logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 साल बाद संजय कुशवाहा को राहत, 2021 के केस में कोर्ट ने किया बरी धनबाद में सम्राट अशोक कल्याण क्रांति संघ के अध्यक्ष संजय कुशवाहा को 2021 में दर्ज एक मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। करीब पांच साल बाद आए फैसले में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया। संजय कुशवाहा ने बताया कि यह मामला कोरोना काल के दौरान डायमंड क्रॉसिंग इलाके से जुड़ा है, जब पुलिस वहां रह रहे लोगों को हटाने की कार्रवाई कर रही थी। उसी समय वे कुछ दिनों की मोहलत दिलाने के लिए तत्कालीन सांसद पशुपतिनाथ सिंह से मिलने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान उनके खिलाफ साजिश के तहत मामला दर्ज कराया गया। एफआईआर में उन पर और उनके समर्थकों पर घर में घुसकर एक कार्यकर्ता को बंधक बनाने का आरोप लगाया गया था।

2 hrs ago
user_Manish Sinha JDNews
Manish Sinha JDNews
Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
2 hrs ago

5 साल बाद संजय कुशवाहा को राहत, 2021 के केस में कोर्ट ने किया बरी धनबाद में सम्राट अशोक कल्याण क्रांति संघ के अध्यक्ष संजय कुशवाहा को 2021 में दर्ज एक मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। करीब पांच साल बाद आए फैसले में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया। संजय कुशवाहा ने बताया कि यह मामला कोरोना काल के दौरान डायमंड क्रॉसिंग इलाके से जुड़ा है, जब पुलिस वहां रह रहे लोगों को हटाने की कार्रवाई कर रही थी। उसी समय वे कुछ दिनों की मोहलत दिलाने के लिए तत्कालीन सांसद पशुपतिनाथ सिंह से मिलने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान उनके खिलाफ साजिश के तहत मामला दर्ज कराया गया। एफआईआर में उन पर और उनके समर्थकों पर घर में घुसकर एक कार्यकर्ता को बंधक बनाने का आरोप लगाया गया था।

More news from झारखंड and nearby areas
  • धनबाद में शुभम यादव हत्याकांड ने सियासी भूचाल ला दिया है. बताया जा रहा है कि हत्या से पहले डीजीपी को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें फरार गैंगस्टर प्रिंस खान और ढुल्लू महतो के कथित संबंधों की जांच की मांग की गई थी. इस लेटर के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. मामले में मेयर संजीव सिंह ने सांसद ढुल्लू महतो को आड़े हाथ लिया. इसके बाद सांसद ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और सीबीआई जांच की भी मांग की. *घर में घुसकर हत्याकांड को दिया था अंजाम* धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में घर के भीतर इस हत्या को अंजाम दिया गया था. जब शुभम यादव दादा-दादी के साथ मौजूद था, तभी अपराधियों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुभम, संजीव सिंह के करीबी माने जाते थे और जनता श्रमिक संघ से जुड़े हुए थे. *विदेश से चल रहा है पूरा नेटवर्क* मामले में नया मोड़ तब आया, जब कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार सूफी उर्फ मेजर ने बड़ा खुलासा किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने कबूल किया कि शुभम की हत्या प्रिंस खान के इशारे पर करवाई गई थी. साथ ही बताया कि कोयलांचल में रंगदारी और शूटरों का पूरा नेटवर्क सक्रिय था. इस सिंडिकेट का संचालन विदेश से किया जा रहा था. *मेयर के सवाल पर सांसद का पलटवार* इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीति भी गरमा गई है. मेयर संजीव सिंह ने वायरल पत्र का हवाला देते हुए बाघमारा क्षेत्र में 'आतंक राज' का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं, सांसद ढुल्लू महतो ने पलटवार करते हुए कहा कि कोयलांचल में रंगदारी और गुंडागर्दी की जड़ें किसने जमाईं, यह सबको पता है. उन्होंने भी मामले की CBI जांच की मांग उठाई. सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस हत्याकांड ने फिर से गैंगवार और अपराध की आशंकाओं को बढ़ा दिया है. इलाके में फिलहाल भय और आक्रोश का माहौल है. आम जनता की नजरें अब जांच एजेंसी पर टिकी हैं.
    1
    धनबाद में शुभम यादव हत्याकांड ने सियासी भूचाल ला दिया है. बताया जा रहा है कि हत्या से पहले डीजीपी को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें फरार गैंगस्टर प्रिंस खान और ढुल्लू महतो के कथित संबंधों की जांच की मांग की गई थी.
इस लेटर के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. मामले में मेयर संजीव सिंह ने सांसद ढुल्लू महतो को आड़े हाथ लिया. इसके बाद सांसद ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और सीबीआई जांच की भी मांग की.
*घर में घुसकर हत्याकांड को दिया था अंजाम*
धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में घर के भीतर इस हत्या को अंजाम दिया गया था. जब शुभम यादव दादा-दादी के साथ मौजूद था, तभी अपराधियों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुभम, संजीव सिंह के करीबी माने जाते थे और जनता श्रमिक संघ से जुड़े हुए थे.
*विदेश से चल रहा है पूरा नेटवर्क*
मामले में नया मोड़ तब आया, जब कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार सूफी उर्फ मेजर ने बड़ा खुलासा किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने कबूल किया कि शुभम की हत्या प्रिंस खान के इशारे पर करवाई गई थी. साथ ही बताया कि कोयलांचल में रंगदारी और शूटरों का पूरा नेटवर्क सक्रिय था. इस सिंडिकेट का संचालन विदेश से किया जा रहा था.
*मेयर के सवाल पर सांसद का पलटवार*
इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीति भी गरमा गई है. मेयर संजीव सिंह ने वायरल पत्र का हवाला देते हुए बाघमारा क्षेत्र में 'आतंक राज' का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं, सांसद ढुल्लू महतो ने पलटवार करते हुए कहा कि कोयलांचल में रंगदारी और गुंडागर्दी की जड़ें किसने जमाईं, यह सबको पता है. उन्होंने भी मामले की CBI जांच की मांग उठाई. सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस हत्याकांड ने फिर से गैंगवार और अपराध की आशंकाओं को बढ़ा दिया है. इलाके में फिलहाल भय और आक्रोश का माहौल है. आम जनता की नजरें अब जांच एजेंसी पर टिकी हैं.
    user_Sheikh Nazim
    Sheikh Nazim
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    13 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by ARBIND KUMAR
    1
    Post by ARBIND KUMAR
    user_ARBIND KUMAR
    ARBIND KUMAR
    Teacher चास, बोकारो, झारखंड•
    25 min ago
  • महिला आरक्षण बिल पर भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी वैश्यकियार ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा—डर के कारण बिल को पास नहीं होने दिया गया। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बिल आने से आम महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका मिलता, मोदी सरकार जल्द इसे पास कराएगी। एक कार्यक्रम में डुमरी पहुची शालिनी वैश्यकियार ने कही यह बातें
    1
    महिला आरक्षण बिल पर भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी वैश्यकियार ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा—डर के कारण बिल को पास नहीं होने दिया गया।
उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बिल आने से आम महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका मिलता, मोदी सरकार जल्द इसे पास कराएगी। एक कार्यक्रम में डुमरी पहुची शालिनी वैश्यकियार ने कही यह बातें
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    47 min ago
  • बंगाल चुनाव के मद्देनज़र झारखंड-बंगाल सीमा सील: धनबाद प्रशासन ने अंतरराज्यीय चेकपोस्टों का लिया जायजा ​ चिरकुंडा -पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत झारखंड-बंगाल सीमा में धनबाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की एक टीम ने अंतरराज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था और सघन चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया।​निरीक्षण दल में धनबाद एसएसपी ग्रामीण एसपी, एसडीपीओ निरसा, चिरकुंडा थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल शामिल था। अधिकारियों ने विशेष रूप से चिरकुंडा चेकपोस्ट और डुबुडी चेकपोस्ट का दौरा किया, जहाँ उन्होंने चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। ​​निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने बताया कि धनबाद जिले से सटे बंगाल सीमा के उन सभी प्रवेश और निकास द्वारो पर चेकपोस्ट लगाए गए हैं जहाँ से आवाजाही संभव है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ​प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की गहनता से जांच की जाए।​किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित सामान, अवैध नकदी या संदिग्ध तत्वों को सीमा पार न करने दिया जाए।​अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर खुद चेकिंग अभियान की निगरानी की और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त पाया। एसएसपी ने जनता को आश्वस्त किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सीमाओं पर 24 घंटे कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
    10
    बंगाल चुनाव के मद्देनज़र  झारखंड-बंगाल सीमा सील: धनबाद प्रशासन ने अंतरराज्यीय चेकपोस्टों का लिया जायजा
​ चिरकुंडा -पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत झारखंड-बंगाल सीमा  में धनबाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की एक टीम ने अंतरराज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था और सघन चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया।​निरीक्षण दल में धनबाद एसएसपी ग्रामीण एसपी, एसडीपीओ निरसा, चिरकुंडा थाना प्रभारी  सहित भारी पुलिस बल शामिल था। अधिकारियों ने विशेष रूप से चिरकुंडा चेकपोस्ट और डुबुडी चेकपोस्ट का दौरा किया, जहाँ उन्होंने चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
​​निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने बताया कि धनबाद जिले से सटे बंगाल सीमा के उन सभी प्रवेश और निकास द्वारो पर चेकपोस्ट लगाए गए हैं जहाँ से आवाजाही संभव है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ​प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की गहनता से जांच की जाए।​किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित सामान, अवैध नकदी या संदिग्ध तत्वों को सीमा पार न करने दिया जाए।​अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर खुद चेकिंग अभियान की निगरानी की और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त पाया। एसएसपी ने जनता को आश्वस्त किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सीमाओं पर 24 घंटे कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Manish Sinha JDNews
    1
    Post by Manish Sinha JDNews
    user_Manish Sinha JDNews
    Manish Sinha JDNews
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • Post by Tv9page
    1
    Post by Tv9page
    user_Tv9page
    Tv9page
    Content Creator (YouTuber) नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.