logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर मिला शव,मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप भिंड। देहात थाना क्षेत्र के खैरा लावन गांव में शादी के महज डेढ़ महीने बाद 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खैरा लावन निवासी रश्मि जाटव (19) पत्नी मनीष जाटव शनिवार रात करीब 10 बजे घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। शव को जिला अस्पताल लाया गया जहां तहसीलदार की मौजूदगी में पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतका के पिता अनिरुद्ध जाटव ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी 19 जून 2026 को खैरा लावन में की थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार बाइक और नकदी की मांग कर रहा था। उनकी बेटी कई बार फोन कर प्रताड़ना की शिकायत कर चुकी थी।पिता के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे रश्मि ने अपनी मां सरला देवी को फोन कर बताया था कि ससुराल वाले बाइक और रुपए नहीं लाने को लेकर उसे परेशान कर रहे हैं। इसके बाद रात करीब 11 बजे पुलिस का फोन आया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। परिजनों का आरोप है कि रश्मि की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की मौत के कारणों की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

16 hrs ago
user_Praveen parihar
Praveen parihar
भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

शादी के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर मिला शव,मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप भिंड। देहात थाना क्षेत्र के खैरा लावन गांव में शादी के महज डेढ़ महीने बाद 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खैरा लावन निवासी रश्मि जाटव (19) पत्नी मनीष जाटव शनिवार रात करीब 10 बजे घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। शव को जिला अस्पताल लाया गया जहां तहसीलदार की मौजूदगी में पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतका के पिता अनिरुद्ध जाटव ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी 19 जून 2026 को खैरा लावन में की थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार बाइक और नकदी की मांग कर रहा था। उनकी बेटी कई बार फोन कर प्रताड़ना की शिकायत कर चुकी थी।पिता के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे रश्मि ने अपनी मां सरला देवी को फोन कर बताया था कि ससुराल वाले बाइक और रुपए नहीं लाने को लेकर उसे परेशान कर रहे हैं। इसके बाद रात करीब 11 बजे पुलिस का फोन आया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। परिजनों का आरोप है कि रश्मि की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की मौत के कारणों की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

  • user_Dinesh singh
    Dinesh singh
    नदबई, भरतपुर, राजस्थान
    सकत करवाई हो
    1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र
    1
    दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हज से लौटे जायरीनों, इमामों का सम्मान: जसवंतनगर में भाईचारे और सौहार्द का संदेश जसवंतनगर के मोहल्ला फक्कड़पुरा में विधायक प्रतिनिधि रहे हाजी मोहम्मद अहसान पेंटर ने एक समारोह का आयोजन किया। इसमें हज यात्रा से लौटे जायरीनों और नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमामों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में हज यात्रा से लौटे मोहम्मद बाबुद्दीन, मोहम्मद हाशिम खान और इलियास अली का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त, नगर की विभिन्न मस्जिदों में अपनी सेवाएं दे रहे इमामों को भी उनके धार्मिक, सामाजिक और नैतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण धार्मिक दायित्व है, जो त्याग, सेवा, अनुशासन और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी जायरीनों को मुबारकबाद देते हुए उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर हाफिज समीउद्दीन फारूकी, हाफिज हाजी मोहम्मद शाहिद आलम कालवी, हाफिज मोहम्मद आसिफ सहित नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमामों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव, सभासद कमल किशोर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद अहसान पेंटर ने सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव, आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने को सभी की साझा जिम्मेदारी बताया। समारोह का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक सौहार्द और देश की खुशहाली की दुआ के साथ हुआ।
    1
    हज से लौटे जायरीनों, इमामों का सम्मान: जसवंतनगर में भाईचारे और सौहार्द का संदेश
जसवंतनगर के मोहल्ला फक्कड़पुरा  में विधायक प्रतिनिधि रहे हाजी मोहम्मद अहसान पेंटर ने एक समारोह का आयोजन किया। इसमें हज यात्रा से लौटे जायरीनों और नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमामों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में हज यात्रा से लौटे मोहम्मद बाबुद्दीन, मोहम्मद हाशिम खान और इलियास अली का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त, नगर की विभिन्न मस्जिदों में अपनी सेवाएं दे रहे इमामों को भी उनके धार्मिक, सामाजिक और नैतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण धार्मिक दायित्व है, जो त्याग, सेवा, अनुशासन और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी जायरीनों को मुबारकबाद देते हुए उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर हाफिज समीउद्दीन फारूकी, हाफिज हाजी मोहम्मद शाहिद आलम कालवी, हाफिज मोहम्मद आसिफ सहित नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमामों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव, सभासद कमल किशोर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद अहसान पेंटर ने सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव, आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने को सभी की साझा जिम्मेदारी बताया। समारोह का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक सौहार्द और देश की खुशहाली की दुआ के साथ हुआ।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बिहार से न्यूज़ मोटरसाइकिल और कार चलाने वाले इस वीडियो को देख ले... BREKING news
    1
    बिहार से न्यूज़ मोटरसाइकिल और कार चलाने वाले इस वीडियो को देख ले...   BREKING news
    user_RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मेरठ से ब्रेकिंग!!! फर्जी पुलिस चौकी का संज्ञान सामने आने पर अधिकारी ने दी अपनी वाईट मेरठ से ब्रेकिंग!!! फर्जी पुलिस चौकी का संज्ञान सामने आने पर अधिकारी ने दी अपनी वाईट :-
    1
    मेरठ से ब्रेकिंग!!!


फर्जी पुलिस चौकी का संज्ञान सामने आने पर अधिकारी ने दी अपनी वाईट
मेरठ से ब्रेकिंग!!!
फर्जी पुलिस चौकी का संज्ञान सामने आने पर अधिकारी ने दी अपनी वाईट :-
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • संडे बाजार एसोसिएशन ने किया नेताओं का सम्मान रेडी पटरी कारोबारी के अधिकारियों की आवाज उठाई इटावा। संडे बाजार एसोसिएशन इटावा, उत्तर प्रदेश (नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया से संबद्ध) द्वारा अपने प्रमुख पदाधिकारियों एवं सामाजिक सहयोगियों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नासवी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरशाद अहमद तथा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित सहित नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इरशाद अहमद ने कहा कि देशभर के रेहड़ी-पटरी एवं साप्ताहिक बाजारों में व्यापार करने वाले लाखों छोटे व्यापारी विपरीत परिस्थितियों में भी आम जनता को सस्ती दरों पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराते हैं और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स (जीविका संरक्षण एवं विनियमन) अधिनियम-2014 को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि सड़क किनारे एवं साप्ताहिक बाजारों में व्यापार करने वाले लघु व्यापारी स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके जीविका एवं कानूनी अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने हाल ही में प्रशासन द्वारा बंद कराए गए संडे बाजार को पुनः शुरू कराने में सभी के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष शहबान अंसारी, उपाध्यक्ष मोहम्मद शारिक, विजेंद्र ठाकुर, महामंत्री मोहम्मद इरशाद उर्फ बबलू, मंत्री जाहिद अंसारी, संगठन मंत्री धर्मेंद्र चौहान (दादा), प्रचार मंत्री ताज मोहम्मद (बाबा इटावा वाले) सहित कार्यकारिणी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में संडे बाजार के दुकानदार उपस्थित रहे।
    3
    संडे बाजार एसोसिएशन ने किया नेताओं का सम्मान रेडी पटरी कारोबारी के अधिकारियों की आवाज उठाई
इटावा। संडे बाजार एसोसिएशन इटावा, उत्तर प्रदेश (नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया से संबद्ध) द्वारा अपने प्रमुख पदाधिकारियों एवं सामाजिक सहयोगियों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नासवी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरशाद अहमद तथा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित सहित नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इरशाद अहमद ने कहा कि देशभर के रेहड़ी-पटरी एवं साप्ताहिक बाजारों में व्यापार करने वाले लाखों छोटे व्यापारी विपरीत परिस्थितियों में भी आम जनता को सस्ती दरों पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराते हैं और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स (जीविका संरक्षण एवं विनियमन) अधिनियम-2014 को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि सड़क किनारे एवं साप्ताहिक बाजारों में व्यापार करने वाले लघु व्यापारी स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके जीविका एवं कानूनी अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने हाल ही में प्रशासन द्वारा बंद कराए गए संडे बाजार को पुनः शुरू कराने में सभी के सहयोग की सराहना की।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष शहबान अंसारी, उपाध्यक्ष मोहम्मद शारिक, विजेंद्र ठाकुर, महामंत्री मोहम्मद इरशाद उर्फ बबलू, मंत्री जाहिद अंसारी, संगठन मंत्री धर्मेंद्र चौहान (दादा), प्रचार मंत्री ताज मोहम्मद (बाबा इटावा वाले) सहित कार्यकारिणी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में संडे बाजार के दुकानदार उपस्थित रहे।
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत खितोली गांव में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस मौके पर गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत खितोली गांव में रविवार को लगभग 11 बजे पूर्व सरपंच सब्बीर खान की गोली मारकर हत्या कर दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सब्बीर खान के मृत शरीर को डेड हाउस में रखवा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है
    1
    गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत खितोली गांव में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस मौके पर
गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत खितोली गांव में रविवार को लगभग 11 बजे पूर्व सरपंच सब्बीर खान की गोली मारकर हत्या कर दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सब्बीर खान के मृत शरीर को डेड हाउस में रखवा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.