Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेरठ से ब्रेकिंग!!! फर्जी पुलिस चौकी का संज्ञान सामने आने पर अधिकारी ने दी अपनी वाईट मेरठ से ब्रेकिंग!!! फर्जी पुलिस चौकी का संज्ञान सामने आने पर अधिकारी ने दी अपनी वाईट :-
प्रभु दयाल वर्मा
मेरठ से ब्रेकिंग!!! फर्जी पुलिस चौकी का संज्ञान सामने आने पर अधिकारी ने दी अपनी वाईट मेरठ से ब्रेकिंग!!! फर्जी पुलिस चौकी का संज्ञान सामने आने पर अधिकारी ने दी अपनी वाईट :-
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगरा पुलिस का बड़ा खुलासा!!! विजयनगर के पोश इलाका अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई बडी चोरी का खुलासा आज थाना पुलिस ने किया.. आरोपियों से 80 लाख की ज्वेलरी बरामद की गई... हरिपर्वत पुलिस ने चोरी के मामले में चार नामजद महिलाओं को गिरफ्तार किया... घर में काम करने वाली चार महिलाओं पर था चोरी का आरोप... पुलिस ने कार्रवाई कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर किए बरामद... पूछताछ के बाद चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा... गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल... वाईट ACP:-हरीपर्वत1
- आगरा में 16 अगस्त से होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन व शिव महापुराण कथा का आयोजन1
- ईको की टक्कर से घायल चाऊमीन ठेला स्वामी की आगरा में इलाज के दौरान मौत फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के फिरोजाबाद बाईपास पर शनिवार रात हुए सड़क हादसे में घायल चाऊमीन ठेला स्वामी की आगरा में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9:30 बजे बाह रोड की ओर से आ रहे चाऊमीन के ठेले को पीछे से तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में ठेला स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर आगरा रेफर किया गया। रविवार को 1 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान देवचंद्र पुत्र भगवान सिंह (30 वर्ष), निवासी फिरोजाबाद रोड बाईपास, फतेहाबाद के रूप में हुई है। वह चाऊमीन का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अपने पीछे वह पत्नी और चार छोटे बच्चों किशन (12 वर्ष), मंजिली (9 वर्ष), मंजू (7 वर्ष) तथा प्रशांत (6वर्ष)को छोड़ गया है। परिवार की आजीविका का मुख्य साधन देवचंद्र का ठेला ही था। उनकी असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल ईको गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी2
- हज से लौटे जायरीनों, इमामों का सम्मान: जसवंतनगर में भाईचारे और सौहार्द का संदेश जसवंतनगर के मोहल्ला फक्कड़पुरा में विधायक प्रतिनिधि रहे हाजी मोहम्मद अहसान पेंटर ने एक समारोह का आयोजन किया। इसमें हज यात्रा से लौटे जायरीनों और नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमामों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में हज यात्रा से लौटे मोहम्मद बाबुद्दीन, मोहम्मद हाशिम खान और इलियास अली का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त, नगर की विभिन्न मस्जिदों में अपनी सेवाएं दे रहे इमामों को भी उनके धार्मिक, सामाजिक और नैतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण धार्मिक दायित्व है, जो त्याग, सेवा, अनुशासन और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी जायरीनों को मुबारकबाद देते हुए उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर हाफिज समीउद्दीन फारूकी, हाफिज हाजी मोहम्मद शाहिद आलम कालवी, हाफिज मोहम्मद आसिफ सहित नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमामों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव, सभासद कमल किशोर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद अहसान पेंटर ने सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव, आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने को सभी की साझा जिम्मेदारी बताया। समारोह का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक सौहार्द और देश की खुशहाली की दुआ के साथ हुआ।1
- कुंडेश्वर महादेव मंदिर में 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण, मंत्रोच्चार के साथ हो रहा अभिषेक भिंड। श्रावण मास के पावन अवसर पर शहर के इटावा रोड़ स्थित प्राचीन कुंडेश्वर महादेव मंदिर में भक्तिभाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है। यहां श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया जा रहा है। पार्थिव शिवलिंगों का विधि-विधान से पूजन और जल, दूध सहित पंचामृत से अभिषेक किया जा रहा है।श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की आराधना में जुटे हैं। पूरे मंदिर परिसर में "ॐ नमः शिवाय" के मंत्रों की गूंज से माहौल शिवमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं का मानना है कि श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और पूजन करने से भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।मंदिर समिति के अनुसार श्रावण मास भर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन जारी रहेगा। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन और अभिषेक के लिए उमड़ रही है। आयोजन में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर रहे हैं।1
- फिरोजाबाद में ब्राह्मण जागृति महासभा का सम्मान समारोह, विजेताओं को मिला नकद पुरस्कार1
- ताज नगरी आगरा पुलिस लाइन के परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद 20 में से 10 पिछड़े दंपति फिर हुए एक जुट1
- शादी के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर मिला शव,मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप भिंड। देहात थाना क्षेत्र के खैरा लावन गांव में शादी के महज डेढ़ महीने बाद 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खैरा लावन निवासी रश्मि जाटव (19) पत्नी मनीष जाटव शनिवार रात करीब 10 बजे घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। शव को जिला अस्पताल लाया गया जहां तहसीलदार की मौजूदगी में पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतका के पिता अनिरुद्ध जाटव ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी 19 जून 2026 को खैरा लावन में की थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार बाइक और नकदी की मांग कर रहा था। उनकी बेटी कई बार फोन कर प्रताड़ना की शिकायत कर चुकी थी।पिता के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे रश्मि ने अपनी मां सरला देवी को फोन कर बताया था कि ससुराल वाले बाइक और रुपए नहीं लाने को लेकर उसे परेशान कर रहे हैं। इसके बाद रात करीब 11 बजे पुलिस का फोन आया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। परिजनों का आरोप है कि रश्मि की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की मौत के कारणों की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।1
- फतेहाबाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के सामने टूटी हुई रोड को ठीक करते हुए कारीगर फतेहाबाद नगर पंचायत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सामने काफी दिनों से रोड जर्जर हालत में पड़ी हुई थी आखिरकार वह दिन आ ही गया जिससे रोड को सही किया गया इससे पहले आए दिन लोग बाइक लेकर गिर जाते थे और घायल हो जाते थे यहां पर कई हाथ से हो गए थे सावन महीने के शुरुआत में ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्य जी के द्वारा इस रोड की मरम्मत कर की गई और रोड को इंटरलॉकिंग करके अच्छी तरीके से दर्शाया गया वहीं आसपास के दुकानदारों ने बताया एक काफी दिनों से पुलिया के पास यह रोड टूटा हुआ था जिससे आए दिन लोग गिर करके घायल हो जाते थे आज वह दिन ही गया जिससे कांवड़ियों को आने-जाने में कोई परेशानी ना हो और रोड की मरम्मत की गई2