Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग बोले कांग्रेस बुलन्दशहर जिला अध्यक्ष जियाउल रहमान
समाचार थर्टी लाईव
कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग बोले कांग्रेस बुलन्दशहर जिला अध्यक्ष जियाउल रहमान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग बोले कांग्रेस बुलन्दशहर जिला अध्यक्ष जियाउल रहमान1
- नए पुस्तकालय भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत चेयरमैन और ईओ ने किया उद्घाटन शिकारपुर : नगर में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नए पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया गया नगर पालिका चेयरमैन राजबाला देवी, और ईओ नीतू सिंह, ने इसका उद्घाटन किया इस मौके पर एसडीएम प्रतीक्षा पाण्डेय, भी मौजूद रही कार्यक्रम में सभासद राजेन्द्र सिंह लोधी, आस मोहम्मद, अरशद अंसारी, विनय कुमार, सूर्यकांत शर्मा, गौतम सूर्यवंशी, नामित सभासद नैम सिंह, सभासद पति रंजीत सैनी और वीरेन्द्र गर्ग, समेत नगर पालिका के कर्मचारी भी मौजूद थे यह नया पुस्तकालय नगरवासियों, विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर और सुविधाजनक माहौल देगा ।1
- Post by गौरव प्रताप कोरी1
- बुलंदशहर: खुर्जा में साइकिल सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बुलंदशहर: खुर्जा में साइकिल सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर मौत पॉटरी से मजदूरी कर वापस लौट रहा था बगराई निवासी 62 वर्षीय राधेश्याम शव पोस्टमार्टम को भेज हादसे की जांच में जुटी पुलिस खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र NH34 पर झमका पुल के निकट हुआ हादसा2
- गौ माता से बड़ी कोई सेवा नहीं प्रेस नोट प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी के निर्देश पर कई जनपदों में गौसेवा अभियान की तैयारी, बदनौली में वैक्सीनेशन एवं रेडियम बेल्ट अभियान हापुड़। भारतीय गोरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहित चौधरी जी के निर्देश पर गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर कई जनपदों में अभियान चलाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में परिषद के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में अलग-अलग स्तर पर आवश्यक तैयारियां करने एवं अभियान को गति देने के निर्देश दिए गए हैं। इसी अभियान के तहत जनपद हापुड़ के ग्राम बदनौली में परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा गौ माता को लंपी रोग से बचाव हेतु वैक्सीनेशन कराया गया। साथ ही सड़क पर घूमने वाले गोवंश को रेडियम बेल्ट पहनाई गईं, जिससे रात के समय वाहन चालकों को गोवंश दूर से दिखाई दे सके और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी के निर्देश पर कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में गोवंश की स्थिति का जायजा लेते हुए वैक्सीनेशन, उपचार, रेडियम बेल्ट एवं जरूरतमंद गोवंश की सहायता जैसे कार्यों की तैयारी कर रहे हैं। परिषद का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक क्षेत्रों में पहुंचकर गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और स्थानीय लोगों को भी गौसेवा के लिए जागरूक किया जाए। इस दौरान रवि सैनी, मोनू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 🚩 गौ माता की सेवा • सुरक्षा • संरक्षण 🐄 जय गौ माता | जय गोपाल 🚩 प्रदेश कार्यालय भारतीय गोरक्षा परिषद4
- दनकौर (गौतम बुद्ध नगर): थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गाँव में छेड़खानी की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। मनचलों और दबंगों ने गुस्से में आकर पीड़ित परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस दुस्साहसिक हमले में परिवार के कई महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत दनकौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि घटना को 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन स्थानीय पुलिस अभी तक एक भी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में पुलिस की इस सुस्त कार्रवाई के खिलाफ भारी रोष है।1
- नगर पालिका परिसर के नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास किए, जांच में जुटी टीम हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर पालिका परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर के नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव दिखाई देने पर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना नगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया तथा आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बावजूद तत्काल मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव की स्थिति और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि मृतक के घटनास्थल तक पहुंचने के संबंध में जानकारी मिल सके। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- हापुड़ में जीन थेरेपी और CRISPR तकनीक पर विशेषज्ञों का व्याख्यान, विद्यार्थियों को मिली शोध की जानकारी।1
- दो पक्षों में जमकर चले ईट और पत्थर कई लोग घायल, वीडियो वायरल धौलाना क्षेत्र के देहरा मे भिड़े दो पक्ष जमकर चले ईट और पत्थर कई लोग घायल वीडियो हो रहा वायरल हापुड़ जनपद के धौलाना क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष जमकर चले ईंट पत्थर और हलवाई के पल्टे,दोनों तरफ से हुई मारपीट में कई लोग घायल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल धौलाना क्षेत्र के देहरा का मामला1