logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोरबा/बांकीमोंगरा:- हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों ने किया चक्काजाम। कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलगी मोड से आगे शराब दुकान के पास तेज रफ्तार हाइवा से बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमेधा सलिहा भांठा निवासी रामेश्वर दास उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है। घटना आज रविवार की सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे जहां घटना के आक्रोश में सड़क पर चक्काजाम जाम कर दिया है। इधर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है भीड़ को समझाइस देने का प्रयास किया जा रहा है।

13 hrs ago
user_Manoj kumar dinkar
Manoj kumar dinkar
Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
13 hrs ago

कोरबा/बांकीमोंगरा:- हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों ने किया चक्काजाम। कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलगी मोड से आगे शराब दुकान के पास तेज रफ्तार हाइवा से बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमेधा सलिहा भांठा निवासी रामेश्वर दास उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है। घटना आज रविवार की सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे जहां घटना के आक्रोश में सड़क पर चक्काजाम जाम कर दिया है। इधर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है भीड़ को समझाइस देने का प्रयास किया जा रहा है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    1
    Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में एनएसएस ETI प्रशिक्षण के छठे दिन व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और पर्यावरण संरक्षण पर महत्वपूर्ण सत्र आयोजित हुए।
    1
    अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में एनएसएस ETI प्रशिक्षण के छठे दिन व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और पर्यावरण संरक्षण पर महत्वपूर्ण सत्र आयोजित हुए।
    user_News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    Press advisory मस्तूरी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    58 min ago
  • ग्राम सकर्रा में बिजली के ट्रांसफार्मर में जा चपका बंदर जिसका गौ सेवा धाम छतौना की टीम ने किया रेस्क्यू आज सोमवार की शाम 7:00 बजे गौ सेवा धाम के सेवक प्रहलाद यादव जी से मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार के शाम 5:00 बजे के करीब गौ सेवा धाम छतौना को ग्राम सकर्रा के गौ सेवक उदय से फोन से सूचना प्राप्त हुई कि सकर्रा के ट्रांसफार्मर में एक बंदर बिजली के करंट में चिपक गया है जोर जोर से चिल्ला रहा है जिंदा है उसका रेस्क्यू करना होगा सूचना मिलते ही गौ सेवा धाम छतौना की टीम घटनास्थल पहुंची और ट्रांसफार्मर के पास चढ़ कर ट्रांसफार्मर के करंट में चपके बंदर को वहां से निकाल कर नीचे उतर गया जिसकी सांसे चल रही थी और वह जीवित था जिसका एक हाथ बुरी तरह से झुलस कर अकड़ गया था जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए गौ सेवा धाम छतौना लाया गया उसके बाद घायल बंदर को इलाज और देखरेख के लिए निधि जीवाश्रय बिलासपुर स्विफ्ट किया गया है जहां बंदर का इलाज और देखने किया जाएगा
    1
    ग्राम सकर्रा में बिजली के ट्रांसफार्मर में जा चपका बंदर जिसका गौ सेवा धाम छतौना की टीम ने किया रेस्क्यू आज सोमवार की शाम 7:00 बजे गौ सेवा धाम के सेवक प्रहलाद यादव जी से मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार के शाम 5:00 बजे के करीब गौ सेवा धाम छतौना को ग्राम सकर्रा के गौ सेवक उदय से फोन से सूचना प्राप्त हुई कि सकर्रा के ट्रांसफार्मर में एक बंदर बिजली के करंट में चिपक गया है जोर जोर से चिल्ला रहा है जिंदा है उसका रेस्क्यू करना होगा सूचना मिलते ही गौ सेवा धाम छतौना की टीम घटनास्थल पहुंची और ट्रांसफार्मर के पास चढ़ कर ट्रांसफार्मर के करंट में चपके  बंदर को वहां से निकाल कर नीचे उतर गया जिसकी सांसे चल रही थी और वह जीवित था जिसका एक हाथ बुरी तरह से झुलस कर अकड़ गया था जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए गौ सेवा धाम छतौना लाया गया उसके बाद घायल बंदर को इलाज और देखरेख के लिए निधि जीवाश्रय बिलासपुर स्विफ्ट किया गया है जहां बंदर का इलाज और देखने किया जाएगा
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    10 hrs ago
  • हजारों वक्फ जमीनों पर कब्जा उजागर! 5723 मामलों में नोटिस, CBI एंट्री तय छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने फैसला किया है कि अब पूरे प्रदेश की वक्फ की संपत्तियों को लेकर सीबीआई जांच का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने फैसला किया है कि अब पूरे प्रदेश की वक्फ की संपत्तियों को लेकर सीबीआई जांच का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। पहले महज रायपुर जिले की 500 करोड़ की संपत्तियों पर कब्जे की जांच का प्रस्ताव भेजने का फैसला किया गया था, लेकिन अब फैसला बदल दिया गया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के मुताबिक प्रदेश भर में वक्फ की 5723 संपत्तियों पर अवैध कब्जा है। इन संपत्तियों की कीमत पांच हजार करोड़ है। इसमें से करीब दो हजार संपत्तियां ऐसी हैं जिन पर किराएदार काबिज हैं, लेकिन किराया नहीं दे रहे हैं। किराए से ही सालाना दो सौ करोड़ मिल सकते हैं, लेकिन इस समय महज पांच लाख मिल रहे हैं। वक्फ के संशोधित कानून के बाद अपने प्रदेश में भी वक्फ बोर्ड ने बीते साल से एक्शन प्रारंभ किया है। प्रदेश भर में वक्फ की संपत्तियों की जांच करके देखा गया है कि कहां पर कौन काबिज है। पूरे प्रदेश में वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा करने की जानकारी सामने आई है। बहुत ही संपत्तियों को फर्जी तरीके से बेचे जाने की भी जानकारी मिली है। वक्फ की संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार कब्जाधारियों को वक्फ बोर्ड द्वारा नोटिस दिया जा रहा है। वक्फ अध्यक्ष डा. सलीम राज का कहना किसी भी हाल में वक्फ की संपत्ति पर किसी को कब्जा करने नहीं दिया जाएगा। वक्फ की एक-एक जमीन को कब्जा मुक्त कराएंगे। जो भी लोग संपत्ति वक्फ की न होने का दावा कर रहे हैं, वो गलत है। हमने सारे दस्तावेज देखने के बाद ही नोटिस जारी किए हैं। बन रहा है सीबीआई जांच के लिए प्रस्ताव बोर्ड ने पहले रायपुर जिले की 500 करोड़ की संपत्ति की सीबीआई जांच कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का काम प्रारंभ किया था, लेकिन अब पूरे प्रदेश भर की संपत्ति को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। डा. सलीम राज का कहना है कि 5723 संपत्तियों को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन सभी संपत्तियों की जांच कराने का प्रदेश सरकार के पास प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव जाएगा। इसके बाद सीबीआई जांच प्रारंभ होगी। सलीम राज ने कहा-किया है फर्जीवाड़ा इस मामले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का कहना है, रायपुर के दुकानदारों के साथ ही प्रदेश भर से जिनके भी जवाब आए हैं, उन जवाबों से बोर्ड संतुष्ट नहीं है। फर्जीवाड़ा करके जमीन पर कब्जा किया गया है। उन्होंने बताया, जो खुद किराएदार रहे हैं वो भला कैसे किसी को जमीन बेच सकते हैं। पूरी तरह से फर्जीवाड़ा करके वक्फ की संपत्ति को बेचने का काम किया गया है। उन्होंने कहा, प्रदेश में जहां-जहां भी वक्फ की जमीन पर कब्जा है, उसको मुक्त कराया जाएगा।
    1
    हजारों वक्फ जमीनों पर कब्जा उजागर! 5723 मामलों में नोटिस, CBI एंट्री तय
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने फैसला किया है कि अब पूरे प्रदेश की वक्फ की संपत्तियों को लेकर सीबीआई जांच का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने फैसला किया है कि अब पूरे प्रदेश की वक्फ की संपत्तियों को लेकर सीबीआई जांच का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। पहले महज रायपुर जिले की 500 करोड़ की संपत्तियों पर कब्जे की जांच का प्रस्ताव भेजने का फैसला किया गया था, लेकिन अब फैसला बदल दिया गया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के मुताबिक प्रदेश भर में वक्फ की 5723 संपत्तियों पर अवैध कब्जा है। इन संपत्तियों की कीमत पांच हजार करोड़ है। इसमें से करीब दो हजार संपत्तियां ऐसी हैं जिन पर किराएदार काबिज हैं, लेकिन किराया नहीं दे रहे हैं। किराए से ही सालाना दो सौ करोड़ मिल सकते हैं, लेकिन इस समय महज पांच लाख मिल रहे हैं। वक्फ के संशोधित कानून के बाद अपने प्रदेश में भी वक्फ बोर्ड ने बीते साल से एक्शन प्रारंभ किया है।
प्रदेश भर में वक्फ की संपत्तियों की जांच करके देखा गया है कि कहां पर कौन काबिज है। पूरे प्रदेश में वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा करने की जानकारी सामने आई है। बहुत ही संपत्तियों को फर्जी तरीके से बेचे जाने की भी जानकारी मिली है। वक्फ की संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार कब्जाधारियों को वक्फ बोर्ड द्वारा नोटिस दिया जा रहा है। वक्फ अध्यक्ष डा. सलीम राज का कहना किसी भी हाल में वक्फ की संपत्ति पर किसी को कब्जा करने नहीं दिया जाएगा। वक्फ की एक-एक जमीन को कब्जा मुक्त कराएंगे। जो भी लोग संपत्ति वक्फ की न होने का दावा कर रहे हैं, वो गलत है। हमने सारे दस्तावेज देखने के बाद ही नोटिस जारी किए हैं।
बन रहा है सीबीआई जांच के लिए प्रस्ताव
बोर्ड ने पहले रायपुर जिले की 500 करोड़ की संपत्ति की सीबीआई जांच कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का काम प्रारंभ किया था, लेकिन अब पूरे प्रदेश भर की संपत्ति को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। डा. सलीम राज का कहना है कि 5723 संपत्तियों को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन सभी संपत्तियों की जांच कराने का प्रदेश सरकार के पास प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव जाएगा। इसके बाद सीबीआई जांच प्रारंभ होगी।
सलीम राज ने कहा-किया है फर्जीवाड़ा
इस मामले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का कहना है, रायपुर के दुकानदारों के साथ ही प्रदेश भर से जिनके भी जवाब आए हैं, उन जवाबों से बोर्ड संतुष्ट नहीं है। फर्जीवाड़ा करके जमीन पर कब्जा किया गया है। उन्होंने बताया, जो खुद किराएदार रहे हैं वो भला कैसे किसी को जमीन बेच सकते हैं। पूरी तरह से फर्जीवाड़ा करके वक्फ की संपत्ति को बेचने का काम किया गया है। उन्होंने कहा, प्रदेश में जहां-जहां भी वक्फ की जमीन पर कब्जा है, उसको मुक्त कराया जाएगा।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सबका स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नहीं समय कम है और उड़ान लंबी है जागो भारती जागो
    1
    गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सबका स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नहीं समय कम है और उड़ान लंबी है जागो भारती जागो
    user_Navin Gauraha
    Navin Gauraha
    Animal Protection Organisation बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • सारंगढ़ मे भारी बारिश के साथ ! ओला वृष्टि आवागमन हुआ बाधित
    1
    सारंगढ़ मे भारी बारिश के साथ ! ओला वृष्टि आवागमन हुआ बाधित
    user_Sameep Anant
    Sameep Anant
    सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • एरमसाही धान मंडी का मामला....
    1
    एरमसाही धान मंडी का मामला....
    user_News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    Press advisory मस्तूरी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार 290.8 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतरित, 4C श्रेणी उन्नयन का रास्ता साफ आज सोमवार के शाम 5:24 पर पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डे चकरभाठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की दिशा में सोमवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। जिला प्रशासन को 290.8 एकड़ सैन्य भूमि का विधिवत हस्तांतरण किया गया, जिससे एयरपोर्ट विस्तार और 4C श्रेणी उन्नयन का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया। शहर के बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट को आज निर्णायक गति मिली, जब भारतीय सेना और रक्षा संपदा कार्यालय (डीईओ) जबलपुर के अधिकारियों द्वारा 290.8 एकड़ भूमि का औपचारिक हस्तांतरण जिला प्रशासन को किया गया। यह प्रक्रिया कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई।भूमि हस्तांतरण के दौरान सैन्य अधिकारियों एवं डीईओ जबलपुर के प्रतिनिधियों ने स्वामित्व संबंधी आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर भूमि को प्रशासन को सौंपा। इस महत्वपूर्ण कदम के साथ अब एयरपोर्ट के लिए उपलब्ध कुल भूमि 646.8 एकड़ हो गई है, जो इसके व्यापक विस्तार के लिए पर्याप्त मानी जा रही है। इस अतिरिक्त भूमि के मिलने से रनवे विस्तार और एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में अपग्रेड करने की दिशा में आ रही तकनीकी अड़चनें पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। 4C श्रेणी का उन्नयन होने से बड़े विमानों की आवाजाही संभव होगी, जिससे बिलासपुर को देश के प्रमुख शहरों के साथ बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर भारतीय सेना के कर्नल ए. मजूमदार, कर्नल दिनेश पट्टाभि, लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज सिंह, रक्षा संपदा अधिकारी (डीईओ) जबलपुर के मोहम्मद शाद आलम तथा एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. वीरेन सिंह, एडीएम ज्योति पटेल, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार
290.8 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतरित, 4C श्रेणी उन्नयन का रास्ता साफ
आज सोमवार के शाम 5:24 पर पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार
बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डे चकरभाठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की दिशा में सोमवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। जिला प्रशासन को 290.8 एकड़ सैन्य भूमि का विधिवत हस्तांतरण किया गया, जिससे एयरपोर्ट विस्तार और 4C श्रेणी उन्नयन का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया।
शहर के बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट को आज निर्णायक गति मिली, जब भारतीय सेना और रक्षा संपदा कार्यालय (डीईओ) जबलपुर के अधिकारियों द्वारा 290.8 एकड़ भूमि का औपचारिक हस्तांतरण जिला प्रशासन को किया गया। यह प्रक्रिया कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई।भूमि हस्तांतरण के दौरान सैन्य अधिकारियों एवं डीईओ जबलपुर के प्रतिनिधियों ने स्वामित्व संबंधी आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर भूमि को प्रशासन को सौंपा। इस महत्वपूर्ण कदम के साथ अब एयरपोर्ट के लिए उपलब्ध कुल भूमि 646.8 एकड़ हो गई है, जो इसके व्यापक विस्तार के लिए पर्याप्त मानी जा रही है।
इस अतिरिक्त भूमि के मिलने से रनवे विस्तार और एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में अपग्रेड करने की दिशा में आ रही तकनीकी अड़चनें पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। 4C श्रेणी का उन्नयन होने से बड़े विमानों की आवाजाही संभव होगी, जिससे बिलासपुर को देश के प्रमुख शहरों के साथ बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर भारतीय सेना के कर्नल ए. मजूमदार, कर्नल दिनेश पट्टाभि, लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज सिंह, रक्षा संपदा अधिकारी (डीईओ) जबलपुर के मोहम्मद शाद आलम तथा एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. वीरेन सिंह, एडीएम ज्योति पटेल, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    17 hrs ago
  • एकंर- भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम केवटाली में शुद्ध पेयजल की गंभीर समस्या के बीच, जब लोग ढोढ़ी का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, ऐसे समय में जनपद सदस्य प्रतिनिधि, अभय प्रताप सिंह के निवेदन पर शुद्ध पेयजल हेतु टैंकर उपलब्ध कराने के लिए,,,,, प्रकाश इंडस्ट्रीज के निदेशक चतुर्वेदी साहब एवं समस्त प्रकाश इंडस्ट्रीज परिवार का हृदय से आभार,,,, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकाश इंडस्ट्रीज के निदेशक चतुर्वेदी साहब के, संवेदनशीलता,,, समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और त्वरित निर्णय लेने की भावना वास्तव में सराहनीय है। ऐसे जनसेवी एवं जागरूक उद्योगपति समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं,,,,, आपकी यह पहल न केवल राहत प्रदान करने वाली है, बल्कि सच्चे अर्थों में जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण भी है,,,, साथ ही, प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को बार-बार इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े,,,,, यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो हम जनता के साथ मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाने को बाध्य होंगे,,,,, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय सिंह ने कहा कि,जनहित सर्वोपरि है, और इसके लिए हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा,,,, *BGN इंडिया न्यूज़ चैनल*,,, *सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ*,, *शिव नाथ बघेल कि रिपोर्ट*,,,
    7
    एकंर-  भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम केवटाली में शुद्ध पेयजल की गंभीर समस्या के बीच, जब लोग ढोढ़ी का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, ऐसे समय में जनपद सदस्य प्रतिनिधि, अभय प्रताप सिंह के निवेदन पर शुद्ध पेयजल हेतु टैंकर उपलब्ध कराने के लिए,,,,,
प्रकाश इंडस्ट्रीज के निदेशक चतुर्वेदी साहब एवं समस्त प्रकाश इंडस्ट्रीज परिवार का हृदय से आभार,,,,
जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकाश इंडस्ट्रीज के निदेशक चतुर्वेदी साहब के, संवेदनशीलता,,,
समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और त्वरित निर्णय लेने की भावना वास्तव में सराहनीय है। ऐसे जनसेवी एवं जागरूक उद्योगपति समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं,,,,,
आपकी यह पहल न केवल राहत प्रदान करने वाली है, बल्कि सच्चे अर्थों में जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण भी है,,,,
साथ ही, प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को बार-बार इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े,,,,,
यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो हम जनता के साथ मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाने को बाध्य होंगे,,,,,
जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय सिंह ने कहा कि,जनहित सर्वोपरि है, और इसके लिए हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा,,,,
*BGN इंडिया न्यूज़ चैनल*,,,
*सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ*,,
*शिव नाथ बघेल कि रिपोर्ट*,,,
    user_Shivnath bagheL
    Shivnath bagheL
    Newspaper publisher सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.