मनोहरपुर में क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग को भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने साझा किए अनुभव मनोहरपुर। प्रखंड में शिक्षा विभाग की क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग के स्थानांतरण के अवसर पर गुरुवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे। विदाई समारोह की शुरुआत स्कूली छात्रों द्वारा क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक मंच पर बैठाने के साथ हुई। इस दौरान शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल और सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया गया कि शालिनी डुंगडुंग वर्ष 2022 से मनोहरपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों के बीच उनकी पहचान एक सरल, सहज और मिलनसार अधिकारी के रूप में रही। समारोह में शिक्षकों ने कहा कि शालिनी डुंगडुंग हमेशा अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी और पारदर्शिता को प्राथमिकता देती थीं। वे शिक्षकों को भी भ्रष्टाचार से दूर रहकर पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती थीं। उनके इस व्यवहार और कार्यशैली की शिक्षकों ने विशेष रूप से सराहना की। शालिनी डुंगडुंग का स्थानांतरण अब दूसरे जिले में हो चुका है। विदाई के दौरान शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने कहा कि उनका सरल व्यवहार, मार्गदर्शन और कार्यशैली लंबे समय तक याद रहेगी। समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी ने उन्हें नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीपीओ संतोष गुप्ता, बीआरपी यशवंत कटियार, सीआरपीएफ शेखर चौधरी, गोपाल तांती, रोशन लाल, अलीश कुजूर, अमरेश विश्वकर्मा, इमानुएल लकड़ा, मालती नाग, सीमा मुंडारी, नीता चेरोवा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन द्वारिका दास एवं अलीश कुजूर ने किया।
मनोहरपुर में क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग को भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने साझा किए अनुभव मनोहरपुर। प्रखंड में शिक्षा विभाग की क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग के स्थानांतरण के अवसर पर गुरुवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे। विदाई समारोह की शुरुआत स्कूली छात्रों द्वारा क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक मंच पर बैठाने के साथ हुई। इस दौरान शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल और सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया गया कि शालिनी डुंगडुंग वर्ष 2022 से मनोहरपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों के बीच उनकी पहचान एक सरल, सहज और मिलनसार अधिकारी के रूप में रही। समारोह में शिक्षकों ने कहा कि शालिनी डुंगडुंग हमेशा अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी और पारदर्शिता को प्राथमिकता देती थीं। वे शिक्षकों को भी भ्रष्टाचार से दूर रहकर पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती थीं। उनके इस व्यवहार और कार्यशैली की शिक्षकों ने विशेष रूप से सराहना की। शालिनी डुंगडुंग का स्थानांतरण अब दूसरे जिले में हो चुका है। विदाई के दौरान शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने कहा कि उनका सरल व्यवहार, मार्गदर्शन और कार्यशैली लंबे समय तक याद रहेगी। समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी ने उन्हें नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीपीओ संतोष गुप्ता, बीआरपी यशवंत कटियार, सीआरपीएफ शेखर चौधरी, गोपाल तांती, रोशन लाल, अलीश कुजूर, अमरेश विश्वकर्मा, इमानुएल लकड़ा, मालती नाग, सीमा मुंडारी, नीता चेरोवा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन द्वारिका दास एवं अलीश कुजूर ने किया।
- मनोहरपुर में क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग को भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने साझा किए अनुभव मनोहरपुर। प्रखंड में शिक्षा विभाग की क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग के स्थानांतरण के अवसर पर गुरुवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे। विदाई समारोह की शुरुआत स्कूली छात्रों द्वारा क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक मंच पर बैठाने के साथ हुई। इस दौरान शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल और सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया गया कि शालिनी डुंगडुंग वर्ष 2022 से मनोहरपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों के बीच उनकी पहचान एक सरल, सहज और मिलनसार अधिकारी के रूप में रही। समारोह में शिक्षकों ने कहा कि शालिनी डुंगडुंग हमेशा अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी और पारदर्शिता को प्राथमिकता देती थीं। वे शिक्षकों को भी भ्रष्टाचार से दूर रहकर पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती थीं। उनके इस व्यवहार और कार्यशैली की शिक्षकों ने विशेष रूप से सराहना की। शालिनी डुंगडुंग का स्थानांतरण अब दूसरे जिले में हो चुका है। विदाई के दौरान शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने कहा कि उनका सरल व्यवहार, मार्गदर्शन और कार्यशैली लंबे समय तक याद रहेगी। समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी ने उन्हें नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीपीओ संतोष गुप्ता, बीआरपी यशवंत कटियार, सीआरपीएफ शेखर चौधरी, गोपाल तांती, रोशन लाल, अलीश कुजूर, अमरेश विश्वकर्मा, इमानुएल लकड़ा, मालती नाग, सीमा मुंडारी, नीता चेरोवा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन द्वारिका दास एवं अलीश कुजूर ने किया।1
- 🚨जगन्नाथपुर में रेल्वे ठेकेदार के मजदूरों का चुराया गया 13 मोबाईल बरामद, बड़ा जामदा के युवक को भेजा गया जेल जगन्नाथपुर के तोड़ागहातु में सो रहे रेल्वे ठेकेदार के मजदूरों का चुराया गया 13 मोबाईल बरामद कर आरोपी बड़ाजामदा टंकीसाईं निवासी 19वर्षीय विकास प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया ठेकेदार के मजदूरों के सुपरवाइजर सफिकुल शेख द्वारा जगन्नाथपुर थाना में लिखित आवेदन दे कर बताया 24 अगस्त की रात्रि मे सभी मजदुर खाना खाकर सो गये । सुबह करीब 3 बजे उठ कर देखा चार्ज में लगा 8 मजदुर का मोबाइल गायब है । इस संदर्भ में जगन्नाथपुर थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध कांड दर्ज किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन कर बड़ा जामदा बस स्टेण्ड के पास से 19 वर्षीय विकास प्रसाद को हिरासत में ले कर पूछताछ किया गया ।उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। पुलिस ने उसके पास से 13 स्कीन टच और एक कीपैड मोबाईल फोन बरामद किया । बरामद किये गये सभी मोबाईल फोन का चोरी हुए मोबाईल के विवरण से मिलान कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। #जगन्नाथपुर #मोबाइलचोरी #मोबाइलबरामद #पुलिसकार्रवाई #बड़ाजामदा #युवकगिरफ्तार #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासा #नोवामुंडी #झारखंडन्यूज #JharkhandNews #KolhanBreakingNews #ChaibasaNews1
- कुख्यात चोर ने किया आत्मसमर्पण, चोरी के जेवर व चार मोबाइल बरामद चक्रधरपुर। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 63/2026, दिनांक 24 मई 2026, धारा 331/305 BNS-2023 के प्राथमिकी अभियुक्त दिलावर अली उर्फ लादेन (24 वर्ष) ने 26 अगस्त 2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के समक्ष आत्मसमर्पण किया। मामला वार्ड नंबर 06, मस्जिद पट्टी रोड निवासी संजीदा बेगम के घर में घुसकर सोना, चांदी एवं नगद रुपये चोरी करने से संबंधित है। पुलिस के अनुसार दिलावर अली उर्फ लादेन चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त रहा है। आत्मसमर्पण के दौरान अभियुक्त ने इस कांड से संबंधित चोरी के दो चांदी की चूड़ी, दो चांदी की पायल, एक कमर का छल्ला तथा एक रोलगोल अंगूठी पुलिस के समक्ष प्रस्तुत की। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की अन्य घटनाओं में भी संलिप्तता की जानकारी दी। अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस टीम ने चोरी के अन्य सामानों की बरामदगी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापामारी की। पुलिस के अनुसार चोरी का सोना पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के मुमताज अंसारी के माध्यम से बलरामपुर के ज्वेलरी दुकानदार विमल चन्द्रा को बेचे जाने की बात सामने आई है। जांच के क्रम में यह भी जानकारी मिली कि दिलावर अली द्वारा ट्रेन एवं अन्य स्थानों से चोरी किए गए मोबाइल फोन मनोहरपुर निवासी सुभम दास एवं विकास घोष को बेचे गए थे। छापामारी के दौरान सुभम दास के पास से एक मोबाइल, विकास घोष के पास से दो मोबाइल तथा मुमताज अंसारी के पास से एक VIVO कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। आत्मसमर्पण/गिरफ्तार अभियुक्त दिलावर अली उर्फ लादेन, उम्र 24 वर्ष, पिता साकिर अली, दण्डासाई, चक्रधरपुर। सुभम दास, उम्र 28 वर्ष, पिता स्व. पवन कुमार दास, लाइनपार, मनोहरपुर। विकास घोष, उम्र 23 वर्ष, पिता अनिल घोष, बिस्कोली बाजार रेलपार, मनोहरपुर। विमल चन्द्रा, उम्र 49 वर्ष, पिता कीनकर चन्द्रा, रांगडीह, थाना बलरामपुर, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल। मुमताज अंसारी, उम्र 48 वर्ष, पिता स्व. गेनु अंसारी, कोरांग, थाना चरसा, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल। बरामद सामान दिलावर अली उर्फ लादेन के पास से दो चांदी की चूड़ी, दो चांदी की पायल, एक कमर का छल्ला एवं एक रोलगोल अंगूठी। सुभम दास के पास से एक मोबाइल फोन। विकास घोष के पास से दो मोबाइल फोन। मुमताज अंसारी के पास से एक VIVO कंपनी का मोबाइल फोन। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच एवं चोरी के अन्य सामानों की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है।1
- *राइजिंग पाइप से जलापूर्ति शुरू, नगरवासियों को बड़ी राहत, वर्षों पुरानी समस्याओं से मिलेगी निजात - मनोज चौधरी* सरायकेला - नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं नियमित करने की दिशा में नवनिर्वाचित बोर्ड की महत्वपूर्ण पहल के तहत राइजिंग पाइप से जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। इससे पूर्व नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें PHED के कार्यपालक अभियंता, नगर पंचायत के अभियंता, सिटी मैनेजर एवं वार्ड पार्षदों ने राइजिंग पाइप से जलापूर्ति, पानी के दबाव, वितरण व्यवस्था तथा विभिन्न वार्डों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के उपरांत दुर्गा मंदिर के समीप राइजिंग पाइप से टैपिंग कर बनाई गई डिलीवरी लाइन के वॉल्व की चाबी नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से घुमाकर जलापूर्ति व्यवस्था जनता को समर्पित की। नई व्यवस्था के तहत प्रतिदिन सुबह 6:15 बजे से 7:30 बजे तक तथा शाम 4:15 बजे से 5:30 बजे तक जलापूर्ति निर्धारित की गई है। इससे लंबे समय से पेयजल समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में पानी का दबाव एवं आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। मौके पर वार्ड पार्षद उत्तम महंती, विक्रम मोदक, अंजली राय सुषमा तिउ, गौतम नायक, बबीता कमिला, सविता पटनायक, बरुण साहू एवं शांति गोड़सेरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा, “नवनिर्वाचित बोर्ड की प्राथमिकता नगरवासियों की बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में इसे और सुदृढ़ किया जाएगा।” इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उपायुक्त महोदय, PHED विभाग, नगर पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों, सभी वार्ड पार्षदों एवं संबंधित संवेदक के प्रति आभार व्यक्त किया गया। *राइजिंग पाइप से जलापूर्ति शुरू, नगरवासियों को बड़ी राहत, वर्षों पुरानी समस्याओं से मिलेगी निजात - मनोज चौधरी* सरायकेला - नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं नियमित करने की दिशा में नवनिर्वाचित बोर्ड की महत्वपूर्ण पहल के तहत राइजिंग पाइप से जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। इससे पूर्व नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें PHED के कार्यपालक अभियंता, नगर पंचायत के अभियंता, सिटी मैनेजर एवं वार्ड पार्षदों ने राइजिंग पाइप से जलापूर्ति, पानी के दबाव, वितरण व्यवस्था तथा विभिन्न वार्डों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के उपरांत दुर्गा मंदिर के समीप राइजिंग पाइप से टैपिंग कर बनाई गई डिलीवरी लाइन के वॉल्व की चाबी नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से घुमाकर जलापूर्ति व्यवस्था जनता को समर्पित की। नई व्यवस्था के तहत प्रतिदिन सुबह 6:15 बजे से 7:30 बजे तक तथा शाम 4:15 बजे से 5:30 बजे तक जलापूर्ति निर्धारित की गई है। इससे लंबे समय से पेयजल समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में पानी का दबाव एवं आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। मौके पर वार्ड पार्षद उत्तम महंती, विक्रम मोदक, अंजली राय सुषमा तिउ, गौतम नायक, बबीता कमिला, सविता पटनायक, बरुण साहू एवं शांति गोड़सेरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा, “नवनिर्वाचित बोर्ड की प्राथमिकता नगरवासियों की बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में इसे और सुदृढ़ किया जाएगा।” इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उपायुक्त महोदय, PHED विभाग, नगर पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों, सभी वार्ड पार्षदों एवं संबंधित संवेदक के प्रति आभार व्यक्त किया गया।4
- रेनबो स्मार्ट स्कूल ब्रांच सनराइज पब्लिक स्कूल बडा़ कुनाबेड़ा में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित राजनगर : आज रेनबो स्मार्ट स्कूल ब्रांच सनराइज इंग्लिश पब्लिक स्कूल बड़ा कूनाबेड़ा परिसर में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया तथा राखी के महत्व और भाई-बहन के पवित्र प्रेम को प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य श्री साधन ज्योतिषी जी ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम , स्नेह, विश्वास और भाई बहन के आपसी सहयोग का पवित्र पर्व है। उन्होंने श्री कृष्णा और द्रौपदी के प्रसंग के माध्यम से बहनों के सम्मान और भाइयों के कर्तव्य का संदेश दिया। विद्यालय की शिक्षाओं में प्रधानाचार्य जी की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन जैसे स्नेह और सम्मान की उनकी मिसाल प्रस्तुत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों , शिक्षिकाओं एवं अभिवावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी बहनों को रेनबो स्मार्ट स्कूल परिसर की ओर से रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें और जीवन सदैव खुशियों से भरा रहे।1
- वारवादाग गांव में वज्रपात से किसान की मौत, गांव में गमगीन माहौल। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बारवादाग गांव निवासी 57 बार्षिय किसान भौवा कुम्हार वज्रपात की चपेटे में आने मौत हो गई। जरियागढ पुलिस शव को पंचनामा करने के पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेजा। गांव में शोक का महौल। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भौवा कुम्हार प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार को भी दिन के लगभग 9 बजे बैल चाराने के लिए बरवादाग और मास्को गांव के सीमांना झूमता टांड के पास गया हुआ था। लगभग सावा एक बजे आसमान में काले बादल छाया और बुंदाबांदी पानी बरसने के साथ ही वज्रपात हुआ, जिसका चपेट में भौवा कुम्हार वज्रपात की चपेटे में आने से जमीन पर गीर गाया और छटपटाने लगा। मवेशी चराने साथ में गांव के लोग गये हुए थे, घाटना के बाद तत्काल गांव आकर परिजनों और गांव वाले को सूचना दिया। गांव वाले तत्काल घाटना स्थल पहुंचा और देखा तो भौवा कुम्हार का मृत्यु हो चुका था। ग्रामीणों द्वारा जरियागढ पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस घाटना स्थल पहुंचकर पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु खूंटी सदर अस्पताल भेजा। पत्नी का रोल रो कर बुरा हाल। मृतक भौवा कुम्हार का पत्नी शांति देवी , पति का शव देखकर छाति पीट पीट कर रोने लगी। वहीं बेटा चरकू महतो का आंख से आंसू रूक नहीं रहा था। घाटना की जानकारी मिलने के बाद पुरा गांव में गमगीन माहौल हो गया।1
- जय जगन्नाथ उर्वरक भंडार परिवार ने विधि-विधान से किया रुद्राभिषेक सरायकेला। जय जगन्नाथ उर्वरक भंडार, सरायकेला परिवार की ओर से अपने आवास पर विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में परिवार के सदस्यों के साथ उनके सभी रिश्तेदारों एवं मोहल्लावासियों ने भी श्रद्धापूर्वक भाग लिया। पूजा-अर्चना के दौरान भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर परिवार की ओर से सभी रिश्तेदारों एवं मोहल्लावासियों का आभार व्यक्त किया गया। निवेदक — राजेश कुमार गुप्ता एवं रवि गुप्ता जय जगन्नाथ उर्वरक भंडार, सरायकेला एवं महा भंडारा का आयोजन जी किया गया। पूजा की समाप्ति के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया4
- 🚨नोवामुंडी में 21 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या , जांच में जुटी पुलिस नोवामुंडी थाना क्षेत्र के तोड़ेतोपा गांव में घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। घटना के समय उसके पति ड्यूटी पर गए हुए थे। बताया जाता है कि पति नोवामुंडी स्थित टिस्को में ड्यूटी करने गए थे। रात करीब 11 बजे जब वह घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी खुशी गुच्छैत ने घर के अंदर आत्म हत्या कर लिया है । इसके बाद पति द्वारा अपने दोस्तों के माध्यम से इस घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी। #नोवामुंडी #तोड़ेतोपा #खुशीगुच्छैत #आत्महत्या #पुलिसजांच #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासा #झारखंडन्यूज #KolhanBreakingNews #JharkhandNews #ChaibasaNews #WestSinghbhum1