पुलिस-प्रशासन की तत्परता से रुका 15 वर्षीय नाबालिग का बाल विवाह पुलिस-प्रशासन की तत्परता से रुका 15 वर्षीय नाबालिग का बाल विवाह मैहर । ताला थाना क्षेत्र के रामगढ़ नई बस्ती में पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से एक नाबालिग लड़की का बाल विवाह होने के पहले रुकवाया गया। जानकारी के मुताबिक रामगढ़ नई बस्ती निवासी खुशबू कोल, पिता स्वर्गीय सोनू कोल, उम्र 15 वर्ष का बाल विवाह कराया जा रहा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ताला महेंद्र मिश्रा ने तत्काल कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार ताला अनिल सिंह को जानकारी दी। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और खुशबू की दादी मुन्नी कोल को समझाइश दी। बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों और दुष्परिणामों की जानकारी देने के बाद दादी मान गईं और शादी पर रोक लगा दी गई। प्रशासन ने परिवार को समझाइस दी कि लड़की के बालिग होने से पहले उसका विवाह न कराएं। बाल विवाह एक कानूनी अपराध है और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस-प्रशासन की तत्परता से रुका 15 वर्षीय नाबालिग का बाल विवाह पुलिस-प्रशासन की तत्परता से रुका 15 वर्षीय नाबालिग का बाल विवाह मैहर । ताला थाना क्षेत्र के रामगढ़ नई बस्ती में पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से एक नाबालिग लड़की का बाल विवाह होने के पहले रुकवाया गया। जानकारी के मुताबिक रामगढ़ नई बस्ती निवासी खुशबू कोल, पिता स्वर्गीय सोनू कोल, उम्र 15 वर्ष का बाल विवाह कराया जा रहा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ताला महेंद्र मिश्रा ने तत्काल कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार ताला अनिल सिंह को जानकारी दी। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और खुशबू की दादी मुन्नी कोल को समझाइश दी। बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों और दुष्परिणामों की जानकारी देने के बाद दादी मान गईं और शादी पर रोक लगा दी गई। प्रशासन ने परिवार को समझाइस दी कि लड़की के बालिग होने से पहले उसका विवाह न कराएं। बाल विवाह एक कानूनी अपराध है और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- मैहर: अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा वार्ड क्रमांक 9, सफाई न होने पर नाली में उतरने को मजबूर हुए वार्डवासी *मैहर।* नगर पालिका परिषद मैहर के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 9, मानपुर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव और प्रशासनिक उदासीनता अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। वार्ड में लंबे समय से नालियों की सफाई न होने और पेयजल की किल्लत से आक्रोशित होकर आज वार्डवासियों ने स्वयं फावड़ा उठाकर नाली की सफाई शुरू कर दी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों की बेरुखी से जनता में भारी रोष वार्डवासियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से क्षेत्र में नए जनप्रतिनिधि चुनकर आए हैं, तब से उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। जनता का मानना है कि न तो कोई उनकी समस्याओं को सुनने वाला है और न ही धरातल पर कोई काम दिखाई दे रहा है। नागरिकों ने तंज कसते हुए कहा कि जिस नगर पालिका में 200 से अधिक सफाई कर्मचारी तैनात हों, वहां यदि आम जनता को खुद कीचड़ साफ करने के लिए नाली में उतरना पड़े, तो यह प्रशासन के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। विकास के दावों पर उठे सवाल सड़क पर बहता गंदा पानी और बंद पड़ी नालियां नगर पालिका के विकास के दावों की पोल खोल रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया कि आखिर यह कैसा विकास है जहाँ जनता को मूलभूत सुविधाओं (सफाई, पानी और बिजली) के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। वार्ड में पसरी गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, दी आंदोलन की चेतावनी वार्ड में व्याप्त इस अव्यवस्था की जानकारी मिलते ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश प्रजापति.मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां की स्थिति का जायजा लिया और वार्डवासियों की व्यथा सुनी। श्री प्रजापति ने तत्काल संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से बात कर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैहर नगर पालिका में सफाई, पानी और बिजली जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं। यदि जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया और वार्ड 9 सहित पूरे मैहर की स्थिति नहीं सुधरी, तो नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।1
- *आप की पुलिस आप के द्वार कार्यक्रम के तहत खोखर्रा गाव में लगी जन चौपाल।* आधुनिकता के इस दौर में समाज का बहुत बड़ा वर्ग आज भी पुलिस महकमे से भयभीत रहता है।इस भय व खौफ को समाप्त करने के धेय से रीवा आईजी गौरव राजपूत के द्वारा अनोखी पहल करते हुए आप की पुलिस आप के द्वार कार्यक्रम के तहत गाव गाव में जन-चौपाल लगा ग्रामीणो को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।उसी आदेश का पालन करते हुए उंचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा व गाव के सरपंच रामभजन प्रजापति,सहायक उपनिरीक्षक शारदा शिवानी,प्रीतम सिंह की मौजूगदी में ग्राम पंचायत खोखर्रा में जन चौपाल लगा ग्रामीणो की सुनी गई समस्या।इस दौरान ग्रामीणो ने अपनी अपनी समस्याओं से थाना प्रभारी को अवगत कराया।जन चौपाल शाम बजे 5:30 बजे तक निरन्तर चली। पति से तंग महिलाओं बेला बाई कोल शिविर में अपनी बात रखते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई,साथ ही सोखता टैंक से परेशान अच्छे लाल कुशवाहा के साथ अन्य ग्रामीणो ने रखी अपनी समस्या।महिलाओ ने एक सुर में आवाज बुलंद करते हुए घर घर मे बिक रही अवैध शराब बिक्री बंद करवाने रखी अपनी बात। *पुलिस से मांगा गया रोजगार।* शिविर के दौरान मौजूद महिलाओ और बुजुर्गों ने पुलिस से रोजगार दिलाने का आवेदन सौपा।जिसे लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस आप की नियमो के तहत हर तरह की कानूनी मदद कर सकती है।लेकिन रोजगार आप को अपने हुनर के हिसाब से ही मिल सकता है।पानी की समस्या को लेकर उन्हों ने गाव के सरपंच सचिव व पीएचई विभाग के अधिकारियो से की चर्चा।इस दौरान गाव के सरपंच रामभजन प्रजापति उपनिरीक्षक शारदा शिवानी,प्रीतम सिंह आरक्षक शैलेंद्र कुशवाहा,संतोष वर्मा,छोटे भैया सिंह,रंजना बहेलिया के साथ पंचायत के सचिव अनूप मल्लाह रहे मौजूद।1
- मैहर - मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर चिड़िया घर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोका मौके में मुकुंदपुर चौकी प्रभारी ने बाइक सवार को संजय गांधी रीवा हॉस्पिटल भेजवाया1
- *स्वास्थ्य विभाग में बड़ी प्रशासनिक उथल-पुथल*** -नरसिंहपुर जिला अस्पताल के स्वास्थ्य महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. रिचा मिश्रा को अचानक उनके पद से मुक्त कर दिया गया। एक तरफ जहाँ मध्य प्रदेश सरकार **महिला सशक्तिकरण** *का नारा बुलंद कर रही है, वहीं नरसिंहपुर में* **महिलाओं को पदों से हटाने का सिलसिला सवाल खड़े कर रहा है* *बीते एक वर्ष से निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहीं डॉ. रिचा मिश्रा को हटाकर अब **डॉ. गणेश भनारिया** *को नया BMO नियुक्त* *किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि डॉ. भनारिया* *पूर्व में कई बार* **भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं** *के आरोपों से* *घिरे रहे हैं। ऐसे में एक बेदाग* *महिला अधिकारी को* *हटाकर विवादित छवि वाले व्यक्ति को* *कमान सौंपना, जिला** *चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्णय और अस्पताल की *आंतरिक राजनीति* *को कठघरे में खड़ा* *करता है। बिना किसी पूर्व सूचना या ठोस कारण के हुई इस कार्रवाई* *से विभाग में भारी* *आक्रोश है।* **[ *बाईट - डॉ. रिचा मिश्रा, दंत चिकित्सक]*** > *"यह निर्णय मेरे लिए अत्यंत आश्चर्यजनक है। पिछले एक* *साल से मैं अपनी सेवाएं दे रही थी, लेकिन बिना किसी गलती के* *अचानक हटा दिया जाना समझ से परे हैं* > *अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस "विवादास्पद* *फेरबदल" पर कोई स्पष्टीकरण देता है या भ्रष्टाचार के आरोपों को दरकिनार कर यह नियुक्ति बरकरार रहेगी।*3
- रीवा जोन में जन चौपाल: बहेलियाभाठ में उमड़ा जनसैलाब, डीआईजी-एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं* *रामपुर बाघेलान, 27 अप्रैल 2026।* पुलिस और आमजन के बीच संवाद मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जन चौपाल अभियान के तहत मंगलवार शाम 4 बजे रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम बहेलियाभाठ (बंगाली कॉलोनी) में विशेष जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी रीवा जोन हेमंत चौहान एवं सतना एसपी हंसराज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेवलाल धुव्रे, डीएसपी मनोज दीक्षित, थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी सहित पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जन चौपाल में साइबर फ्रॉड से बचाव, नशे पर पूर्ण रोक, महिला सुरक्षा एवं स्थानीय समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। मुख्य रूप से उपस्थित रहे: जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता डॉ. पंकज सिंह परिहार श्री प्रजेश द्विवेदी जनपद सदस्य एवं सभापति अमरपाटन जितेंद्र मिश्रा बहेलिया सरपंच श्रीमती ममता विनय विश्वास, सम्राट सिंह, हरिनाथ द्विवेदी, गोमती द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, शशि अग्निहोत्री, मानेद्र सिंह बेला, बद्री दहिया, प्रदीप चौरसिया, लक्ष्मण रावत, रामप्रसाद साहू, संदीप वर्मा, मनीष पाठक, सौरभ सेन, महिला टीम अध्यक्ष तृप्ति दास सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रजेश द्विवेदी 'दादा भाई' के समस्त टीम कीअहम भूमिका रही।4
- NH394
- *शासकीय कार्य के दौरान पटवारी के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार पटवारियों ने दी कलमबंद हड़ताल की चेतावनी* रीवा जिले की त्योंथर तहसील अंतर्गत हल्का बौना में पदस्थ पटवारी प्रमेंद्र कुमार के साथ शासकीय कर्तव्य के निर्वहन के दौरान हुई गंभीर मारपीट और अभद्रता की घटना ने तूल पकड़ लिया है।इस घटना के विरोध में आज जिले के समस्त पटवारी अनुविभागीय अधिकारी त्योंथर को ज्ञापन सौंपेंगे और दो दिन के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कलमबंद हड़ताल का आह्वान किया है।मिली जानकारी के अनुसार, बीती 28 अप्रैल को हल्का बौना में पटवारी प्रमेंद्र कुमार शासकीय आदेशानुसार सीमांकन कार्य कर रहे थे।इसी दौरान अपने पक्षकार के साथ पहुंचे अधिवक्ता अशोक तिवारी ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पटवारी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि जाति सूचक गालियों का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित भी किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अधिवक्ता का आक्रामक व्यवहार स्पष्ट दिखाई दे रहा है। *अधिवक्ता का विवादित इतिहास* यह उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता अशोक तिवारी का पूर्व आचरण भी विवादास्पद रहा है।इससे पूर्व उनके द्वारा तत्कालीन एसडीएम संजय जैन के साथ भी बदतमीजी और अमर्यादित व्यवहार किया जा चुका है। बार-बार शासकीय सेवकों के साथ की जा रही इस प्रकार की अभद्रता से राजस्व अमले में गहरा रोष व्याप्त है। *जनेह थाना में एफआईआर हुई दर्ज* घटना के तुरंत बाद जनेह थाना में आरोपी अधिवक्ता के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि आगामी 2 दिनों के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो जिले के सभी पटवारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। *पटवारी संघ का क्या कहना है* एक लोक सेवक के साथ सरेआम मारपीट और अपमानजनक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यदि रक्षक ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो क्षेत्र का विकास और न्याय कैसे संभव होगा हम प्रशासन से त्वरित और कठोर कार्यवाही की मांग करते हैं।1
- सतना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12 बजे बारात के बीच से वाहन निकालने के विवाद में एक 24 वर्षीय युवक को कट्टे से गोली मार दी गई। घटना पतेरी स्थित क्रिस्टकुला चौराहे के पास की है। गोली युवक के पैर में लगी है, जिसे उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात महदेवा चौराहे के पास क्रिस्टकुला स्कूल से एक बारात मिलन मैरिज गार्डन की ओर जा रही थी। पूरी बारात सड़क के बीच में चल रही थी। इसी दौरान जवाहर निवासी राहुल उर्फ अनुराग द्विवेदी (24) अपने एक साथी के साथ वहां से गुजर रहा था। अपने वाहन को निकालने के लिए राहुल ने बारातियों को किनारे हटने को कहा था।1
- *कुंवरी बालू माफिया के खिलाफ फिर हुई शिकायत* मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र के ग्राम कुंवरी में प्रतिबंधित नदी क्षेत्र से दिन-रात हो रहे उत्खनन को लेकर अब रामनगर वार्ड क्र. 15 के जनपद पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह मुन्ना के द्वारा संजय टाइगर रिजर्व एवं सोन घड़ियाल अभयारण्य को गई शिकायत, संजय सिंह (ग्राम सरिया) के खिलाफ अवैध उत्खनन का आरोप, बालू खनन को लेकर इसके पूर्व ग्राम पंचायत मझटोलवा सरपंच के द्वारा भी की जा चुकी है शिकायत।1