प्रसव के बाद महिला की मौत, NH-29 पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन; 2 घंटे से जाम वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव स्थित रुस्तमपुर में अभय क्लीनिक एंड मैटरनिटी होम में 22 वर्षीय कंचन कुमारी की प्रसव के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल में तोड़फोड़ की गई और बाद में परिजनों ने शव को NH-29 पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि 2 अगस्त को कंचन कुमारी ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें रुस्तमपुर के चौधरी नगर स्थित अभय क्लीनिक एंड मैटरनिटी होम ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पति मिथिलेश कुमार की तहरीर पर अस्पताल के डॉक्टर महेंद्र यादव, एक झोलाछाप डॉक्टर तथा एक नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने बताया कि संबंधित डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और NH-29 पूरी तरह से बाधित है। स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने के प्रयास जारी हैं। बाइट -- विनय द्विवेदी एसीपी सारनाथ बाइट--मृतका के के पति मिथिलेश कुमार
प्रसव के बाद महिला की मौत, NH-29 पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन; 2 घंटे से जाम वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव स्थित रुस्तमपुर में अभय क्लीनिक एंड मैटरनिटी होम में 22 वर्षीय कंचन कुमारी की प्रसव के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल में तोड़फोड़ की गई और बाद में परिजनों ने शव को NH-29 पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि 2 अगस्त को कंचन कुमारी ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें रुस्तमपुर के चौधरी नगर स्थित अभय क्लीनिक एंड मैटरनिटी होम ले जाया गया, जहां उपचार के
दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पति मिथिलेश कुमार की तहरीर पर अस्पताल के डॉक्टर महेंद्र यादव, एक झोलाछाप डॉक्टर तथा एक नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने बताया कि संबंधित डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और NH-29 पूरी तरह से बाधित है। स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने के प्रयास जारी हैं। बाइट -- विनय द्विवेदी एसीपी सारनाथ बाइट--मृतका के के पति मिथिलेश कुमार
- जनसेवा व जन समस्याओं का समाधान सर्वोपरि-केशव प्रसाद मौर्य आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ:विधानभवन सत्र से पहले उप मुख्यमंत्री ने 7 कालिदास मार्ग पर सुनी जनता की फरियाद 03 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए जनसेवा व जन समस्याओं का समाधान सर्वोपरि है।विधान भवन में तृतीय सत्र-2026 में सदन की कार्यवाही में शामिल होने से पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आज अपने सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से भेंट की और उनकी समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं।जनता दर्शन में पहुंचे लोगों ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यक्तिगत सामाजिक एवं स्थानीय समस्याएं रखीं।केशव मौर्य ने सभी की बातें ध्यान से सुनीं और संबंधित विभागों तथा जनपदों के अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंनेअधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनसामान्य की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सुगमता से पहुंचे,इसके लिए सभी अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ काम करें।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि "जनता दर्शन केवल समस्याएं सुनने का माध्यम नहीं,बल्कि शासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद का सशक्त मंच है।प्रदेश सरकार ‘सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ जनकल्याण और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।1
- चौबेपुर में बिजली के खंभे में उतरे करंट से 60 वर्षीय महिला की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी1
- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने बताया कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। *श्रावण मास के दृष्टिगत थाना घोरावल क्षेत्रान्तर्गत शिवद्वार मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था एवं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। *1
- महिला से VIP दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपए ऑनलाइन वसूला वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर की लाइन में लगी महिला से VIP दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपए ऑनलाइन वसूल लिए। पुलिस ने कर्नाटक की महिला को 4 हजार रुपए वापस दिलाए और मुफ्त दर्शन करवाए।1
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भीटारी स्थित वाशिंग लाइन के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोहता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष है। शव की तलाशी के दौरान उसके पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसकी पहचान अमित कुमार पुत्र राजेश महतो निवासी जिला समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई। लोहता थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।1
- महमदपुर जमालपुर में लटकते 11 हजार वोल्ट के तारों से ख़तरा, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया विकास खंड क्षेत्र के महमदपुर जमालपुर गांव में आबादी और ग्रामीणों के मकानों के ऊपर से गुजरी 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की लाइन ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। जर्जर और झूलते लोहे के तारों से हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों की उपेक्षा से आक्रोषित ग्रामीणों ने गांव में ही एकत्रित होकर बिजली निगम के ख़िलाफ़ जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द तार हटाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से इस खतरनाक लाइन को हटाने की गुहार लगा रहे हैं। शिकायत करने पर हर बार अधिकारियों की तरफ से केवल आश्वासन मिलता है कि तारों को कस दिया जाएगा या बदल दिया जाएगा, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। वर्तमान में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि 11 हजार वोल्ट के तार काफी नीचे लटक आए हैं, जिससे छतों पर जाने वाले लोगों और बच्चों की जान पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन और बिजली विभाग ने जल्द से जल्द इन हाई-वोल्टेज तारों को यहां से स्थानांतरित नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। इस दौरान प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामजस यादव, रामसेवक,सौरभ, अशोक, बंशु,सुदामा, केवली देवी, निर्मला, आशा,शारदा, बिंदु, त्रिभुवन, राहुल, राजाराम समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन *“श्री नवीन अरोरा”* महोदय द्वारा जनपद आगमन पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर *“श्रीमती पूनम”* एवं पुलिस अधीक्षक भदोही *श्री अभिनव त्यागी* व अपर पुलिस अधीक्षक भदोही *श्री शुभम अग्रवाल* तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारी के साथ कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन *“श्री नवीन अरोरा”* महोदय द्वारा जनपद आगमन पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर *“श्रीमती पूनम”* एवं पुलिस अधीक्षक भदोही *श्री अभिनव त्यागी* व अपर पुलिस अधीक्षक भदोही *श्री शुभम अग्रवाल* तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारी के साथ कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा सावन (श्रावण) का महीना शुरू होने पर प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए जनपद के कावड़ मार्ग का विशेष निरीक्षण दौरा किया गया। इस दौरान तैनात पुलिस बल की सतर्कता जांची गई ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, और शिविरों में भोजन, पानी, चिकित्सा, लाइट तथा रोड क्लीयरेंस जैसी सुविधाओं का जायजा लिया गया। आपात स्थिति के लिए फायर सर्विस, एम्बुलेंस और क्रेन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। महोदय के ज्ञानपुर स्थित पुलिस लाइन आगमन पर पुलिस गार्द द्वारा सलामी दी गई। सलामी के पश्चात एडीजी महोदय ने पुलिस लाइन का विस्तृत निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। जिले के समस्त क्षेत्राधिकारियों , थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई, जिसमें *श्री अभिनव त्यागी,* पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा श्रावण मेले की व्यवस्थाओं और क्राइम कंट्रोल पर दो प्रेजेंटेशन दिए गए। उत्तर प्रदेश शासन, माननीय मुख्यमंत्री जी एवं श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की प्राथमिकताओं के आधार पर प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें महिला एवं बाल अपराध को रोकने की रणनीति पर विशेष चर्चा हुई। *बैठक में शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्जन, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों व घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, ड्रोन कैमरों के प्रभावी उपयोग, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर नियमित भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण किया जाए तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। श्रावण मास व कावड़ यात्रा के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदों में स्थित समस्त धार्मिक स्थलों व गंगा घाटों पर कराए गए समुचित पुलिस प्रबंध के बारे में महत्वपूर्ण निर्देश दिये। कांवड़ यात्रा को शांति,सुरक्षा और समर्पण के साथ सफल बनाना हमारी प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं को सहयोग देना हमारा कर्तव्य है। समीक्षा बैठक में सत्यापन अभियान, हिस्ट्रीशीटरों एवं सक्रिय अपराधियों की निगरानी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, बीट पुलिसिंग, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, CCTNS पोर्टल पर लंबित प्रविष्टियों, ई-साक्ष्य (e-Sakshya) एवं ई-समन (e-Summon) प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। निर्देशित किया गया कि सभी विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान, साइबर अपराधों की रोकथाम, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई, Zero Fatality District अभियान, Reducing Traffic Congestion (RTC), सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी यातायात प्रबंधन, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, गौ-तस्करी तथा अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की गई। सभी अधिकारियों को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा बताया गया कि जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना स्तर पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए गए।1
- बिजली के पोल में उतरा करंट बना काल, वृद्धा ने मौके पर तोड़ा दम1