logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अररिया जिले में ठेला लगाने के बवाल में डबल मर्डर से सनसनी बिहार के अररिया जिले में ठेला लगाने के बवाल में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। पहले ठेला वाले ने ड्राइवर का सिर चाकू से काट कर अलग कर दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ठेले वाले को भीड़ ने मौत के घाट उतार दिया। अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के कृषि उत्पादन बाजार समिति(विघटित) के गेट संख्या दो के पास ठेला लगाने के सवाल पर ठेला दुकानदार और पिकअप के ड्राइवर में झगड़ा हुआ। इसके बाद जो हुआ वो बेहद ही खौफनाक और क्रूर था। ठेले वाले ने पिकअप ड्राइवर का सिर तेज धार वाले चाकू से काट कर धड़ से ही अलग कर दिया। इस खौफनाक कांड के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।आरोपी ठेला दुकानदार फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ही चौहान टोला वार्ड संख्या चार का रहने वाला राहुल चौहान था।जबकि ड्राइवर जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के अमौना वार्ड संख्या 21 नबी हुसैन था। ठेला दुकानदार प्रतिदिन ठेला लगाकर सत्तू और अनानास बिक्री करने का काम करता था। वारदात को को अंजाम देने के बाद ठेला दुकानदार कृषि उत्पादन बाजार समिति में बन रहे गोदाम की ओर झाड़ी में छिप गया।जहां मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ ने झाड़ी से उसे बाहर निकाला।पुलिस जब आरोपी ठेला दुकानदार को लेकर सुरक्षित ठिकाने की ओर जा रही था तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस कस्टडी से आरोपी ठेला दुकानदार को बाहर खींच लिया। इसके बाद आरोपी ठेले वाले राहुल चौहान की इतनी बुरी तरह से पिटाई की गई, कि उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। ये सबकुछ भीड़ ने पुलिस की आंखों के सामने ही कर डाला। गुरुवार की सुबह हुए इस डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है।हालात के बिगड़ने की पुलिस ने आला अफसरों को खबर दी। इसके बाद मौके पर फारबिसगंज एसडीएम अभय कुमार तिवारी और एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और बल मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल चौहान कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) गेट संख्या दो पर ठेले पर सत्तू और अनानास बेचता था। जबकि अमौनाा का रहने वाला नबी हुसैन सब्जी मंडी पिकअप से सब्जी लेकर आया हुआ था। पिकअप गाड़ी हटाने के सवाल पर दोनों में पहले बहस हुई। इसके बाद राहुल ने पिकअप गाड़ी के ड्राइवर के पेट में चाकू घोप दिया और फिर सर को धड़ से अलग कर हाथ में लेकर घूमता रहा। फिर भीड़ ने उसे पुलिस के हाथों से छीन कर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।इस वारदात के बाद इलाके में वहीं घटना के बाद पुलिस प्रशासन और अवैध ऑटो स्टैंड के सवाल पर आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) के दरवाजे के साथ ही सुभाष चौक और बाकी जगहों पर भीड़ ने सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने घटना के बाद पुलिस प्रशासन को सूचना देने के बावजूद काफी देर बाद पहुंचने का आरोप लगाया। बाद में आला अफसर लोगों को शांत कराने में जुटे रहे। मौके पर एसडीएम अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने कहा है कि ठेले वाले की मॉब लिन्चिंग करने वालों की भी पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

1 day ago
user_हेमन्त कुमार  सिंह
हेमन्त कुमार सिंह
जनहित मे समर्पित Wazirganj•

More news from बिहार and nearby areas
  • रिपोर्ट : इम्तियाज फोनवेल की । बिहार : नवादा जिला के हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में सोलर लाइट लगाया गया है । जिससे दूधिया रोशनी में जगमगाने लगा है ।
    1
    रिपोर्ट : इम्तियाज फोनवेल की ।
बिहार :  नवादा जिला के हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में सोलर लाइट लगाया गया है । जिससे दूधिया रोशनी में जगमगाने लगा है ।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    10 hrs ago
  • अपने मां बाप को कैसे मार देता है
    1
    अपने मां बाप को कैसे मार देता है
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    1
    Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    12 hrs ago
  • Post by News Of Nawada
    1
    Post by News Of Nawada
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    18 hrs ago
  • थ्रेसर में अचानक से जाने से हुई मौत, यह घटना प्रयागराज बहरिया के मिझुरा गांव में गौतम परिवार का लड़का के साथ हुआ। इसीलिए
    1
    थ्रेसर में अचानक से जाने से हुई मौत, यह घटना प्रयागराज बहरिया के मिझुरा गांव में गौतम परिवार का लड़का के साथ हुआ। इसीलिए
    user_Kayastha Samaj
    Kayastha Samaj
    Yoga instructor नरदीगंज, नवादा, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by Garibnath Sahani
    1
    Post by Garibnath Sahani
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    2 hrs ago
  • @नवादा #असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका #जिलाध्यक्ष ने कहा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे असम के सीएम नवादा लाइव नेटवर्क। नवादा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा के नेतृत्व में शुक्रवार 10अप्रैल को स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा का पुतल फूंका। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से कार्यकर्ता नाराज थे। जिलाध्यक्ष श्रीझा ने उक्त मौके पर कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी पिछले 6 दशक से राजनीतिक व सार्वजनिक जीवन में है। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर वो अपने अथक परिश्रम व संवैधानिक मूल्यों का सदैव सम्मान करते हुए बने है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान करके असम के मुख्यमंत्री ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है और भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरा को उजागर किया है। नवादा जिला कांग्रेस कमिटी यह मांग करती है कि असम के मुख्यमंत्री खडगे साहब के संदर्भ में दिए गए अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। नवादा लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि ने कहा कि खडगे साहब संविधान द्वारा सामाजिक सशक्तिकरण के प्रतीक भी है। NSUI के जिलाध्यक्ष शिवम कुमार ने कहा कि यह अपमान सिर्फ खडगे साहब का ही अपमान सिर्फ नहीं है बल्कि देश के करोड़ो दलित समाज का अपमान है। आज के इस कार्यक्रम में पीसीसी डेलिगेट रजनीकांत दीक्षित, बलिराम सिंह, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार , NSUI के जिला अध्यक्ष शिवम कुमार , सेवादल के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पप्पू,अनुसूचितु जा के जिला अध्यक्ष कमलेश पासवान , इंटक के जिला अध्यक्ष मनीश कुमार , भारत यात्री नवीन कुमार,रजौली ब्लॉक के अध्यक्ष रामरतन गिरी , हिसुआ प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार , आई टी सेल के प्रदेश महासचिव गोपेश कुमार , पूर्व मुखिया गरिबन सिंह , राजेंद्र उपाध्याय , सत्येंद्र प्रसाद , फ़करु अली अहमद , अखिलेश सिंह , जमाल हैदर , सुरेश राजवंशी , मनीष कुमार , सच्चिदानंद सिंह , विपिन सिंह ,जगेशर पासवान , महेंद्र सिंह , संतोष कुमार , मनोज पासवान , मिंटू कुमार , इंदु कुमारी , डाo शंकर प्रसाद , राजन कुमार , निशांत उपाध्याय , गया राजवंशी सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
    1
    @नवादा #असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका #जिलाध्यक्ष ने कहा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे असम के सीएम
नवादा लाइव नेटवर्क।
नवादा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा के नेतृत्व में शुक्रवार 10अप्रैल को स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा का पुतल फूंका। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से कार्यकर्ता नाराज थे।
जिलाध्यक्ष श्रीझा ने उक्त मौके पर कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी पिछले 6 दशक से राजनीतिक व सार्वजनिक जीवन में है। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर वो अपने अथक परिश्रम व संवैधानिक मूल्यों का सदैव सम्मान करते हुए बने है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान करके असम के मुख्यमंत्री ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है और भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरा को उजागर किया है।
नवादा जिला कांग्रेस कमिटी यह मांग करती है कि असम के मुख्यमंत्री खडगे साहब के संदर्भ में दिए गए अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। 
नवादा लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि ने कहा कि खडगे साहब संविधान द्वारा सामाजिक सशक्तिकरण के प्रतीक भी है। NSUI के जिलाध्यक्ष शिवम कुमार ने कहा कि यह अपमान सिर्फ खडगे साहब का ही अपमान सिर्फ नहीं है बल्कि देश के करोड़ो दलित समाज का अपमान है।
आज के इस कार्यक्रम में पीसीसी डेलिगेट रजनीकांत दीक्षित, बलिराम सिंह, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार , NSUI के जिला अध्यक्ष शिवम कुमार , सेवादल के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पप्पू,अनुसूचितु जा के जिला अध्यक्ष कमलेश पासवान , इंटक के जिला अध्यक्ष मनीश कुमार , भारत यात्री नवीन कुमार,रजौली ब्लॉक के अध्यक्ष रामरतन गिरी , हिसुआ प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार , आई टी सेल के प्रदेश महासचिव गोपेश कुमार , पूर्व मुखिया गरिबन सिंह , राजेंद्र उपाध्याय , सत्येंद्र प्रसाद , फ़करु अली अहमद , अखिलेश सिंह , जमाल हैदर , सुरेश राजवंशी , मनीष कुमार , सच्चिदानंद सिंह , विपिन सिंह ,जगेशर पासवान , महेंद्र सिंह , संतोष कुमार , मनोज पासवान , मिंटू कुमार , इंदु कुमारी , डाo शंकर प्रसाद , राजन कुमार , निशांत उपाध्याय , गया राजवंशी सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    10 hrs ago
  • बाबू कहां हो
    1
    बाबू कहां हो
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.