्सव के निर्देशक रविंद्र साहू द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान 23 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले “शिक्षा महोत्सव 2026” के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में बताया गया कि झारखंड के धनबाद में होने वाला यह भव्य आयोजन 12वीं पास छात्रों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इस महोत्सव के तहत छात्रों को निशुल्क करियर मार्गदर्शन, कॉलेज चयन (इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, चिकित्सा, कानून आदि) और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों की भागीदारी रहेगी, जहां प्रदर्शनी स्टॉल के माध्यम से छात्र विभिन्न कोर्स और संस्थानों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही करियर एक्सपर्ट्स छात्रों को उनके भविष्य के लिए सही दिशा दिखाने में मदद करेंगे। रविंद्र साहू ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता और स्थानीय शिक्षक भी शामिल हो सकते हैं, ताकि वे मिलकर बेहतर करियर का निर्णय ले सकें। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी शिक्षा महोत्सव के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पास प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, आयोजन स्थल पर ऑफलाइन पास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वहीं कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अपील किया कि इस दौरान 1 या दो घंटे के लिए कभी भी समय निकाल कर आ सकते हैं। यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो छात्रों को उनके करियर को सही दिशा देने में सहायक साबित होगा।

- निरसा में बेकाबू हाईवा दुकान में घुसी, दुकानदार बाल-बाल बचे। निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र के खुदिया फाटक रेलवे साइडिंग के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक हादसा हो गया, जिसमें एक हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया। इस घटना में दुकान संचालक राजू साव बाल-बाल बच गए, हालांकि उनकी दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू साव अपनी दुकान में सामान तैयार कर रहे थे। इसी दौरान उनके घर के सामने सड़क पर खड़ी एक हाईवा वाहन संख्या JH-10-BZ-1338 अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगी। देखते ही देखते वाहन उनकी दुकान को तोड़ते हुए अंदर तक घुस गया। हादसे के समय राजू साव ने किसी तरह एक कोने में जाकर अपनी जान बचाई। घटना में दुकान को भारी नुकसान हुआ है। राजू साव ने बताया कि वाहन का चालक गाड़ी खड़ी कर चालान कटवाने के लिए साइडिंग में गया हुआ था, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने इस घटना के लिए ईसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे वाहनों के साथ खलासी नहीं होते हैं, जिससे इस प्रकार की घटनाओं को रोका नहीं जा सकता। यदि खलासी मौजूद होता तो समय रहते वाहन को रोका जा सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क का उपयोग दिन-रात कोयला ढुलाई के लिए किया जाता है, लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। घटना स्थल के पास ही एक निजी विद्यालय भी संचालित होता है। संयोगवश, हादसे के कुछ ही समय पहले स्कूल की छुट्टी हुई थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने प्रबंधन से इस मामले में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।10
- सड़क हादसे में युवक की मौत, जामताड़ा में दर्दनाक हादसा: बाइक पेड़ से टकराई, 17 वर्षीय रामकिशन मुर्मू की मौके पर मौत। #highlightseveryone #hilightseveryonefollowerseelsfypシ゚viralvideo #वायरलवीडियोシ #जामताड़ा #yogeshkumar #reporter1
- Post by Niraj Kumar1
- Post by Sandeep Dutta1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- Post by Manish Sinha JDNews1
- Post by Chandu thakur1
- Post by Manish Sinha JDNews1
- कतरास. (प्रेम कुमार). बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिंदरी में आयोजित बिल्ड एक्सपो ई सम्मिट 2026 के तहत इनोवेटिव एग्जिबिशन में सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के दो छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाया. इस प्रतियोगिता में कुल 18 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया. जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कक्षा 10 के छात्र वीर प्रताप साव एवं कक्षा 9 के छात्र ओम आशुतोष ने अपने अभिनव एवं वैज्ञानिक मॉडल के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया..उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. विद्यालय के वरिष्ठ माध्यमिक भौतिकी शिक्षक ऋषिकांत केशरी के कुशल निर्देशन में छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट को वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं व्यवहारिक उपयोगिता के साथ प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजेता विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी और वे भी विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे.1