रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बटुरा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बटुरा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को बटुरा गांव में मिट्टी भराव कार्य के दौरान एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिपराही गांव निवासी 27 वर्षीय जयशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात करीब 9 बजे उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि जयशंकर यादव मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

- रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बटुरा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को बटुरा गांव में मिट्टी भराव कार्य के दौरान एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिपराही गांव निवासी 27 वर्षीय जयशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात करीब 9 बजे उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि जयशंकर यादव मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।1
- Post by Sukhendra kumar1
- मुड़ेरा गांव में हाई वोल्टेज तार की चिंगारी से 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसान बेहाल कोंच प्रखंड क्षेत्र के परसामा पंचायत अंतर्गत मुड़ेरा गांव जंगली विघा बाधार में बिजली के शॉर्ट सर्किट ने किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। शुक्रवार को एगारह हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार के आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लगा दी। इस अगलगी में देखते ही देखते करीब 11 बीघा में लगी फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। पैक्स अध्यक्ष बिपिन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीणों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, जिससे अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा शॉर्ट सर्किट में गांव के कई किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। जिसमें अटल बिहारी पिता: कौशल सिंह 5 बीघा गेहूं,सकलेश शर्मा पिता: सागु सिंह 2 बीघा गेहूं,बालकुमार यादव पिता: स्व. कैलाश यादव 1 बीघा गेहूं,सुरेश यादव पिता: स्व. सिद्धनाथ यादव 1 बीघा गेहूं,ब्रजेश यादव पिता: स्व. वैद्यनाथ यादव 1 बीघा गेहूं,अगम कुमार पिता: स्व. कमलेश यादव 1 बीघा गेहूं,संजय यादव के एक विघा गेहूं जल कर राख हो गया। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि मुझे जैसे ही आग लगने की जानकारी हुई वैसे दमकल विभाग को भेजवाया हुं।पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि ढीले तारों के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें।1
- Post by Pawan Raj1
- औरंगाबाद में कृषि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत रबी गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा बारूण प्रखंड के जनकोप पंचायत अंतर्गत ग्राम प्रितमपुर में किया गया। उक्त प्रयोग कृषक मन्दु पाण्डेय, पिता स्व० बालस्वरूप पाण्डेय के खेसरा संख्या-622 में किसान सलाहकार विपीन मालाकार को आवंटित किया गया था।5
- औरंगाबाद मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री लाल बिहारी पासवान की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रकोष्ठ में सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक किया गया। इस बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, तान्या पटेल और अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह, भी उपस्थित रहे। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी द्वारा इस बैठक में आगामी 9 मई, को अयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु थानाध्यक्षों के द्वारा उनके स्तर से मामलों के चिन्हित कर अपने-अपने थाना क्षेत्र में लोक अदालत के सम्बंध में जागरूक कर अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन करवाने हेतु प्रेरित किया गया। बैठक में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह ने थानाध्यक्षों को कहा कि प्राधिकार ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित सुलहनीय वादों की सूची थानावार तैयार कर भेजी गयी है। जिसमे आपकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उक्त मामलों में पक्षकारों से सम्पर्क स्थापित कर और अपने-अपने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, जन प्रतिनिधियों के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करें कि, उक्त मामलों को खत्म कर भाई चारे प्रेम के वातावरण और विवाद मुक्त समाज बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। सचिव ने थानाध्य्क्षों को निर्देशित किया की अगर किसी मामले में पक्षकारों के काउंसलिंग में आवश्यकता पड़े तो वे पक्षकारों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार अथवा संबंधित न्यायालय में भेजें, साथ ही आप अपने थाना स्तर पर ध्यान दें कि लोक अदालत के सम्बंध में निर्गत नोटिस को पक्षकारों तक निश्चित रूप से पहुँच जाये और ध्यान रखे कि नोटिस की तामिला कराते वक्त पक्षकारों के तमिला पर नाम और संपर्क संख्या अवश्य अंकित करा लें, ताकि संबंधित न्यायालय और जिला विधिक सेवा प्राधिकार अपने स्तर से भी पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत में उनके वादों को निस्तारण कराने में प्रयास करे। उन्होने ने यह भी निर्देश दिया गया कि अगर आपको जानकारी प्राप्त हो कि सूचक आपके थाना क्षेत्र से बाहर निवास कर रहा है तो आप उसे अपने माध्यम से सम्बंधित थाने से सम्पर्क स्थापित कर वहाँ सूचक को सूचित करें एवं इसकी सूचना प्राधिकार अथवा न्यायालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ-साथ आप सभी अपने इलाके के जनप्रतिनिधियों को बुलाकर लोक अदालत के संबंध में उन्हें जागरूक करें ताकि वह अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अन्य लोगों को भी लोक अदालत के लिए जागरूक कर अपने गांव मुहल्ले को विवाद मुक्त बनाये। बाईट जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, तान्या पटेल1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- Post by Sukhendra kumar1