Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोरबा जिला के बरपाली ब्लॉक में सचिव बने कांग्रेस के सूरज सोनी
SK Kashyapपत्रकार रींवापार
कोरबा जिला के बरपाली ब्लॉक में सचिव बने कांग्रेस के सूरज सोनी
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलगी मोड से आगे शराब दुकान के पास तेज रफ्तार हाइवा से बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमेधा सलिहा भांठा निवासी रामेश्वर दास उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है। घटना आज रविवार की सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे जहां घटना के आक्रोश में सड़क पर चक्काजाम जाम कर दिया है। इधर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है भीड़ को समझाइस देने का प्रयास किया जा रहा है।1
- अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में एनएसएस ETI प्रशिक्षण के छठे दिन व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और पर्यावरण संरक्षण पर महत्वपूर्ण सत्र आयोजित हुए।1
- ग्राम सकर्रा में बिजली के ट्रांसफार्मर में जा चपका बंदर जिसका गौ सेवा धाम छतौना की टीम ने किया रेस्क्यू आज सोमवार की शाम 7:00 बजे गौ सेवा धाम के सेवक प्रहलाद यादव जी से मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार के शाम 5:00 बजे के करीब गौ सेवा धाम छतौना को ग्राम सकर्रा के गौ सेवक उदय से फोन से सूचना प्राप्त हुई कि सकर्रा के ट्रांसफार्मर में एक बंदर बिजली के करंट में चिपक गया है जोर जोर से चिल्ला रहा है जिंदा है उसका रेस्क्यू करना होगा सूचना मिलते ही गौ सेवा धाम छतौना की टीम घटनास्थल पहुंची और ट्रांसफार्मर के पास चढ़ कर ट्रांसफार्मर के करंट में चपके बंदर को वहां से निकाल कर नीचे उतर गया जिसकी सांसे चल रही थी और वह जीवित था जिसका एक हाथ बुरी तरह से झुलस कर अकड़ गया था जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए गौ सेवा धाम छतौना लाया गया उसके बाद घायल बंदर को इलाज और देखरेख के लिए निधि जीवाश्रय बिलासपुर स्विफ्ट किया गया है जहां बंदर का इलाज और देखने किया जाएगा1
- सारंगढ़ मे भारी बारिश के साथ ! ओला वृष्टि आवागमन हुआ बाधित1
- *✰भक्ति करना एकदम आसान है।✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सबका स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नहीं समय कम है और उड़ान लंबी है जागो भारती जागो1
- एरमसाही धान मंडी का मामला....1
- बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार 290.8 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतरित, 4C श्रेणी उन्नयन का रास्ता साफ आज सोमवार के शाम 5:24 पर पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डे चकरभाठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की दिशा में सोमवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। जिला प्रशासन को 290.8 एकड़ सैन्य भूमि का विधिवत हस्तांतरण किया गया, जिससे एयरपोर्ट विस्तार और 4C श्रेणी उन्नयन का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया। शहर के बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट को आज निर्णायक गति मिली, जब भारतीय सेना और रक्षा संपदा कार्यालय (डीईओ) जबलपुर के अधिकारियों द्वारा 290.8 एकड़ भूमि का औपचारिक हस्तांतरण जिला प्रशासन को किया गया। यह प्रक्रिया कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई।भूमि हस्तांतरण के दौरान सैन्य अधिकारियों एवं डीईओ जबलपुर के प्रतिनिधियों ने स्वामित्व संबंधी आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर भूमि को प्रशासन को सौंपा। इस महत्वपूर्ण कदम के साथ अब एयरपोर्ट के लिए उपलब्ध कुल भूमि 646.8 एकड़ हो गई है, जो इसके व्यापक विस्तार के लिए पर्याप्त मानी जा रही है। इस अतिरिक्त भूमि के मिलने से रनवे विस्तार और एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में अपग्रेड करने की दिशा में आ रही तकनीकी अड़चनें पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। 4C श्रेणी का उन्नयन होने से बड़े विमानों की आवाजाही संभव होगी, जिससे बिलासपुर को देश के प्रमुख शहरों के साथ बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर भारतीय सेना के कर्नल ए. मजूमदार, कर्नल दिनेश पट्टाभि, लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज सिंह, रक्षा संपदा अधिकारी (डीईओ) जबलपुर के मोहम्मद शाद आलम तथा एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. वीरेन सिंह, एडीएम ज्योति पटेल, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं की शोभा यात्रा, बच्चों ने बढ़ाई आयोजन की रौनक रायपुर। शहर के लोधी पारा स्थित पंडरी शिव मंदिर के समीप 6 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कथा प्रारंभ से पूर्व नगर में आकर्षक एवं भव्य कलश यात्रा (शोभा यात्रा) निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सहभागिता निभाई। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं अनुशासित पंक्तियों में चल रही थीं, जो आस्था, श्रद्धा और भारतीय परंपरा का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों, जयघोष एवं धार्मिक नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। इस शोभा यात्रा में बच्चों की भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया, जिससे यात्रा की सुंदरता और भी बढ़ गई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सरस्वती दाल मिल परिसर, लोधी पारा में आयोजित किया जा रहा है। कथा का वाचन श्री धाम वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित गणेश जी महाराज (वाणी भूषण, बाल व्यास) द्वारा किया जा रहा है। वे प्रतिदिन श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का सरल एवं भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और नैतिक जीवन का संदेश दे रहे हैं। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में विनीत श्री, मनोज कुमार ध्रुव एवं श्रीमती प्रतिभा ध्रुव सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया।3