कोरबा/रजगामार:अविश्वास प्रस्ताव में सरपंच कविता बाई ने मजबूती से अपनी कुर्शी बचाते हुए जीत हासिल की। ग्राम पंचायत करूमौहा में सरपंच के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में सरपंच कविता बाई ने मजबूती से अपनी कुर्सी बचाते हुए जीत हासिल की। कुल 12 पंचों वाले इस पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए विपक्ष को 9 वोटों की आवश्यकता थी, लेकिन उन्हें केवल 8 वोट ही मिल सके। वहीं सरपंच कविता बाई को एक तिहाई बहुमत के तहत 4 वोट प्राप्त हुए, जिससे प्रस्ताव असफल हो गया और उन्होंने अपना पद सुरक्षित रखा। इस परिणाम के बाद पंचायत में सरपंच समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सरपंच कविता बाई पति चैतराम एवं उनके सहयोगी पंचों का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। जीत की खुशी में समर्थकों ने पारंपरिक तरीके से उन्हें दूध से नहलाकर सम्मानित किया, जो क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। गौरतलब है कि पंचायत में पिछले कुछ समय से मतभेद की स्थिति बनी हुई थी, जिसके चलते विपक्ष ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। हालांकि मतदान के दौरान सरपंच को आवश्यक समर्थन मिल गया और विपक्ष अपने प्रयास में विफल रहा। इस घटनाक्रम के बाद अब पंचायत में स्थिरता की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों का मानना है कि सरपंच कविता बाई के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिलेगी और पंचायत में आपसी समन्वय बेहतर होगा।

- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- सदर पूरे छत्तीसगढ़ वशी इस रैली में आमंत्रित है1
- थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.) सिटी कोतवाली कतियापारा में धारदार लोहे का चापड से हमला कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल1
- Post by Santosh Sao1
- बिलासपुर में पुलिस वर्दी पहनकर रील बनाना आरक्षक देवानंद कैवर्त को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। आरक्षक पर वर्दी के दुरुपयोग और अशोभनीय आचरण का आरोप लगा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र बिलासपुर अटैच कर दिया गया है। इस संबंध में SSP बिलासपुर ने आदेश जारी किया, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया। घटना के बाद विभागीय अनुशासन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।1
- Post by Kripanath Padwar1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- उनके संस्थापक परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज हैं1
- राष्ट्रीय कार्यक्रम के पोस्टर को क्षति पहुंचाने पर डॉ. नीरज सोनोग्राफी सेंटर को नोटिस... होगी एफ.आई.आर.1