Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क हादसे में युवक की मौत, जामताड़ा में दर्दनाक हादसा: बाइक पेड़ से टकराई, 17 वर्षीय रामकिशन मुर्मू की मौके पर मौत। #highlightseveryone #hilightseveryonefollowerseelsfypシ゚viralvideo #वायरलवीडियोシ #जामताड़ा #yogeshkumar #reporter सड़क हादसे में युवक की मौत, जामताड़ा में दर्दनाक हादसा: बाइक पेड़ से टकराई, 17 वर्षीय रामकिशन मुर्मू की मौके पर मौत। #highlightseveryone #hilightseveryonefollowerseelsfypシ゚viralvideo #वायरलवीडियोシ #जामताड़ा #yogeshkumar #reporter
Yogesh Kumar
सड़क हादसे में युवक की मौत, जामताड़ा में दर्दनाक हादसा: बाइक पेड़ से टकराई, 17 वर्षीय रामकिशन मुर्मू की मौके पर मौत। #highlightseveryone #hilightseveryonefollowerseelsfypシ゚viralvideo #वायरलवीडियोシ #जामताड़ा #yogeshkumar #reporter सड़क हादसे में युवक की मौत, जामताड़ा में दर्दनाक हादसा: बाइक पेड़ से टकराई, 17 वर्षीय रामकिशन मुर्मू की मौके पर मौत। #highlightseveryone #hilightseveryonefollowerseelsfypシ゚viralvideo #वायरलवीडियोシ #जामताड़ा #yogeshkumar #reporter
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Chandu thakur1
- निरसा में बेकाबू हाईवा दुकान में घुसी, दुकानदार बाल-बाल बचे। निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र के खुदिया फाटक रेलवे साइडिंग के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक हादसा हो गया, जिसमें एक हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया। इस घटना में दुकान संचालक राजू साव बाल-बाल बच गए, हालांकि उनकी दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू साव अपनी दुकान में सामान तैयार कर रहे थे। इसी दौरान उनके घर के सामने सड़क पर खड़ी एक हाईवा वाहन संख्या JH-10-BZ-1338 अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगी। देखते ही देखते वाहन उनकी दुकान को तोड़ते हुए अंदर तक घुस गया। हादसे के समय राजू साव ने किसी तरह एक कोने में जाकर अपनी जान बचाई। घटना में दुकान को भारी नुकसान हुआ है। राजू साव ने बताया कि वाहन का चालक गाड़ी खड़ी कर चालान कटवाने के लिए साइडिंग में गया हुआ था, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने इस घटना के लिए ईसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे वाहनों के साथ खलासी नहीं होते हैं, जिससे इस प्रकार की घटनाओं को रोका नहीं जा सकता। यदि खलासी मौजूद होता तो समय रहते वाहन को रोका जा सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क का उपयोग दिन-रात कोयला ढुलाई के लिए किया जाता है, लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। घटना स्थल के पास ही एक निजी विद्यालय भी संचालित होता है। संयोगवश, हादसे के कुछ ही समय पहले स्कूल की छुट्टी हुई थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने प्रबंधन से इस मामले में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।10
- मधुपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा इलाके में मंगलवार शाम को अचानक झाड़ियों में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका है। देखते ही देखते आग ने आसपास के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्थानीय मोहल्ला में दहशत फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर होती चली गई। इसके बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद आसपास के घरों में रह रहे लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।2
- Post by जनता न्यूज़ 241
- Post by Manish Sinha JDNews1
- कतरास. (प्रेम कुमार). बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिंदरी में आयोजित बिल्ड एक्सपो ई सम्मिट 2026 के तहत इनोवेटिव एग्जिबिशन में सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के दो छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाया. इस प्रतियोगिता में कुल 18 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया. जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कक्षा 10 के छात्र वीर प्रताप साव एवं कक्षा 9 के छात्र ओम आशुतोष ने अपने अभिनव एवं वैज्ञानिक मॉडल के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया..उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. विद्यालय के वरिष्ठ माध्यमिक भौतिकी शिक्षक ऋषिकांत केशरी के कुशल निर्देशन में छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट को वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं व्यवहारिक उपयोगिता के साथ प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजेता विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी और वे भी विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे.1
- Post by Chandu thakur1
- Post by Manish Sinha JDNews1
- Post by Sheikh Nazim1