Shuru
Apke Nagar Ki App…
मस्तूरी राष्ट्रीय कार्यक्रम के पोस्टर को क्षति पहुंचाने पर डॉ. नीरज सोनोग्राफी सेंटर को नोटिस... होगी एफ.आई.आर.
News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
मस्तूरी राष्ट्रीय कार्यक्रम के पोस्टर को क्षति पहुंचाने पर डॉ. नीरज सोनोग्राफी सेंटर को नोटिस... होगी एफ.आई.आर.
More news from Bilaspur and nearby areas
- बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार 290.8 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतरित, 4C श्रेणी उन्नयन का रास्ता साफ आज सोमवार के शाम 5:24 पर पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डे चकरभाठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की दिशा में सोमवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। जिला प्रशासन को 290.8 एकड़ सैन्य भूमि का विधिवत हस्तांतरण किया गया, जिससे एयरपोर्ट विस्तार और 4C श्रेणी उन्नयन का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया। शहर के बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट को आज निर्णायक गति मिली, जब भारतीय सेना और रक्षा संपदा कार्यालय (डीईओ) जबलपुर के अधिकारियों द्वारा 290.8 एकड़ भूमि का औपचारिक हस्तांतरण जिला प्रशासन को किया गया। यह प्रक्रिया कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई।भूमि हस्तांतरण के दौरान सैन्य अधिकारियों एवं डीईओ जबलपुर के प्रतिनिधियों ने स्वामित्व संबंधी आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर भूमि को प्रशासन को सौंपा। इस महत्वपूर्ण कदम के साथ अब एयरपोर्ट के लिए उपलब्ध कुल भूमि 646.8 एकड़ हो गई है, जो इसके व्यापक विस्तार के लिए पर्याप्त मानी जा रही है। इस अतिरिक्त भूमि के मिलने से रनवे विस्तार और एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में अपग्रेड करने की दिशा में आ रही तकनीकी अड़चनें पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। 4C श्रेणी का उन्नयन होने से बड़े विमानों की आवाजाही संभव होगी, जिससे बिलासपुर को देश के प्रमुख शहरों के साथ बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर भारतीय सेना के कर्नल ए. मजूमदार, कर्नल दिनेश पट्टाभि, लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज सिंह, रक्षा संपदा अधिकारी (डीईओ) जबलपुर के मोहम्मद शाद आलम तथा एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. वीरेन सिंह, एडीएम ज्योति पटेल, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- उनके संस्थापक परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज हैं1
- भिलाई स्टील प्लांट के पॉवर प्लांट-2 में हुआ भीषण धमाका , टर्बाइन सेक्शन में लगी आग। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी - ब्लास्ट के बाद चारों तरफ छाया धुएं का गुबार, कर्मचारियों ने भाग कर बचाई अपनी जान तीन कर्मचारी घायल जिसमें ठेका श्रमिक भी शामिल भागने के दौरान लगी चोट सेक्टर 9 अस्पताल में कराया गया भर्ती घायलों का अस्पताल में इलाज जारी आग पर पाया गया काबू बीएसपी प्रबंधन आग की घटना पर कर रही जांच1
- मुंगेली जिले में शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में है। कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित समीक्षा बैठक में एडीएम और जिला पंचायत सीईओ ने सभी विभागों को समयबद्ध और लक्ष्य आधारित कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अग्निवीर भर्ती, ई-ऑफिस, धान उठाव, प्रधानमंत्री आवास योजना और पेयजल व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों को 15 हजार आवास जल्द पूर्ण करने, ई-ऑफिस को अनिवार्य रूप से लागू करने और गर्मी से पहले पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिलना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #MungeliNews #ChhattisgarhNews #ADMMeeting #CEOInstructions #GovernmentSchemes #PMAY #EOffice #AgniveerBharti #WaterCrisis #BreakingNews #HindiNews #CGNews #RuralDevelopment #HousingScheme #NewsUpdate1
- पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं की शोभा यात्रा, बच्चों ने बढ़ाई आयोजन की रौनक रायपुर। शहर के लोधी पारा स्थित पंडरी शिव मंदिर के समीप 6 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कथा प्रारंभ से पूर्व नगर में आकर्षक एवं भव्य कलश यात्रा (शोभा यात्रा) निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सहभागिता निभाई। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं अनुशासित पंक्तियों में चल रही थीं, जो आस्था, श्रद्धा और भारतीय परंपरा का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों, जयघोष एवं धार्मिक नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। इस शोभा यात्रा में बच्चों की भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया, जिससे यात्रा की सुंदरता और भी बढ़ गई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सरस्वती दाल मिल परिसर, लोधी पारा में आयोजित किया जा रहा है। कथा का वाचन श्री धाम वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित गणेश जी महाराज (वाणी भूषण, बाल व्यास) द्वारा किया जा रहा है। वे प्रतिदिन श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का सरल एवं भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और नैतिक जीवन का संदेश दे रहे हैं। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में विनीत श्री, मनोज कुमार ध्रुव एवं श्रीमती प्रतिभा ध्रुव सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया।3
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में एनएसएस ETI प्रशिक्षण के छठे दिन व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और पर्यावरण संरक्षण पर महत्वपूर्ण सत्र आयोजित हुए।1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र स्थित पावर सिटी कॉलोनी में एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोर ठेकेदार और सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी के मकानों से सोने के बिस्कुट, जेवरात और नकदी सहित लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि चोरी की घटना सामने आई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया था और घटनाक्रम की जानकारी लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी एच. एस. पटेल का परिवार कुछ दिनों पहले रायगढ़ गया हुआ था। घर पर ताला लगा था। उनकी बेटी, जो दर्री क्षेत्र में रहती है, जब किसी काम से पावर सिटी कॉलोनी स्थित घर आई तो उसने ताला टूटा हुआ देखा। उसने तुरंत अपने पिता को इसकी सूचना दी। पटेल अगले दिन कोरबा पहुंचे और चोरी की पुष्टि हुई।1