Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर नरवर (जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश) से जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट नरवर-करैरा रोड पर वंशिका मैरिज गार्डन के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। झांसी की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कार सवार सुरक्षित रहे। घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए कार सवार की मदद की। ग्रामीणों की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया और कार सवार को सुरक्षित नरवर तक ट्रैक्टर के माध्यम से पहुंचाया गया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विपरीत परिस्थितियों में भी स्थानीय लोग तत्परता और सहयोग की भावना से आगे आते हैं। । झांसी की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
Jitendra shakya
खबर नरवर (जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश) से जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट नरवर-करैरा रोड पर वंशिका मैरिज गार्डन के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। झांसी की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कार सवार सुरक्षित रहे। घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए कार सवार की मदद की। ग्रामीणों की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया और कार सवार को सुरक्षित नरवर तक ट्रैक्टर के माध्यम से पहुंचाया गया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विपरीत परिस्थितियों में भी स्थानीय लोग तत्परता और सहयोग की भावना से आगे आते हैं। । झांसी की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- । झांसी की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।1
- ग्वालियर - भ्रमण के दौरान एक दिलचस्प और हल्के-फुल्के अंदाज़ में ग्वालियर की महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने लोगों से बातचीत करते हुए मज़ाक किया। हस्ताक्षर करने से पहले उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा "कहीं मेरी चेक बुक तो नहीं ले लेंगे आप?" महारानी के इस मज़ाकिया अंदाज़ ने मौके पर मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। साथ ही यह पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन रहा है। राजघराने की गरिमा के साथ-साथ उनका यह सहज और हंसमुख व्यवहार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। #ग्वालियर #सिंधियापरिवार #PriyadarshiniRajeScindia #रॉयल स्टाइल वायरलमोमेंट एमपीन्यूज़ ग्वालियरन्यूज़ वायरलवीडियो1
- फिर नजर आया करैरा पुलिस का मानवीय चेहरा, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को भेजा स्वर्ग सदन ग्वालियर करेरा:- बीते कई दिनों से मानसिक रुप से अस्वस्थ एक महिला करैरा कस्बे में घूम रही थी जिसे कई लोग बच्चा चोर समझ रहे थे। दरअसल उक्त महिला मानसिक रूप से कमजोर हैँ और उसकी बोली भी समझ मे नही आ रही थी।उक्त महिला अपना नाम मालती निवासी पूना बता रही थी। उसे आज पुलिस थाना करैरा मे पदस्थ सहा उनि शैलेन्द्र सिंह चौहान ने अपनी टीम के सहयोग से स्वर्ग सदन ग्वालियर में भेजा जहां उसका उपचार किया जाएगा एवं रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था भी की जाएगी तथा उससे परिवारजन की जानकारी लेकर परिवारजन से मिलाने के प्रयास किए जाएंगे ।1
- राष्ट्रीय सिस्टम सुधार पार्टी का हुआ आगाज । आज करैरा नगर की पावन धरा से राष्ट्रीय सिस्टम सुधार पार्टी ने दी नये नये चेहरों को जिम्मेदारी जहां शिवपुरी जिले के अनेक क्षैत्रो से आए कार्यकर्ताओं को सर्व प्रथम फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और भरे मंच से पद की जिम्मेदारी सौंपी गई वहीं राष्ट्रीय सिस्टम सुधार पार्टी के आने से क्षैत्र में ख़ुशी की लहर है और जनता ने भी पार्टी पर भरोसा जताया है वहीं पार्टी के पद अधिकारी दिन रात मेहनत कर पार्टी को न ई दिशा देने के साथ-साथ जीत का भरोसा दिलाया और अंत में राष्ट्रीय सिस्टम सुधार पार्टी के नये नवेले पद अधिकारीयों सहित कार्यकर्ता गणो के साथ आम जन को लेकर नगर में रेली निकालकर आम जन को नये संदेश के साथ भरोसा दिलाया एंव आगामी समय मे पूर्ण जनमत के साथ जन हितेषी कार्य किए जाएंगे पार्टी द्वारा वहीं राष्ट्रीय सिस्टम सुधार पार्टी का आयोजन नगर के मधुर मिलन पैलेस पर किया गया जहां सर्व समाज के लोग एकत्रित हुए और सभी के द्वारा पार्टी को भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया वहीं पार्टी द्वारा भी सभी कार्य कर्ताओ को आश्वस्त किया गया कि आम जनता की आवाज को पार्टी द्वारा पूरी निष्ठा से उठाया जाऐगा और अनेक क्षैत्र से आए कार्यकर्ताओं को जन हितैषी कार्य कराने के लिऐ तत्परता से करने को कहा गया ।3
- संवाददाता पत्रकार चंद्रभान/पुष्पेंद्र बघेल ब्रेकिंग न्यूज़ शिवपुरी जिले की तहसील करैरा से है 23/03/2026 को करैरा मैं मधुर मिलन पेलेस में शहीद भगतसिंह दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एक (नई राजनीतिक दल का उदय)हुआ जिसमें महिला गायन मंडली ने गीत गानों के माध्यम से सभी का सुस्वागत किया नई राजनीतिक दल का नाम राष्ट्रीय सिस्टम सुधर पार्टी के स्थापना दिवस पर चार पद नियुक्त किए गए जिसमें [राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राण सिंह पाल] [राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट डी एस चौहान] [राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकिशन विश्वकर्मा] [राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह पाल मौर्या] कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की गई, जिन्होंने बताया कि हमारी पार्टी मध्यप्रदेश की धरती करैरा कि से शुरू कि गई और पूरे देश में फैलेंगी जो कि भ्रष्टाचार और दलाली को जड़ से उखाड़ फेंकेगी उन्होंने कहा कि यह पार्टी का नाम राष्ट्रीय सिस्टम सुधार पार्टी है जो कि हर सिस्टम को सुधारा जाएगा हाल ही में गठित राजनीतिक दल '[नई पार्टी राष्ट्रीय सिस्टम सुधार पार्टी]' ने आज [करैरा] में अपनी पहला स्थापना दिवस आयोजन किया। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष [प्राण सिंह पाल ने बताया कि सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने, जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने और सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा हुई। [शिक्षा/स्वास्थ्य/रोज़गार/युवाओं और महिलाओं पर फोकस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में [राष्ट्रीय सिस्टम सुधार पार्टी] जमीनी स्तर पर बड़े आंदोलन की शुरुआत करेगी। पार्टी के प्रवक्ता ने कहा, "हमारी पार्टी युवाओं और किसानों की आवाज बनेगी। इस बैठक में हमनें" प्रमुख निर्णय: सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्र में एक बड़ी रैली की जाएगी। पार्टी की जिला इकाइयों का जल्द ही गठन किया जाएगा। बैठक में और विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।।1
- बैराड़ में अतिथि शिक्षकों की महा बैठक सम्पन्न, 29-30 मार्च के महाआंदोलन की रणनीति तैयार शिवपुरी जिले के बैराड़ में पोहरी ब्लॉक के समस्त अतिथि शिक्षक साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार, 23 मार्च 2026 को गोल पहाड़िया मंदिर, बैराड़ में आयोजित की गई। यह बैठक एक परिवार एक मंच संघ के तत्वाधान में आगामी 29 और 30 मार्च को भोपाल में प्रस्तावित दो दिवसीय महाआंदोलन की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। बैठक में पोहरी ब्लॉक के प्रत्येक संकुल से प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई तथा अतिथि शिक्षकों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन अतिथि शिक्षक संघ पोहरी के ब्लॉक अध्यक्ष रवि वर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि बैठक में जिले एवं विभिन्न ब्लॉकों के अनुभवी नेतृत्वकर्ताओं ने मार्गदर्शन प्रदान किया, जिनमें प्रमुख रूप से श्री रामकृष्ण कुशवाह, जिला अध्यक्ष, ग्वालियर कांति मोहन बरार, जिला अध्यक्ष, शिवपुरी आशीष धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष, पोहरी, मोहन सिंह सेन, ब्लॉक अध्यक्ष, करैरा, जगदीश, ब्लॉक अध्यक्ष, कोलारस शामिल रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बैठक में अतिथि शिक्षकों की प्रमुख मांगों और आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे अनुभव एवं वरिष्ठता के आधार पर हरियाणा मॉडल के तहत अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण किया जाए। पद स्थायी किए जाएं तथा 62 वर्ष तक कार्यकाल सुनिश्चित कर अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित किया जाए। नई कार्यकारिणी का गठन बैठक के दौरान पोहरी तहसील से अतिथि शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जो इस प्रकार है अध्यक्ष — रवि वर्मा, पोहरी उपाध्यक्ष — संजय धाकड़ कोषाध्यक्ष — वेद सेन अंत में सभी अतिथि शिक्षकों से आगामी 29-30 मार्च को भोपाल में आयोजित महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी मांगों को मजबूती से रखने का आह्वान किया गया।1
- Post by रिपोर्टर गिर्राज बघेल1
- अमेरिका-ईरान युद्ध पर पीएम मोदी का बड़ा बयान-भारत को कोरोना जैसी स्थिति के लिए तैयार रहना होगा1