Shuru
Apke Nagar Ki App…
अग्रसेन जयंती में फिर दिखेगा क्रिकेट का रोमांच,एपीएल के लिए ऑक्शन पूरा,18 टीमें लेंगी हिस्सा।
Chhattisgarh
अग्रसेन जयंती में फिर दिखेगा क्रिकेट का रोमांच,एपीएल के लिए ऑक्शन पूरा,18 टीमें लेंगी हिस्सा।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- अग्रसेन जयंती में फिर दिखेगा क्रिकेट का रोमांच,एपीएल के लिए ऑक्शन पूरा,18 टीमें लेंगी हिस्सा।1
- सक्ती में मोबाइल और नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक समेत तीन सामान बरामद, सक्ती में मोबाइल और नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक समेत तीन सामान बरामद, सक्ती पुलिस ने मोबाइल और नगदी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का OPPO A53 मोबाइल, एक अन्य OPPO मोबाइल तथा पैशन प्रो मोटरसाइकिल CG १२ A T ४८६० नम्बर की बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार ग्राम गीधा निवासी गिरधर दास महंत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 सितंबर को सोंठी रेलवे फाटक के पास चाय-नाश्ता के दौरान उसके बैग से OPPO A53 मोबाइल और 6 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे। इस पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 386/2026 धारा 303(२) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर बुधवारी बाजार में घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा गया, जो चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुशील देवांगन (43 वर्ष), रायगढ़ निवासी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य चोरी की घटनाओं से आरोपी के संबंध की भी पड़ताल की जा रही है।1
- सक्ती में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने आयोजन समितियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, सक्ति में गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सक्ती परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में आयोजित हुई, जिसमें शहर की विभिन्न गणेश आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीएम कावेरी मरकाम, एसडीओपी डॉ भुवनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी लखन पटेल, नायब तहसीलदार पद्मलोचन पटेल, नगर पालिका के कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा आयोजन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों का पालन, जुलूस के दौरान अनुशासन, यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा गणेश प्रतिमा विसर्जन निर्धारित समय-सीमा के भीतर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से कराने पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजन समितियों से प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पालन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने आश्वस्त किया कि गणेश उत्सव के दौरान आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।1
- लैलूंगा पुलिस का बड़ा एक्शन : रूपडेगा से राजपुर बाजार तक शराब माफिया पर शिकंजा, 4 गिरफ्तार व 43 लीटर कच्ची शराब जब्त, 100 बोरी महुआ नष्ट... रायगढ़। जिले में नशे के अवैध नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत लैलूंगा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार किया है। रूपडेगा और आसपास के इलाकों में एक के बाद एक ताबड़तोड़ चार दबिश देकर पुलिस ने एक महिला समेत चार शराब तस्करों को रंगे हाथों दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 43 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, वहीं शराब बनाने के लिए छिपाकर रखी गई 100 बोरी महुआ लाहन को मौके पर ही गवाहों के सामने नष्ट कर दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देश, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में थाना प्रभारी लैलूंगा गिरधारी साव की अगुवाई में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। साप्ताहिक बाजार में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने बिछाया जाल पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर तंत्र से मिली सटीक सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर यह कार्रवाई की: पुटूपारा राजपुर कच्चा मार्ग: कोड़ासिया की ओर से पैदल थैला लेकर आ रहे आरोपी मनोज तिग्गा (40 वर्ष, निवासी भालूकोना रूपडेगा) को दबोचकर उसके पास से जरीकेन में भरी 20 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹2,000) जब्त की गई। फिटिंगपारा चौक: रूपडेगा से राजपुर बाजार में शराब खपाने जा रहे आरोपी फिलिंदर लकड़ा (24 वर्ष, निवासी इमलीपारा रूपडेगा) की घेराबंदी कर 10 लीटर शराब (कीमत ₹1,000) बरामद की गई। राजपुर साप्ताहिक बाजार: बाजार में अवैध शराब बेचने की फिराक में मौजूद महिला आरोपी वंदना पैंकरा (39 वर्ष, निवासी राजपुर) को प्लास्टिक बोरी में छिपाकर रखी 10 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹1,500) के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। भालूकोना घेराबंदी: मुखबिर की सूचना पर आरोपी हरिहर साय टोप्पो (59 वर्ष, निवासी रूपडेगा भालूकोना) को 3 लीटर कच्ची शराब (कीमत ₹300) के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 100 बोरी महुआ किया गया नष्ट, माफिया को दो टूक चेतावनी कार्रवाई के दौरान अवैध भट्ठियों के पास शराब निर्माण के लिए रखी करीब 100 बोरी महुआ को पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में नष्ट करवा दिया, जिससे अवैध शराब बनाने के पूरे तंत्र पर ताला लग गया। लैलूंगा थाना प्रभारी ने दो टूक चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण, परिवहन या बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गिरधारी साव, एएसआई परमेश्वर सिंह, एएसआई प्रेमसाय भगत, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, जयशरण चंद्रा, आरक्षक राजू तिग्गा, प्रदीप कुर्रे और महिला आरक्षक पूनम साहू की मुख्य भूमिका रही।3
- आखिरकार पांच दिनों बाद परिवार से बिछड़े नन्हे हाथी को मिला रमकोला अभयारण्य का सहारा धरमजयगढ़ वनमंडल के बोरो रेंज अंतर्गत चाल्हा और बताती गांव के बीच पिछले कई दिनों से एक नन्हा हाथी अपने झुंड से बिछड़कर विचरण कर रहा था। हाथी शावक को उसके परिवार से मिलाने के लिए वन अमला लगातार प्रयासरत था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शावक अपने झुंड से नहीं मिल पाया। लगातार पांच दिनों तक चले प्रयासों के बाद वन विभाग ने विशेषज्ञों की मदद से शावक को सुरक्षित रेस्क्यू करने का निर्णय लिया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक इंजेक्शन देकर उसे गजराज वाहन में लोड किया गया और बेहतर उपचार तथा देखभाल के लिए सरगुजा जिले के रमकोला अभयारण्य भेजा गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य नन्हे हाथी को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उसके स्वास्थ्य में सुधार सुनिश्चित करना है। अब शावक की निगरानी एवं उपचार रमकोला अभयारण्य में किया जाएगा।1
- हाईवे पर बैठे मवेशी से टकराई स्कूटी सवार, तीन युवक घायल1
- *रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को छाल से पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद के साथ रेल्वे सामग्री बेचकर मिले रकम भी जब्त* *रायगढ़, 14 सितंबर* । घरघोड़ा पुलिस ने रेल्वे लाइन से कैटनरी तार, संपर्क तार, क्लिप एवं अन्य सामग्री चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। *रेल्वे लाइन से कीमती सामानों की चोरी* जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को मनबोध दास महंत (53), निवासी ग्राम कुडुमकेला कुधरीपारा, थाना घरघोड़ा ने रेल्वे लाइन से सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 11 जुलाई की रात करीब 03:25 से 03:55 बजे के बीच ग्राम कारीछापर एवं कुडुमकेला के बीच, रेल्वे किलोमीटर क्रमांक 47/03 से 47/06, लमडांड गांव के समीप जंगल क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने रेल्वे लाइन से बड़ी मात्रा में सामग्री चोरी कर ली थी। चोरी गई सामग्री में 65 एमएम कैटनरी तार 215 मीटर, 107 एमएम संपर्क तार 215 मीटर, कैटनरी सप्लायर 3 नग, संपर्क तार सप्लायर 2 नग, 5 एमएम ड्रापर वायर 23 नग, कैटनरी क्लिप 23 नग, संपर्क तार क्लिप 23 नग, स्टेडी आर्म 1 नग एवं स्वीवेल क्लिप 1 नग शामिल थे। मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। *बाइक चोरी का मामला* इसी बीच 11 सितंबर 2026 को ग्राम बांसमुड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण चौहान (22) ने थाना घरघोड़ा में अपनी हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AH-0489 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार उसने 10 सितंबर की शाम करीब 5 बजे ग्राम नावापारा टेंडा बाजार डांड के पास बाइक खड़ी की थी और बाजार चला गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। इस मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 287/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। *मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी* दोनों मामलों की विवेचना एवं माल-मुल्जिम की पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तरेकेला का रामप्रसाद सारथी एचएफ डिलक्स बाइक के साथ देखा गया है। सूचना पर थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक के हमराह पुलिस टीम को ग्राम तरेकेला, छाल रवाना किया। पुलिस टीम ने संदेही रामप्रसाद सारथी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। बारीकी एवं हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी की गई सामग्री को अज्ञात फेरी-कबाड़ियों को बेच दिया था और बिक्री से प्राप्त रकम को खाने-पीने में खर्च कर दिया। आरोपी के मेमोरंडम कथन के आधार पर बिक्री रकम में से बची ₹2,000 की राशि बरामद कर जब्त की गई। इसके बाद बाइक चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने हीरो एचएफ डिलक्स बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरंडम पर पुलिस ने चोरी की बाइक CG-13-AH-0489, कीमत करीब ₹40,000 बरामद कर जब्त कर ली। *दो चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा* इस प्रकार घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई में एक ही आरोपी से रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी एवं बाइक चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ। *आरोपी रामप्रसाद सारथी पिता श्यामलाल सारथी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम तरेकेला, थाना छाल* को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल एवं उधोराम पटेल की अहम भूमिका रही।1
- गमेकेला में हाथियों का आतंक: डेढ़ एकड़ फसल रौंदी, पीड़ित किसान ने मांगी मुआवजे की गुहार।1