Shuru
Apke Nagar Ki App…
लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार . नकली पुलिस संग मिलकर रची शादी की साजिश, घाट पर लूटेरा गिरफ्तार
SATISH KUMAR (पत्रकार)
लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार . नकली पुलिस संग मिलकर रची शादी की साजिश, घाट पर लूटेरा गिरफ्तार
More news from Bihar and nearby areas
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ वीते देर रात छापेमारी की। यह कार्रवाई बनिया गांव में की गई, जहां पुलिस ने पुरूषोतम कुमार उर्फ छोटू कुमार के घर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 54 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा करीब 21.375 लीटर बताई जा रही है। बरामद शराब में 14 बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की, 26 बोतल स्टर्लिंग रिजर्व व्हिस्की, 3 बोतल इंपीरियल ब्लू व्हिस्की और 11 बोतल रॉयल मैंशन व्हिस्की शामिल हैं। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- मुड़ेरा गांव में हाई वोल्टेज तार की चिंगारी से 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसान बेहाल कोंच प्रखंड क्षेत्र के परसामा पंचायत अंतर्गत मुड़ेरा गांव जंगली विघा बाधार में बिजली के शॉर्ट सर्किट ने किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। शुक्रवार को एगारह हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार के आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लगा दी। इस अगलगी में देखते ही देखते करीब 11 बीघा में लगी फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। पैक्स अध्यक्ष बिपिन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीणों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, जिससे अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा शॉर्ट सर्किट में गांव के कई किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। जिसमें अटल बिहारी पिता: कौशल सिंह 5 बीघा गेहूं,सकलेश शर्मा पिता: सागु सिंह 2 बीघा गेहूं,बालकुमार यादव पिता: स्व. कैलाश यादव 1 बीघा गेहूं,सुरेश यादव पिता: स्व. सिद्धनाथ यादव 1 बीघा गेहूं,ब्रजेश यादव पिता: स्व. वैद्यनाथ यादव 1 बीघा गेहूं,अगम कुमार पिता: स्व. कमलेश यादव 1 बीघा गेहूं,संजय यादव के एक विघा गेहूं जल कर राख हो गया। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि मुझे जैसे ही आग लगने की जानकारी हुई वैसे दमकल विभाग को भेजवाया हुं।पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि ढीले तारों के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें।1
- Post by Pawan Raj1
- बिहार के अररिया जिले में ठेला लगाने के बवाल में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। पहले ठेला वाले ने ड्राइवर का सिर चाकू से काट कर अलग कर दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ठेले वाले को भीड़ ने मौत के घाट उतार दिया। अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के कृषि उत्पादन बाजार समिति(विघटित) के गेट संख्या दो के पास ठेला लगाने के सवाल पर ठेला दुकानदार और पिकअप के ड्राइवर में झगड़ा हुआ। इसके बाद जो हुआ वो बेहद ही खौफनाक और क्रूर था। ठेले वाले ने पिकअप ड्राइवर का सिर तेज धार वाले चाकू से काट कर धड़ से ही अलग कर दिया। इस खौफनाक कांड के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।आरोपी ठेला दुकानदार फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ही चौहान टोला वार्ड संख्या चार का रहने वाला राहुल चौहान था।जबकि ड्राइवर जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के अमौना वार्ड संख्या 21 नबी हुसैन था। ठेला दुकानदार प्रतिदिन ठेला लगाकर सत्तू और अनानास बिक्री करने का काम करता था। वारदात को को अंजाम देने के बाद ठेला दुकानदार कृषि उत्पादन बाजार समिति में बन रहे गोदाम की ओर झाड़ी में छिप गया।जहां मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ ने झाड़ी से उसे बाहर निकाला।पुलिस जब आरोपी ठेला दुकानदार को लेकर सुरक्षित ठिकाने की ओर जा रही था तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस कस्टडी से आरोपी ठेला दुकानदार को बाहर खींच लिया। इसके बाद आरोपी ठेले वाले राहुल चौहान की इतनी बुरी तरह से पिटाई की गई, कि उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। ये सबकुछ भीड़ ने पुलिस की आंखों के सामने ही कर डाला। गुरुवार की सुबह हुए इस डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है।हालात के बिगड़ने की पुलिस ने आला अफसरों को खबर दी। इसके बाद मौके पर फारबिसगंज एसडीएम अभय कुमार तिवारी और एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और बल मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल चौहान कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) गेट संख्या दो पर ठेले पर सत्तू और अनानास बेचता था। जबकि अमौनाा का रहने वाला नबी हुसैन सब्जी मंडी पिकअप से सब्जी लेकर आया हुआ था। पिकअप गाड़ी हटाने के सवाल पर दोनों में पहले बहस हुई। इसके बाद राहुल ने पिकअप गाड़ी के ड्राइवर के पेट में चाकू घोप दिया और फिर सर को धड़ से अलग कर हाथ में लेकर घूमता रहा। फिर भीड़ ने उसे पुलिस के हाथों से छीन कर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।इस वारदात के बाद इलाके में वहीं घटना के बाद पुलिस प्रशासन और अवैध ऑटो स्टैंड के सवाल पर आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) के दरवाजे के साथ ही सुभाष चौक और बाकी जगहों पर भीड़ ने सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने घटना के बाद पुलिस प्रशासन को सूचना देने के बावजूद काफी देर बाद पहुंचने का आरोप लगाया। बाद में आला अफसर लोगों को शांत कराने में जुटे रहे। मौके पर एसडीएम अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने कहा है कि ठेले वाले की मॉब लिन्चिंग करने वालों की भी पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।1
- रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बटुरा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को बटुरा गांव में मिट्टी भराव कार्य के दौरान एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिपराही गांव निवासी 27 वर्षीय जयशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात करीब 9 बजे उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि जयशंकर यादव मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।1
- Post by Sukhendra kumar1
- नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य पद की ली शपथ, उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ .... #NitishKumar #RajyaSabha #BiharPolitics #VicePresident #IndianPolitics #BreakingNews #BiharNews #PoliticsUpdate1