Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौतम चंद्रवंशी जी
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Sukhendra kumar1
- Post by Pawan Raj1
- प्रखंड कार्यालय में लगा जनता दरबार, बीडीओ ने सुनीं जन समस्याएं गया जी जिले के कोंच प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज ने की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे।जनता दरबार में मुख्य रूप से पेयजल की समस्या गूँजी। केर पंचायत के लोदीपुर गाँव वार्ड नंबर 9 में नल-जल योजना पूरी तरह बाधित होने का मामला सामने आया। पंचायत समिति प्रतिनिधि सुभाष शर्मा ने लिखित आवेदन देकर बीडीओ को बताया कि गाँव के लोग पानी के लिए परेशान हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ विपुल भारद्वाज ने तत्काल संज्ञान लिया और पीएचडी विभाग के जेई सुनिल कुमार को निर्देश दिया कि बाधित जलापूर्ति को जल्द से जल्द दुरुस्त कर चालू कराया जाए।जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े दो आवेदन भी प्राप्त हुए। बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद दोनों आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या योजनाओं में कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रखंड के कई कर्मी और विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- हसपुरा थाना क्षेत्र के सोनहथु पंचायत के धमनी गांव टोले शम्भो पर निवासी राकेश कुमार जो सीआरपीएफ में कार्यरत थे उनकी ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई1
- *वार्षिक रिजल्ट घोषित समारोह का आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह* पाटन (पलामू): पाटन प्रखंड के कुंवर बांध स्थित श्री राधा साहू इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक रिजल्ट घोषित समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक निखिल कुमार गुप्ता,प्रिंसिपल काजल कुमारी एवं शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किया गया। परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक निखिल कुमार गुप्ता ने कहा कि उनका संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कम खर्च में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षा प्रणाली लागू की गई है,जहां सभी कक्षाएं डिजिटल माध्यम से संचालित होती हैं और अनुभवी शिक्षकों द्वारा छात्रों को शिक्षा दी जाती है। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अच्छे संस्कार भी दिए जाते हैं। यदि किसी भी छात्र को पढ़ाई में किसी प्रकार की समस्या होती है, तो विद्यालय द्वारा अभिभावकों के लिए एक विशेष संपर्क नंबर उपलब्ध कराया गया है,जिसके माध्यम से वे सीधे संबंधित शिक्षक से जुड़कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी देते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन जल्द कराने की अपील की। इस मौके पर शिक्षक/शिक्षिकाएं पूजा कुमारी,काजल सिंह,ऋति प्रिया कुमारी,अर्चना कुमारी,श्रेया कुमारी,सोनल सिंह,शालिनी कुमारी,अमृत सागर,अनु प्रिया,अलका कुमारी,नेहा मेहता,प्रेंटी सिंह,नेहा पांडेय,सुदीप कुमार,देवानंद कुमार एवं सत्यम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।1
- शुक्रवार को दोपहर क़रीब दोपहर क़रीब एक बजे सासाराम में रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पोस्ट ऑफिस चौराहा पर पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे ने किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर अभद्र टिप्पणी कर दलित समाज का अपमान किया है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता इस बयान से उजागर हुई है। कांग्रेस नेताओं ने सरमा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर विरोध और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में राधा प्रसाद सिंह, रिंकू देवी, राजेश्वर कुशवाहा, मनीष चौबे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मौत के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने थानाध्यक्ष को पीटा। बिहार के जहानाबाद में NH-22 पर एक अनियंत्रित टैंकलोरी ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद देखते ही देखते स्थानीय लोग उग्र हो गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने न केवल सड़क जाम कर टैंकलोरी में तोड़फोड़ की, बल्कि मौके पर पहुंचे कल्पा थानाध्यक्ष की भी जमकर पिटाई कर दी। घटना कल्पा थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव के समीप की है। मृतक की पहचान सिकरिया थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी रविकान्त कुमार सिंह के रूप में की गई है। हादसे की सूचना पाकर कल्पा थानाध्यक्ष आनंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल भेजने की यही जल्दबाजी बवाल का कारण बन गई। जब मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और वहां शव नहीं पाया, तो वे भड़क उठे। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप था कि पुलिस ने साक्ष्य मिटाने या मामले को रफा-दफा करने के लिए बिना परिजनों के आए शव को क्यों हटाया। इसी बात को लेकर थानाध्यक्ष से तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। घटना के बाद पटना गया फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित भीड़ ने टैंकलोरी को निशाना बनाते हुए उसमें जमकर तोड़फोड़ की। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर थानाध्यक्ष को भीड़ के चंगुल से निकाला। पटना-गया मुख्य मार्ग फिलहाल बाधित है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारी मामले को शांत कराने और यातायात बहाल करने की कोशिश में जुटे हैं। फिलहाल घटनास्थल पर अभी भी तनाव बरकरार है और पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।1
- Post by Sukhendra kumar1
- Post by Pawan Raj1