प्रखंड कार्यालय में लगा जनता दरबार, बीडीओ ने सुनीं जन समस्याएं प्रखंड कार्यालय में लगा जनता दरबार, बीडीओ ने सुनीं जन समस्याएं गया जी जिले के कोंच प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज ने की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे।जनता दरबार में मुख्य रूप से पेयजल की समस्या गूँजी। केर पंचायत के लोदीपुर गाँव वार्ड नंबर 9 में नल-जल योजना पूरी तरह बाधित होने का मामला सामने आया। पंचायत समिति प्रतिनिधि सुभाष शर्मा ने लिखित आवेदन देकर बीडीओ को बताया कि गाँव के लोग पानी के लिए परेशान हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ विपुल भारद्वाज ने तत्काल संज्ञान लिया और पीएचडी विभाग के जेई सुनिल कुमार को निर्देश दिया कि बाधित जलापूर्ति को जल्द से जल्द दुरुस्त कर चालू कराया जाए।जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े दो आवेदन भी प्राप्त हुए। बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद दोनों आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या योजनाओं में कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रखंड के कई कर्मी और विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Binod Kumar GuptaSherghati, Gaya👏12 hrs ago
- मुड़ेरा गांव में हाई वोल्टेज तार की चिंगारी से 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसान बेहाल कोंच प्रखंड क्षेत्र के परसामा पंचायत अंतर्गत मुड़ेरा गांव जंगली विघा बाधार में बिजली के शॉर्ट सर्किट ने किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। शुक्रवार को एगारह हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार के आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लगा दी। इस अगलगी में देखते ही देखते करीब 11 बीघा में लगी फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। पैक्स अध्यक्ष बिपिन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीणों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, जिससे अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा शॉर्ट सर्किट में गांव के कई किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। जिसमें अटल बिहारी पिता: कौशल सिंह 5 बीघा गेहूं,सकलेश शर्मा पिता: सागु सिंह 2 बीघा गेहूं,बालकुमार यादव पिता: स्व. कैलाश यादव 1 बीघा गेहूं,सुरेश यादव पिता: स्व. सिद्धनाथ यादव 1 बीघा गेहूं,ब्रजेश यादव पिता: स्व. वैद्यनाथ यादव 1 बीघा गेहूं,अगम कुमार पिता: स्व. कमलेश यादव 1 बीघा गेहूं,संजय यादव के एक विघा गेहूं जल कर राख हो गया। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि मुझे जैसे ही आग लगने की जानकारी हुई वैसे दमकल विभाग को भेजवाया हुं।पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि ढीले तारों के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें।1
- Post by Pawan Raj1
- रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बटुरा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को बटुरा गांव में मिट्टी भराव कार्य के दौरान एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिपराही गांव निवासी 27 वर्षीय जयशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात करीब 9 बजे उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि जयशंकर यादव मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।1
- Post by Sukhendra kumar1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- हसपुरा ब्लॉक परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में बृद्धजन संघ की बैठक हुई।जहाँ बुनियाद केंद्र में निशुल्क आँख जांच चल रहा है1
- भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत बरुही गांव में सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के उद्देश्य से ग्राम वासियों के सहयोग से भव्य सांस्कृतिक चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, आप सभी को बता दें कि इस सांस्कृतिक चैता कार्यक्रम में गांव के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, और अपनी समृद्ध लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया, कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक चैत्र गीत ; कांटेसुरवा होखना सहइया ए राम ,के साथ की गई, जिसमें गांव के बुजुर्ग और गणमान्य अतिथि लोग भाग लिए, इसके बाद स्थानीय कलाकार और डेहरी पंचायत के डेहरी टोला के कलाकारों द्वारा चैता गीतों की शानदार प्रस्तुति किया गया, वहां उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया गया और कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया, इस कार्यक्रम के कर्ज करता रजनीकांत ,रामकुमार चौधरी ,पारस चौधरी, विनोद चौधरी का कहना है कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति परंपरा और आपसी एकता मजबूत करना और भेदभाव को छोड़कर भाईचारा और सामाजिक समर सत्ता का कायम रखना, है,, अंत में सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया और पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा, केवल आप तक News के साथ मैं धर्मेंद्र कुमार1
- प्रखंड कार्यालय में लगा जनता दरबार, बीडीओ ने सुनीं जन समस्याएं गया जी जिले के कोंच प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज ने की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे।जनता दरबार में मुख्य रूप से पेयजल की समस्या गूँजी। केर पंचायत के लोदीपुर गाँव वार्ड नंबर 9 में नल-जल योजना पूरी तरह बाधित होने का मामला सामने आया। पंचायत समिति प्रतिनिधि सुभाष शर्मा ने लिखित आवेदन देकर बीडीओ को बताया कि गाँव के लोग पानी के लिए परेशान हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ विपुल भारद्वाज ने तत्काल संज्ञान लिया और पीएचडी विभाग के जेई सुनिल कुमार को निर्देश दिया कि बाधित जलापूर्ति को जल्द से जल्द दुरुस्त कर चालू कराया जाए।जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े दो आवेदन भी प्राप्त हुए। बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद दोनों आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या योजनाओं में कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रखंड के कई कर्मी और विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीण उपस्थित रहे।1