बनेठा पहुंचे विधायक राजेंद्र गुर्जर, भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन उनियारा पंचायत समिति चुनाव को लेकर देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर उनियारा क्षेत्र के बनेठा पहुंचे। यहां रायल्टी चौराहे पर वार्ड नंबर 18 से जिला परिषद प्रत्याशी धारासिंह फागना और वार्ड नंबर 9 से पंचायत समिति सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के समर्थन में विधायक का स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक राजेंद्र गुर्जर ने वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद वे तेजाजी महाराज चौक स्थित सभा स्थल पर पहुंचे, जहां चुनावी सभा को संबोधित किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान सभी मिलकर करेंगे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि वे आमजन के बीच प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने आए हैं। उन्होंने उनियारा पंचायत समिति में भाजपा का बोर्ड बनने तथा प्रधान और जिला प्रमुख भाजपा का होने का दावा भी किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
बनेठा पहुंचे विधायक राजेंद्र गुर्जर, भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन उनियारा पंचायत समिति चुनाव को लेकर देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर उनियारा क्षेत्र के बनेठा पहुंचे। यहां रायल्टी चौराहे पर वार्ड नंबर 18 से जिला परिषद प्रत्याशी धारासिंह फागना और वार्ड नंबर 9 से पंचायत समिति सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के समर्थन में विधायक का स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक राजेंद्र गुर्जर ने वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद वे तेजाजी महाराज चौक स्थित सभा स्थल पर पहुंचे, जहां चुनावी सभा को संबोधित किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान सभी मिलकर करेंगे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि वे आमजन के बीच प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने आए हैं। उन्होंने उनियारा पंचायत समिति में भाजपा का बोर्ड बनने तथा प्रधान और जिला प्रमुख भाजपा का होने का दावा भी किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
- बनेठा पहुंचे विधायक राजेंद्र गुर्जर, भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन उनियारा पंचायत समिति चुनाव को लेकर देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर उनियारा क्षेत्र के बनेठा पहुंचे। यहां रायल्टी चौराहे पर वार्ड नंबर 18 से जिला परिषद प्रत्याशी धारासिंह फागना और वार्ड नंबर 9 से पंचायत समिति सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के समर्थन में विधायक का स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक राजेंद्र गुर्जर ने वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद वे तेजाजी महाराज चौक स्थित सभा स्थल पर पहुंचे, जहां चुनावी सभा को संबोधित किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान सभी मिलकर करेंगे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि वे आमजन के बीच प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने आए हैं। उन्होंने उनियारा पंचायत समिति में भाजपा का बोर्ड बनने तथा प्रधान और जिला प्रमुख भाजपा का होने का दावा भी किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।1
- बारिश के बीच माता के दरबार में भक्तों का लगा तांता 3 लाख सुहागनीयों माता के दर पहुंच कर अपने पति की दीर्घायु की कामना चौथ का बरवाड़ा. सुहागिनों का सबसे बड़ा त्योहार करवा चौथ हैं। ऐसे में चौथ माता के दर्शन के लिए महिलाओं की गुरुवार को भारी भीड़ रही। परिवार एवं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर चौथ माता मंदिर में सुबह 4 बजे से शुरू हुआ श्रद्धा एवं भक्ति का ज्वार देर रात तक चलता रहा। यहां 3 लाख से अधिक भक्तों ने चौथ माता मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सकुशलता की कामना की। भारी भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन एवं चौथ माता मंदिर ट्रस्ट को व्यवस्थाएं संभालने में मेहनत करनी पड़ी। भीड़ की अधिकता के चलते मंदिर से लेकर नीचे सीढ़ियों तक लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।1
- सब्जी विक्रेताओं ने स्थायी मंडी की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 35 साल से बजरिया में फल-सब्जी बेचकर परिवार पाल रहे विक्रेताओं ने नगर परिषद पर परेशान करने का लगाया आरोप, स्थायी समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन मंडी बंद करने की चेतावनी सवाई माधोपुर। बजरिया स्थित डाक बंगले के पास संचालित फल-सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में फल-सब्जी क्रेता-विक्रेता यूनियन, सवाई माधोपुर की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मंडी के स्थायीकरण अथवा अन्य स्थान पर स्थायी भूमि आवंटित करने की मांग की गई है। ज्ञापन में विक्रेताओं ने बताया कि वे पिछले करीब 35 वर्षों से उक्त स्थान पर फल-सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। विक्रेताओं के अनुसार, वे नियमित रूप से नगर परिषद के ठेकेदारों को प्रतिदिन 10 रुपये भी अदा करते आ रहे हैं। इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने के अभियान के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। विक्रेताओं का आरोप है कि नगर परिषद की ओर से मनमाने तरीके से चालान काटकर राशि वसूल की जाती है तथा उनका सामान भी जब्त कर लिया जाता है। इससे छोटे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। स्थायी मंडी बनाने की मांग यूनियन ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि पिछले 35 वर्षों से संचालित फल-सब्जी मंडी का स्थायीकरण किया जाए। यदि वर्तमान स्थान पर मंडी को स्थायी नहीं किया जा सकता, तो विक्रेताओं को किसी अन्य स्थान पर स्थायी भूमि आवंटित की जाए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना व्यवसाय कर सकें। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो सभी फल-सब्जी विक्रेता अनिश्चितकालीन मंडी बंद करने के लिए मजबूर होंगे। साथ ही, स्थायी स्थान उपलब्ध कराए जाने तक उन्होंने वर्तमान स्थान खाली नहीं करने की बात कही है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और नगर परिषद इन छोटे व्यापारियों की समस्या का क्या समाधान निकालते हैं।1
- चौथ माता के दर्शनार्थियों के लिए लगाया भंडारा सारसोप। श्री गणेश मित्र मंडल की ओर से करवा चौथ के त्योहार पर चौथ माता रानी के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें यात्रियों को भोजन प्रसादी वितरित की गई। मंडल सदस्यों ने सेवा भाव से यात्रियों की सेवा कर धर्मलाभ कमाया।1
- ईटून्दा बस स्टैंड पर बेखौफ चोरों ने दो ज्वेलर्स की दुकानों के शटर तोड़ लाखों के जेवर किए पार, सीसीटीवी पर लगाया पशु मल् ईटून्दा बस स्टैंड पर बेखौफ चोरों ने दो ज्वेलर्स की दुकानों के शटर तोड़ लाखों के जेवर किए पार, सीसीटीवी पर लगाया गोबर दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। देवली से सटे हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईटून्दा पुलिस चौकी के पास बस स्टैंड पर स्थित दो आभूषणों की दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर लिए। पुलिस चौकी से मात्र कुछ दूरी पर हुई वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण मुकेश भारद्वाज ने बताया कि चोरों ने आशुतोष स्वर्णकार की 'बाबा श्याम ज्वेलर्स' और 'विशाल सोनी ज्वेलर्स' के शटर तोड़कर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने वारदात से पहले आशुतोष सोनी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। पुलिस की नजर से बचने और अपनी पहचान छुपाने के लिए उन्होंने पास ही स्थित 'श्री अंबे मोबाइल' (सांवरिया सोनी) की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों के लेंस पर गोबर लेप दिया। बताया जा रहा है कि इस वारदात में करीब चार चोर शामिल थे। चोरी गए माल को लेकर पीड़ित आशुतोष सोनी ने बताया कि उनकी दुकान से करीब 5 से 7 लाख रुपये की अनुमानित कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। वहीं, 'विशाल सोनी ज्वेलर्स' से भी करीब एक किलो चांदी और एक तोला सोने के जेवर चोरी होने की सूचना है। गौरतलब है कि पीड़ित आशुतोष सोनी की पत्नी वार्ड नंबर 5 से नवनिर्वाचित वार्ड पंच हैं। वार्ड पंच के प्रतिष्ठान पर हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस चौकी के नाक के नीचे हुई इस वारदात की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना से आक्रोशित सरपंच माया देवी, पूर्व सरपंच अनु सिंह, ताराचंद मीना, विकास भारद्वाज, अमित प्रजापत, परमेश्वर बांगड़, भगवान प्रजापत और विनोद चौधरी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर अपना कड़ा विरोध प्रकट किया। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की है। उक्त मामले में हनुमान नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायज लिया तथा पीड़ितों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई राजेश कुमार को सौंप दी है।1
- शुद्ध आहार मिलावट पर वार’: दीपावली से पहले खंडार और बालेर में ताबड़तोड़ छापेमारी, 8 नमूने जब्त, खंडार | दीपावली त्योहार के मद्देनजर बाजारों में बढ़ रही मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया है। "शुद्ध आहार मिलावट पर वार" अभियान के तहत बुधवार को सवाई माधोपुर जिले के खंडार और बालेर क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अचानक धावा बोलकर मिलावटखोरों की नींद उड़ा दी।आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान) तथा जिला कलेक्टर व CMHO सवाई माधोपुर के निर्देशों पर की गई इस औचक कार्यवाही के दौरान टीम ने कुल 8 संदिग्ध नमूने सील किए: वृंदावन विजय गोपाल (खंडार): लाल मिर्च पाउडर (मामा) एवं घी (फ्रू बोन)। बीकानेर मिष्ठान भंडार (खंडार): रबड़ी एवं पनीर। जगदंबा जनरल स्टोर (बालेर): तिल्ली का तेल (बालाजी) एवं नमकीन। हेमंत किराना स्टोर (बालेर): नमकीन (गुप्ता)।सभी सैंपलों को जांच के लिए स्टेट फूड लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में सैंपल असुरक्षित या अमानक पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस ताबड़तोड़ रेड की भनक लगते ही पूरे बाज़ार में हड़कंप मच गया। टीम और अधिक कार्रवाई करती, उससे पहले ही कई मिलावटखोर अपनी दुकानें बंद करके मौके से रफूचक्कर हो गए। यह विशेष औचक निरीक्षण अभियान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों—वेद प्रकाश पूर्विया, नितेश गौतम, चंचल मीणा, ज्योति अग्रवाल एवं वीरेन्द्र सिंह राजपूत की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दिया गया।1
- वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन को लेकर बूंदी कांग्रेस की पत्रकार वार्ता, दिल्ली रैली की तैयारी बूंदी, 25 अक्टूबर। कांग्रेस पार्टी की ओर से मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और मतदाता सूची से हटाए गए नामों को पुनः जुड़वाने की मांग को लेकर देशभर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन चलाया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार को बूंदी सहित देश के एक हजार से अधिक जिलों में एक साथ पत्रकार वार्ताएं आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी गई। होटल रणजीत निवास में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भावनापूर्ण तरीके से करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। कांग्रेस इस मामले को लेकर देशभर में आंदोलन करेगी और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। मीणा ने कहा कि कांग्रेस की प्रमुख मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाना और मतदाता सूची से हटाए गए लोगों के नाम दोबारा जोड़ना शामिल है। इन मांगों को लेकर पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन को आगे बढ़ाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस, इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। आंदोलन के अगले चरण में 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इसमें बूंदी जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का यह आंदोलन आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इश्तियाक अली, हिंडोली ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा, समाजसेवी जेपी शर्मा, बूंदी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भारत यात्री महेश दाधीच, ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद जेड, राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकित बूलीवाल, जिला महासचिव समीर पठान, सत्यम वैष्णव, बूंदी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के प्रतिनिधि निरंजन मीणा और अल्तमश सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।1
- उनियारा में छप्पनजी तालाब की पाल का निरीक्षण, दरारें और टूटे पिलर देख अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश ....उनियारा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित छप्पनजी तालाब की पाल का नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गुर्जर ने निरीक्षण किया। इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, पार्षद संदीप गुप्ता सहित नगरपालिका की पूरी टीम मौजूद रही। जानकारी के अनुसार, तालाब की पाल के सौंदर्यीकरण पर करोड़ो रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद पाल की जगह-जगह दीवारों में दरारें आने और पिलर क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गुर्जर ने संबंधित अधिकारियों को स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाब की पाल की स्थिति पर ध्यान देते हुए समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। अब देखना होगा कि निरीक्षण के बाद क्षतिग्रस्त दीवारों और पिलरों की मरम्मत को लेकर आगे क्या कार्रवाई होती है।1