Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिला अंतर्गत अमृत भारत 2 के तहत नवनिर्माणाधीन शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज नवीन टिकट घर की शुरुआत हो गई है।
Mangal Dev Rathore
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिला अंतर्गत अमृत भारत 2 के तहत नवनिर्माणाधीन शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज नवीन टिकट घर की शुरुआत हो गई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंदसौर के लदूना संदीपनी विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अजीत त्रिपाठी सर के स्थानांतरण के विरोध में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मुख्य सड़क पर बैठकर उग्र प्रदर्शन किया। छात्र अपने प्रभारी प्राचार्य के ट्रांसफर का कड़ा विरोध कर रहे हैं और उन्हें वापस लाने की मांग पर अड़े हैं। सड़क जाम की सूचना मिलने पर सीतामऊ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बच्चों को समझा-बुझाकर सड़क से उठाया, लेकिन इसके बावजूद बच्चे अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारी बच्चों का साफ कहना है कि अगर उनके सर का ट्रांसफर नहीं रोका गया, तो वे आगे भी अपना आंदोलन और प्रदर्शन जारी रखेंगे। फिलहाल मौके पर बच्चों को समझाने का प्रयास लगातार जारी है।1
- ढोढर हाईवे रोड पानी 8888888888888888888888888888866566 ढोढर हाईवे रोड पर पानी 555555555555555888888888888888888888821
- मंदसौर के सीतामऊ में स्थित सीएम राइज संदीपनी विद्यालय के बच्चों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी है। स्कूल के प्राचार्य के ट्रांसफर को लेकर छात्रों के बीच भारी बवाल मचा हुआ है, जिसके विरोध में सभी बच्चे सड़क पर उतर आए हैं।1
- मन्दसौर की जनपद पंचायत सीतामऊ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लावरी में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। इस बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन पर घोर लापरवाही बरतने का सीधा आरोप लगाया है।1
- मध्य प्रदेश के मनासा तहसील में लंबे समय से लंबित अपनी मांगों को लेकर पटवारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में पटवारी तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार के माध्यम से शासन के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने पहुंचे पटवारियों ने बताया कि पिछले चार महीनों से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके चलते उनके परिवारों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान करने, लंबित आदेशों को तत्काल लागू करने और अन्य सभी लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग उठाई है। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों का समर्थन करने पहुंचे पटवारियों ने शासन को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। इस ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में पटवारी मौके पर मौजूद रहे।3
- भवानी मंडी में आयोजित एक लंगर में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है, जहां खाना खाने से 300 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ गई है। बीमार हुए सभी लोगों को तुरंत इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।2
- नीमच पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मनासा के जीरन थाना को सफलता मिली है। पुलिस ने भारत बेंज कंपनी के एक ट्रक (नंबर पीबी 10 एच.एफ. 8285) से परिवहन किया जा रहा 01 क्विंटल 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ पीसा हुआ डोडाचूरा जब्त किया है। इस अवैध डोडाचूरा को पांच काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरकर ले जाया जा रहा था, जिसे जीरन थाना पुलिस ने अपनी कार्रवाई के दौरान जब्त कर लिया है।1