आखिरकार पांच दिनों बाद परिवार से बिछड़े नन्हे हाथी को मिला रमकोला अभयारण्य का सहारा धरमजयगढ़ वनमंडल के बोरो रेंज अंतर्गत चाल्हा और बताती गांव के बीच पिछले कई दिनों से एक नन्हा हाथी अपने झुंड से बिछड़कर विचरण कर रहा था। हाथी शावक को उसके परिवार से मिलाने के लिए वन अमला लगातार प्रयासरत था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शावक अपने झुंड से नहीं मिल पाया। लगातार पांच दिनों तक चले प्रयासों के बाद वन विभाग ने विशेषज्ञों की मदद से शावक को सुरक्षित रेस्क्यू करने का निर्णय लिया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक इंजेक्शन देकर उसे गजराज वाहन में लोड किया गया और बेहतर उपचार तथा देखभाल के लिए सरगुजा जिले के रमकोला अभयारण्य भेजा गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य नन्हे हाथी को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उसके स्वास्थ्य में सुधार सुनिश्चित करना है। अब शावक की निगरानी एवं उपचार रमकोला अभयारण्य में किया जाएगा।
आखिरकार पांच दिनों बाद परिवार से बिछड़े नन्हे हाथी को मिला रमकोला अभयारण्य का सहारा धरमजयगढ़ वनमंडल के बोरो रेंज अंतर्गत चाल्हा और बताती गांव के बीच पिछले कई दिनों से एक नन्हा हाथी अपने झुंड से बिछड़कर विचरण कर रहा था। हाथी शावक को उसके परिवार से मिलाने के लिए वन अमला लगातार प्रयासरत था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शावक अपने झुंड से नहीं मिल पाया। लगातार पांच दिनों तक चले प्रयासों के बाद वन विभाग ने विशेषज्ञों की मदद से शावक को सुरक्षित रेस्क्यू करने का निर्णय लिया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक इंजेक्शन देकर उसे गजराज वाहन में लोड किया गया और बेहतर उपचार तथा देखभाल के लिए सरगुजा जिले के रमकोला अभयारण्य भेजा गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य नन्हे हाथी को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उसके स्वास्थ्य में सुधार सुनिश्चित करना है। अब शावक की निगरानी एवं उपचार रमकोला अभयारण्य में किया जाएगा।
- आखिरकार पांच दिनों बाद परिवार से बिछड़े नन्हे हाथी को मिला रमकोला अभयारण्य का सहारा धरमजयगढ़ वनमंडल के बोरो रेंज अंतर्गत चाल्हा और बताती गांव के बीच पिछले कई दिनों से एक नन्हा हाथी अपने झुंड से बिछड़कर विचरण कर रहा था। हाथी शावक को उसके परिवार से मिलाने के लिए वन अमला लगातार प्रयासरत था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शावक अपने झुंड से नहीं मिल पाया। लगातार पांच दिनों तक चले प्रयासों के बाद वन विभाग ने विशेषज्ञों की मदद से शावक को सुरक्षित रेस्क्यू करने का निर्णय लिया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक इंजेक्शन देकर उसे गजराज वाहन में लोड किया गया और बेहतर उपचार तथा देखभाल के लिए सरगुजा जिले के रमकोला अभयारण्य भेजा गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य नन्हे हाथी को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उसके स्वास्थ्य में सुधार सुनिश्चित करना है। अब शावक की निगरानी एवं उपचार रमकोला अभयारण्य में किया जाएगा।1
- *झगड़ा छुड़ाने बीच बचाव कर रहे पार्षद पर नशे में धुत युवक ने की मारपीट,आरोपी फरार* 🚨 *जूटमिल पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का अपराध किया दर्ज— आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी* *रायगढ़, 12 सितंबर* । वार्ड में लोगों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे जनप्रतिनिधि पर नशे में धुत युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पार्षद को जान से मारने की धमकी दी और लोहे की धारदार वस्तु से उनके सिर पर वार कर दिया। मामले में थाना जूटमिल पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 12 सितंबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे वार्ड क्रमांक 36 राजीव गांधी नगर के पार्षद विजय चौहान जूटमिल पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर जा रहे थे। इसी दौरान पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास कुछ युवकों के बीच मारपीट होते देख वे जनप्रतिनिधि होने के नाते विवाद शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचे। बताया गया कि वहां कमल सारथी कुछ लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। पार्षद विजय चौहान ने उसे लड़ाई-झगड़ा करने से मना किया तो आरोपी भड़क गया। आरोपी ने “तुम बीच में क्यों आ रहे हो, वार्ड के पार्षद बनते हो” कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद कमल सारथी ने हत्या करने की नीयत से अपने हाथ में रखी लोहे की धारदार वस्तु से विजय चौहान के सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई। घटना के बाद पार्षद के पिता ने थाना जूटमिल पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस ने आरोपी कमल सारथी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 109(1), 115(2), 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने देर रात कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार है। पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी है। 👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* *“विवाद को शांत कराने पहुंचे जनप्रतिनिधि से मारपीट गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करेगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”*1
- लैलूंगा पुलिस का बड़ा एक्शन : रूपडेगा से राजपुर बाजार तक शराब माफिया पर शिकंजा, 4 गिरफ्तार व 43 लीटर कच्ची शराब जब्त, 100 बोरी महुआ नष्ट... रायगढ़। जिले में नशे के अवैध नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत लैलूंगा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार किया है। रूपडेगा और आसपास के इलाकों में एक के बाद एक ताबड़तोड़ चार दबिश देकर पुलिस ने एक महिला समेत चार शराब तस्करों को रंगे हाथों दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 43 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, वहीं शराब बनाने के लिए छिपाकर रखी गई 100 बोरी महुआ लाहन को मौके पर ही गवाहों के सामने नष्ट कर दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देश, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में थाना प्रभारी लैलूंगा गिरधारी साव की अगुवाई में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। साप्ताहिक बाजार में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने बिछाया जाल पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर तंत्र से मिली सटीक सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर यह कार्रवाई की: पुटूपारा राजपुर कच्चा मार्ग: कोड़ासिया की ओर से पैदल थैला लेकर आ रहे आरोपी मनोज तिग्गा (40 वर्ष, निवासी भालूकोना रूपडेगा) को दबोचकर उसके पास से जरीकेन में भरी 20 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹2,000) जब्त की गई। फिटिंगपारा चौक: रूपडेगा से राजपुर बाजार में शराब खपाने जा रहे आरोपी फिलिंदर लकड़ा (24 वर्ष, निवासी इमलीपारा रूपडेगा) की घेराबंदी कर 10 लीटर शराब (कीमत ₹1,000) बरामद की गई। राजपुर साप्ताहिक बाजार: बाजार में अवैध शराब बेचने की फिराक में मौजूद महिला आरोपी वंदना पैंकरा (39 वर्ष, निवासी राजपुर) को प्लास्टिक बोरी में छिपाकर रखी 10 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹1,500) के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। भालूकोना घेराबंदी: मुखबिर की सूचना पर आरोपी हरिहर साय टोप्पो (59 वर्ष, निवासी रूपडेगा भालूकोना) को 3 लीटर कच्ची शराब (कीमत ₹300) के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 100 बोरी महुआ किया गया नष्ट, माफिया को दो टूक चेतावनी कार्रवाई के दौरान अवैध भट्ठियों के पास शराब निर्माण के लिए रखी करीब 100 बोरी महुआ को पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में नष्ट करवा दिया, जिससे अवैध शराब बनाने के पूरे तंत्र पर ताला लग गया। लैलूंगा थाना प्रभारी ने दो टूक चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण, परिवहन या बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गिरधारी साव, एएसआई परमेश्वर सिंह, एएसआई प्रेमसाय भगत, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, जयशरण चंद्रा, आरक्षक राजू तिग्गा, प्रदीप कुर्रे और महिला आरक्षक पूनम साहू की मुख्य भूमिका रही।3
- गणपति के जयकारों से गूंज रहा हाड़ोती पदयात्रियों का उमड़ासैलाब1
- बोईदा के सराईपाली निवासी लतेल राम पटेल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, नम आंखों से दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी हुए शामिल बोईदा के सराईपाली निवासी लतेल राम पटेल के निधन पर क्षेत्रवासियों एवं परिजनों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।1
- निःशुल्क सत्य साई हॉस्पिटल के विस्तार हेतु क्या कर रही है सरकार और क्या नया होने जा रहा है छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित निःशुल्क सत्य साई हॉस्पिटल के विस्तार हेतु क्या कर रही है सरकार और क्या नया होने जा रहा है शुरू हमारे छत्तीसगढ़िया भाई-बहन कैसे उठायें लाभ1
- जादू टोने के शक में चाचा की हत्या आरोपी भतीजा गिरफ्तार1
- मस्तूरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एसीसीयू और पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर पुलिस ने तीन पुरुष और एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 13 किलो गांजा, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपये है, बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा के बलांगीर से गांजा खरीदकर मटियारी क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचने के लिए ला रहे थे। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।2