Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की पहली बैठक एवं महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन आज राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह जी के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति के पश्चात पहली महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन को मजबूत बनाने हेतु अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। बैठक के उपरांत बढ़ती महंगाई, विशेष रूप से रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया गया।
NATION MEDIA AB

More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by NATION MEDIA AB1
- धौलपुर SP विकास सागवान ने खुद मौके पर खड़े रहकर मॉडिफाइड साइलेंसरों को नष्ट करवाया। 'साइलेंसर मुक्त अभियान' के तहत भारी शोर करने वाली बुलेट्स के खिलाफ आज गुलाब बाग चौराहे पर रोड रोलर चलाया गया|2
- मैंने आज मां के दरबार में आशीर्वाद प्राप्त किया है। मैंने मां काली के सामने प्रार्थना भी की, क्योंकि इस राज्य में पूजा पंडाल लगाने के लिए उच्च न्यायालय से अनुमति लेनी पड़ती है, जबकि नमाज पढ़ने के लिए अनुमति आराम से मिल जाती है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने मां से पश्चिम बंगाल को सोनार बांग्ला और विकसित बंगाल बनाने का आशीर्वाद मांगा है। - श्री नितिन नवीन1
- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एएसआई को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी एएसआई एक मुकदमे में नाम निकालने के एवज में परिवादी से रिश्वत की मांग कर रहा था। इस पर परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई पुलिस थाना परिसर में की गई, जहां एसीबी की टीम द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यह कार्रवाई एडीशनल एसपी एसीबी अमित कुमार के नेतृत्व में अंजाम दी गई। फिलहाल एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।3
- दो पड़िया और एक गाय की मौत, अन्य पशुओं की हालत में सुधार। पशु चिकित्सकों की टीम ने किया उपचार धौलपुर जिले के बसेड़ी उपखंड क्षेत्र के गांव दौपुरा में बुधवार सुबह एक चिंताजनक मामला सामने आया, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में दो बर्षीय दो पड़िया और एक गाय की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जिससे गांव में पशुपालकों के बीच चिंता का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान कमल सिंह पुत्र मोहन सिंह (निवासी दौपुरा) ने बताया कि अचानक पशुओं की तबीयत बिगड़ने लगी। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और बीमार पशुओं का तत्काल उपचार शुरू किया गया। हालांकि उपचार के दौरान दो पड़िया और एक गाय की जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, अन्य बीमार पशुओं की स्थिति में अब सुधार बताया जा रहा है, जिससे राहत की स्थिति बनी हुई है। पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश त्यागी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पशुओं की मौत का कारण फूड पोयजनिंग प्रतीत हो रहा है। हालांकि स्पष्ट कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम आवश्यक होता है। उधर, पीड़ित किसान द्वारा इस संबंध में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, जिसके चलते मृत पशुओं का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई औपचारिक जांच शुरू नहीं की गई है।1
- खदरा मैदान में 2 किमी दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न, अखिलेश यादव रहे प्रथम खबर: अम्बाह क्षेत्र के खदरा मैदान में आयोजित 2 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में अखिलेश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं छोटू तोमर दूसरे स्थान पर रहे और गौरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अम्बाह नगर निरीक्षक वीरेश कुशवाह रहे, जिन्होंने विजेताओं को बधाई दी और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में अम्बाह आई.वी.ओ टीम का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह देखने को मिला और आयोजन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।1
- Post by NATION MEDIA AB1
- धौलपुर। राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय धौलपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ और नशा-मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.त्रिलोक चंद, मेडिकल ऑफिसर, गवर्नमेंट योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, धौलपुर ने अपने संबोधन में नशे की लत के गंभीर दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपने चिकित्सकीय अनुभव के आधार पर बताया कि नशा मानव शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे मस्तिष्क, यकृत और हृदय को गंभीर रूप से प्रभावित करता है और दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देता है। साथ ही उन्होंने मानसिक प्रभावों जैसे तनाव, चिंता, अवसाद और भावनात्मक अस्थिरता पर भी चर्चा की। उन्होंने योग और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को बताते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बी. एल. गुप्ता ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि साथियों का दबाव और जागरूकता की कमी कई बार विद्यार्थियों को गलत दिशा में ले जाती है, इसलिए आत्म-नियंत्रण, सकारात्मक सोच और अच्छे वातावरण का होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करने की सलाह दी। एंटी-ड्रग अधिकारी विजय कुमार अग्रहरी ने नशा संबंधित कानूनी प्रावधानों और रोकथाम के उपायों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. के. के. उपाध्याय ने किया ।इस दौरान शिवकांत शर्मा, मिलेश चौहान, ब्रजेश त्यागी, विनय बघेला, गिरराज गिरी, उत्तम चौधरी, सौरभ शर्मा, निरंजन सिंह, सृष्टि, वंशिका एवं माधव गर्ग की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सखा-सखी टीम, जिसका नेतृत्व मनीष चौधरी द्वारा किया गया, का विशेष योगदान रहा। टीम के सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारी, समन्वय एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. बी. एल. गुप्ता द्वारा सखा-सखी टीम के 10 सदस्यों को किट वितरित की गई। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पोस्टर प्रदर्शनी रही, जिसमें विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति विषय पर रचनात्मक पोस्टर प्रस्तुत किए। इन पोस्टरों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों, स्वास्थ्य पर इसके असर तथा समाज में इसके नुकसान को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। पोस्टर प्रतियोगिता में नमन शर्मा ने प्रथम, प्रियांशु ने द्वितीय तथा पलक शर्मा एवं सौम्या सक्सेना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियां, भाषण एवं चर्चाएं आयोजित की गईं, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ और नशे से दूर रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ के साथ हुआ ।3