प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 21.04.2026 स्थान विवाह भवन में झामुमो महानगर समिति धनबाद के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का भव आयोजन किया गया जिसमें नवनिर्वाची उप महापौर श्री अरुण चौहान जी का महानगर समिति के अध्यक्ष मंटू चौहान एवं केंद्री सदस्य सह केंद्री मीडिया पैनलिस्ट श्रीमति डॉ नीलम मिश्रा जी के द्वारा मोमेंटो देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, वही झामुमो समर्थित वार्ड संख्या 06, 07, 18, 21, 34, 39, 42, 50 के नव निर्वाचित पार्षदों को मंच के संचालक सह सचिव एवं प्रवक्त अकाश रवानी उपाध्यक्ष मिहिर दत्ता ने शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता झामुमो केन्द्रीय मीडिया पैनलिस्ट सह केन्द्रीय सदस्य श्रीमती डॉ नीलम मिश्रा ने कहा कि झामुमो ने धनबाद की शहर की सरकार में अपना पैठ जमा लिया है यह सिर्फ माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के कुशल नेतृत्व ओर झारखण्ड सरकार पर बढ़ रहे जनता का विश्वास का परिणाम है, निश्चित रूप से इस तरह हम बढ़ेंगे तो धनबाद जिले में न सिर्फ विधायक बल्कि सांसद भी हमारे पार्टी का होगा। वही उप महापौर श्री अरुण चौहान ने कहा कि जिस तरह हम सबके मार्ग दर्शक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन जी झारखण्ड की जनता की सेवा कर रहे हैं उसी प्रकार हम भी नगर निगम क्षेत्र की जनता का हमेशा सेवा करते रहेंगे, चौबीसों घंटा जनसेवा में अपने आप को समर्पित कर देंगे। सभा अध्यक्ष श्री मंटू चौहान जी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा हम सभी झामुमो के सिपाही है पार्टी मे अनुशासित ढंग से कम करना है तभी हम पार्टी के जड़ों को ओर मजबूत कर सकेंगे। वहीं मंच संचालनकर्ता, सह सचिव एवं प्रवक्त श्री अकाश रवानी ने कहा कि झामुमो की इस ऐतिहासिक जीत इस बात को स्पष्ट संकेत दे रहा है कि अब दुबारा भाजपा झारखण्ड में सरकार नहीं बना पाएगी इनके दोहरे चेहरे को जनता समझ चुकी है, जनता का एक मात्र नेता श्री हेमंत सोरेन जी है। मौके पर मुख्य रूप से महानगर समिति के उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान, मिहिर दत्ता, बंटी सिंह, वकील दस, नईम अंसारी, राजू प्रामाणिक, मदन राम, कुणाल कुमार कोषाध्यक्ष टिंकू सरकार सुशोभन चौधरी, जिला सह सचिव तपन तिवारी समिति से रतिलाल टुडू, , किशोर मुर्मू, छात्र जिला अध्यक्ष आजाद महतो, व्यवसाय जिला अध्यक्ष हरीश सिंह, युवा जिला सचिव संकर महतो, झा को म यूनियन जिला अध्यक्ष उमा शंकर चौहान, झरिया नगर समित अध्यक्ष फरीद मलिक दिल्ली महतो, सुमन चौहान, विक्रांत यादव, आशिफ खान, काशीनाथ प्रसाद, अनिल रवानी, कुलदीप महतो, नईम अंसारी, राजेश साव एवं सैकड़ो की संख्य में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- निरसा में बेकाबू हाईवा दुकान में घुसी, दुकानदार बाल-बाल बचे। निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र के खुदिया फाटक रेलवे साइडिंग के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक हादसा हो गया, जिसमें एक हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया। इस घटना में दुकान संचालक राजू साव बाल-बाल बच गए, हालांकि उनकी दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू साव अपनी दुकान में सामान तैयार कर रहे थे। इसी दौरान उनके घर के सामने सड़क पर खड़ी एक हाईवा वाहन संख्या JH-10-BZ-1338 अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगी। देखते ही देखते वाहन उनकी दुकान को तोड़ते हुए अंदर तक घुस गया। हादसे के समय राजू साव ने किसी तरह एक कोने में जाकर अपनी जान बचाई। घटना में दुकान को भारी नुकसान हुआ है। राजू साव ने बताया कि वाहन का चालक गाड़ी खड़ी कर चालान कटवाने के लिए साइडिंग में गया हुआ था, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने इस घटना के लिए ईसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे वाहनों के साथ खलासी नहीं होते हैं, जिससे इस प्रकार की घटनाओं को रोका नहीं जा सकता। यदि खलासी मौजूद होता तो समय रहते वाहन को रोका जा सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क का उपयोग दिन-रात कोयला ढुलाई के लिए किया जाता है, लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। घटना स्थल के पास ही एक निजी विद्यालय भी संचालित होता है। संयोगवश, हादसे के कुछ ही समय पहले स्कूल की छुट्टी हुई थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने प्रबंधन से इस मामले में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।10
- सड़क हादसे में युवक की मौत, जामताड़ा में दर्दनाक हादसा: बाइक पेड़ से टकराई, 17 वर्षीय रामकिशन मुर्मू की मौके पर मौत। #highlightseveryone #hilightseveryonefollowerseelsfypシ゚viralvideo #वायरलवीडियोシ #जामताड़ा #yogeshkumar #reporter1
- Post by Niraj Kumar1
- Post by Manish Sinha JDNews1
- कतरास. (प्रेम कुमार). बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिंदरी में आयोजित बिल्ड एक्सपो ई सम्मिट 2026 के तहत इनोवेटिव एग्जिबिशन में सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के दो छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाया. इस प्रतियोगिता में कुल 18 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया. जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कक्षा 10 के छात्र वीर प्रताप साव एवं कक्षा 9 के छात्र ओम आशुतोष ने अपने अभिनव एवं वैज्ञानिक मॉडल के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया..उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. विद्यालय के वरिष्ठ माध्यमिक भौतिकी शिक्षक ऋषिकांत केशरी के कुशल निर्देशन में छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट को वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं व्यवहारिक उपयोगिता के साथ प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजेता विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी और वे भी विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे.1
- Post by Sheikh Nazim1
- Post by Chandu thakur1
- Post by Manish Sinha JDNews1
- धनबाद में शुभम यादव हत्याकांड ने सियासी भूचाल ला दिया है. बताया जा रहा है कि हत्या से पहले डीजीपी को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें फरार गैंगस्टर प्रिंस खान और ढुल्लू महतो के कथित संबंधों की जांच की मांग की गई थी. इस लेटर के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. मामले में मेयर संजीव सिंह ने सांसद ढुल्लू महतो को आड़े हाथ लिया. इसके बाद सांसद ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और सीबीआई जांच की भी मांग की. *घर में घुसकर हत्याकांड को दिया था अंजाम* धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में घर के भीतर इस हत्या को अंजाम दिया गया था. जब शुभम यादव दादा-दादी के साथ मौजूद था, तभी अपराधियों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुभम, संजीव सिंह के करीबी माने जाते थे और जनता श्रमिक संघ से जुड़े हुए थे. *विदेश से चल रहा है पूरा नेटवर्क* मामले में नया मोड़ तब आया, जब कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार सूफी उर्फ मेजर ने बड़ा खुलासा किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने कबूल किया कि शुभम की हत्या प्रिंस खान के इशारे पर करवाई गई थी. साथ ही बताया कि कोयलांचल में रंगदारी और शूटरों का पूरा नेटवर्क सक्रिय था. इस सिंडिकेट का संचालन विदेश से किया जा रहा था. *मेयर के सवाल पर सांसद का पलटवार* इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीति भी गरमा गई है. मेयर संजीव सिंह ने वायरल पत्र का हवाला देते हुए बाघमारा क्षेत्र में 'आतंक राज' का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं, सांसद ढुल्लू महतो ने पलटवार करते हुए कहा कि कोयलांचल में रंगदारी और गुंडागर्दी की जड़ें किसने जमाईं, यह सबको पता है. उन्होंने भी मामले की CBI जांच की मांग उठाई. सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस हत्याकांड ने फिर से गैंगवार और अपराध की आशंकाओं को बढ़ा दिया है. इलाके में फिलहाल भय और आक्रोश का माहौल है. आम जनता की नजरें अब जांच एजेंसी पर टिकी हैं.1