logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को छाल से पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद के साथ रेल्वे सामग्री बेचकर मिले रकम भी जब्त* *रायगढ़, 14 सितंबर* । घरघोड़ा पुलिस ने रेल्वे लाइन से कैटनरी तार, संपर्क तार, क्लिप एवं अन्य सामग्री चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। *रेल्वे लाइन से कीमती सामानों की चोरी* जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को मनबोध दास महंत (53), निवासी ग्राम कुडुमकेला कुधरीपारा, थाना घरघोड़ा ने रेल्वे लाइन से सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 11 जुलाई की रात करीब 03:25 से 03:55 बजे के बीच ग्राम कारीछापर एवं कुडुमकेला के बीच, रेल्वे किलोमीटर क्रमांक 47/03 से 47/06, लमडांड गांव के समीप जंगल क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने रेल्वे लाइन से बड़ी मात्रा में सामग्री चोरी कर ली थी। चोरी गई सामग्री में 65 एमएम कैटनरी तार 215 मीटर, 107 एमएम संपर्क तार 215 मीटर, कैटनरी सप्लायर 3 नग, संपर्क तार सप्लायर 2 नग, 5 एमएम ड्रापर वायर 23 नग, कैटनरी क्लिप 23 नग, संपर्क तार क्लिप 23 नग, स्टेडी आर्म 1 नग एवं स्वीवेल क्लिप 1 नग शामिल थे। मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। *बाइक चोरी का मामला* इसी बीच 11 सितंबर 2026 को ग्राम बांसमुड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण चौहान (22) ने थाना घरघोड़ा में अपनी हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AH-0489 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार उसने 10 सितंबर की शाम करीब 5 बजे ग्राम नावापारा टेंडा बाजार डांड के पास बाइक खड़ी की थी और बाजार चला गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। इस मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 287/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। *मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी* दोनों मामलों की विवेचना एवं माल-मुल्जिम की पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तरेकेला का रामप्रसाद सारथी एचएफ डिलक्स बाइक के साथ देखा गया है। सूचना पर थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक के हमराह पुलिस टीम को ग्राम तरेकेला, छाल रवाना किया। पुलिस टीम ने संदेही रामप्रसाद सारथी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। बारीकी एवं हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी की गई सामग्री को अज्ञात फेरी-कबाड़ियों को बेच दिया था और बिक्री से प्राप्त रकम को खाने-पीने में खर्च कर दिया। आरोपी के मेमोरंडम कथन के आधार पर बिक्री रकम में से बची ₹2,000 की राशि बरामद कर जब्त की गई। इसके बाद बाइक चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने हीरो एचएफ डिलक्स बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरंडम पर पुलिस ने चोरी की बाइक CG-13-AH-0489, कीमत करीब ₹40,000 बरामद कर जब्त कर ली। *दो चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा* इस प्रकार घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई में एक ही आरोपी से रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी एवं बाइक चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ। *आरोपी रामप्रसाद सारथी पिता श्यामलाल सारथी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम तरेकेला, थाना छाल* को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल एवं उधोराम पटेल की अहम भूमिका रही।

7 hrs ago
user_Ajit gupta
Ajit gupta
Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
7 hrs ago

*रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को छाल से पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद के साथ रेल्वे सामग्री बेचकर मिले रकम भी जब्त* *रायगढ़, 14 सितंबर* । घरघोड़ा पुलिस ने रेल्वे लाइन से कैटनरी तार, संपर्क तार, क्लिप एवं अन्य सामग्री चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। *रेल्वे लाइन से कीमती सामानों की चोरी* जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को मनबोध दास महंत (53), निवासी ग्राम कुडुमकेला कुधरीपारा, थाना घरघोड़ा ने रेल्वे लाइन से सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 11 जुलाई की रात करीब 03:25 से 03:55 बजे के बीच ग्राम कारीछापर एवं कुडुमकेला के बीच, रेल्वे किलोमीटर क्रमांक 47/03 से 47/06, लमडांड गांव के समीप जंगल क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने रेल्वे लाइन से बड़ी मात्रा में सामग्री चोरी कर ली थी। चोरी गई सामग्री में 65 एमएम कैटनरी तार 215 मीटर, 107 एमएम संपर्क तार 215 मीटर, कैटनरी सप्लायर 3 नग, संपर्क तार सप्लायर 2 नग, 5 एमएम ड्रापर वायर 23 नग, कैटनरी क्लिप 23 नग, संपर्क तार क्लिप 23 नग, स्टेडी आर्म 1 नग एवं स्वीवेल क्लिप 1 नग शामिल थे। मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। *बाइक चोरी का मामला* इसी बीच 11 सितंबर 2026 को ग्राम बांसमुड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण चौहान (22) ने थाना घरघोड़ा में अपनी हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AH-0489 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार उसने 10 सितंबर की शाम करीब 5 बजे ग्राम नावापारा टेंडा बाजार डांड के पास बाइक खड़ी की थी और बाजार चला गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। इस मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 287/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। *मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी* दोनों मामलों की विवेचना एवं माल-मुल्जिम की पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तरेकेला का रामप्रसाद सारथी एचएफ डिलक्स बाइक के साथ देखा गया है। सूचना पर थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक के हमराह पुलिस टीम को ग्राम तरेकेला, छाल रवाना किया। पुलिस टीम ने संदेही रामप्रसाद सारथी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। बारीकी एवं हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी की गई सामग्री को अज्ञात फेरी-कबाड़ियों को बेच दिया था और बिक्री से प्राप्त रकम को खाने-पीने में खर्च कर दिया। आरोपी के मेमोरंडम कथन के आधार पर बिक्री रकम में से बची ₹2,000 की राशि बरामद कर जब्त की गई। इसके बाद बाइक चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने हीरो एचएफ डिलक्स बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरंडम पर पुलिस ने चोरी की बाइक CG-13-AH-0489, कीमत करीब ₹40,000 बरामद कर जब्त कर ली। *दो चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा* इस प्रकार घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई में एक ही आरोपी से रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी एवं बाइक चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ। *आरोपी रामप्रसाद सारथी पिता श्यामलाल सारथी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम तरेकेला, थाना छाल* को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल एवं उधोराम पटेल की अहम भूमिका रही।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को छाल से पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद के साथ रेल्वे सामग्री बेचकर मिले रकम भी जब्त* *रायगढ़, 14 सितंबर* । घरघोड़ा पुलिस ने रेल्वे लाइन से कैटनरी तार, संपर्क तार, क्लिप एवं अन्य सामग्री चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। *रेल्वे लाइन से कीमती सामानों की चोरी* जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को मनबोध दास महंत (53), निवासी ग्राम कुडुमकेला कुधरीपारा, थाना घरघोड़ा ने रेल्वे लाइन से सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 11 जुलाई की रात करीब 03:25 से 03:55 बजे के बीच ग्राम कारीछापर एवं कुडुमकेला के बीच, रेल्वे किलोमीटर क्रमांक 47/03 से 47/06, लमडांड गांव के समीप जंगल क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने रेल्वे लाइन से बड़ी मात्रा में सामग्री चोरी कर ली थी। चोरी गई सामग्री में 65 एमएम कैटनरी तार 215 मीटर, 107 एमएम संपर्क तार 215 मीटर, कैटनरी सप्लायर 3 नग, संपर्क तार सप्लायर 2 नग, 5 एमएम ड्रापर वायर 23 नग, कैटनरी क्लिप 23 नग, संपर्क तार क्लिप 23 नग, स्टेडी आर्म 1 नग एवं स्वीवेल क्लिप 1 नग शामिल थे। मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। *बाइक चोरी का मामला* इसी बीच 11 सितंबर 2026 को ग्राम बांसमुड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण चौहान (22) ने थाना घरघोड़ा में अपनी हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AH-0489 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार उसने 10 सितंबर की शाम करीब 5 बजे ग्राम नावापारा टेंडा बाजार डांड के पास बाइक खड़ी की थी और बाजार चला गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। इस मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 287/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। *मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी* दोनों मामलों की विवेचना एवं माल-मुल्जिम की पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तरेकेला का रामप्रसाद सारथी एचएफ डिलक्स बाइक के साथ देखा गया है। सूचना पर थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक के हमराह पुलिस टीम को ग्राम तरेकेला, छाल रवाना किया। पुलिस टीम ने संदेही रामप्रसाद सारथी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। बारीकी एवं हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी की गई सामग्री को अज्ञात फेरी-कबाड़ियों को बेच दिया था और बिक्री से प्राप्त रकम को खाने-पीने में खर्च कर दिया। आरोपी के मेमोरंडम कथन के आधार पर बिक्री रकम में से बची ₹2,000 की राशि बरामद कर जब्त की गई। इसके बाद बाइक चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने हीरो एचएफ डिलक्स बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरंडम पर पुलिस ने चोरी की बाइक CG-13-AH-0489, कीमत करीब ₹40,000 बरामद कर जब्त कर ली। *दो चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा* इस प्रकार घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई में एक ही आरोपी से रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी एवं बाइक चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ। *आरोपी रामप्रसाद सारथी पिता श्यामलाल सारथी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम तरेकेला, थाना छाल* को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल एवं उधोराम पटेल की अहम भूमिका रही।
    1
    *रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार*
🚨 *घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को छाल से पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद के साथ रेल्वे सामग्री बेचकर मिले रकम भी जब्त*
*रायगढ़, 14 सितंबर* । घरघोड़ा पुलिस ने रेल्वे लाइन से कैटनरी तार, संपर्क तार, क्लिप एवं अन्य सामग्री चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
*रेल्वे लाइन से कीमती सामानों की चोरी*
जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को मनबोध दास महंत (53), निवासी ग्राम कुडुमकेला कुधरीपारा, थाना घरघोड़ा ने रेल्वे लाइन से सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 11 जुलाई की रात करीब 03:25 से 03:55 बजे के बीच ग्राम कारीछापर एवं कुडुमकेला के बीच, रेल्वे किलोमीटर क्रमांक 47/03 से 47/06, लमडांड गांव के समीप जंगल क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने रेल्वे लाइन से बड़ी मात्रा में सामग्री चोरी कर ली थी।
चोरी गई सामग्री में 65 एमएम कैटनरी तार 215 मीटर, 107 एमएम संपर्क तार 215 मीटर, कैटनरी सप्लायर 3 नग, संपर्क तार सप्लायर 2 नग, 5 एमएम ड्रापर वायर 23 नग, कैटनरी क्लिप 23 नग, संपर्क तार क्लिप 23 नग, स्टेडी आर्म 1 नग एवं स्वीवेल क्लिप 1 नग शामिल थे। मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
*बाइक चोरी  का मामला*
इसी बीच 11 सितंबर 2026 को ग्राम बांसमुड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण चौहान (22) ने थाना घरघोड़ा में अपनी हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AH-0489 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार उसने 10 सितंबर की शाम करीब 5 बजे ग्राम नावापारा टेंडा बाजार डांड के पास बाइक खड़ी की थी और बाजार चला गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। इस मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 287/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
*मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी*
दोनों मामलों की विवेचना एवं माल-मुल्जिम की पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तरेकेला का रामप्रसाद सारथी एचएफ डिलक्स बाइक के साथ देखा गया है। सूचना पर थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक के हमराह पुलिस टीम को ग्राम तरेकेला, छाल रवाना किया।
पुलिस टीम ने संदेही रामप्रसाद सारथी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। बारीकी एवं हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी की गई सामग्री को अज्ञात फेरी-कबाड़ियों को बेच दिया था और बिक्री से प्राप्त रकम को खाने-पीने में खर्च कर दिया। आरोपी के मेमोरंडम कथन के आधार पर बिक्री रकम में से बची ₹2,000 की राशि बरामद कर जब्त की गई। इसके बाद बाइक चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने हीरो एचएफ डिलक्स बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरंडम पर पुलिस ने चोरी की बाइक CG-13-AH-0489, कीमत करीब ₹40,000 बरामद कर जब्त कर ली।
*दो चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा*
इस प्रकार घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई में एक ही आरोपी से रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी एवं बाइक चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ। *आरोपी रामप्रसाद सारथी पिता श्यामलाल सारथी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम तरेकेला, थाना छाल* को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल एवं उधोराम पटेल की अहम भूमिका रही।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • लैलूंगा पुलिस का बड़ा एक्शन : रूपडेगा से राजपुर बाजार तक शराब माफिया पर शिकंजा, 4 गिरफ्तार व 43 लीटर कच्ची शराब जब्त, 100 बोरी महुआ नष्ट... ​रायगढ़। जिले में नशे के अवैध नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत लैलूंगा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार किया है। रूपडेगा और आसपास के इलाकों में एक के बाद एक ताबड़तोड़ चार दबिश देकर पुलिस ने एक महिला समेत चार शराब तस्करों को रंगे हाथों दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 43 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, वहीं शराब बनाने के लिए छिपाकर रखी गई 100 बोरी महुआ लाहन को मौके पर ही गवाहों के सामने नष्ट कर दिया गया। ​एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देश, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में थाना प्रभारी लैलूंगा गिरधारी साव की अगुवाई में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। ​साप्ताहिक बाजार में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने बिछाया जाल ​पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर तंत्र से मिली सटीक सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर यह कार्रवाई की: ​पुटूपारा राजपुर कच्चा मार्ग: कोड़ासिया की ओर से पैदल थैला लेकर आ रहे आरोपी मनोज तिग्गा (40 वर्ष, निवासी भालूकोना रूपडेगा) को दबोचकर उसके पास से जरीकेन में भरी 20 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹2,000) जब्त की गई। ​फिटिंगपारा चौक: रूपडेगा से राजपुर बाजार में शराब खपाने जा रहे आरोपी फिलिंदर लकड़ा (24 वर्ष, निवासी इमलीपारा रूपडेगा) की घेराबंदी कर 10 लीटर शराब (कीमत ₹1,000) बरामद की गई। ​राजपुर साप्ताहिक बाजार: बाजार में अवैध शराब बेचने की फिराक में मौजूद महिला आरोपी वंदना पैंकरा (39 वर्ष, निवासी राजपुर) को प्लास्टिक बोरी में छिपाकर रखी 10 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹1,500) के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। ​भालूकोना घेराबंदी: मुखबिर की सूचना पर आरोपी हरिहर साय टोप्पो (59 वर्ष, निवासी रूपडेगा भालूकोना) को 3 लीटर कच्ची शराब (कीमत ₹300) के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। ​100 बोरी महुआ किया गया नष्ट, माफिया को दो टूक चेतावनी ​कार्रवाई के दौरान अवैध भट्ठियों के पास शराब निर्माण के लिए रखी करीब 100 बोरी महुआ को पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में नष्ट करवा दिया, जिससे अवैध शराब बनाने के पूरे तंत्र पर ताला लग गया। लैलूंगा थाना प्रभारी ने दो टूक चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण, परिवहन या बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। ​इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गिरधारी साव, एएसआई परमेश्वर सिंह, एएसआई प्रेमसाय भगत, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, जयशरण चंद्रा, आरक्षक राजू तिग्गा, प्रदीप कुर्रे और महिला आरक्षक पूनम साहू की मुख्य भूमिका रही।
    3
    लैलूंगा पुलिस का बड़ा एक्शन : रूपडेगा से राजपुर बाजार तक शराब माफिया पर शिकंजा, 4 गिरफ्तार व 43 लीटर कच्ची शराब जब्त, 100 बोरी महुआ नष्ट...


​रायगढ़। जिले में नशे के अवैध नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत लैलूंगा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार किया है। रूपडेगा और आसपास के इलाकों में एक के बाद एक ताबड़तोड़ चार दबिश देकर पुलिस ने एक महिला समेत चार शराब तस्करों को रंगे हाथों दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 43 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, वहीं शराब बनाने के लिए छिपाकर रखी गई 100 बोरी महुआ लाहन को मौके पर ही गवाहों के सामने नष्ट कर दिया गया।
​एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देश, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में थाना प्रभारी लैलूंगा गिरधारी साव की अगुवाई में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।
​साप्ताहिक बाजार में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने बिछाया जाल
​पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर तंत्र से मिली सटीक सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर यह कार्रवाई की:
​पुटूपारा राजपुर कच्चा मार्ग: कोड़ासिया की ओर से पैदल थैला लेकर आ रहे आरोपी मनोज तिग्गा (40 वर्ष, निवासी भालूकोना रूपडेगा) को दबोचकर उसके पास से जरीकेन में भरी 20 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹2,000) जब्त की गई।
​फिटिंगपारा चौक: रूपडेगा से राजपुर बाजार में शराब खपाने जा रहे आरोपी फिलिंदर लकड़ा (24 वर्ष, निवासी इमलीपारा रूपडेगा) की घेराबंदी कर 10 लीटर शराब (कीमत ₹1,000) बरामद की गई।
​राजपुर साप्ताहिक बाजार: बाजार में अवैध शराब बेचने की फिराक में मौजूद महिला आरोपी वंदना पैंकरा (39 वर्ष, निवासी राजपुर) को प्लास्टिक बोरी में छिपाकर रखी 10 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹1,500) के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।
​भालूकोना घेराबंदी: मुखबिर की सूचना पर आरोपी हरिहर साय टोप्पो (59 वर्ष, निवासी रूपडेगा भालूकोना) को 3 लीटर कच्ची शराब (कीमत ₹300) के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
​100 बोरी महुआ किया गया नष्ट, माफिया को दो टूक चेतावनी
​कार्रवाई के दौरान अवैध भट्ठियों के पास शराब निर्माण के लिए रखी करीब 100 बोरी महुआ को पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में नष्ट करवा दिया, जिससे अवैध शराब बनाने के पूरे तंत्र पर ताला लग गया। लैलूंगा थाना प्रभारी ने दो टूक चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण, परिवहन या बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
​इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गिरधारी साव, एएसआई परमेश्वर सिंह, एएसआई प्रेमसाय भगत, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, जयशरण चंद्रा, आरक्षक राजू तिग्गा, प्रदीप कुर्रे और महिला आरक्षक पूनम साहू की मुख्य भूमिका रही।
    user_RM24 : RISHIKESH MISHRA
    RM24 : RISHIKESH MISHRA
    Media company लैलूंगा, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • आखिरकार पांच दिनों बाद परिवार से बिछड़े नन्हे हाथी को मिला रमकोला अभयारण्य का सहारा धरमजयगढ़ वनमंडल के बोरो रेंज अंतर्गत चाल्हा और बताती गांव के बीच पिछले कई दिनों से एक नन्हा हाथी अपने झुंड से बिछड़कर विचरण कर रहा था। हाथी शावक को उसके परिवार से मिलाने के लिए वन अमला लगातार प्रयासरत था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शावक अपने झुंड से नहीं मिल पाया। लगातार पांच दिनों तक चले प्रयासों के बाद वन विभाग ने विशेषज्ञों की मदद से शावक को सुरक्षित रेस्क्यू करने का निर्णय लिया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक इंजेक्शन देकर उसे गजराज वाहन में लोड किया गया और बेहतर उपचार तथा देखभाल के लिए सरगुजा जिले के रमकोला अभयारण्य भेजा गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य नन्हे हाथी को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उसके स्वास्थ्य में सुधार सुनिश्चित करना है। अब शावक की निगरानी एवं उपचार रमकोला अभयारण्य में किया जाएगा।
    1
    आखिरकार पांच दिनों बाद परिवार से बिछड़े नन्हे हाथी को मिला रमकोला अभयारण्य का सहारा
धरमजयगढ़ वनमंडल के बोरो रेंज अंतर्गत चाल्हा और बताती गांव के बीच पिछले कई दिनों से एक नन्हा हाथी अपने झुंड से बिछड़कर विचरण कर रहा था। हाथी शावक को उसके परिवार से मिलाने के लिए वन अमला लगातार प्रयासरत था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शावक अपने झुंड से नहीं मिल पाया।
लगातार पांच दिनों तक चले प्रयासों के बाद वन विभाग ने विशेषज्ञों की मदद से शावक को सुरक्षित रेस्क्यू करने का निर्णय लिया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक इंजेक्शन देकर उसे गजराज वाहन में लोड किया गया और बेहतर उपचार तथा देखभाल के लिए सरगुजा जिले के रमकोला अभयारण्य भेजा गया है।
वन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य नन्हे हाथी को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उसके स्वास्थ्य में सुधार सुनिश्चित करना है। अब शावक की निगरानी एवं उपचार रमकोला अभयारण्य में किया जाएगा।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    22 hrs ago
  • सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कटौद के भाटापारा में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव में गौधाम सेवा समिति गठित है, जिसके तहत 11 सदस्य बारी-बारी से गांव की गायों को चराने का कार्य करते हैं। मंगलवार को इसी क्रम में रोहित कुमार बरेठ अपने दो साथियों हेम कुमार साहू और ओम कुमार चन्द्रा के साथ गायों को चराने के लिए गए थे। इसी दौरान कुछ गायें फसल की ओर जाने लगीं। गायों को फसल में जाने से रोकने के लिए रोहित कुमार बरेठ उन्हें भगाने के लिए आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा है। जैसे ही उन्होंने गाय को रोकने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही उनके दोनों साथी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें करंट से अलग किया। इसके बाद परिजन रोहित कुमार बरेठ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक किसान के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने घटना को लेकर दुख जताते हुए उचित कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत,

सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत,
सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कटौद के भाटापारा में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गांव में गौधाम सेवा समिति गठित है, जिसके तहत 11 सदस्य बारी-बारी से गांव की गायों को चराने का कार्य करते हैं। मंगलवार को इसी क्रम में रोहित कुमार बरेठ अपने दो साथियों हेम कुमार साहू और ओम कुमार चन्द्रा के साथ गायों को चराने के लिए गए थे।
इसी दौरान कुछ गायें फसल की ओर जाने लगीं। गायों को फसल में जाने से रोकने के लिए रोहित कुमार बरेठ उन्हें भगाने के लिए आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा है। जैसे ही उन्होंने गाय को रोकने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही उनके दोनों साथी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें करंट से अलग किया। इसके बाद परिजन रोहित कुमार बरेठ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक किसान के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने घटना को लेकर दुख जताते हुए उचित कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    16 min ago
  • न DJ, न आतिशबाजी...फिर भी गणपति बप्पा के स्वागत ने मचा दी घूम! आखिर पाली के बच्चों ने ऐसा क्या किया?
    1
    न DJ, न आतिशबाजी...फिर भी गणपति बप्पा के स्वागत ने मचा दी घूम! आखिर पाली के बच्चों ने ऐसा क्या किया?
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • अग्रसेन जयंती में फिर दिखेगा क्रिकेट का रोमांच,एपीएल के लिए ऑक्शन पूरा,18 टीमें लेंगी हिस्सा।
    1
    अग्रसेन जयंती में फिर दिखेगा क्रिकेट का रोमांच,एपीएल के लिए ऑक्शन पूरा,18 टीमें लेंगी हिस्सा।
    user_Chhattisgarh
    Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • हाईवे पर बैठे मवेशी से टकराई स्कूटी सवार, तीन युवक घायल
    1
    हाईवे पर बैठे मवेशी से टकराई स्कूटी सवार, तीन युवक घायल
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • शिव मंदिर परिसर में बजरंग दल की बैठक, एकजुट होकर समाजहित में काम करने का लिया संकल्प
    1
    शिव मंदिर परिसर में बजरंग दल की बैठक, एकजुट होकर समाजहित में काम करने का लिया संकल्प
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.