logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार 290.8 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार 290.8 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतरित, 4C श्रेणी उन्नयन का रास्ता साफ आज सोमवार के शाम 5:24 पर पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डे चकरभाठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की दिशा में सोमवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। जिला प्रशासन को 290.8 एकड़ सैन्य भूमि का विधिवत हस्तांतरण किया गया, जिससे एयरपोर्ट विस्तार और 4C श्रेणी उन्नयन का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया। शहर के बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट को आज निर्णायक गति मिली, जब भारतीय सेना और रक्षा संपदा कार्यालय (डीईओ) जबलपुर के अधिकारियों द्वारा 290.8 एकड़ भूमि का औपचारिक हस्तांतरण जिला प्रशासन को किया गया। यह प्रक्रिया कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई।भूमि हस्तांतरण के दौरान सैन्य अधिकारियों एवं डीईओ जबलपुर के प्रतिनिधियों ने स्वामित्व संबंधी आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर भूमि को प्रशासन को सौंपा। इस महत्वपूर्ण कदम के साथ अब एयरपोर्ट के लिए उपलब्ध कुल भूमि 646.8 एकड़ हो गई है, जो इसके व्यापक विस्तार के लिए पर्याप्त मानी जा रही है। इस अतिरिक्त भूमि के मिलने से रनवे विस्तार और एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में अपग्रेड करने की दिशा में आ रही तकनीकी अड़चनें पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। 4C श्रेणी का उन्नयन होने से बड़े विमानों की आवाजाही संभव होगी, जिससे बिलासपुर को देश के प्रमुख शहरों के साथ बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर भारतीय सेना के कर्नल ए. मजूमदार, कर्नल दिनेश पट्टाभि, लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज सिंह, रक्षा संपदा अधिकारी (डीईओ) जबलपुर के मोहम्मद शाद आलम तथा एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. वीरेन सिंह, एडीएम ज्योति पटेल, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

19 hrs ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
19 hrs ago

बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार 290.8 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार 290.8 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतरित, 4C श्रेणी उन्नयन का रास्ता साफ आज सोमवार के शाम 5:24 पर पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डे चकरभाठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की दिशा में सोमवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। जिला प्रशासन को 290.8 एकड़ सैन्य भूमि का विधिवत हस्तांतरण किया गया, जिससे एयरपोर्ट विस्तार और 4C श्रेणी उन्नयन का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया। शहर के बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट को आज निर्णायक गति मिली, जब भारतीय सेना और रक्षा संपदा कार्यालय (डीईओ) जबलपुर के अधिकारियों द्वारा 290.8 एकड़ भूमि का औपचारिक हस्तांतरण जिला प्रशासन को किया गया। यह प्रक्रिया कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई।भूमि हस्तांतरण के दौरान सैन्य अधिकारियों एवं डीईओ जबलपुर के प्रतिनिधियों ने स्वामित्व संबंधी आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर भूमि को प्रशासन को सौंपा। इस महत्वपूर्ण कदम के साथ अब एयरपोर्ट के लिए उपलब्ध कुल भूमि 646.8 एकड़ हो गई है, जो इसके व्यापक विस्तार के लिए पर्याप्त मानी जा रही है। इस अतिरिक्त भूमि के मिलने से रनवे विस्तार और एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में अपग्रेड करने की दिशा में आ रही तकनीकी अड़चनें पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। 4C श्रेणी का उन्नयन होने से बड़े विमानों की आवाजाही संभव होगी, जिससे बिलासपुर को देश के प्रमुख शहरों के साथ बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर भारतीय सेना के कर्नल ए. मजूमदार, कर्नल दिनेश पट्टाभि, लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज सिंह, रक्षा संपदा अधिकारी (डीईओ) जबलपुर के मोहम्मद शाद आलम तथा एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. वीरेन सिंह, एडीएम ज्योति पटेल, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में एनएसएस ETI प्रशिक्षण के छठे दिन व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और पर्यावरण संरक्षण पर महत्वपूर्ण सत्र आयोजित हुए।
    1
    अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में एनएसएस ETI प्रशिक्षण के छठे दिन व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और पर्यावरण संरक्षण पर महत्वपूर्ण सत्र आयोजित हुए।
    user_News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    Press advisory मस्तूरी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं की शोभा यात्रा, बच्चों ने बढ़ाई आयोजन की रौनक रायपुर। शहर के लोधी पारा स्थित पंडरी शिव मंदिर के समीप 6 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कथा प्रारंभ से पूर्व नगर में आकर्षक एवं भव्य कलश यात्रा (शोभा यात्रा) निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सहभागिता निभाई। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं अनुशासित पंक्तियों में चल रही थीं, जो आस्था, श्रद्धा और भारतीय परंपरा का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों, जयघोष एवं धार्मिक नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। इस शोभा यात्रा में बच्चों की भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया, जिससे यात्रा की सुंदरता और भी बढ़ गई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सरस्वती दाल मिल परिसर, लोधी पारा में आयोजित किया जा रहा है। कथा का वाचन श्री धाम वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित गणेश जी महाराज (वाणी भूषण, बाल व्यास) द्वारा किया जा रहा है। वे प्रतिदिन श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का सरल एवं भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और नैतिक जीवन का संदेश दे रहे हैं। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में विनीत श्री, मनोज कुमार ध्रुव एवं श्रीमती प्रतिभा ध्रुव सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया।
    3
    पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं की शोभा यात्रा, बच्चों ने बढ़ाई आयोजन की रौनक
रायपुर। शहर के लोधी पारा स्थित पंडरी शिव मंदिर के समीप 6 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कथा प्रारंभ से पूर्व नगर में आकर्षक एवं भव्य कलश यात्रा (शोभा यात्रा) निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सहभागिता निभाई। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं अनुशासित पंक्तियों में चल रही थीं, जो आस्था, श्रद्धा और भारतीय परंपरा का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों, जयघोष एवं धार्मिक नारों से वातावरण गूंजायमान रहा।
इस शोभा यात्रा में बच्चों की भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया, जिससे यात्रा की सुंदरता और भी बढ़ गई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सरस्वती दाल मिल परिसर, लोधी पारा में आयोजित किया जा रहा है। कथा का वाचन श्री धाम वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित गणेश जी महाराज (वाणी भूषण, बाल व्यास) द्वारा किया जा रहा है। वे प्रतिदिन श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का सरल एवं भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और नैतिक जीवन का संदेश दे रहे हैं।
कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में विनीत श्री, मनोज कुमार ध्रुव एवं श्रीमती प्रतिभा ध्रुव सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया।
    user_तुलसी राम
    तुलसी राम
    Local News Reporter पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • Post by गोविंद राम 9294731537
    1
    Post by गोविंद राम 9294731537
    user_गोविंद राम 9294731537
    गोविंद राम 9294731537
    Palari, Baloda Bazar•
    23 hrs ago
  • उनके संस्थापक परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज हैं
    1
    उनके संस्थापक परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज हैं
    user_Akash Kanwar
    Akash Kanwar
    Local Politician Janjgir, Janjgir-Champa•
    24 min ago
  • Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    1
    Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • कवर्धा। पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन में कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नव पदस्थापित यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात शहर के प्रमुख मार्गों, चैराहों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात के सुचारू संचालन में आ रही बाधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक उपायों के निर्देश दिए गए। यातायात प्रभारी श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि कवर्धा शहर में बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए प्रमुख चैराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाई जा रही है। साथ ही अव्यवस्थित पार्किंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना एवं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में “नो पार्किंग” क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई भी लगातार जारी है। इसके अतिरिक्त स्कूल, कॉलेज एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने हेतु विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए लगातार समझाइश अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। यातायात प्रभारी श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, नियमों का पालन करें तथा अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें।
    1
    कवर्धा। पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन में कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नव पदस्थापित यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात शहर के प्रमुख मार्गों, चैराहों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात के सुचारू संचालन में आ रही बाधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक उपायों के निर्देश दिए गए।
यातायात प्रभारी श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि कवर्धा शहर में बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए प्रमुख चैराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाई जा रही है। साथ ही अव्यवस्थित पार्किंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना एवं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में “नो पार्किंग” क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई भी लगातार जारी है। इसके अतिरिक्त स्कूल, कॉलेज एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने हेतु विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए लगातार समझाइश अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। यातायात प्रभारी श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, नियमों का पालन करें तथा अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें।
    user_Vishvnath Sahu
    Vishvnath Sahu
    Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • एरमसाही धान मंडी का मामला....
    1
    एरमसाही धान मंडी का मामला....
    user_News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    Press advisory मस्तूरी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    1
    Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र स्थित पावर सिटी कॉलोनी में एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोर ठेकेदार और सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी के मकानों से सोने के बिस्कुट, जेवरात और नकदी सहित लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि चोरी की घटना सामने आई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया था और घटनाक्रम की जानकारी लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी एच. एस. पटेल का परिवार कुछ दिनों पहले रायगढ़ गया हुआ था। घर पर ताला लगा था। उनकी बेटी, जो दर्री क्षेत्र में रहती है, जब किसी काम से पावर सिटी कॉलोनी स्थित घर आई तो उसने ताला टूटा हुआ देखा। उसने तुरंत अपने पिता को इसकी सूचना दी। पटेल अगले दिन कोरबा पहुंचे और चोरी की पुष्टि हुई।
    1
    कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र स्थित पावर सिटी कॉलोनी में एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोर ठेकेदार और सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी के मकानों से सोने के बिस्कुट, जेवरात और नकदी सहित लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि चोरी की घटना सामने आई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया था और घटनाक्रम की जानकारी लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी एच. एस. पटेल का परिवार कुछ दिनों पहले रायगढ़ गया हुआ था। घर पर ताला लगा था। उनकी बेटी, जो दर्री क्षेत्र में रहती है, जब किसी काम से पावर सिटी कॉलोनी स्थित घर आई तो उसने ताला टूटा हुआ देखा। उसने तुरंत अपने पिता को इसकी सूचना दी। पटेल अगले दिन कोरबा पहुंचे और चोरी की पुष्टि हुई।
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.