logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सायर के जंगल में 18 हाथियों का डेरा, नवजात के जन्म से बढ़ी ग्रामीणों की चिंता उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। करीब 18 हाथियों का झुंड पिछले एक सप्ताह से ग्राम सायर और आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है। हाथियों की लगातार आवाजाही से सायर के अलावा कुमडेवा, बसवार, लक्ष्मणगढ़ और केदमा गांव के ग्रामीण भी सतर्क हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7 बजे हाथियों के झुंड में शामिल एक मादा हाथी ने नवजात को जन्म दिया। नवजात हाथी के साथ लंबी दूरी तय करना संभव नहीं होने के कारण झुंड ने ग्राम सायर के समीप जंगल में ही अपना बसेरा बना लिया है। नवजात के साथ झुंड के जंगल में रुके रहने से आसपास के ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। करमकठरा जंगल में अकेला हाथी इधर, महेशपुर के पास स्थित करमकठरा जंगल में एक लेनर (अकेला) हाथी भी पिछले कई दिनों से मौजूद है। वन विभाग द्वारा इस हाथी की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। वन विभाग की टीम लगातार कर रही निगरानी हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों और जंगलों में उनके आवागमन पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। हाथियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास के ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों को देखने के लिए उनके पास या जंगल में जाने से बचने की अपील की है। साथ ही हाथियों को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाने और उन्हें भगाने या परेशान करने का प्रयास नहीं करने की बात कही गई है। ग्रामीणों को विशेष रूप से रात के समय जंगल में नहीं जाने की सलाह दी गई है। हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर उनके करीब जाने के बजाय वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है। फिलहाल सायर के समीप जंगल में नवजात हाथी के साथ करीब 18 हाथियों का झुंड मौजूद है। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है, वहीं आसपास के गांवों में ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

1 day ago
user_Akhil Mittal
Akhil Mittal
उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
1 day ago
bd90db04-145a-4e89-8958-4c0430eb4f9e

सायर के जंगल में 18 हाथियों का डेरा, नवजात के जन्म से बढ़ी ग्रामीणों की चिंता उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। करीब 18 हाथियों का झुंड पिछले एक सप्ताह से ग्राम सायर और आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है। हाथियों की लगातार आवाजाही से सायर के अलावा कुमडेवा, बसवार, लक्ष्मणगढ़ और केदमा गांव के ग्रामीण भी सतर्क हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7 बजे हाथियों के झुंड में शामिल एक मादा हाथी ने नवजात को जन्म दिया। नवजात हाथी के साथ लंबी दूरी तय करना संभव नहीं होने के कारण झुंड ने ग्राम सायर के समीप जंगल में ही अपना बसेरा बना लिया है। नवजात के साथ झुंड के जंगल में रुके रहने से आसपास के ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। करमकठरा जंगल में अकेला हाथी इधर, महेशपुर के पास स्थित करमकठरा जंगल में एक लेनर (अकेला) हाथी भी पिछले कई दिनों से मौजूद है। वन विभाग द्वारा इस हाथी की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। वन

725f1017-e84a-451e-af12-bbcd518a2044

विभाग की टीम लगातार कर रही निगरानी हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों और जंगलों में उनके आवागमन पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। हाथियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास के ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों को देखने के लिए उनके पास या जंगल में जाने से बचने की अपील की है। साथ ही हाथियों को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाने और उन्हें भगाने या परेशान करने का प्रयास नहीं करने की बात कही गई है। ग्रामीणों को विशेष रूप से रात के समय जंगल में नहीं जाने की सलाह दी गई है। हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर उनके करीब जाने के बजाय वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है। फिलहाल सायर के समीप जंगल में नवजात हाथी के साथ करीब 18 हाथियों का झुंड मौजूद है। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है, वहीं आसपास के गांवों में ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • एमसीबी-चिरमिरी में कबाड़ से लदी पिकअप पकड़ी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    1
    एमसीबी-चिरमिरी में कबाड़ से लदी पिकअप पकड़ी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • न DJ, न आतिशबाजी...फिर भी गणपति बप्पा के स्वागत ने मचा दी घूम! आखिर पाली के बच्चों ने ऐसा क्या किया?
    1
    न DJ, न आतिशबाजी...फिर भी गणपति बप्पा के स्वागत ने मचा दी घूम! आखिर पाली के बच्चों ने ऐसा क्या किया?
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • *रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को छाल से पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद के साथ रेल्वे सामग्री बेचकर मिले रकम भी जब्त* *रायगढ़, 14 सितंबर* । घरघोड़ा पुलिस ने रेल्वे लाइन से कैटनरी तार, संपर्क तार, क्लिप एवं अन्य सामग्री चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। *रेल्वे लाइन से कीमती सामानों की चोरी* जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को मनबोध दास महंत (53), निवासी ग्राम कुडुमकेला कुधरीपारा, थाना घरघोड़ा ने रेल्वे लाइन से सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 11 जुलाई की रात करीब 03:25 से 03:55 बजे के बीच ग्राम कारीछापर एवं कुडुमकेला के बीच, रेल्वे किलोमीटर क्रमांक 47/03 से 47/06, लमडांड गांव के समीप जंगल क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने रेल्वे लाइन से बड़ी मात्रा में सामग्री चोरी कर ली थी। चोरी गई सामग्री में 65 एमएम कैटनरी तार 215 मीटर, 107 एमएम संपर्क तार 215 मीटर, कैटनरी सप्लायर 3 नग, संपर्क तार सप्लायर 2 नग, 5 एमएम ड्रापर वायर 23 नग, कैटनरी क्लिप 23 नग, संपर्क तार क्लिप 23 नग, स्टेडी आर्म 1 नग एवं स्वीवेल क्लिप 1 नग शामिल थे। मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। *बाइक चोरी का मामला* इसी बीच 11 सितंबर 2026 को ग्राम बांसमुड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण चौहान (22) ने थाना घरघोड़ा में अपनी हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AH-0489 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार उसने 10 सितंबर की शाम करीब 5 बजे ग्राम नावापारा टेंडा बाजार डांड के पास बाइक खड़ी की थी और बाजार चला गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। इस मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 287/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। *मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी* दोनों मामलों की विवेचना एवं माल-मुल्जिम की पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तरेकेला का रामप्रसाद सारथी एचएफ डिलक्स बाइक के साथ देखा गया है। सूचना पर थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक के हमराह पुलिस टीम को ग्राम तरेकेला, छाल रवाना किया। पुलिस टीम ने संदेही रामप्रसाद सारथी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। बारीकी एवं हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी की गई सामग्री को अज्ञात फेरी-कबाड़ियों को बेच दिया था और बिक्री से प्राप्त रकम को खाने-पीने में खर्च कर दिया। आरोपी के मेमोरंडम कथन के आधार पर बिक्री रकम में से बची ₹2,000 की राशि बरामद कर जब्त की गई। इसके बाद बाइक चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने हीरो एचएफ डिलक्स बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरंडम पर पुलिस ने चोरी की बाइक CG-13-AH-0489, कीमत करीब ₹40,000 बरामद कर जब्त कर ली। *दो चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा* इस प्रकार घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई में एक ही आरोपी से रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी एवं बाइक चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ। *आरोपी रामप्रसाद सारथी पिता श्यामलाल सारथी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम तरेकेला, थाना छाल* को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल एवं उधोराम पटेल की अहम भूमिका रही।
    1
    *रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार*
🚨 *घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को छाल से पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद के साथ रेल्वे सामग्री बेचकर मिले रकम भी जब्त*
*रायगढ़, 14 सितंबर* । घरघोड़ा पुलिस ने रेल्वे लाइन से कैटनरी तार, संपर्क तार, क्लिप एवं अन्य सामग्री चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
*रेल्वे लाइन से कीमती सामानों की चोरी*
जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को मनबोध दास महंत (53), निवासी ग्राम कुडुमकेला कुधरीपारा, थाना घरघोड़ा ने रेल्वे लाइन से सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 11 जुलाई की रात करीब 03:25 से 03:55 बजे के बीच ग्राम कारीछापर एवं कुडुमकेला के बीच, रेल्वे किलोमीटर क्रमांक 47/03 से 47/06, लमडांड गांव के समीप जंगल क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने रेल्वे लाइन से बड़ी मात्रा में सामग्री चोरी कर ली थी।
चोरी गई सामग्री में 65 एमएम कैटनरी तार 215 मीटर, 107 एमएम संपर्क तार 215 मीटर, कैटनरी सप्लायर 3 नग, संपर्क तार सप्लायर 2 नग, 5 एमएम ड्रापर वायर 23 नग, कैटनरी क्लिप 23 नग, संपर्क तार क्लिप 23 नग, स्टेडी आर्म 1 नग एवं स्वीवेल क्लिप 1 नग शामिल थे। मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
*बाइक चोरी  का मामला*
इसी बीच 11 सितंबर 2026 को ग्राम बांसमुड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण चौहान (22) ने थाना घरघोड़ा में अपनी हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AH-0489 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार उसने 10 सितंबर की शाम करीब 5 बजे ग्राम नावापारा टेंडा बाजार डांड के पास बाइक खड़ी की थी और बाजार चला गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। इस मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 287/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
*मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी*
दोनों मामलों की विवेचना एवं माल-मुल्जिम की पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तरेकेला का रामप्रसाद सारथी एचएफ डिलक्स बाइक के साथ देखा गया है। सूचना पर थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक के हमराह पुलिस टीम को ग्राम तरेकेला, छाल रवाना किया।
पुलिस टीम ने संदेही रामप्रसाद सारथी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। बारीकी एवं हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी की गई सामग्री को अज्ञात फेरी-कबाड़ियों को बेच दिया था और बिक्री से प्राप्त रकम को खाने-पीने में खर्च कर दिया। आरोपी के मेमोरंडम कथन के आधार पर बिक्री रकम में से बची ₹2,000 की राशि बरामद कर जब्त की गई। इसके बाद बाइक चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने हीरो एचएफ डिलक्स बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरंडम पर पुलिस ने चोरी की बाइक CG-13-AH-0489, कीमत करीब ₹40,000 बरामद कर जब्त कर ली।
*दो चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा*
इस प्रकार घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई में एक ही आरोपी से रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी एवं बाइक चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ। *आरोपी रामप्रसाद सारथी पिता श्यामलाल सारथी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम तरेकेला, थाना छाल* को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल एवं उधोराम पटेल की अहम भूमिका रही।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • कोरिया। बैकुंठपुर वन मंडल क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। उत्तर तर्रा की ओर से होते हुए करीब 12 हाथियों का दल दामुज क्षेत्र में पहुंचा है, जहां फिलहाल हाथियों के विश्राम करने की जानकारी सामने आई है। हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि हाथियों का यह दल उत्तर तर्रा क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए दामुज इलाके में पहुंचा है। वर्तमान में हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। करीब एक दर्जन हाथियों के एक साथ क्षेत्र में पहुंचने की खबर के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत और चिंता का माहौल है।
    1
    कोरिया। बैकुंठपुर वन मंडल क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। उत्तर तर्रा की ओर से होते हुए करीब 12 हाथियों का दल दामुज क्षेत्र में पहुंचा है, जहां फिलहाल हाथियों के विश्राम करने की जानकारी सामने आई है। हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी है।
बताया जा रहा है कि हाथियों का यह दल उत्तर तर्रा क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए दामुज इलाके में पहुंचा है। वर्तमान में हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। करीब एक दर्जन हाथियों के एक साथ क्षेत्र में पहुंचने की खबर के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत और चिंता का माहौल है।
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विद्युत कर्मी ने भरी हुंकार
    1
    पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विद्युत कर्मी ने भरी हुंकार
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • हाईवे पर बैठे मवेशी से टकराई स्कूटी सवार, तीन युवक घायल
    1
    हाईवे पर बैठे मवेशी से टकराई स्कूटी सवार, तीन युवक घायल
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कटौद के भाटापारा में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव में गौधाम सेवा समिति गठित है, जिसके तहत 11 सदस्य बारी-बारी से गांव की गायों को चराने का कार्य करते हैं। मंगलवार को इसी क्रम में रोहित कुमार बरेठ अपने दो साथियों हेम कुमार साहू और ओम कुमार चन्द्रा के साथ गायों को चराने के लिए गए थे। इसी दौरान कुछ गायें फसल की ओर जाने लगीं। गायों को फसल में जाने से रोकने के लिए रोहित कुमार बरेठ उन्हें भगाने के लिए आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा है। जैसे ही उन्होंने गाय को रोकने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही उनके दोनों साथी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें करंट से अलग किया। इसके बाद परिजन रोहित कुमार बरेठ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक किसान के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने घटना को लेकर दुख जताते हुए उचित कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत,

सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत,
सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कटौद के भाटापारा में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गांव में गौधाम सेवा समिति गठित है, जिसके तहत 11 सदस्य बारी-बारी से गांव की गायों को चराने का कार्य करते हैं। मंगलवार को इसी क्रम में रोहित कुमार बरेठ अपने दो साथियों हेम कुमार साहू और ओम कुमार चन्द्रा के साथ गायों को चराने के लिए गए थे।
इसी दौरान कुछ गायें फसल की ओर जाने लगीं। गायों को फसल में जाने से रोकने के लिए रोहित कुमार बरेठ उन्हें भगाने के लिए आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा है। जैसे ही उन्होंने गाय को रोकने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही उनके दोनों साथी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें करंट से अलग किया। इसके बाद परिजन रोहित कुमार बरेठ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक किसान के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने घटना को लेकर दुख जताते हुए उचित कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • शिव मंदिर परिसर में बजरंग दल की बैठक, एकजुट होकर समाजहित में काम करने का लिया संकल्प
    1
    शिव मंदिर परिसर में बजरंग दल की बैठक, एकजुट होकर समाजहित में काम करने का लिया संकल्प
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.