logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरुआ में छापेमारी, 54 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ वीते देर रात छापेमारी की। यह कार्रवाई बनिया गांव में की गई, जहां पुलिस ने पुरूषोतम कुमार उर्फ छोटू कुमार के घर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 54 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा करीब 21.375 लीटर बताई जा रही है। बरामद शराब में 14 बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की, 26 बोतल स्टर्लिंग रिजर्व व्हिस्की, 3 बोतल इंपीरियल ब्लू व्हिस्की और 11 बोतल रॉयल मैंशन व्हिस्की शामिल हैं। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

2 hrs ago
user_Prem Kr. Mishra
Prem Kr. Mishra
Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
2 hrs ago

गुरुआ में छापेमारी, 54 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ वीते देर रात छापेमारी की। यह कार्रवाई बनिया गांव में की गई, जहां पुलिस ने पुरूषोतम कुमार उर्फ छोटू कुमार के घर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 54 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा करीब 21.375 लीटर बताई जा रही है। बरामद शराब में 14 बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की, 26 बोतल स्टर्लिंग रिजर्व व्हिस्की, 3 बोतल इंपीरियल ब्लू व्हिस्की और 11 बोतल रॉयल मैंशन व्हिस्की शामिल हैं। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • मुड़ेरा गांव में हाई वोल्टेज तार की चिंगारी से 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसान बेहाल कोंच प्रखंड क्षेत्र के परसामा पंचायत अंतर्गत मुड़ेरा गांव जंगली विघा बाधार में बिजली के शॉर्ट सर्किट ने किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। शुक्रवार को एगारह हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार के आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लगा दी। इस अगलगी में देखते ही देखते करीब 11 बीघा में लगी फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। पैक्स अध्यक्ष बिपिन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीणों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, जिससे अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा शॉर्ट सर्किट में गांव के कई किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। जिसमें अटल बिहारी पिता: कौशल सिंह 5 बीघा गेहूं,सकलेश शर्मा पिता: सागु सिंह 2 बीघा गेहूं,बालकुमार यादव पिता: स्व. कैलाश यादव 1 बीघा गेहूं,सुरेश यादव पिता: स्व. सिद्धनाथ यादव 1 बीघा गेहूं,ब्रजेश यादव पिता: स्व. वैद्यनाथ यादव 1 बीघा गेहूं,अगम कुमार पिता: स्व. कमलेश यादव 1 बीघा गेहूं,संजय यादव के एक विघा गेहूं जल कर राख हो गया। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि मुझे जैसे ही आग लगने की जानकारी हुई वैसे दमकल विभाग को भेजवाया हुं।पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि ढीले तारों के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें।
    1
    मुड़ेरा गांव में हाई वोल्टेज तार की चिंगारी से 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसान बेहाल
कोंच प्रखंड क्षेत्र के परसामा पंचायत अंतर्गत मुड़ेरा गांव जंगली विघा बाधार में बिजली के शॉर्ट सर्किट ने किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। शुक्रवार को एगारह हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार के आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लगा दी। इस अगलगी में देखते ही देखते करीब 11 बीघा में लगी फसल जलकर राख हो गई।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। पैक्स अध्यक्ष बिपिन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीणों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, जिससे अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं।
पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा शॉर्ट सर्किट में गांव के कई किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। जिसमें अटल बिहारी पिता: कौशल सिंह 5 बीघा गेहूं,सकलेश शर्मा पिता: सागु सिंह 2 बीघा गेहूं,बालकुमार यादव पिता: स्व. कैलाश यादव 1 बीघा गेहूं,सुरेश यादव पिता: स्व. सिद्धनाथ यादव 1 बीघा गेहूं,ब्रजेश यादव पिता: स्व. वैद्यनाथ यादव 1 बीघा गेहूं,अगम कुमार पिता: स्व. कमलेश यादव 1 बीघा गेहूं,संजय यादव के एक विघा गेहूं जल कर राख हो गया। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि मुझे जैसे ही आग लगने की जानकारी हुई वैसे दमकल विभाग को भेजवाया हुं।पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि ढीले तारों के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    15 hrs ago
  • औरंगाबाद में हाईवा में छिपा कर ले जा रहे 550 किलो गांजा बरामद, खुफिया इनपुट के आधार पर मध निषेध विभाग ने की कार्रवाई। औरंगाबाद जिले में अंबा थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा की खेप ले जा रहे एक हाइवा को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई अंबा थाना क्षेत्र के हरदता गांव के पास एनएच 139 से की है। पुलिस ने हाइवा में छिपा कर रखे गए लगभग 550 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हाइवा ड्राइवर रोहतास के बिक्रमगंज निवासी अब्दुल खान को गिरफ्तार किया गया है। औरंगाबाद पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मद्य निषेध इकाई पटना की टीम को खुफिया इनपुट मिली थी कि गांजा तस्कर उड़ीसा से गांजा की बड़ी खेप लेकर बिहार में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना के आधार पर मद्य निषेध इकाई की टीम अंबा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई में जुट गई। सटीक सूचना के आधार पर झारखंड की ओर से आ रहे हाइवा को रुकवा कर तलाशी ली गई। पहले तो पुलिस को कुछ भी पता नहीं चल सका। लेकिन जब गहनता पूर्वक छानबीन की गई तो हाइवा के निचले हिस्से में तहखाना बनाया गया था। जिसमें गांजा का पैकेट छिपा कर रखा गया था। *उड़ीसा से बिहार के सासाराम ले जाया जा रहा था गांजा* पुलिसकर्मियों ने जब हाईवा का हाइड्रोलिक उठवा कर तलाशी लिया तो तहखाना का पता चला। गांजा बरामद होने के बाद हाईवा को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर बिहार के सासाराम जा रहा था। जहां उसे डिलीवरी देना था। लेकिन इसके पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। *गांजा तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस* पकड़े गए हाईवे के रजिस्ट्रेशन नंबर और चालक के पास से जब्त मोबाइल के आधार पर पुलिस गांजा तस्करों का नेटवर्क खंगालने में जुटी है। जल्द ही नशे के कारोबार से जुड़े लोगों का पता लगाया जाएगा। बता दें कि पहले भी अंबा पुलिस की ओर से एनएच 139 से गांजा की बड़ी खेप पकड़ी गई है। *बिहार में शराबबंदी के बाद बढ़ा है गांजा का प्रचलन* बताते चलें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद गांजा समेत अन्य सुखे नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नशेड़ी गांजा को शराब के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करने लगे हैं। डिमांड बढ़ने के साथ ही कारोबारी भी सक्रिय हो गए हैं।
    1
    औरंगाबाद में हाईवा में छिपा कर ले जा रहे 550 किलो गांजा बरामद, खुफिया इनपुट के आधार पर मध निषेध विभाग ने की कार्रवाई।
औरंगाबाद जिले में अंबा थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा की खेप ले जा रहे एक हाइवा को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई अंबा थाना क्षेत्र के हरदता गांव के पास एनएच 139 से की है।
पुलिस ने हाइवा में छिपा कर रखे गए लगभग 550 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हाइवा ड्राइवर रोहतास के बिक्रमगंज निवासी अब्दुल खान को गिरफ्तार किया गया है। औरंगाबाद पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मद्य निषेध इकाई पटना की टीम को खुफिया इनपुट मिली थी कि गांजा तस्कर उड़ीसा से गांजा की बड़ी खेप लेकर बिहार में प्रवेश करने वाले हैं।
सूचना के आधार पर मद्य निषेध इकाई की टीम अंबा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई में जुट गई। सटीक सूचना के आधार पर झारखंड की ओर से आ रहे हाइवा को रुकवा कर तलाशी ली गई। पहले तो पुलिस को कुछ भी पता नहीं चल सका। लेकिन जब गहनता पूर्वक छानबीन की गई तो हाइवा के निचले हिस्से में तहखाना बनाया गया था। जिसमें गांजा का पैकेट छिपा कर रखा गया था।
*उड़ीसा से बिहार के सासाराम ले जाया जा रहा था गांजा*
पुलिसकर्मियों ने जब हाईवा का हाइड्रोलिक उठवा कर तलाशी लिया तो तहखाना का पता चला। गांजा बरामद होने के बाद हाईवा को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर बिहार के सासाराम जा रहा था। जहां उसे डिलीवरी देना था। लेकिन इसके पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
*गांजा तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस*
पकड़े गए हाईवे के रजिस्ट्रेशन नंबर और चालक के पास से जब्त मोबाइल के आधार पर पुलिस गांजा तस्करों का नेटवर्क खंगालने में जुटी है। जल्द ही नशे के कारोबार से जुड़े लोगों का पता लगाया जाएगा। बता दें कि पहले भी अंबा पुलिस की ओर से एनएच 139 से गांजा की बड़ी खेप पकड़ी गई है।
*बिहार में शराबबंदी के बाद बढ़ा है गांजा का प्रचलन*
बताते चलें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद गांजा समेत अन्य सुखे नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नशेड़ी गांजा को शराब के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करने लगे हैं। डिमांड बढ़ने के साथ ही कारोबारी भी सक्रिय हो गए हैं।
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Pawan Raj
    1
    Post by Pawan Raj
    user_Pawan Raj
    Pawan Raj
    कोंच, गया, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Sukhendra kumar
    1
    Post by Sukhendra kumar
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    15 hrs ago
  • हसपुरा ब्लॉक परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में बृद्धजन संघ की बैठक हुई।जहाँ बुनियाद केंद्र में निशुल्क आँख जांच चल रहा है
    1
    हसपुरा ब्लॉक परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में बृद्धजन संघ की बैठक हुई।जहाँ बुनियाद केंद्र में निशुल्क आँख जांच चल रहा है
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    Photographer हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    15 hrs ago
  • अरवल जिले के मोथा गांव का ज्योति कुमारी नामक लड़की का! 2 साल पहले ग्राम कुतलुपुर थाना अलीपुर गया जिला की निवासी दीनानाथ शर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार के साथ शादी हुई थी!ज्योति कुमारी अपनी ससुराल में रह रही थी! ज्योति कुमारी को बीच-बीच में ताना दिया जा रहा था और उन्हें टॉर्चर भी किया जा रहा था! परंतु यह सिलसिला बढ़ता ही जा रहा था अचानक एक दिन ऐसा हुआ कि उनकी हत्या कर दिया जाता है! हत्या की सूचना परिजनों को मिली तो परिजन आनंन फानन में अपनी बेटी को देखने के लिए पहुंचे! ज्योति कुमार के मृत्यु देख परिजनों ने यह कहने लगा कि मेरी बेटी को ससुराल वाले और मेरे बेटी के पति अभिषेक कुमार मिलकर मेरी बेटी को हत्या कर दिया है! तो दूसरी तरफ से लड़का वाले एक्सीडेंट में लड़की की मौत हो गई है! यह कहकर लोगों को बता रहे हैं! सच्चाई क्या है या तो पुलिसिया जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा लेकिन या दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में मातम सा माहौल फैल गया है और लड़की के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है!
    2
    अरवल जिले के मोथा गांव का  ज्योति कुमारी नामक लड़की का!  2 साल पहले ग्राम कुतलुपुर थाना अलीपुर गया जिला की निवासी 
दीनानाथ शर्मा  के पुत्र अभिषेक कुमार के साथ शादी हुई थी!ज्योति कुमारी अपनी ससुराल में रह रही थी! ज्योति कुमारी को बीच-बीच में ताना दिया जा रहा था और उन्हें टॉर्चर भी किया जा रहा था! परंतु यह सिलसिला बढ़ता ही जा रहा था अचानक एक दिन ऐसा हुआ कि उनकी हत्या कर दिया जाता है! हत्या की सूचना परिजनों को मिली तो परिजन आनंन फानन में अपनी बेटी को देखने के लिए पहुंचे! ज्योति कुमार के मृत्यु देख परिजनों ने यह कहने लगा कि मेरी बेटी को ससुराल वाले और मेरे बेटी के पति अभिषेक कुमार मिलकर मेरी बेटी को हत्या कर दिया है! तो दूसरी तरफ से लड़का वाले एक्सीडेंट में लड़की की मौत हो गई है! यह कहकर लोगों को बता रहे हैं! सच्चाई क्या है या तो पुलिसिया जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा लेकिन या दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में मातम सा माहौल फैल गया है और लड़की के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है!
    user_रिपोर्टर गौरव कुमार
    रिपोर्टर गौरव कुमार
    Arwal, Bihar•
    1 hr ago
  • मौत के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने थानाध्यक्ष को पीटा। बिहार के जहानाबाद में NH-22 पर एक अनियंत्रित टैंकलोरी ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद देखते ही देखते स्थानीय लोग उग्र हो गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने न केवल सड़क जाम कर टैंकलोरी में तोड़फोड़ की, बल्कि मौके पर पहुंचे कल्पा थानाध्यक्ष की भी जमकर पिटाई कर दी। घटना कल्पा थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव के समीप की है। ​मृतक की पहचान सिकरिया थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी रविकान्त कुमार सिंह के रूप में की गई है। हादसे की सूचना पाकर कल्पा थानाध्यक्ष आनंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ​अस्पताल भेजने की यही जल्दबाजी बवाल का कारण बन गई। जब मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और वहां शव नहीं पाया, तो वे भड़क उठे। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप था कि पुलिस ने साक्ष्य मिटाने या मामले को रफा-दफा करने के लिए बिना परिजनों के आए शव को क्यों हटाया। इसी बात को लेकर थानाध्यक्ष से तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। ​घटना के बाद पटना गया फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित भीड़ ने टैंकलोरी को निशाना बनाते हुए उसमें जमकर तोड़फोड़ की। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर थानाध्यक्ष को भीड़ के चंगुल से निकाला। पटना-गया मुख्य मार्ग फिलहाल बाधित है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारी मामले को शांत कराने और यातायात बहाल करने की कोशिश में जुटे हैं। फिलहाल ​घटनास्थल पर अभी भी तनाव बरकरार है और पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
    1
    मौत के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने थानाध्यक्ष को पीटा।
बिहार के जहानाबाद में NH-22 पर एक अनियंत्रित टैंकलोरी ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद देखते ही देखते स्थानीय लोग उग्र हो गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने न केवल सड़क जाम कर टैंकलोरी में तोड़फोड़ की, बल्कि मौके पर पहुंचे कल्पा थानाध्यक्ष की भी जमकर पिटाई कर दी। 
घटना कल्पा थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव के समीप की है। ​मृतक की पहचान सिकरिया थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी रविकान्त कुमार सिंह के रूप में की गई है। हादसे की सूचना पाकर कल्पा थानाध्यक्ष आनंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ​अस्पताल भेजने की यही जल्दबाजी बवाल का कारण बन गई। जब मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और वहां शव नहीं पाया, तो वे भड़क उठे। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप था कि पुलिस ने साक्ष्य मिटाने या मामले को रफा-दफा करने के लिए बिना परिजनों के आए शव को क्यों हटाया। इसी बात को लेकर थानाध्यक्ष से तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। ​घटना के बाद पटना गया फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित भीड़ ने टैंकलोरी को निशाना बनाते हुए उसमें जमकर तोड़फोड़ की। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर थानाध्यक्ष को भीड़ के चंगुल से निकाला। पटना-गया मुख्य मार्ग फिलहाल बाधित है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारी मामले को शांत कराने और यातायात बहाल करने की कोशिश में जुटे हैं। फिलहाल ​घटनास्थल पर अभी भी तनाव बरकरार है और पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
  • प्रखंड कार्यालय में लगा जनता दरबार, बीडीओ ने सुनीं जन समस्याएं गया जी जिले के कोंच प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज ने की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे।जनता दरबार में मुख्य रूप से पेयजल की समस्या गूँजी। केर पंचायत के लोदीपुर गाँव वार्ड नंबर 9 में नल-जल योजना पूरी तरह बाधित होने का मामला सामने आया। पंचायत समिति प्रतिनिधि सुभाष शर्मा ने लिखित आवेदन देकर बीडीओ को बताया कि गाँव के लोग पानी के लिए परेशान हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ विपुल भारद्वाज ने तत्काल संज्ञान लिया और पीएचडी विभाग के जेई सुनिल कुमार को निर्देश दिया कि बाधित जलापूर्ति को जल्द से जल्द दुरुस्त कर चालू कराया जाए।जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े दो आवेदन भी प्राप्त हुए। बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद दोनों आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या योजनाओं में कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रखंड के कई कर्मी और विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    प्रखंड कार्यालय में लगा जनता दरबार, बीडीओ ने सुनीं जन समस्याएं
गया जी जिले के कोंच प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज ने की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे।जनता दरबार में मुख्य रूप से पेयजल की समस्या गूँजी। केर पंचायत के लोदीपुर गाँव वार्ड नंबर 9 में नल-जल योजना पूरी तरह बाधित होने का मामला सामने आया। पंचायत समिति प्रतिनिधि सुभाष शर्मा ने लिखित आवेदन देकर बीडीओ को बताया कि गाँव के लोग पानी के लिए परेशान हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ विपुल भारद्वाज ने तत्काल संज्ञान लिया और पीएचडी विभाग के जेई सुनिल कुमार को निर्देश दिया कि बाधित जलापूर्ति को जल्द से जल्द दुरुस्त कर चालू कराया जाए।जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े दो आवेदन भी प्राप्त हुए। बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद दोनों आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या योजनाओं में कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर प्रखंड के कई कर्मी और विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Sukhendra kumar
    1
    Post by Sukhendra kumar
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.